logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपने 10 मांगों को लेकर ड्राईवर एसोसियेशन के लोगों ने किया प्रदर्शन ट्रक ड्राइवर असोसिएशन ने सरकार को चेतावनी दी। पूरे बिहार में आंदोलन के तहत ड्राइबर एसोसियेशन ऑफ बिहार के बैनर तले जिला भर के प्राइवेट वाहनों के चालको ने कई मांगों को लेकर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। दर्जनों बाइक पर सवार होकर चालकों ने पूरे शहर में प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। संघ के जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव की अगुवाई में चालकों का जत्था बाइक पर सवार होकर शहर में प्रवेश किया और पूरे शहर में जोरदार प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। चालकों का सबसे बड़ा आक्रोश ड्राइवरों को प्रताड़ित किये जाने को लेकर था। जिला सचिव ने कहा कि सभी तरह से सिर्फ चालकों को ही प्रताड़ित किया जाता है। बाद में डीएम के माध्यम से 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सरकार को भेजा गया है। जिसमें सड़क हादसे में चालक की मृत्यु को आपदा की श्रेणी में शामिल करने, ड्राइवर वेलफेयर फंड की व्यवस्था करने, मौत पर 20 लाख व अपंगता पर 10 लाख का मुआबजा देने एवं द्वितीय श्रेणी के सैनिक की मान्यता देने सहित अन्य मांग शामिल है। प्रदर्शन में जिला सचिव योगेन्द्र यादव, सचिव शंभु यादव, भोला महतो, धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में चालकों नें भाग लिया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि पूरे बिहार के सभी जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर ट्रक ड्राइवर की मांग पूरी नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर और गाड़ी बंद कर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

1 day ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
1 day ago
4503323e-b890-4a90-9d09-f4f0e213f627

अपने 10 मांगों को लेकर ड्राईवर एसोसियेशन के लोगों ने किया प्रदर्शन ट्रक ड्राइवर असोसिएशन ने सरकार को चेतावनी दी। पूरे बिहार में आंदोलन के तहत ड्राइबर एसोसियेशन ऑफ बिहार के बैनर तले जिला भर के प्राइवेट वाहनों के चालको ने कई मांगों को लेकर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। दर्जनों बाइक पर सवार होकर चालकों ने पूरे शहर में प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। संघ के जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव की अगुवाई में चालकों का जत्था बाइक पर सवार

962a284b-afeb-45f5-978d-1f40b506902a

होकर शहर में प्रवेश किया और पूरे शहर में जोरदार प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। चालकों का सबसे बड़ा आक्रोश ड्राइवरों को प्रताड़ित किये जाने को लेकर था। जिला सचिव ने कहा कि सभी तरह से सिर्फ चालकों को ही प्रताड़ित किया जाता है। बाद में डीएम के माध्यम से 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सरकार को भेजा गया है। जिसमें सड़क हादसे में चालक की मृत्यु को आपदा की श्रेणी में शामिल करने, ड्राइवर वेलफेयर फंड की व्यवस्था करने, मौत पर 20

5b722e8e-29c0-4711-8985-6a20ec5c9704

लाख व अपंगता पर 10 लाख का मुआबजा देने एवं द्वितीय श्रेणी के सैनिक की मान्यता देने सहित अन्य मांग शामिल है। प्रदर्शन में जिला सचिव योगेन्द्र यादव, सचिव शंभु यादव, भोला महतो, धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में चालकों नें भाग लिया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि पूरे बिहार के सभी जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर ट्रक ड्राइवर की मांग पूरी नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर और गाड़ी बंद कर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

More news from बिहार and nearby areas
  • सियानी गांव में मारपीट मामले में महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल। गौरतलब है कि करंडे थाना क्षेत्र के सियानी गांव में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि सियानी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग आवेदन देकर करंडे थाना में मामला दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहले पक्ष की ओर से अमित कुमार पांडे ने मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष की आरोपी महिला संगीता देवी को सियानी गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी संगीता देवी को मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सियानी गांव में मारपीट मामले में महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल। गौरतलब है कि करंडे थाना क्षेत्र के सियानी गांव में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि सियानी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग आवेदन देकर करंडे थाना में मामला दर्ज कराया गया था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पहले पक्ष की ओर से अमित कुमार पांडे ने मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष की आरोपी महिला संगीता देवी को सियानी गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी संगीता देवी को मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    8 hrs ago
  • शेखपुरा - माननीय मुख्यमंत्री बिहार, नीतीश कुमार की आगामी 'समृद्धि यात्रा' को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सर्वा पंचायत में हो रहे तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी ने आज कार्यक्रम स्थलों और रूट का विस्तृत जायजा लिया। ​​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़े हर छोटे-बड़े बिंदुओं पर गहन समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैठने के प्रबंध, साफ-सफाई और विभागीय प्रदर्शनी समेत तमाम बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। समीक्षा के क्रम में उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाय । ​ ​जिलाधिकारी महोदय ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ​"मुख्यमंत्री जी की यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निदेश दिया, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर असुविधा न हो।" ​ जिला पदाधिकारी महोदय ने सुरक्षा मानकों को लेकर कड़े निर्देश दिए। स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रगति रिपोर्ट ली गई। उन्होंने पेयजल, बिजली और सुगम यातायात को लेकर विशेष योजना बनाने पर जोर दिया गया। ​इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, डीआरडीए निर्देशक, जिला विकास पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी के साथ साथ अन्य सभी वरीय पदाधिकारी और संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता भी उपस्थित रहे। *डी० पीo आरo ओo* *शेखपुरा।*
    1
    शेखपुरा - माननीय मुख्यमंत्री बिहार, नीतीश कुमार की आगामी 'समृद्धि यात्रा' को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सर्वा पंचायत में हो रहे तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से  श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी ने आज कार्यक्रम स्थलों और रूट का विस्तृत जायजा लिया। ​​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़े हर छोटे-बड़े  बिंदुओं पर गहन समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैठने के प्रबंध, साफ-सफाई और विभागीय प्रदर्शनी समेत तमाम बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। समीक्षा के क्रम में उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाय ।
​   ​जिलाधिकारी महोदय ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ​"मुख्यमंत्री जी की यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों को निर्धारित समय सीमा  के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निदेश दिया, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर असुविधा न हो।"
​       जिला पदाधिकारी महोदय ने सुरक्षा मानकों को लेकर कड़े निर्देश दिए। स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रगति रिपोर्ट ली गई। उन्होंने पेयजल, बिजली और सुगम यातायात को लेकर विशेष योजना बनाने पर जोर दिया गया।
​इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, डीआरडीए निर्देशक, जिला विकास पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी के साथ साथ अन्य सभी वरीय पदाधिकारी और संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता भी उपस्थित रहे। 
*डी० पीo आरo ओo*
*शेखपुरा।*
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    13 hrs ago
  • सुपरहिट, सॉन्ग,, लिखकर जो, गोबर, पूजे, उसे शिक्षित, ना कहना, एक दिन,,,,,,,
    1
    सुपरहिट, सॉन्ग,,
लिखकर जो, गोबर, पूजे, उसे शिक्षित, 
ना कहना, एक दिन,,,,,,,
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    Artist शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    17 hrs ago
  • पकरीबरावां: माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, शिक्षा और सामाजिक न्याय का लिया संकल्प
    2
    पकरीबरावां: माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, शिक्षा और सामाजिक न्याय का लिया संकल्प
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    57 min ago
  • जैसे नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं रहे, वैसे ही अगर चुनाव से पहले 10 हजार रुपये नहीं बांटे गए होते, तो JDU को 25 सीटें भी नहीं मिलतीं।
    1
    जैसे नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं रहे, वैसे ही अगर चुनाव से पहले 10 हजार रुपये नहीं बांटे गए होते, तो JDU को 25 सीटें भी नहीं मिलतीं।
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    15 hrs ago
  • ड्राइवरों का बड़ा आंदोलन! बिहारशरीफ में 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना, एंकर, बिहारशरीफ मुख्यालय में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले चालकों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। श्रम कल्याण केंद्र मैदान में आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में चालक शामिल हुए और सरकार से अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। धरना में शामिल चालकों ने कहा कि सड़क दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु को आपदा श्रेणी में शामिल किया जाए और ड्राइवर आयोग का गठन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये मुआवजा, अपंगता की स्थिति में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायल होने पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। चालकों ने 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना लागू करने और दुर्घटना में चालक की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को तत्काल पेंशन देने की भी मांग उठाई। साथ ही 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित करने की मांग भी की गई। धरना में शामिल चालकों का कहना था कि कोविड काल के दौरान जब लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे, तब भी ड्राइवरों ने अपने परिवार से दूर रहकर ईमानदारी से काम किया। इसके बावजूद आज उन्हें सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल रही है। चालकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 90 दिनों के भीतर उनकी 10 सूत्री मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो देशभर के चालक स्टीयरिंग छोड़कर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    ड्राइवरों का बड़ा आंदोलन! बिहारशरीफ में 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना,
एंकर, बिहारशरीफ मुख्यालय में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले चालकों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। श्रम कल्याण केंद्र मैदान में आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में चालक शामिल हुए और सरकार से अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
धरना में शामिल चालकों ने कहा कि सड़क दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु को आपदा श्रेणी में शामिल किया जाए और ड्राइवर आयोग का गठन किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये मुआवजा, अपंगता की स्थिति में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायल होने पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
चालकों ने 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना लागू करने और दुर्घटना में चालक की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को तत्काल पेंशन देने की भी मांग उठाई। साथ ही 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित करने की मांग भी की गई।
धरना में शामिल चालकों का कहना था कि कोविड काल के दौरान जब लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे, तब भी ड्राइवरों ने अपने परिवार से दूर रहकर ईमानदारी से काम किया। इसके बावजूद आज उन्हें सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल रही है।
चालकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 90 दिनों के भीतर उनकी 10 सूत्री मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो देशभर के चालक स्टीयरिंग छोड़कर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • आप सभी को बुधवार श्री शीतला अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🥀♥️
    2
    आप सभी को बुधवार श्री शीतला अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🥀♥️
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    11 hrs ago
  • चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित। गौरतलब है कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की शाम बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ से जुड़े कर्मचारियों की आम सभा बुलाई गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कर्मचारियों के आर्थिक, मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सरकार के समक्ष लंबित मांगों को लेकर एकजुट होकर वार्ता करने और समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि राज्य स्तर पर जो भी समस्याएं सामने आती हैं, उनके समाधान के लिए संघ के माध्यम से प्रयास किया जाता है और कई मामलों का स्थानीय स्तर पर भी निराकरण किया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार सक्रिय है और जरूरत पड़ने पर सरकार से वार्ता कर कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में एएनएम एवं जीएनएम सहित संघ से जुड़े कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। यह बैठक मंगलवार की शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई, जिसमें कर्मचारियों की एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
    2
    चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित। गौरतलब है कि 
चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की शाम बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ से जुड़े कर्मचारियों की आम सभा बुलाई गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कर्मचारियों के आर्थिक, मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सरकार के समक्ष लंबित मांगों को लेकर एकजुट होकर वार्ता करने और समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि राज्य स्तर पर जो भी समस्याएं सामने आती हैं, उनके समाधान के लिए संघ के माध्यम से प्रयास किया जाता है और कई मामलों का स्थानीय स्तर पर भी निराकरण किया जाता है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार सक्रिय है और जरूरत पड़ने पर सरकार से वार्ता कर कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में एएनएम एवं जीएनएम सहित संघ से जुड़े कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। यह बैठक मंगलवार की शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई, जिसमें कर्मचारियों की एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.