logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आठनेर में धूमधाम से मनाई भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती, 52 गांवों से पहुंचे साहू समाज के लोग कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत, बुजुर्गों का किया सम्मान सामाजिक कुरीतियों पर रोक के लिए 52 गांवों के प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव फोटो - आठनेर। क्षेत्रीय साहू समाज ट्रस्ट समिति आठनेर द्वारा कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर श्री राम मंदिर आठनेर में माता कर्मा का पूजन किया गया तथा मंगल भवन में साहू समाज के बुजुर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कर्मा जयंती के अवसर पर साहू समाज के 52 गांवों से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधियों ने समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपने सुझाव भी रखे। साहू समाज के अध्यक्ष रामप्रसाद लहरपुरे ने संबोधित करते हुए कहा कि माता कर्मा ने साहू समाज को एक विशेष पहचान दिलाई है और देश भर में साहू समाज द्वारा कर्मा जयंती पर आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जो वटवृक्ष की तरह समाज को अनुशासन और परंपराओं की सीख देते हैं। हमारे बुजुर्गों द्वारा पूर्व में बनाए गए सामाजिक रीति-नियमों का पालन आज भी समाज कर रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मा जयंती का आयोजन साहू समाज के प्रत्येक सेक्टर और गांव समिति के सहयोग से किया जाता है। साहू समाज द्वारा आगामी रामनवमी पर श्रीमद् भागवत कथा, रामजन्मोत्सव और विशाल शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। कर्मा जयंती के आयोजन में साहू समाज के बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

1 day ago
user_आठनेर रिपोर्टर
आठनेर रिपोर्टर
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा और प्रमुख ख़बरों (17 मार्च, 2026) की सुर्खियां नीचे दी गई हैं बंगाल चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने पश्चिम
    1
    पश्चिम बंगाल की ताज़ा और प्रमुख ख़बरों (17 मार्च, 2026) की सुर्खियां नीचे दी गई हैं बंगाल चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने पश्चिम
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा के अंतर्गत आज परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक परासिया विधानसभा के ग्राम मोरडोंगरी कला पहुंचे सामाजिक कार्यक्रम में मोर डोंगरी श्री राकेश तेकाम जी के निवास पर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किए।
    1
    छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा के अंतर्गत आज परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक परासिया विधानसभा के ग्राम मोरडोंगरी कला पहुंचे सामाजिक कार्यक्रम में मोर डोंगरी श्री राकेश तेकाम जी के निवास पर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किए।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इटारसी एसडीएम को आवेदनकर्ता की राजस्व संबंधी शिकायत का शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
    1
    कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इटारसी एसडीएम को आवेदनकर्ता की राजस्व संबंधी शिकायत का शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    42 min ago
  • डोलरिया में 15 दिन के लिए फायर ब्रिगेड तैनात करने की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर डटे रहे किसान, प्रशासन ने मांगा एक दिन का समय नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा नर्मदापुरम के बैनर तले किसानों ने डोलरिया तहसील मुख्यालय पर 15 दिनों के लिए अस्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने की मांग को लेकर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि गेहूं की खड़ी फसल के दौरान आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन देने के बाद किसान करीब एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर खड़े रहे। इसके बाद तहसीलदार सुनील गढ़वाल ने किसानों से चर्चा कर उनकी मांग को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और इस संबंध में निर्णय के लिए एक दिन का समय मांगा। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के सभी किसान अपने-अपने घर वापस लौट गए। किसानों ने बताया कि डोलरिया क्षेत्र में यदि कहीं आगजनी की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड को नर्मदापुरम, इटारसी या सिवनी मालवा से बुलाना पड़ता है। ऐसे में फायर ब्रिगेड के पहुंचने में काफी समय लग जाता है और तब तक किसानों की खड़ी गेहूं को फसल को भारी नुकसान हो जाता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल की सुरक्षा को देखते हुए कम से कम 15 दिनों के लिए डोलरिया तहसील मुख्यालय पर अस्थायी रूप से फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आगे आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत, कृपाल सिंह राजपूत, मनीष राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    1
    डोलरिया में 15 दिन के लिए फायर ब्रिगेड तैनात करने की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर डटे रहे किसान, प्रशासन ने मांगा एक दिन का समय
नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा नर्मदापुरम के बैनर तले किसानों ने डोलरिया तहसील मुख्यालय पर 15 दिनों के लिए अस्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने की मांग को लेकर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि गेहूं की खड़ी फसल के दौरान आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन देने के बाद किसान करीब एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर खड़े रहे। इसके बाद तहसीलदार सुनील गढ़वाल ने किसानों से चर्चा कर उनकी मांग को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और इस संबंध में निर्णय के लिए एक दिन का समय मांगा। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के सभी किसान अपने-अपने घर वापस लौट गए। किसानों ने बताया कि डोलरिया क्षेत्र में यदि कहीं आगजनी की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड को नर्मदापुरम, इटारसी या सिवनी मालवा से बुलाना पड़ता है। ऐसे में फायर ब्रिगेड के पहुंचने में काफी समय लग जाता है और तब तक किसानों की खड़ी गेहूं को फसल को भारी नुकसान हो जाता है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल की सुरक्षा को देखते हुए कम से कम 15 दिनों के लिए डोलरिया तहसील मुख्यालय पर अस्थायी रूप से फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आगे आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत, कृपाल सिंह राजपूत, मनीष राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    50 min ago
  • Post by Atmaram Yadav
    1
    Post by Atmaram Yadav
    user_Atmaram Yadav
    Atmaram Yadav
    Farmer खलवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अस्पताल पर हमला अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का दावा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने राजधानी
    1
    अस्पताल पर हमला अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का दावा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने राजधानी
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Maherban Belbanshi
    1
    Post by Maherban Belbanshi
    user_Maherban Belbanshi
    Maherban Belbanshi
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Atmaram Yadav
    2
    Post by Atmaram Yadav
    user_Atmaram Yadav
    Atmaram Yadav
    Farmer खलवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.