झालावाड़-खेल संकुल रोड पर आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची को नोंच नोंच कर मारा, टेंट के बाहर पिता के साथ सो रही थी, 50 मीटर दूर ले जाकर नोंचा। झालावाड़-कोतवाली थाना क्षेत्र मे खेल संकुल रोड पर आवारा कुत्तों के हमले में दो साल की एक बच्ची की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे भाटिया वर्कशॉप के पास लगे एक अस्थाई टेंट के बाहर हुई। मृतक बच्ची की पहचान गोरी के रूप में हुई है। वह अपने पिता राजू लाल के साथ टेंट के बाहर सो रही थी। राजू लाल ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे सात-आठ आवारा कुत्ते एक साथ आए और उनकी बेटी को उठाकर लगभग 50 मीटर दूर ले गए। राजू लाल ने कुत्तों का पीछा किया और मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह नोचकर अधमरा कर दिया था। किसी तरह कुत्तों को भगाकर वह बेटी को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू लाल मूल रूप से बारां जिले के भंवरगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि झालावाड़ उनकी ससुराल है और वह डेढ़ महीने पहले काम की तलाश में यहां आए थे। वह भाटिया वर्कशॉप के पास टेंट लगाकर रह रहे थे और शादी-ब्याह व अन्य अवसरों पर ढोल बजाकर अपनी आजीविका कमाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पूरे इलाके में दो दर्जन से अधिक आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूमते रहते हैं। इन कुत्तों के कारण क्षेत्र के लोगों में हमेशा डर बना रहता है।
झालावाड़-खेल संकुल रोड पर आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची को नोंच नोंच कर मारा, टेंट के बाहर पिता के साथ सो रही थी, 50 मीटर दूर ले जाकर नोंचा। झालावाड़-कोतवाली थाना क्षेत्र मे खेल संकुल रोड पर आवारा कुत्तों के हमले में दो साल की एक बच्ची की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे भाटिया वर्कशॉप के पास
लगे एक अस्थाई टेंट के बाहर हुई। मृतक बच्ची की पहचान गोरी के रूप में हुई है। वह अपने पिता राजू लाल के साथ टेंट के बाहर सो रही थी। राजू लाल ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे सात-आठ आवारा कुत्ते एक साथ आए और उनकी बेटी को उठाकर लगभग 50 मीटर दूर ले गए। राजू लाल ने कुत्तों का पीछा किया और
मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह नोचकर अधमरा कर दिया था। किसी तरह कुत्तों को भगाकर वह बेटी को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू लाल मूल रूप से बारां जिले के भंवरगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि झालावाड़ उनकी ससुराल है और वह डेढ़ महीने
पहले काम की तलाश में यहां आए थे। वह भाटिया वर्कशॉप के पास टेंट लगाकर रह रहे थे और शादी-ब्याह व अन्य अवसरों पर ढोल बजाकर अपनी आजीविका कमाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पूरे इलाके में दो दर्जन से अधिक आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूमते रहते हैं। इन कुत्तों के कारण क्षेत्र के लोगों में हमेशा डर बना रहता है।
- कृषि मंडी में टीन शेड निर्माण में देरी, संघ ने जताई नाराजगी, आधारभूत सुविधा की मांग। रायपुर कृषि उपज मंडी में टीन शेड का निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है जिसको लेकर कई बार मंडी सचिव को अवगत कराने के बाद भी निर्माण कार्य में गति नहीं मिल पा रही है जिसको लेकर किसान संघ ने नाराज की जाहिर की है। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार ने मांग की है कि तहसील की मासिक बैठक में हर बार मंडी सचिव को टीन शेड को लेकर जानकारी दी जाती हैं लेकिन मंडी सचिव की लापरवाही और टीन शेड के ठेकेदार से मिली भगत के कारण निर्माण कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है जिसके चलते किसानों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। भारतीय किसान संघ संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर ने बताया कि रायपुर कृषि उपज मंडी की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी मंडी सचिव को कई बार अवगत कराया गया लेकिन अभी तक छाया, शौचालय, पर्याप्त रूप में पेयजल व्यवस्था नहीं हो पाई है अतः शीघ्र किसान भवन और सुविधा युक्त शौचालय का निर्माण करवाया जाए।3
- रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में 2019 के बंटी हत्याकांड मामले में अपर सेशन न्यायालय ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पैसों के लेन-देन के विवाद में आरोपियों ने युवक की जान ले ली थी। अदालत ने दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की अनुशंसा की है।1
- झालावाड़ के बकानी में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 15.70 ग्राम स्मैक और उसकी बाइक जब्त की गई। पुलिस अब क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।1
- Samudra manthan Pranayam at stadium chhipabarod preparation of international yoga divas at chhipabarod1
- मंदसौर जिले के गरोठ स्थित ग्राम बोलिया में गौशालाएं होने के बावजूद गायों की स्थिति दयनीय है। आरोप है कि यहां तीन गौशालाएं सरकारी योजनाओं का लाभ सिर्फ कागजों पर ले रही हैं, जबकि सैकड़ों गायें आज भी सड़कों पर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। यह कथित फर्जीवाड़ा कई सालों से चल रहा है।1
- हारनावादाशाहजी कस्बे के कुशवाह मोहल्ले में हुई लूट के पांच दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है, जिसके बाद छबड़ा डीएसपी ने मौके का निरीक्षण कर जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।1
- राजस्थान के रणथंबोर में वनकर्मियों का अचानक एक टाइगर से सामना हो गया। अपनी जान बचाने के लिए उन्हें बाइक छोड़कर मौके से भागना पड़ा।1
- बारां जिले के छिपाबड़ोद में लव कुश मैरिज गार्डन में एक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य खुशियों में शामिल हुए।1
- राजस्थान के हरनावदाशाहजी कस्बे में पांच दिन पहले परिवार को बंधक बनाकर हुई लूट का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इससे नाराज ग्रामीणों और व्यापारियों ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पुलिस को 15 दिन में मामले का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन लगातार हो रही चोरियों से इलाके में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।3