झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर मशाल जुलूस, पेंशन समेत कई मांगों के समर्थन में आंदोलनकारी हुए गोलबंद चतरा/पत्थलगडा। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व कर रहे चंद्रहास दांगी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा है। आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन देने समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार से पहल की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को उनका हक और सम्मान मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से मोर्चा के आह्वान पर आंदोलनकारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। मशाल जुलूस के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकृष्ट कराया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर मशाल जुलूस, पेंशन समेत कई मांगों के समर्थन में आंदोलनकारी हुए गोलबंद चतरा/पत्थलगडा। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व कर रहे चंद्रहास दांगी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा है। आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन देने समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार से पहल की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को उनका हक और सम्मान मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से मोर्चा के आह्वान पर आंदोलनकारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। मशाल जुलूस के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकृष्ट कराया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
- झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर मशाल जुलूस, पेंशन समेत कई मांगों के समर्थन में आंदोलनकारी हुए गोलबंद चतरा/पत्थलगडा। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व कर रहे चंद्रहास दांगी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा है। आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन देने समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार से पहल की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को उनका हक और सम्मान मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से मोर्चा के आह्वान पर आंदोलनकारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। मशाल जुलूस के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकृष्ट कराया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।1
- हजारीबाग पुराना समाहरणालय अवस्थित प्रसिद्ध हनुमान जी का संध्या आरती दर्शन1
- विधायक के शिविर में आए 120 आवेदनों में अधिकांश लंबित अंचल के 70 में तीन और प्रखंड के 50 में पांच आवेदनों का हुआ निष्पादन (रौशन सिन्हा) दारू (हजारीबाग)// आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की ओर से जुलाई माह में दारू प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में विशेष शिविर लगाया गया था। शिविर में प्रखंड और अंचल कार्यालय से संबंधित कुल करीब 120 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें करीब 70 आवेदन अंचल कार्यालय से तथा करीब 50 आवेदन प्रखंड कार्यालय से संबंधित थे। अंचल कार्यालय से संबंधित 70 आवेदनों में मुख्य रूप से मालगुजारी रसीद, दाखिल-खारिज, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र से जुड़े मामले थे। वहीं प्रखंड कार्यालय से संबंधित 50 आवेदनों में आवास, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन और मनरेगा भुगतान, मईया सम्मान योजना सहित अन्य मामले शामिल थे।उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अंचल से संबंधित 70 आवेदनों में अब तक तीन का निष्पादन किया गया है, जबकि प्रखंड से संबंधित 50 आवेदनों में करीब पांच का निस्तारण हुआ है। यानी कुल करीब 120 आवेदनों में लगभग आठ आवेदनों का ही निष्पादन हो सका है, जबकि करीब 112 आवेदन लंबित हैं। यह आंकड़ा प्राप्त कुल आवेदनों और बताए गए निष्पादित मामलों पर आधारित है।शिविर में ग्रामीणों ने विधायक प्रदीप प्रसाद की मौजूदगी में अपने आवेदन सौंपे थे। आवेदन जमा होने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। लेकिन बड़ी संख्या में आवेदन लंबित रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में व्यस्तता का हवाला। इस संबंध में दारू अंचलाधिकारी रामबालक कुमार ने कहा कि जुलाई माह में विधायक की ओर से शिविर लगाया गया था, जिसमें दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए थे। कुछ आवेदनों का निष्पादन भी किया गया है। वर्तमान में मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य में व्यस्तता के कारण शेष आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। मतदाता संबंधी कार्य पूरा होने के बाद लंबित आवेदनों पर विचार कर उनका समाधान किया जाएगा। बीडीओ हारून रासिद ने कहा कि पिछले महीने से मतदाता सम्बन्धी कार्य मे ब्यस्त थे तीन अक्टूबर के बाद विधायक प्रदीप प्रसाद के शिविर मे आये आवेदनो का निपटारा कर दीजियेगा। विधायक प्रतिनिधि दिलीप साहू ने बताया कि अंचल कि स्तिथि ज्यादा दयनीय है वह स्वयं कई बार अंचलाधिकारी से मिलकर जनता का कार्य करने का आग्रह किया पर अबतक कोई संतोषजनक कार्य नही हुआ। विधायक के कार्यालय प्रभारी रौशन सिन्हा ने बताया कि शिविर मे आये आवेदनो को राजस्व कर्मचारी और अंचलाधिकारी को सौपा गया था पर आवेदन के निष्पदान को लेकर ध्यान नही दिया गया। विशेष शिविर में दिए गए आवेदनों के बड़े हिस्से के लंबित रहने से यह सवाल उठ रहा है कि जब विधायक की मौजूदगी में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में इतना समय लग रहा है, तो आम ग्रामीणों को प्रखंड और अंचल कार्यालय से जुड़े सामान्य कार्यों के लिए किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता होगा।1
- कामता लैंम्पस से वितरण किया गया धान बीज घटिया था यह आरोप मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने किसानों से मिलकर लगाया। कामता पंचायत के दामोदर गांव के अन्नदाता किसानों की दर्जनों एकड़ मे लगी फसल बर्बाद हो गया है. 100% पौधे पीला हो कर झुलस गए है. धान की फसल देखकर किसानों की चेहरे भी सुखने लगे हैं. किसानों ने दामोदर गांव स्थित जोब्या में कामता लैंम्पस से खरीदारी की थी सरकारी धान बीज ये जानकारी मंगलवार को पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने किसानों से मिल कर बताया।1
- जर्जर सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, रामगढ़-गिद्दी मुख्य मार्ग जाम सड़क निर्माण की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन1
- शुरू न्यूज इंपैक्ट :: ताले में बंद मरीजों की सुविधा, खबर के बाद खुले शौचालय इंटरनेट मीडिया में खबर चलने के बाद सदर अस्पताल की उपाधीक्षक ने लिया संज्ञान रूपेश कुमार लातेहार : शुरू न्यूज में 28 सितंबर को ‘ताले में बंद मरीजों की सुविधा, पांच नए शौचालय बने शोपीस' के शीर्षक से खबर चलने के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन ने मामले को संज्ञान में लिया। मंगलवार को अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. अंजना रजनी खुसार ने तत्काल संवेदक को शौचालय का ताला खुलवाने का निर्देश दिया। इसके बाद शौचालय की साफ-सफाई कराकर उसे मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए खोल दिया गया। अस्पताल परिसर में नए शौचालयों के बंद रहने से मरीजों को हो रही परेशानी को शुरू न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था। खबर चलने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई। इससे मरीजों और उनके स्वजनों को राहत मिली है।1
- 11 केवी फीडर में मेंटनेंस का होगा काम, तीन घंटे बिजली रहेगी गुल रातू। 11 केवी ग्रामीण फीडर में मेंटनेंस कार्य को लेकर बुधवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फीडर को बंद रखकर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान ललित ग्राम, गोविंद नगर, कमड़े, तिलता, फ्रेंच कॉलोनी, विंध्यवासिनी नगर, द्वारिकापुरी और सूर्य नगर समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। मेंटनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।1
- खपरताला ग्राम में मधुमक्खियां के हमले से सोमवार को नानी की एवं मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे नाती की मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को 48 वर्षीय नानी सरबीता देवी अपने 3 वर्षीय नाती आर्य राज मुंडा को लेकर खजूर काटने गई थी ,इसी दौरान मधुमक्खियां के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, इलाज के क्रम में नानी एवं नाती की मौत हो गई है।1