113 दिनों से तीन हाथी,16 दिनो से एक हाथी जिले में कर रहे विचरण,रातों में ग्रामीणों का जीना हुआ मुश्किल छत्तीसगढ़ राज्य के बाद अब मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में हाथियों के समूह द्वारा अपना आश्रय बनाया जा रहा हैं जो दिन के समय जंगल में बिताने के बाद शाम एवं रात होते ही जंगल से लगे ग्रामीण अंचलों में ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेत एवं बांडियो में लगे,रखे विभिन्न तरह के फसलों सामानों को अपना आहार बना रहे हैं हाथियों के निरंतर विचरण एवं नुकसान किए जाने से ग्रामीण जन परेशान एवं चिंतित है कई गांव के ग्रामीण रात रात भर जाग कर हाथियों से अपने घर,टोला,मोहल्ला एवं परिवार को सुरक्षित बचाए रखने की कोशिश करते रहते हैं वन विभाग की टीम द्वारा रात्रि गस्त दौरान अचानक घर में के पास पहुंचे एक हाथी से घर के अंदर फसे महिला एवं बच्चों को सुरक्षित बचा कर बाहर ले आने में सफलता प्राप्त की अनूपपुर जिले में तीन हाथियों का समूह विगत 113 दिनो से निरंतर बिचरण में कर 7 दिनों से धनगवां के जंगल में है वही एक अकेला नर हाथी विगत 16 दिनों से निरंतर विचरण कर 13 दिनों से अनूपपुर के पोड़ी बीट के जंगल में ठहरा है वहीं सोमवार की सुबह एक दंतैल हाथी छत्तीसगढ़ राज्य के कटघोड़ा वन मंडल के पसान एवं मनेद्रगढ़ से मरवाही वन परिक्षेत्र की सीमा में पहुंचकर माडाकोट के पहाड़ के ऊपर जंगल में विश्राम कर रहा है जिसके एक-दो दिनों के मध्य अनूपपुर जिले में प्रवेश करने की संभावना बन रही है। तीन हाथी समूह द्वारा वन पर क्षेत्र थाना एवं तहसील जैतहरी के धनगवा दीप का जंगल जो ग्राम पंचायत पड़रिया एवं कुकुरगोड़ा से लगा हुआ है के आमापानी,बीहीडोगरी एवं स्थान की जंगलों में दिन बीताने बाद रात होते ही ग्राम पंचायत कुकुरगोंड़ा के बेल्हाटोला,सरईहा टोला में बंधू पिता मंगल सिंह,मोहन पिता राम सिंह,देव सिंह पिता कगदू सिंह के घरों में तोड़फोड़ कर घर के अंदर रखे सामग्रियों को अपना आहार बनाया वहीं ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई गांव के पडमनियाटोला,खेरवाटोला में लखन चौधरी के यहां रखे धान के कोढा,कमलेश राठौर के खेत में लगे धान की फसल,दिनेश राठौर एवं हीरालाल यादव के बांडी में लगे केला,कटहल की फसल के साथ वन विभाग के बीट चोलना के मिश्रित वृक्षारोपण क्रमांक एक एवं दो जो ग्राम चोई से लगा हुआ है के 40 से अधिक आरसीसी पोल एवं 100 मीटर से अधिक फिंसिग तारों को तोड़कर नुकसान पहुंचा है वही एक अकेला हाथी जो विगत 16 दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ से अनूपपुर जिले में प्रवेश कर एक दिन धनगवां,2 दिन अनूपपुर के भोलगढ़ बीट में विश्राम करने बाद निरंतर 13 दिनों से जिला मुख्यालय अनूपपुर से 8 किलोमीटर की परिधि में ग्राम पंचायत बरबसपुर,पोंड़ी एवं खांड़ा के ग्रामों में रात के समय निकल कर विचरण करते हुए विगत 3 दिनों के मध्य खांड़ा के कुदराटोला निवासी रामसहाय सिंह के बांडी में बीही के पेड़ को तोड़कर खाने,खांडा बांध के पास मोहन पिता शिवनंदन सिंह के यहां अचानक पहुंचकर आंगन में लकड़ी का खूटा तोड कर घर के पास रखें एक बोरी धान के कोढा को निकाल कर आंगन में काफी देर तक खाता रहा इस बीच मोहन की मां एवं बच्चे घर के अंदर डरे सहने फंस गए जिसे वन विभाग के गश्ती कर रहे परि,सहायक अनूपपुर विजय सोनवानी एवं उनके दल द्वारा ग्रामीणों की मदद से पटाखा फोड़ कर हो-हल्ला कर हाथी को आंगन से दूर भगाकर मां एवं बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल कर सभी की जान बचाई इस दौरान हाथी पड़ोस में बहोरी पिता स्व,गोरेलाल सिंह के बांडी में लगे कटहल को खाते हुए घर में हमला करने की कोशिश में पूरी रात भर भगाए जाने के बाद भी घर पर ही नजर रख रहा जो दिन होते ही फिर से खांड़ा बांध के ऊपर स्थित पहाड़ के जंगल में दिन में ठहरते हुए रात होने पर पड़ोस के खोलगढी गांव के विभिन्न टोला मोहल्ला में पहुंचकर पप्पू पाव के बांडी में केला खाते हुए भगाए जाने पर खोलगढी,चटुआ एवं खांड़ा के मध्य पहाड़ी में रात भर घूमते दिन होने पर ठहरा रहा शनिवार की रात है हाथी खांडा बांध में पानी पीने बाद फिर से बोधन पिता गोरेलाल सिंह के आंगन में पहुंचकर आंगन में लगे कटहल को खा कर दीवाल,छानी,दरवाजा को तोड़ कर पड़ोसी मोहन पिता शिवनंदन सिंह के घर की छानी,दीवाल,दरवाजा तोड़कर घर के अंदर रख महुआ,धान एवं अन्य तरह की फसल को अपना आहार बनाते हुए देर रात तक आसपास विचरण कर रविवार की सुबह फिर से जंगल में ठहरकर रात होते ही खोलगढी गांव पहुंचकर जयराम पिता भागवली पाव,भजन पिता प्यारेलाल पाव के घरों में तोड़फोड़ कर अनाज खाया वही प्रेमकुमार पिता रामाधार पाव के खेत में बने झोपड़ी को तोड़ते हुए सोमवार की सुबह 13 वें दिन खांडा बांध के पास स्थित पहाड़ी के जंगल में ठहरा हुआ है। एक अकेला दंतैल हाथी रविवार की रात छत्तीसगढ़ राज्य के कटघोड़ा वन मंडल अंतर्गत पसान एवं मनेद्रगढ़ वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र की सीमा को पार कर सोमवार की सुबह मरवाही वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र के सेमरदर्री से गुल्लीडांड बीट के माडाकोट गांव के समीप स्थित जंगल में पहाड़ के ऊपर तेजी से चलकर आता हुआ विश्राम कर रहा है जिसके भी एक दो दिनों के मध्य मरवाही से अनूपपुर जिले में प्रवेश करने की संभावना बन रही है। रिपोर्ट शशिधर अग्रवाल अनूपपुर
113 दिनों से तीन हाथी,16 दिनो से एक हाथी जिले में कर रहे विचरण,रातों में ग्रामीणों का जीना हुआ मुश्किल छत्तीसगढ़ राज्य के बाद अब मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में हाथियों के समूह द्वारा अपना आश्रय बनाया जा रहा हैं जो दिन के समय जंगल में बिताने के बाद शाम एवं रात होते ही जंगल से लगे ग्रामीण अंचलों में ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेत एवं बांडियो में लगे,रखे विभिन्न तरह के फसलों सामानों को अपना आहार बना रहे हैं हाथियों के निरंतर विचरण एवं नुकसान किए जाने से ग्रामीण जन परेशान एवं चिंतित है कई गांव के ग्रामीण रात रात भर जाग कर हाथियों से अपने घर,टोला,मोहल्ला एवं परिवार को सुरक्षित बचाए रखने की कोशिश करते रहते हैं वन विभाग की टीम द्वारा रात्रि गस्त दौरान अचानक घर में के पास पहुंचे एक हाथी से घर के अंदर फसे महिला एवं बच्चों को सुरक्षित बचा कर बाहर ले आने में सफलता प्राप्त की अनूपपुर जिले में तीन हाथियों का समूह विगत 113 दिनो से निरंतर बिचरण में कर 7 दिनों से धनगवां के जंगल में है वही एक अकेला नर हाथी विगत 16 दिनों से निरंतर विचरण कर 13 दिनों से अनूपपुर के पोड़ी बीट के जंगल में ठहरा है वहीं सोमवार की सुबह एक दंतैल हाथी छत्तीसगढ़ राज्य के कटघोड़ा वन मंडल के पसान एवं मनेद्रगढ़ से मरवाही वन परिक्षेत्र की सीमा में पहुंचकर माडाकोट के पहाड़ के ऊपर जंगल में विश्राम कर रहा है जिसके एक-दो दिनों के मध्य अनूपपुर जिले में प्रवेश करने की संभावना बन रही है। तीन हाथी समूह द्वारा वन पर क्षेत्र थाना एवं तहसील जैतहरी के धनगवा दीप का जंगल जो ग्राम पंचायत पड़रिया एवं कुकुरगोड़ा से लगा हुआ है के आमापानी,बीहीडोगरी एवं स्थान की जंगलों में दिन बीताने बाद रात होते ही ग्राम पंचायत कुकुरगोंड़ा के बेल्हाटोला,सरईहा टोला में बंधू पिता मंगल सिंह,मोहन पिता राम सिंह,देव सिंह पिता कगदू सिंह के घरों में तोड़फोड़ कर घर के अंदर रखे सामग्रियों को अपना आहार बनाया वहीं ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई गांव के पडमनियाटोला,खेरवाटोला में लखन चौधरी के यहां रखे धान के कोढा,कमलेश राठौर के खेत में लगे धान की फसल,दिनेश राठौर एवं हीरालाल यादव के बांडी में लगे केला,कटहल की फसल के साथ वन विभाग के बीट चोलना के मिश्रित वृक्षारोपण क्रमांक एक एवं दो जो ग्राम चोई से लगा हुआ है के 40 से अधिक आरसीसी पोल एवं 100 मीटर से अधिक फिंसिग तारों को तोड़कर नुकसान पहुंचा है वही एक अकेला हाथी जो विगत 16 दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ से अनूपपुर जिले में प्रवेश कर एक दिन धनगवां,2 दिन अनूपपुर के भोलगढ़ बीट में विश्राम करने बाद निरंतर 13 दिनों से जिला मुख्यालय अनूपपुर से
8 किलोमीटर की परिधि में ग्राम पंचायत बरबसपुर,पोंड़ी एवं खांड़ा के ग्रामों में रात के समय निकल कर विचरण करते हुए विगत 3 दिनों के मध्य खांड़ा के कुदराटोला निवासी रामसहाय सिंह के बांडी में बीही के पेड़ को तोड़कर खाने,खांडा बांध के पास मोहन पिता शिवनंदन सिंह के यहां अचानक पहुंचकर आंगन में लकड़ी का खूटा तोड कर घर के पास रखें एक बोरी धान के कोढा को निकाल कर आंगन में काफी देर तक खाता रहा इस बीच मोहन की मां एवं बच्चे घर के अंदर डरे सहने फंस गए जिसे वन विभाग के गश्ती कर रहे परि,सहायक अनूपपुर विजय सोनवानी एवं उनके दल द्वारा ग्रामीणों की मदद से पटाखा फोड़ कर हो-हल्ला कर हाथी को आंगन से दूर भगाकर मां एवं बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल कर सभी की जान बचाई इस दौरान हाथी पड़ोस में बहोरी पिता स्व,गोरेलाल सिंह के बांडी में लगे कटहल को खाते हुए घर में हमला करने की कोशिश में पूरी रात भर भगाए जाने के बाद भी घर पर ही नजर रख रहा जो दिन होते ही फिर से खांड़ा बांध के ऊपर स्थित पहाड़ के जंगल में दिन में ठहरते हुए रात होने पर पड़ोस के खोलगढी गांव के विभिन्न टोला मोहल्ला में पहुंचकर पप्पू पाव के बांडी में केला खाते हुए भगाए जाने पर खोलगढी,चटुआ एवं खांड़ा के मध्य पहाड़ी में रात भर घूमते दिन होने पर ठहरा रहा शनिवार की रात है हाथी खांडा बांध में पानी पीने बाद फिर से बोधन पिता गोरेलाल सिंह के आंगन में पहुंचकर आंगन में लगे कटहल को खा कर दीवाल,छानी,दरवाजा को तोड़ कर पड़ोसी मोहन पिता शिवनंदन सिंह के घर की छानी,दीवाल,दरवाजा तोड़कर घर के अंदर रख महुआ,धान एवं अन्य तरह की फसल को अपना आहार बनाते हुए देर रात तक आसपास विचरण कर रविवार की सुबह फिर से जंगल में ठहरकर रात होते ही खोलगढी गांव पहुंचकर जयराम पिता भागवली पाव,भजन पिता प्यारेलाल पाव के घरों में तोड़फोड़ कर अनाज खाया वही प्रेमकुमार पिता रामाधार पाव के खेत में बने झोपड़ी को तोड़ते हुए सोमवार की सुबह 13 वें दिन खांडा बांध के पास स्थित पहाड़ी के जंगल में ठहरा हुआ है। एक अकेला दंतैल हाथी रविवार की रात छत्तीसगढ़ राज्य के कटघोड़ा वन मंडल अंतर्गत पसान एवं मनेद्रगढ़ वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र की सीमा को पार कर सोमवार की सुबह मरवाही वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र के सेमरदर्री से गुल्लीडांड बीट के माडाकोट गांव के समीप स्थित जंगल में पहाड़ के ऊपर तेजी से चलकर आता हुआ विश्राम कर रहा है जिसके भी एक दो दिनों के मध्य मरवाही से अनूपपुर जिले में प्रवेश करने की संभावना बन रही है। रिपोर्ट शशिधर अग्रवाल अनूपपुर
- मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य नशे के कारोबार व सेवन में लिप्त लोगों पर सख्त शिकंजा कसा गया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। एसएसपी भोजराम पटेल ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की है। #MungeliPolice #OperationBaaz #DrugFreeIndia #BreakingNews #Chhattisgarh #PoliceAction #CrimeNews #AntiDrugDrive #hindinewslive1
- महतारी वंदना शिविर , सभी महिलाओं को eKYC करवाना जरूरी है ।1
- तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण): आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कैंप निवासी सोनू उर्फ हरीश नासानी अपने घर में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी दौरान पुलिस को एक अन्य सूचना मिली कि विशाल बाजार के पीछे गली में एक युवक स्कूटी पर बैठकर मोबाइल से सट्टा खेल रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश बजाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त की गई। जप्त सामग्री: 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये) स्कूटी (कीमत लगभग 35,000 रुपये) नगदी 40,166 रुपये ➡️ कुल जब्ती लगभग 1,00,166 रुपये पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। आरोपी: सोनू उर्फ हरीश नासानी (33 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा अनीश बजाज (25 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा4
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- Post by गोविंद राम 92947315371
- डोमसरा में मासिक बैठक सम्पन्न, जैविक खेती और जल संरक्षण पर किसानों को किया गया जागरूक पंडरिया (कबीरधाम)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत डोमसरा में कबीर किसान समूह द्वारा विशेष कार्यक्रम एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ एग्रिकान समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को सतत कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और बदलती कृषि परिस्थितियों के अनुरूप खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बेल वृक्ष की पूजा-अर्चना और वृक्षारोपण से हुई, जहां किसानों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर समलिया साहू ने कहा कि अक्षय तृतीया खेती की नई शुरुआत का प्रतीक है और यह दिन समृद्धि एवं शुभ कार्यों के लिए विशेष महत्व रखता है। बैठक में रासायनिक खाद की संभावित कमी को देखते हुए किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह दी गई। हरी खाद (सनई), ट्राइकोडर्मा, स्यूडोमोनास, राइजोबियम और पीएसबी जैसे बायो-इनपुट्स के उपयोग के साथ-साथ नीमास्त्र, जीवामृत और पंचपर्णी जैसे घरेलू जैविक घोलों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि इन उपायों से खेती की लागत घटेगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी।1
- जनगणना में आप हो जाए सावधान किसी को भी अपना OTP नहीं देना है , सिर्फ 35 सवाल का जवाब देना है ।1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- बादाम फेंककर याद दिलाने वाले मामले में नया मोड़।। अधिकारी का आया बड़ा बयान #ktnews #छत्तीसगढ़ #reels #trending #बिलासपुर1