Shuru
Apke Nagar Ki App…
उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को वाहन मालिक को एक लाख रूपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया चाईबासा के जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दावा खारिज करने को मनमाना मानते हुए परिवादी बसंत कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने कंपनी को ₹1 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया, जिसमें दावा राशि, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय शामिल हैं। साथ ही 45 दिनों में भुगतान नहीं करने पर 9% ब्याज देने का निर्देश दिया गया है। #kolhannews #westsinghbhumnews #Chaibasanews #चाईबासान्याय #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasacourtnews #lohanchalcrimenews #BreakingNews #SadarHospital #PoliceAction #LocalNews
कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को वाहन मालिक को एक लाख रूपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया चाईबासा के जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दावा खारिज करने को मनमाना मानते हुए परिवादी बसंत कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने कंपनी को ₹1 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया, जिसमें दावा राशि, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय शामिल हैं। साथ ही 45 दिनों में भुगतान नहीं करने पर 9% ब्याज देने का निर्देश दिया गया है। #kolhannews #westsinghbhumnews #Chaibasanews #चाईबासान्याय #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasacourtnews #lohanchalcrimenews #BreakingNews #SadarHospital #PoliceAction #LocalNews
More news from झारखंड and nearby areas
- बरकुंडीया में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, बुजुर्ग की मौत😔, बहू घायल चाईबासा के समीप बरकुंडीय गांव में एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कोकचो निवासी 55 वर्षीय बुधराम शांडिल अपनी बहू रश्मि शांडिल को स्कूटी पर बैठाकर गैस लेने एजेंसी जा रहे थे। रास्ते में खड़े ट्रैक्टर से अचानक टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने बुधराम शांडिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी बहू रश्मि शांडिल के हाथ की हड्डी टूट गई है और उनका इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। #चाईबासासमाचार #मंझारीसमाचार #chaibasaaccidentnews #चाईबासादुर्घटनासमाचार #chaibasacrimenews #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasanews #lohanchalnews #BreakingNews1
- जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने राजनगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब और जावा महुआ बरामद किया गया। उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देश और अधीक्षक उत्पाद श्री क्षितिज विजय मिंज के मार्गदर्शन में उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र के मुंडाकाटी, विश्रामपुर और मंझगांव टोला जोगोडा में छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने लगभग 40 लीटर अवैध चुलाई शराब और करीब 1100 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया। मौके पर चल रहे तीनों अवैध अड्डों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। बरामद सामग्री को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त करने के बाद नष्ट कर दिया गया। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि नामजद और अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने दोहराया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।1
- चाईबासा में श्रद्धांजलि सभा, स्व. सीताराम रुंगटा को किया गया याद चाईबासा। मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व संरक्षक, नगरपिता एवं समाजसेवी श्रद्धेय स्वर्गीय सीताराम जी रुंगटा की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. रुंगटा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके समाजसेवा और योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात आमपानी, आइसक्रीम, लस्सी एवं छाछ का वितरण कर जनसेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकुंद रुंगटा, सलाहकार सदस्य अनिल मुरारका, झारखंड प्रांत के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सह शाखा अध्यक्ष रमेश खिरवाल, जिला अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, महामंत्री निरंजन गोयल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरदार गुरमुख सिंह खोखर, त्रिशानु राय, धीरज अग्रवाल, अमित मित्तल, शिव बजाज, नरेश सुल्तानिया, रितेश चिरानिया, गोपी, राकेश पोद्दार, प्रताप कटियार, जयकिशन बिरुली, संजय राम, कामेश्वर विश्वकर्मा, सुशील चौमाल, मनोज शर्मा, संजू गर्ग सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से स्व. सीताराम रुंगटा के समाजसेवा के कार्यों को स्मरण करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।3
- #नारी_शक्ति_वंदन_अधिनियम !! #नारी_सशक्तिकरण !! नारी शक्ति का नया सवेरा !! 🌅✨ 76 वर्षों का लंबा इंतज़ार अब समाप्त हुआ!! माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि भारत की आधी आबादी के सपनों को नई उड़ान देने वाला एक ऐतिहासिक संवैधानिक बदलाव है।। अब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि एक हकीकत होगी।। लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण के साथ, देश की बेटियां अब "दर्शक" नहीं बल्कि निर्णयकर्ता बनेंगी।। जब नारी बढ़ेगी, तभी तो भारत बढ़ेगा !! 🇮🇳💪 #Nari_Shakti_Vandan_Adhiniyam क्यों जरूरी था ::: संसद में भारतीय महिलाओं की हिस्सेदारी सिर्फ 14 प्रतिशत थी जिस कारण दुनिया के कई देशों से पीछे था भारत !! दशकों तक लटका रहा जो अधिकार , वो अब हुआ साकार .. मोदी जी के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधित्व का अधिकार !! इस युगांतरकारी अधिनियम से क्या बदलेगा ??:::: संसदीय नीति व फैसलों में महिलाओं की सीधी भागीदारी में उनकी अहम भूमिका से देश में विकास की एक नई दिशा सुनिश्चित होगी !! इस उल्लेखनीय अधिनियम के लिए खास बात है कि::: SC/ST वर्ग की महिलाओं के लिए भी यह आरक्षण जरूरी होगा और यह व्यवस्था 15 साल तक लागू रहेगी साथ ही हर परिसीमन के साथ सीटों में बदलाव संभव होगा !! नारी शक्ति वंदन अधिनियम को "बीज से वट वृक्ष" बनने के लिए मुख्यतः "महिला शक्ति केंद्र" , "वन स्टॉप सेंटर" ,"बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ" , "मुद्रा लोन", "जन धन", "स्टैंडअप इंडिया" , "लखपति दीदी" , "सुकन्या" , "मातृत्व वंदना","उज्ज्वला" , "ड्रोन दीदी" व "तीन तलाक" जैसी दूरगामी फलदाई योजनाएं प्रभावी रही हैं !! देश की बेटी राज करेगी क्योंकि अब:::: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विधायिका में 33 प्रतिशत आरक्षण स्थाई रूप से प्राप्त हुआ है!! 15000 महिलाएं SHG कृषि ड्रोन से बदल रही हैं खेती की तस्वीर !! Stem Graduate में 42.6 प्रतिशत महिला दुनिया में भारत को सबसे आगे ले जा रही हैं !! भारत के 48 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप में कम से कम एक महिला डायरेक्टर हैं!! 3करोड़ से अधिक महिलाएं SHG के सदस्य के रूप में लखपति दीदी बनीं हैं!! 3 में से 2 मुद्रा लोन महिला उद्यमियों के नाम हैं !! प्रधानमंत्री आवास योजना _ग्रामीण के तहत 74 प्रतिशत से अधिक घर महिलाओं के नाम पर हैं !! देश के हर मैदान में महिलाएं अपना और अपने देश का परचम लहरा रही हैं!! सन् 2014 में 3000 से लेकर आज 11,000 से अधिक बेटियां सशस्त्र बलों में महिला अधिकारी के रूप में नई उड़ान भर रही हैं!! महिलाओं/बेटियों के राज करने के वादे को पूर्ण होता पूरा भारत ही नहीं अपितु विश्व भी देख रहा है!! पुरुष प्रधान मानसिकता को बदलते हुए भारत की केंद्र सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की सदन को महिला प्रधान बनाने का जो उल्लेखनीय कार्य किया है उसके लिए समस्त भारतीय मातृ शक्ति की ओर से उन्हें हार्दिक धन्यवाद और सहृदय आभार प्रेषित ।। माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने एक वक्तव्य में कहा है कि: "वूमेन लेड डेवलपमेंट" की नई सोच ने पुरानी "वूमेन डेवलपमेंट" की सोच को चुनौती दी है।। साभार , सहर्ष, सगर्व संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड4
- Post by Govinda maikup1
- हैदराबाद से एक बुरखादारी महिला पकड़ी गई है जो आतंकवादी है देखिए पूरी रिपोर्ट .......1
- Jharkhand | Jamshedpur : बहरागोड़ा में फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम, क्षेत्र सील... बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) झारखंड के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा क्षेत्र में नदी से द्वितीय विश्व युद्ध का संदिग्ध जिंदा बम मिलने से दहशत फैल गई। मछली पकड़ने गए ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सील कर दिया और बम निरोधक दस्ते को तत्काल सूचना दिया। पूर्व में भी इसी क्षेत्र से ऐसा बम बरामद हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। JharkhandNews | WorldWarBomb | BreakingNews1
- उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को वाहन मालिक को एक लाख रूपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया चाईबासा के जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दावा खारिज करने को मनमाना मानते हुए परिवादी बसंत कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने कंपनी को ₹1 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया, जिसमें दावा राशि, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय शामिल हैं। साथ ही 45 दिनों में भुगतान नहीं करने पर 9% ब्याज देने का निर्देश दिया गया है। #kolhannews #westsinghbhumnews #Chaibasanews #चाईबासान्याय #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasacourtnews #lohanchalcrimenews #BreakingNews #SadarHospital #PoliceAction #LocalNews1