logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शुरू न्यूज इंपैक्ट :: ताले में बंद मरीजों की सुविधा, खबर के बाद खुले शौचालय इंटरनेट मीडिया में खबर चलने के बाद सदर अस्पताल की उपाधीक्षक ने लिया संज्ञान रूपेश कुमार लातेहार : शुरू न्यूज में 28 सितंबर को ‘ताले में बंद मरीजों की सुविधा, पांच नए शौचालय बने शोपीस' के शीर्षक से खबर चलने के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन ने मामले को संज्ञान में लिया। मंगलवार को अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. अंजना रजनी खुसार ने तत्काल संवेदक को शौचालय का ताला खुलवाने का निर्देश दिया। इसके बाद शौचालय की साफ-सफाई कराकर उसे मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए खोल दिया गया। अस्पताल परिसर में नए शौचालयों के बंद रहने से मरीजों को हो रही परेशानी को शुरू न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था। खबर चलने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई। इससे मरीजों और उनके स्वजनों को राहत मिली है।

1 hr ago
user_Dr.Rupesh Kumar
Dr.Rupesh Kumar
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
1 hr ago

शुरू न्यूज इंपैक्ट :: ताले में बंद मरीजों की सुविधा, खबर के बाद खुले शौचालय इंटरनेट मीडिया में खबर चलने के बाद सदर अस्पताल की उपाधीक्षक ने लिया संज्ञान रूपेश कुमार लातेहार : शुरू न्यूज में 28 सितंबर को ‘ताले में बंद मरीजों की सुविधा, पांच नए शौचालय बने शोपीस' के शीर्षक से खबर चलने के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन ने मामले को संज्ञान में लिया। मंगलवार को अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. अंजना रजनी खुसार ने तत्काल संवेदक को शौचालय का ताला खुलवाने का निर्देश दिया। इसके बाद शौचालय की साफ-सफाई कराकर उसे मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए खोल दिया गया। अस्पताल परिसर में नए शौचालयों के बंद रहने से मरीजों को हो रही परेशानी को शुरू न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था। खबर चलने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई। इससे मरीजों और उनके स्वजनों को राहत मिली है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सदर अस्पताल का खराब डायलिसिस मशीन को ठीक कराने की मांग ,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने की मांग रूपेश कुमार, लातेहार : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने मंगलवार को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचकर उपाधीक्षक डॉ. अंजना रजनी खुसार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में पिछले तीन से चार महीनों से खराब पड़ी एक डायलिसिस मशीन को दुरुस्त कराने की मांग की। मुलाकात के दौरान प्रवक्ता तिवारी ने अस्पताल प्रबंधन का ध्यान मरीजों को हो रही गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि लातेहार जैसे ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े जिले में सदर अस्पताल में ही गरीब मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का मुख्य सहारा है। डायलिसिस मशीन के अचानक खराब हो जाने के कारण किडनी की बीमारी से जूझ रहे स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए रांची या अन्य दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को न केवल भारी मानसिक और शारीरिक कष्ट सहना पड़ रहा है, बल्कि उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। बताते चले डीएमएफटी फंड से सदर अस्पताल में तीन डायलिसिस मशीन की खरीददारी की गई थी। जिसमें से एक मशीन खराब पड़ा हुआ है। सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. अंजना रजनी खुसार ने मामले की संवेदनशीलता को स्वीकार किया। उन्होंने बताया की मशीन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए संबंधित एजेंसी और इंजीनियरों को सूचित कर दिया गया है। उपाधीक्षक ने आश्वासन दिया की एक सप्ताह के भीतर डायलिसिस मशीन को ठीक करवाकर पुनः सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा, ताकि किसी भी मरीज को लातेहार से बाहर न जाना पड़े।
    2
    सदर अस्पताल का खराब डायलिसिस मशीन को ठीक कराने की मांग ,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने की मांग
रूपेश कुमार, लातेहार : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने मंगलवार को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचकर उपाधीक्षक डॉ. अंजना रजनी खुसार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में पिछले तीन से चार महीनों से खराब पड़ी एक डायलिसिस मशीन को दुरुस्त कराने की मांग की। मुलाकात के दौरान प्रवक्ता तिवारी ने अस्पताल प्रबंधन का ध्यान मरीजों को हो रही गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि लातेहार जैसे ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े जिले में सदर अस्पताल में ही गरीब मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का मुख्य सहारा है। डायलिसिस मशीन के अचानक खराब हो जाने के कारण किडनी की बीमारी से जूझ रहे स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए रांची या अन्य दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को न केवल भारी मानसिक और शारीरिक कष्ट सहना पड़ रहा है, बल्कि उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। बताते चले डीएमएफटी फंड से सदर अस्पताल में तीन डायलिसिस मशीन की खरीददारी की गई थी। जिसमें से एक मशीन खराब पड़ा हुआ है। सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. अंजना रजनी खुसार ने मामले की संवेदनशीलता को स्वीकार किया। उन्होंने बताया की मशीन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए संबंधित एजेंसी और इंजीनियरों को सूचित कर दिया गया है। उपाधीक्षक ने आश्वासन दिया की एक सप्ताह के भीतर डायलिसिस मशीन को ठीक करवाकर पुनः सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा, ताकि किसी भी मरीज को लातेहार से बाहर न जाना पड़े।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया. इस दौरान जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव और राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया. इस दौरान जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव और राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर विभिन्न संवैधानिक एवं संस्थागत व्यवस्थाओं की स्वायत्तता को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी दलों और मतदाताओं के बीच गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.
    1
    मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया. इस दौरान जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव और राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया. इस दौरान जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव और राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर विभिन्न संवैधानिक एवं संस्थागत व्यवस्थाओं की स्वायत्तता को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी दलों और मतदाताओं के बीच गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    10 hrs ago
  • टाइगर जयराम महतो विधायकी तो आती-जाती रहती है? #shorts #shortvideo #youtubeshorts #viralvideo #news
    1
    टाइगर जयराम महतो विधायकी तो आती-जाती रहती है? #shorts #shortvideo #youtubeshorts #viralvideo #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • मुखिया कुसमी देवी ने रोजगार मेले में आने की अपील की। लगभग 15 कंपनियों ने कहा कि मनातू प्रखंड में 1000 बेरोजगार युवकों को देंगे रोजगार मुखिया कुसमी देवी ने रोजगार मेले में आने की अपील की
    1
    मुखिया कुसमी देवी ने रोजगार मेले में आने की अपील की। लगभग 15 कंपनियों ने कहा कि मनातू प्रखंड में 1000 बेरोजगार युवकों को देंगे रोजगार 
मुखिया कुसमी देवी ने रोजगार मेले में आने की अपील की
    user_JHARKHAND BULLETIN
    JHARKHAND BULLETIN
    पत्रकार मेदिनीनगर (डाल्टनगंज), पलामू, झारखंड•
    49 min ago
  • झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर मशाल जुलूस, पेंशन समेत कई मांगों के समर्थन में आंदोलनकारी हुए गोलबंद चतरा/पत्थलगडा। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व कर रहे चंद्रहास दांगी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा है। आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन देने समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार से पहल की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को उनका हक और सम्मान मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से मोर्चा के आह्वान पर आंदोलनकारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। मशाल जुलूस के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकृष्ट कराया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
    1
    झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर मशाल जुलूस, 
पेंशन समेत कई मांगों के समर्थन में आंदोलनकारी हुए गोलबंद
चतरा/पत्थलगडा। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व कर रहे चंद्रहास दांगी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा है। आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन देने समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार से पहल की मांग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को उनका हक और सम्मान मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से मोर्चा के आह्वान पर आंदोलनकारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। मशाल जुलूस के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकृष्ट कराया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
    user_Jitendra Tiwari
    Jitendra Tiwari
    पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
    1 hr ago
  • 11 केवी फीडर में मेंटनेंस का होगा काम, तीन घंटे बिजली रहेगी गुल रातू। 11 केवी ग्रामीण फीडर में मेंटनेंस कार्य को लेकर बुधवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फीडर को बंद रखकर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान ललित ग्राम, गोविंद नगर, कमड़े, तिलता, फ्रेंच कॉलोनी, विंध्यवासिनी नगर, द्वारिकापुरी और सूर्य नगर समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। मेंटनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
    1
    11 केवी फीडर में मेंटनेंस का होगा काम, तीन घंटे बिजली रहेगी गुल
रातू। 11 केवी ग्रामीण फीडर में मेंटनेंस कार्य को लेकर बुधवार  को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फीडर को बंद रखकर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा।
इस दौरान ललित ग्राम, गोविंद नगर, कमड़े, तिलता, फ्रेंच कॉलोनी, विंध्यवासिनी नगर, द्वारिकापुरी और सूर्य नगर समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। मेंटनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • लातेहार माले जिला सचिव बिरजू राम के नेतृत्व में बरवाडीह में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया, मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे । पुतला दहन कार्यक्रम बरवाडीह प्रखंड में अवस्थित दो स्थान उक्कमार के बहेराटार एवं बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर किया गया ।मौके पर लातेहार जिला सचिव माले बिरजू राम ने कहा कि देश के 13 लाख मतदाताओं का नाम ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त ने मोदी के इशारे पर काटा था ।इसलिए ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए।
    1
    लातेहार माले जिला सचिव बिरजू राम के नेतृत्व में बरवाडीह में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया, मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे ।
पुतला दहन कार्यक्रम बरवाडीह प्रखंड में अवस्थित दो स्थान उक्कमार के बहेराटार एवं बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर किया गया ।मौके पर लातेहार जिला सचिव माले बिरजू राम ने कहा कि देश के 13 लाख मतदाताओं का नाम ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त ने मोदी के इशारे पर काटा था ।इसलिए ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • कंट्रोल रूम का कल होगा उद्घाटन, उपायुक्त समेत जिले के कई पदाधिकारी रहेंगे मौजूद लातेहार : लातेहार जिले में बुधवार को एक नई सौगात मिलने वाली है। कंट्रोल रूम का उद्घाटन बुधवार को 30 सितंबर को होगा। इस उदघाटन में उपायुक्त संदीप कुमार समेत जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
    1
    कंट्रोल रूम का कल होगा उद्घाटन, उपायुक्त समेत जिले के कई पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
लातेहार : लातेहार जिले में बुधवार को एक नई सौगात मिलने वाली है। कंट्रोल रूम का उद्घाटन बुधवार को 30 सितंबर को होगा। इस उदघाटन में उपायुक्त संदीप कुमार समेत जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • 4 महीने से 65 कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन भुगतान के लिए रोना पड़ता है सभी कर्मचारी हड़ताल पर? #lohardaga_public #HemantSoren #majdur
    1
    4 महीने से 65 कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन भुगतान के लिए रोना पड़ता है सभी कर्मचारी हड़ताल पर?  #lohardaga_public #HemantSoren #majdur
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.