Shuru
Apke Nagar Ki App…
# 2 बड़ी खबरें 1. 31 अक्टूबर को देश के 25 राज्यों में मौसम का बड़ा अलर्ट, 2. देर रात्रि जेल में डीएम, एसपी, की बड़ी छापेमारी, 200 जवानों के साथ दों घंटे चला तलाशी,#
Rupak kumar jha
# 2 बड़ी खबरें 1. 31 अक्टूबर को देश के 25 राज्यों में मौसम का बड़ा अलर्ट, 2. देर रात्रि जेल में डीएम, एसपी, की बड़ी छापेमारी, 200 जवानों के साथ दों घंटे चला तलाशी,#
More news from बिहार and nearby areas
- # 2 बड़ी खबरें 1. 31 अक्टूबर को देश के 25 राज्यों में मौसम का बड़ा अलर्ट, 2. देर रात्रि जेल में डीएम, एसपी, की बड़ी छापेमारी, 200 जवानों के साथ दों घंटे चला तलाशी,#1
- शिवहर में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित* *शिवहर में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित* ------------------ जिला *शिवहर।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, मेरा युवा भारत, शिवहर के तत्वावधान में शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शिवहर में *विकसित भारत युवा संवाद* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। डायट कॉलेज की प्राचार्या *डॉ. शशिकला*, जिला परिषद अध्यक्ष *विजय कुमार सिंह* और मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी *राकेश कुमार* के संयुक्त नेतृत्व में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद युवाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद का मुख्य विषय *"अपनी आवाज को समझना, अपने अधिकारों को जानना और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका को पहचानना"* रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि *"युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि देश के वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत हैं।"* इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट शिवहर के ठाकुर रामानंद सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और शिवहर के विकास एवं भारत के विकास में युवाओं के योगदान, लोकतंत्र की भूमिका जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दूसरे चरण में लोकतंत्र की शपथ दिलाई गई। सभी छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ ली। कार्यक्रम के अंतिम चरण में यूथ पार्लियामेंट के साथ सीधा संवाद आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत की स्वयंसेवक *आरती सिंह, सुभाष कुमार, शुभम मिश्रा, कन्हैया कुमार* सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।4
- अपनी मांगों को लेकर जिला पैक्स अध्यक्ष संघ का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन अपनी मांगों को लेकर जिला पैक्स अध्यक्ष संघ का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन1
- #BanshidharBrajwasi #BJP #RJD #ShaktiSinghYadav #BiharPolitics #BanshidharBrajwasi #BJP #RJD #ShaktiSinghYadav #BiharPolitics1
- उत्तर प्रदेश चुनाव में भी NDA के साथ उतरने की तैयारी में JDU! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पार्टी को लेकर उत्तर उत्तर प्रदेश चुनाव में भी NDA के साथ उतरने की तैयारी में JDU! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पार्टी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है। पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में NDA के सहयोगी के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में वाराणसी में उत्तर प्रदेश के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है। 31 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार निशांत कुमार ने स्पष्ट किया है कि JDU उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है और NDA के घटक दल के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का प्रयास करेगी। हालांकि, सीटों और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी नहीं हुई है।1
- सुगौली थाना परिसर में दिखाया गया एकता परेड का लाइव टेलीकास्ट, देश के जवानों की एकता प्रधानमंत्री ने किया सैल्यूट।1
- सिधवलिया थाने में एसपी ने वार्षिक अनुसंधान रिपोर्ट SHO से मांगा और पुलिस को लाइन में खड़ा करा एसपी ने सिधवलिया व महम्मदपुर थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सिधवलिया (गोपालगंज)। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार देर शाम सिधवलिया थाना पहुंचकर सिधवलिया और महम्मदपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, गुंडा पंजी, अपराध निर्देशिका भाग दो एवं तीन, हाजत और विभिन्न अभिलेखों के संधारण की जांच की। साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट व कुर्की के निष्पादन, वाहन जांच अभियान और शराबबंदी से संबंधित कार्रवाई की जानकारी ली। एसपी ने लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी रखने को कहा। चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सूचना संकलन करने तथा जेल से छूटे अपराधियों और शराब कारोबारियों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। थाना परिसर की साफ-सफाई और आमलोगों से बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया। मौके पर थानाध्यक्ष सोमदेव कुमार झा, महम्मदपुर थानाध्यक्ष चंदन चौरसिया सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।1
- विहंगम योग संत समाज शिवहर के द्वारा विश्व व्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन *विहंगम योग संत समाज शिवहर के द्वारा विश्व व्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन* --------------------------- ---------------- ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर इमरान मेहंदी ने कहा जिले का सबसे बेस्ट ब्लड डोनेटर विहंगम संस्थान ---------------------------- शिवहर ----- विहंगम योग संत समाज शिवहर के तत्वाधान में विश्व व्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन सीताराम सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में किया जा रहा है। विहंगम योग संत समाज शिवहर के अनुमंडल संयोजक शैलेश नंदन सिंह ने बताया है कि स्वर्वेद कथा अमृत के प्रवर्तक संत प्रवल श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर प्रतिवर्षानुसार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विहंगम योग संत समाज शिवहर के सचिव राजेश कुमार राजू, अनुमंडलीय संयोजक शैलेश नंदन सिंह, सह- सचिव विनोद कुमार शिक्षक, परामर्शक योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रचारक मुकुंद कुमार वर्मा के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें बड़ी संख्या में संत समाज के श्री नारायण साह, मुकेश कुमार गुप्ता ,बिट्टू कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर, श्री भगवान साह, जगन्नाथ राम ,अनीता देवी ,रामकिशन प्रसाद सहित अन्य ने रक्तदान कर रहे हैं। ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉक्टर इमरान मेहंदी, लैब टेक्नीशियन मोहम्मद फिरोज आलम ,मुकेश कुमार के द्वारा ब्लड लिया जा रहा है। पिछले वर्ष 33 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया था इस बार उससे ज्यादा ब्लड डोनेट करने का लक्ष्य है। अनुमंडलीय संयोजक शैलेश नरेंद्र सिंह ने बताया है कि सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संत समाज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य मानव जाति का आध्यात्मिक उत्थान, मानसिक शांति और निःस्वार्थ समाज सेवा की भावना का प्रसार करना है।4