पीड़ित परिवार से मिला लोजपा R के युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन नयन 8 वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या: पीड़िता के परिजनों से मिले लोजपा (R) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजन नयन, फांसी की सजा और परिजनों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग पक़रीबरावा अवधेश कुमार की खास रिपोर्ट पकरीबरावां (नवादा): पकरीबरावां थाना क्षेत्र के डोला गांव स्थित लखनपुरा टोला में 8 वर्षीय मासूम बच्ची अर्चना के साथ हुई दुष्कर्म के बाद हत्या की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजन नयन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने राजन नयन को पूरी घटना और उसके बाद के घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों का दर्द सुनकर लोजपा (R) नेता ने इस जघन्य अपराध की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग उठाई। इसके साथ ही राजन नयन ने घटना के विरोध में हुए सड़क जाम के दौरान पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों और परिजनों पर दर्ज की गई प्राथमिकी पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने मांग की है कि पुलिस प्रशासन तत्काल प्रभाव से इस केस में शामिल सभी निर्दोषों के नाम वापस ले। राजन नयन ने कहा, "एक तरफ परिवार अपनी मासूम बच्ची को खोने के गम में है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासन सड़क जाम के नाम पर पीड़ित पक्ष पर केस दर्ज कर रहा है, जो बिल्कुल अनुचित है। इस संबंध में मैं नवादा के एसपी अभिनव धीमान से बात कर सभी नाम हटाने का अनुरोध करूंगा।" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने दर्ज मामले से नाम नहीं हटाए, तो इस पूरे प्रकरण की जानकारी लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को दी जाएगी और दोषी प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। साथ ही बड़ी आंदोलन की भी चेतनवी दी है इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के पकरीबरावां युवा प्रखंड अध्यक्ष मंटू सिंह सहित पार्टी के कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
पीड़ित परिवार से मिला लोजपा R के युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन नयन 8 वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या: पीड़िता के परिजनों से मिले लोजपा (R) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजन नयन, फांसी की सजा और परिजनों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग पक़रीबरावा अवधेश कुमार की खास रिपोर्ट पकरीबरावां (नवादा): पकरीबरावां थाना क्षेत्र के डोला गांव स्थित लखनपुरा टोला में 8 वर्षीय मासूम बच्ची अर्चना के साथ हुई दुष्कर्म के बाद हत्या की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजन नयन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने राजन नयन को पूरी घटना और उसके बाद के घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों का दर्द सुनकर लोजपा (R) नेता ने इस जघन्य अपराध की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग उठाई। इसके साथ ही राजन नयन ने घटना के
विरोध में हुए सड़क जाम के दौरान पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों और परिजनों पर दर्ज की गई प्राथमिकी पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने मांग की है कि पुलिस प्रशासन तत्काल प्रभाव से इस केस में शामिल सभी निर्दोषों के नाम वापस ले। राजन नयन ने कहा, "एक तरफ परिवार अपनी मासूम बच्ची को खोने के गम में है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासन सड़क जाम के नाम पर पीड़ित पक्ष पर केस दर्ज कर रहा है, जो बिल्कुल अनुचित है। इस संबंध में मैं नवादा के एसपी अभिनव धीमान से बात कर सभी नाम हटाने का अनुरोध करूंगा।" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने दर्ज मामले से नाम नहीं हटाए, तो इस पूरे प्रकरण की जानकारी लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को दी जाएगी और दोषी प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। साथ ही बड़ी आंदोलन की भी चेतनवी दी है इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के पकरीबरावां युवा प्रखंड अध्यक्ष मंटू सिंह सहित पार्टी के कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
- अरियरी पैक्स चुनाव: नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद का स्वागत, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दी बधाई शेखपुरा। अरियरी प्रखंड डीहा पंचायत के पैक्स चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद की जीत के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लगभग 200 से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उत्साहपूर्वक स्वागत किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवनंदन प्रसाद एवं पार्टी नेता फज़ल ईमान ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। दोनों नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, मेहनत और विकास की भावना की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदुनंदन प्रसाद अपने कार्यकाल में किसानों, पैक्स सदस्यों तथा ग्रामीणों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ग्रामीणों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पैक्स के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। जीत के बाद क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ अभिनंदन प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस विश्वास पर खरा उतरेंगे और पैक्स को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।1
- बिहार शरीफ का हिरणय पर्वत पर बिहार के विराट की वॉक दर्शकों को कोहली की याद दिला दी बिहार शरीफ का हिरणय पर्वत पर बिहार के विराट की वॉक दर्शकों को कोहली की याद दिला दी देखिए ये अद्भुत नजारा1
- संसद में सियासी ड्रामा चरम पर,पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने किया दान, और फिर दानपात्र लेकर भाग निकले!" "संसद में सियासी ड्रामा चरम पर—पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने किया दान, और फिर दानपात्र लेकर भाग निकले!"1
- कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ बिहारशरीफ, बदहाल सफाई व्यवस्था से लोग परेशान बिहारशरीफ शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर जमा होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और समय पर कचरा नहीं उठने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। नागरिकों ने नगर निगम से तत्काल सफाई अभियान चलाकर शहर को कूड़ा मुक्त बनाने और नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- बिहारशरीफ के साईं मंदिर में 24 घंटे का अखंड यज्ञ, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल बिहारशरीफ के साईं मंदिर में 24 घंटे का अखंड यज्ञ, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल1
- रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने आवास कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पी एम आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। पीएम आवास में 379 आवास पूर्ण । बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 500 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त भेजी गई थी। इसमें से 379 लाभुकों का आवास पूर्ण हो चुका है, जबकि 121 आवास अभी लंबित हैं। मुख्यमंत्री आवास और सहायता योजना की स्थिति मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 15 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त भेजी गई थी। इसमें से अब तक 5 आवास पूर्ण हुए हैं और 25 लंबित हैं। वहीं मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत 7 लाभुकों को राशि दी गई थी, जिसमें से 6 का आवास पूर्ण और 1 लंबित पाया गया। बीडीओ का निर्देश: रिपोर्ट शून्य भेजें समीक्षा के बाद बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी आवास सहायक और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पी एम आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जितने भी आवास लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए ताकि शून्य रिपोर्ट भेजी जा सके। बैठक में आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार, लेखपाल संजीव कुमार, आवास सहायक रवि कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, मिंटू कुमारी, विजय कुमार उपस्थित थे। 8 माह से वेतन न मिलने पर कर्मियों ने जताई नाराजगी बैठक के दौरान आवास कर्मियों ने बीडीओ के समक्ष पिछले 8 माह से मानदेय भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। कर्मियों ने संयुक्त रूप से कहा पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। आने-जाने का भाड़ा तक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और घर चलाना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो आवास योजना का कार्य प्रभावित होगा। बीडीओ ने कर्मियों की समस्या सुनकर आश्वासन दिया कि वेतन भुगतान के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।1
- शेखपुरा स्थापना दिवस पर अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की रही शानदार भागीदारी शेखपुरा। शेखपुरा जिले के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रभात फेरी एवं जागरूकता कार्यक्रम में अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ढोल-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी में हिस्सा लिया और जिले के स्थापना दिवस समारोह की गरिमा बढ़ाई। विद्यालय के निदेशक सियाराम सिंह के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का दल कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी विभागों एवं सामाजिक संगठनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रभात फेरी में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया और जिले के विकास एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। अमर ज्योति पब्लिक स्कूल पिछले लगभग 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई अवसरों पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। स्थापना दिवस जैसे आयोजनों में भागीदारी से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, अनुशासन और अपने जिले के प्रति गर्व की भावना विकसित होती है।1
- नालंदा जिले के सिलाव थाना अंतर्गत मितवा गांव में पूजा विवाद को लेकर दो जाति में संघर्ष, गोली चली पत्थर चले हुए कुछ लोग घायल.. पुलिस कर रही है कैम्प, कुछ लोग को पूछताक्ष के लिए लाया गया थाने... नालंदा जिले के सिलाव थाना अंतर्गत मितवा गांव में पूजा विवाद को लेकर दो जाति में संघर्ष, गोली चली पत्थर चले हुए कुछ लोग घायल.. पुलिस कर रही है कैम्प, कुछ लोग को पूछताक्ष के लिए लाया गया थाने... संजीत कुमार गुप्ता, dsp, राजगीर1