लकी लोहार मे दिया क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई रायबरेली। प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सतांव प्रथम क्षेत्र से लकी लोहार ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। लकी लोहार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पावन पर्व हर घर में खुशहाली का उजाला फैलाए और समाज में एकता, सद्भाव एवं भाईचारा मजबूत हो। अंत में लकी लोहार ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा जरूरतमंदों की खुशियों में भी सहभागी बनें। लकी लोहार की ओर से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।
लकी लोहार मे दिया क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई रायबरेली। प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सतांव प्रथम क्षेत्र से लकी लोहार ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। लकी लोहार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पावन पर्व हर घर में खुशहाली का उजाला फैलाए और समाज में एकता, सद्भाव एवं भाईचारा मजबूत हो। अंत में लकी लोहार ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा जरूरतमंदों की खुशियों में भी सहभागी बनें। लकी लोहार की ओर से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।
- ❤️ जय जगजीवन जय सतनाम साहेब बंदगी ❤️ आप समस्त् देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित खुशियों के महापर्व दीपावली पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीपों की रोशनी आपके जीवन में हर अंधकार को मिटा दे एवं सत्य रूपी प्रकाश पुंज सदैव विद्यमान रहे। पराग प्रसाद रावत महासचिव प्रभारी अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- लकी लोहार मे दिया क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई रायबरेली। प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सतांव प्रथम क्षेत्र से लकी लोहार ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। लकी लोहार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पावन पर्व हर घर में खुशहाली का उजाला फैलाए और समाज में एकता, सद्भाव एवं भाईचारा मजबूत हो। अंत में लकी लोहार ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा जरूरतमंदों की खुशियों में भी सहभागी बनें। लकी लोहार की ओर से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।1
- सरेनी से दीप प्रकाश शुक्ल ने दी क्षेत्र . वासियो को दीपावली की शुभकामनाएं* रायबरेली जिले की 182- सरेनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दीप प्रकाश शुक्ल ने विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दीप प्रकाश शुक्ल ने कहा कि दीपों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियों की अनंत रोशनी बिखेरे। मां महालक्ष्मी की कृपा से आपके घर-आंगन में सुख, शांति, धन, वैभव, यश, ऐश्वर्य एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। उन्होंने कहा कि यह दीपावली आप सभी के जीवन में नई आशाएं, नए अवसर और अपार खुशियां लेकर आए तथा आपके परिवार में सदैव प्रेम, सौहार्द और खुशहाली बनी रहे। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के समस्त वरिष्ठजनों, बुजुर्गों, भाइयों, बहनों, माताओं एवं बच्चों को उन्होंने प्रकाश, प्रेम, सुख और समृद्धि के पावन पर्व की मंगलमय बधाई दी।2
- रायबरेली। दीपावली के पावन पर्व पर डलमऊ तहसील क्षेत्र के घोरवारा चौकी पुलिस ने मानवता और सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल पेश की। चौकी इंचार्ज विनय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोदाऊ पुरवा गांव पहुंचकर छोटे-छोटे बच्चों को पटाखे और मिठाइयां वितरित कीं। पुलिसकर्मियों को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान चौकी इंचार्ज विनय पाठक ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मिलकर पटाखे जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। अचानक गांव में पहुंची पुलिस टीम का यह अपनापन देखकर ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की। चौकी इंचार्ज विनय पाठक की इस पहल ने पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे का संदेश दिया। त्योहार के मौके पर पुलिसकर्मियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें यह एहसास कराया कि पुलिस केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि समाज की खुशियों में भी सहभागी है। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज विनय पाठक, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल अभिषेक यादव, कांस्टेबल दिवाकर शुक्ला, कांस्टेबल सूर्य प्रताप सिंह यादव, कांस्टेबल अविनाश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश में 20 रुपये के नकली सिक्कों का भंडाफोड़: सावधान! बाजार में पहुंचे करोड़ों के नकली सिक्के, ऐसे करें पहचान रायबरेली : उत्तर प्रदेश में 20 रुपये के नकली सिक्कों को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सहारनपुर पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. आरोपियों ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया है कि वे अब तक 70 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के नकली सिक्के बाजार में खपा चुके हैं. इस हिसाब से करीब 3.5 करोड़ नकली सिक्के बाजार में आने की बात कही जा रही है, जिससे आम जनता और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। हरियाणा के सोनीपत में चल रही थी अवैध फैक्ट्री पुलिस की जांच में सामने आया है कि नकली सिक्के बनाने वाला यह गिरोह हरियाणा के सोनीपत में अपनी फैक्ट्री चला रहा था. यहाँ पिछले लगभग 10 महीनों से धड़ल्ले से नकली सिक्के तैयार किए जा रहे थे. आरोपियों ने अपने इस अवैध कारोबार को छिपाने के लिए पेचकस (Screwdriver) बनाने की फैक्ट्री की आड़ ले रखी थी. इसी आड़ की आड़ में वे भारी मात्रा में 20 रुपये के नकली सिक्के ढालकर उत्तर प्रदेश और अन्य बाजारों में भेज रहे थे. सहारनपुर पुलिस ने 6,400 नकली सिक्के किए बरामद कार्रवाई के दौरान सहारनपुर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 रुपये के 6,400 नकली सिक्के बरामद किए हैं. इसके अलावा मौके से करीब 5 लाख रुपये कीमत के अधबने (अपूर्ण) सिक्के भी मिले हैं. पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये नकली सिक्के यूपी के किन-किन जिलों और इलाकों में सप्लाई किए गए हैं तथा इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. आम लोग कैसे करें असली और नकली सिक्के की पहचान? बाजार में करोड़ों की संख्या में नकली सिक्के पहुंचने की खबरों के बीच आम नागरिकों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि असली और नकली 20 रुपये के सिक्के में अंतर कैसे पहचानें: चमक और बनावट: असली सिक्के की फिनिशिंग बेहद साफ और स्पष्ट होती है, जबकि नकली सिक्कों पर मेटल की फिनिशिंग थोड़ी धुंधली या खुरदरी हो सकती है। अशोक स्तंभ और डिजाइन: सिक्के पर बने अशोक स्तंभ के शेर और ‘₹20’ का अंकन असली सिक्के में बहुत ही बारीकी से उभरा होता है। नकली सिक्कों में डिजाइन या तो उभरी हुई नहीं होती या उसमें बारीक अंतर साफ दिख जाता है। किनारे (Edges): 20 रुपये के सिक्के के किनारों की किनारे तय मानकों के अनुसार कते होते हैं। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को लेनदेन के दौरान किसी संदिग्ध या नकली सिक्के के बारे में जानकारी मिलती है, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें।1
- रायबरेली डलमऊ तहसील क्षेत्र के घोरवारा में दीपावली पर्व को लेकर बाजार में रौनक देखने को मिली। बड़ी पटाखों की दुकान पर खरीदारी के लिए बच्चों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। दीपावली के मद्देनजर दुकान पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, बाजार में भीड़ को देखते हुए घोरवारा चौकी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। चौकी इंचार्ज विनय पाठक के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और बाजार में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती। इस दौरान कांस्टेबल प्रशांत पांडेय, दिवाकर शुक्ला, रोहित, महिला कांस्टेबल शगुन शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया।1
- दीपावली की खुशियों के बीच छाया मातम: ऊँचाहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय अंश की मौत दीपावली की खुशियों के बीच छाया मातम: ऊँचाहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय अंश की मौत ऊँचाहार (रायबरेली)। त्योहार की उमंग और दीयों की जगमगाहट के बीच ऊँचाहार क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार की देर शाम लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12 वर्षीय साइकिल सवार बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दादा के घर से लौटते समय हुआ हादसा सबीसपुर गाँव निवासी राजू प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र अंश शनिवार शाम अपने दादा सुरेश के घर गया हुआ था। देर शाम वह साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लखनऊ की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊँचाहार ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दीपावली से एक दिन पहले बुझा घर का इकलौता चिराग मृतक अंश अरखा स्थित विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। दीपावली से ठीक एक दिन पहले मासूम बेटे की असामयिक मौत की खबर मिलते ही पिता राजू प्रसाद और माँ आरती बेसुध हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है।1
- ब्रेकिंग फतेहपुर बैग की दुकान में लगी भीषण आग दूकान का सारा सामान हुआ जलकर खाख आग लगने से मचा हड़कंप पुरे क्षेत्र मै फैला धुआँ सूचना पर पहुंची दम कल गाड़िया मेहनत मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू लाखो रुपए के के नुक्सान का लगाया जा रहा अनुमान आस पास की दुकाने रही सुरक्षित आग लगने का कारण नहीं हो सका अभी तक स्पष्ट दबे मुँह लोगो की जुबानी शार्ट सर्किट बताई जा रही वज़ह मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल मै जुटी फतेहपुर जिला के सदर कोतवाली क्षेत्र के पीलू तले क्षेत्र की घटना1