सोहागपुर के सुभाष वार्ड स्थित काली मंदिर परिसर में लगभग 6.28 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली बाउंड्रीवॉल एवं फेंसिंग निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। रविवार दोपहर 3 बजे नगर परिषद द्वारा आयोजित इस भूमि पूजन कार्यक्रम में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने शामिल होकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के साथ-साथ जनसुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। विधायक ने विश्वास जताया कि बाउंड्रीवॉल एवं फेंसिंग निर्माण से काली मंदिर परिसर अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगा, जिससे श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इस कार्यक्रम में नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सोहागपुर के सुभाष वार्ड स्थित काली मंदिर परिसर में लगभग 6.28 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली बाउंड्रीवॉल एवं फेंसिंग निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। रविवार दोपहर 3 बजे नगर परिषद द्वारा आयोजित इस भूमि पूजन कार्यक्रम में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने शामिल होकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के साथ-साथ जनसुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। विधायक ने विश्वास जताया कि बाउंड्रीवॉल एवं फेंसिंग निर्माण से काली मंदिर परिसर अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगा, जिससे श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इस कार्यक्रम में नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
- नर्मदापुरम के सोहागपुर स्थित तिवारी कॉलोनी में पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। मां द्वारा बिना बताए घर से बाहर जाने पर डांटे जाने से नाराज होकर 18 वर्षीय युवती ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। युवती के किसी गंभीर कदम उठाने की आशंका होने पर परिजनों ने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई वरुण राजपूत और महिला कांस्टेबल नेहा रघुवंशी तत्काल मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा न खुलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया, जहां युवती पंखे पर फंदा बांध रही थी। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद रविवार शाम लगभग 6 बजे युवती को थाने लाया गया, जहां पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कर समझाइश दी और परिजनों से भी इस संबंध में चर्चा की।1
- मध्य प्रदेश में पिपरिया-जबलपुर स्टेट हाईवे पर स्थित सिलारी टोल प्लाजा पर ट्रक एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC) के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। सड़क के जगह-जगह गड्ढों में तब्दील होने और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद टोल वसूली शुरू करने से भड़के ट्रांसपोर्टरों ने ट्रकों को सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया, जिससे पिपरिया-बनखेड़ी मार्ग पर करीब डेढ़ से दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। प्रदर्शन से पहले ट्रक एसोसिएशन ने मंगलवारा थाने पहुंचकर अनियमित टोल वसूली के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद सिलारी टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के दौरान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष रणदीप सिंह खनूजा और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे MPRDC के रीजनल मैनेजर विक्रम सिंह के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सड़क का समुचित रखरखाव किए बिना टोल वसूला जा रहा है और FASTag जैसी ऑनलाइन प्रणाली के बजाय जबरन ऑफलाइन वसूली की जा रही है। एसोसिएशन ने मांग रखी कि जब तक सड़क सुधरती नहीं, टोल वसूली तत्काल बंद की जाए। इसके साथ ही नियम के अनुसार टोल प्लाजा को शहर से 5 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थापित करने की मांग उठाते हुए मामले की जांच का आग्रह किया गया। चक्का जाम की सूचना मिलने पर मंगलवारा थाना प्रभारी आदित्य सेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे बसों और ऑटो से उतरे यात्रियों, मरीजों तथा पैदल आवाजाही करने वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद सोमवार को सभी मांगों पर बैठक आयोजित कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने साफ किया है कि यदि बैठक में संतोषजनक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।1
- इटारसी के नन्हें बाल कलाकार प्रिंस रावत अपनी शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़कर कला के दम पर हर किसी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। प्रिंस का एक हाथ नहीं है और दूसरा हाथ भी कलाई से टेढ़ा है, लेकिन उनके हौसले और स्केचिंग के जुनून के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ गई है। प्रिंस के इसी अद्भुत हुनर, एकाग्रता और लगन को देखते हुए सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन ने उन्हें ड्रॉइंग बुक और स्केच पेंसिल सेट भेंट कर प्रोत्साहित किया है। प्रिंस का यह जज्बा और उनकी कला सभी के लिए एक बड़ी मिसाल है।1
- मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित 8वीं पचमढ़ी मानसून मैराथन-2026 में देशभर से आए 1600 से अधिक प्रतिभागियों ने मानसून की फुहारों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के बीच हिस्सा लिया। इस आयोजन में 84 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर 4 वर्षीय बच्चों तक ने दौड़ लगाकर हिस्सा लिया और माहौल को उत्साह से भर दिया। मैराथन का शुभारंभ नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी और मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के संयुक्त संचालक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और एडवेंचर्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता को चार अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें सुबह 6 बजे 42 किलोमीटर फुल मैराथन, 6:45 बजे 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 7:45 बजे 10 किलोमीटर रन और सुबह 8 बजे 5 किलोमीटर फन रन शुरू हुई। पर्वतीय मार्ग और लगातार चढ़ाई-उतार के कारण 42 किलोमीटर की दौड़ सबसे चुनौतीपूर्ण रही। आयोजन में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक राखी नंदा सहित पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 5 किलोमीटर दौड़ में शामिल होकर हिस्सा लिया। एडवेंचर्स एंड यू के डायरेक्टर मितेश रामिया के नेतृत्व में रूट पर हाइड्रेशन पॉइंट, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और गाइडेंस सिस्टम के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हाल ही में आईटीबी बर्लिन-2026 में 'ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज अवॉर्ड' से सम्मानित पचमढ़ी में इस दौड़ के जरिए पर्यावरण संरक्षण, साहसिक पर्यटन और 'फिट इंडिया' अभियान का संदेश भी दिया गया।4
- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित गाडरवारा लीला ओशो आश्रम में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आश्रम में जाकर ली गई जानकारी के अनुसार, इस गुरु पूर्णिमा उत्सव में शामिल होने के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों से संन्यासी गाडरवारा आश्रम में आएंगे।1
- सारनी के वार्ड 14 में 4 पुलिया का निर्माण गुणवत्ताहीन तरीके से किए जाने का मामला सामने आया है। खराब और घटिया निर्माण कार्य को लेकर विरोध जताया जा रहा है और इसी मुद्दे के साथ क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग उठाई जा रही है।1
- सोहागपुर के सुभाष वार्ड स्थित काली मंदिर परिसर में लगभग 6.28 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली बाउंड्रीवॉल एवं फेंसिंग निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। रविवार दोपहर 3 बजे नगर परिषद द्वारा आयोजित इस भूमि पूजन कार्यक्रम में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने शामिल होकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के साथ-साथ जनसुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। विधायक ने विश्वास जताया कि बाउंड्रीवॉल एवं फेंसिंग निर्माण से काली मंदिर परिसर अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगा, जिससे श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इस कार्यक्रम में नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।1
- बुधनी में नेशनल हाईवे ब्रिज पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1