Shuru
Apke Nagar Ki App…
एन एच 343 पर यूवक का हाई भोलटेज ड्रमा शराब पिकर सडक पर लेटा एन एच 343 पर यूवक का हाई भोलटेज ड्रमा शराब पिकर सडक पर लेटा
Vijay Singh
एन एच 343 पर यूवक का हाई भोलटेज ड्रमा शराब पिकर सडक पर लेटा एन एच 343 पर यूवक का हाई भोलटेज ड्रमा शराब पिकर सडक पर लेटा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दुद्धी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल ,एक गंभीर दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा रामनगर में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्रामीण बैंक के समीप एक अपाची और एक बजाज सिटी 100 बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार अपाची बाइक पर सवार तीन युवक गुलालझरिया से दुद्धी की ओर आ रहे थे। अपाची बाइक पर संजय कुमार गौड़ (18) पुत्र सीताराम निवासी धुरकी (झारखंड), सुरेश (23) पुत्र बासदेव निवासी रन्नू और प्रसिद्ध (23) पुत्र राम देव निवासी तुमिया थाना कोन सवार थे, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इसी दौरान सामने से आ रहे बजाज सिटी 100 बाइक सवार चंदन (40) पुत्र शिवमूर्त निवासी रेनुकूट से टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के तेज आवाज से आसपास के लोगों के भारी भीड़ जुट गई । हादसे में बजाज सिटी 100 सवार चंदन के बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अपाची बाइक सवार तीनों को हल्की चोटें आईं। परिचितों ने बताया कि चंदन ग्राम झारो के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल के यहां आरो की मरम्मत के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के ईएमटी विजय बहादुर मौर्या और चालक चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज जारी है।वहीं घटना के जानकारी पर डायल 112 पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी रिकॉर्ड दर्ज कर ली है और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- झिंगुरदह हनुमान मंदिर विशाल भंडारा ,"वर्दी खटाई रियासत " मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश , झारखंड, छत्तीसगढ़ के आते है भक्तगण, मनौती होती पूर्ण यहां परिसर में ही झलमुरी बेचने वाले दयाराम निषाद जी से मुलाकात हुई जिन्होंने आध्यात्मिक सत्संग की गंगा भाई उसके कुछ अंश आपको वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत करता हूं आप भी आनंद लें और वीडियो शेयर जरूर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले यूट्यूब साइज थंबनेल बनाएं1
- बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन। बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन। विंढमगंज। विंढमगंज-बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास बनाए गए बाईपास मार्ग की स्थिति इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाईपास सड़क के निर्माण में निर्धारित मानकों का उचित ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते आए दिन वाहन फंस रहे हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण विशेषकर भारी वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन सड़क पर फंस जाने से जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से मांग की है कि बाईपास मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराया जाए तथा सड़क को आवागमन के अनुकूल बनाया जाए। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर बाईपास सड़क की स्थिति की जांच कराने तथा आवश्यक सुधार कार्य तत्काल कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि समस्या सामने आने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क को सुरक्षित और सुचारु नहीं किया गया तो आवागमन को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। नोट: ठेकेदार या संबंधित विभाग का पक्ष इस खबर में उपलब्ध नहीं हो सका है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।1
- चेन्नई एगमोर स्टेशन बेहद खूबसूरत हे ।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।1
- आदिवासी समुदाय के विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन दिनांक 25/09/2026 दिन शुक्रवार को पंडो, धनुहार,कोरवा, भुंईया,भुईंहार, हमारे पिछडी जनजातियाँ के जाति प्रमाण पत्र बनवाने में समस्या आ रही है एवं हमारे आदिवासी समाज के साथ फर्जी जमीन रजिस्ट्री एवं आदिवासियों के काबिज जमीन को जबरदस्ती हडपने जैसे गंभीर समस्या को लेकर सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग सूरगूजा संभाग की बैनर तले आज एसडीएम कार्यालय वाड्रफनगर में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें हमारे बलरामपुर के पिछडी जनजाति के लोग लगभग 4 से 5 सौ लोग बरसते पानी में अपनी समस्याओं की मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय वाड्रफनगर में उपस्थित हुऐ। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद🙏जोहार आभार 🙏🙏💐💐4
- वोट चोरी से जब भाजपा सरकार बना रही थी तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुप बैठे थे: भाकपा माले उत्तरी लोकल जोनल कमेटी सेक्रेटरी कृष्णा चेरो भाकपा माले बरवाडीह उत्तरी लोकल जोनल कमेटी के सेक्रेटरी कृष्णा चेरो ने सोमवार की शाम 5:00 बजे ज्ञानेश कुमार का पुतला बरवाडीह में दहन करते हुए बताया कि भाजपा कई राज्यों में वोट चोरी से चुनाव जीत रही थी मगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी के बावजूद अनदेखी किया।1
- दुद्धी में समोसा विक्रेता ट्रेन इंजन की चपेट में आया, हालत गंभीर दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब 30 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र उमाशंकर, निवासी रामनगर, रोज की तरह दुद्धी हॉस्पिटल मोड़ के पास ठेले पर समोसा व अन्य खाद्य सामग्री बेचकर घर लौट आया था। कुछ देर बाद वह घूमने के इरादे से रेलवे स्टेशन की ओर चला गया और इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर जा रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और दौड़कर युवक को सुरक्षित किया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहाँ डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती कर लिया गया है। जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल घायल युवक का इलाज सीएचसी में चल रहा है।1
- लंबे समय से बीमार कमला देवी का इलाज के दौरान निधन, परिवार में शोक। लंबे समय से बीमार कमला देवी का इलाज के दौरान निधन, परिवार में शोक गढ़वा। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरही निवासी अमेरिका राम की धर्मपत्नी कमला देवी का लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, नाते-रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि कमला देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज कराया जा रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव और आसपास के लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत कमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों एवं नाते-रिश्तेदारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। कमला देवी के निधन से परिवार ने अपना एक महत्वपूर्ण सदस्य खो दिया है। उनके सरल स्वभाव और पारिवारिक व्यवहार को याद करते हुए लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ परिवार की ओर से दिवंगत कमला देवी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।2
- खनिज निगम के अधिकारियों की लापरवाही से दो वर्षों से बंद है सिकनी कोलियरी : रवि डे लातेहार।लातेहार सिकनी कोलियरी को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर मजदूर संघ के बैनर तले सोमवार को कोलियरी परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए और कोलियरी चालू कराने की मांग को लेकर विरोध जताया।धरना को संबोधित करते हुए मजदूर संघ के नेता एवं समाजसेवी रवि डे ने आरोप लगाया कि खनिज निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लातेहार जिले की लाइफ लाइन मानी जाने वाली सिकनी कोलियरी करीब दो वर्षों से बंद है। उन्होंने कहा कि कोलियरी बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार होकर परेशान हैं, जबकि निगम के अधिकारी हर माह वेतन उठा रहे हैं।रवि डे ने कहा कि कोलियरी चालू कराने की मांग को लेकर मजदूर संघ अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। मजदूर आंदोलन के लिए कमर कस चुके हैं। मजदूर संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि निगम की लापरवाही के कारण लंबे समय से कोलियरी बंद है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने जल्द कोलियरी चालू कराने की मांग की। उन्होंने ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर हजारों मजदूर उपस्थित थे2