logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली में रहस्यमयी सुरंग से निकले कुषाणकालीन अवशेष,ASI की जांच में मिलीं प्राचीन ईंटें, सुराही और धूपदानी,ASI लखनऊ मंडल की टीम ने सुरंग में उतरकर की जांच,प्राचीन ईंटें, मिट्टी की सुराही और हैंडल वाली धूपदानी बरामद,शुरुआती जांच में अवशेष कुषाणकालीन होने की संभावना,ग्रामीण अशोक प्रताप मौर्य के पास भी मिले कई प्राचीन अवशेष,'ओई भीट' पहले से पुरातत्व विभाग के अभिलेखों में दर्ज ऐतिहासिक स्थल,विस्तृत जांच और रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी जनपद के हरचंदपुर के ओई गांव में खेत में धंसी जमीन से खुला रहस्यमयी सुरंगनुमा ढांचा।

20 hrs ago
user_रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
Local News Reporter मुसाफिरखाना, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
d18655a7-b6d5-4414-aa7c-16b3135d8c07
6c1e1feb-2a38-49bf-9cdc-91b79658e6fb

रायबरेली में रहस्यमयी सुरंग से निकले कुषाणकालीन अवशेष,ASI की जांच में मिलीं प्राचीन ईंटें, सुराही और धूपदानी,ASI लखनऊ मंडल की टीम ने सुरंग में उतरकर की जांच,प्राचीन ईंटें, मिट्टी की सुराही और हैंडल वाली धूपदानी बरामद,शुरुआती जांच में अवशेष कुषाणकालीन होने की संभावना,ग्रामीण अशोक प्रताप मौर्य के पास भी मिले कई प्राचीन अवशेष,'ओई भीट' पहले से पुरातत्व विभाग के अभिलेखों में दर्ज ऐतिहासिक स्थल,विस्तृत जांच और रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी जनपद के हरचंदपुर के ओई गांव में खेत में धंसी जमीन से खुला रहस्यमयी सुरंगनुमा ढांचा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 266 की यूरिया 275 में! भपटा साधन सहकारी समिति में किसानों से खुलेआम अधिक वसूली, वीडियो वायरल सुलतानपुर। भदैया ब्लॉक की भपटा साधन सहकारी समिति पर किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सहकारिता विभाग में व्याप्त अंधेरगर्दी सामने आ गई है। वायरल वीडियो में समिति पर यूरिया की एक बोरी के लिए किसानों से 275 रुपये वसूलते हुए दिखाया जा रहा है, जबकि निर्धारित सरकारी मूल्य 266 रुपये प्रति बोरी बताया जा रहा है। इससे किसानों में नाराजगी है। उनका कहना है कि खेती की लागत पहले से ही बढ़ चुकी है, ऐसे में निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलना उनके साथ अन्याय है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अधिक वसूली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ सहकारिता भदैया नरेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही होगी।
    1
    266 की यूरिया 275 में! भपटा साधन सहकारी समिति में किसानों से खुलेआम अधिक वसूली, वीडियो वायरल
सुलतानपुर। भदैया ब्लॉक की भपटा साधन सहकारी समिति पर किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सहकारिता विभाग में व्याप्त अंधेरगर्दी सामने आ गई है। वायरल वीडियो में समिति पर यूरिया की एक बोरी के लिए किसानों से 275 रुपये वसूलते हुए दिखाया जा रहा है, जबकि निर्धारित सरकारी मूल्य 266 रुपये प्रति बोरी बताया जा रहा है। इससे किसानों में नाराजगी है। उनका कहना है कि खेती की लागत पहले से ही बढ़ चुकी है, ऐसे में निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलना उनके साथ अन्याय है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अधिक वसूली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ सहकारिता भदैया नरेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही होगी।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji
    1
    jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अमेठी पुलिस को 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के चलते सुलतानपुर की एडीजे-04 अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास और कुल 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना मुंशीगंज के वर्ष 2013 के हत्या के मामले में अदालत ने ओम प्रकाश पुत्र राजकुमार और राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश, निवासी टेरी, थाना मुंशीगंज को दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों को धारा 302/34 आईपीसी में आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये तथा धारा 201 आईपीसी में पांच वर्ष के कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह मामला 27 मार्च 2013 का है, जब वादिनी राजकुमारी की तहरीर पर उनके पति अयोध्या प्रसाद की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। वहीं, इसी मामले में नामजद गोमती और राहुल वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया।
    1
    ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अमेठी पुलिस को 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के चलते सुलतानपुर की एडीजे-04 अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास और कुल 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना मुंशीगंज के वर्ष 2013 के हत्या के मामले में अदालत ने ओम प्रकाश पुत्र राजकुमार और राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश, निवासी टेरी, थाना मुंशीगंज को दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों को धारा 302/34 आईपीसी में आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये तथा धारा 201 आईपीसी में पांच वर्ष के कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह मामला 27 मार्च 2013 का है, जब वादिनी राजकुमारी की तहरीर पर उनके पति अयोध्या प्रसाद की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। वहीं, इसी मामले में नामजद गोमती और राहुल वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थाना लम्भुआ पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना में हुई चोरी का किया सफल खुलासा,03 अभियुक्त गिरफ्तार।* *थाना : लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर* *दिनांक : 31.07.2026* *थाना लम्भुआ पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना में हुई चोरी का किया सफल खुलासा,03 अभियुक्त गिरफ्तार।* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा जिला बदर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में थाना लम्भुआ पुलिस 03 अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया। दिनांक 27/28.07.2026 की रात्रि में थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम किठौली एवं *ग्राम मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइट से अज्ञात चोरों द्वारा 02 इन्वर्टर एवं 04 बैटरियां चोरी कर ली गई थीं।* इस संबंध में थाना लम्भुआ पर क्रमशः मु0अ0सं0 278/2026 एवं मु0अ0सं0 279/2026 पंजीकृत किए गए, जिनकी विवेचना क्रमशः उपनिरीक्षक मेघनाथ यादव एवं उपनिरीक्षक जगदीश यादव द्वारा की जा रही थी। *विवेचना एवं सुरागरसी के दौरान दिनांक 31.07.2026 को थाना लम्भुआ पुलिस टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए गोपालापुर मोड़ हाईवे के किनारे से घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को चोरी के माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।* पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि *उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ* मिलकर दिनांक 27/28.07.2026 की रात्रि में ग्राम किठौली एवं ग्राम मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से चोरी की घटना कारित की थी। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ कभी पैदल तो कभी मोटरसाइकिल से रात्रि में निकलकर अवसर मिलने पर विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाएं करते हैं तथा उनका कोई निश्चित लक्ष्य नहीं होता। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों *राजेश निषाद पुत्र उदयराज* उर्फ उदई निवासी ककरवार पुरवा, थाना मोतीगरपुर तथा *जुगेश निषाद पुत्र कल्लू* निवासी पापरघाट (हरिवंशपुर), थाना लम्भुआ सहित कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। घटना में शामिल 03 अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त*-1.डेविड उर्फ हर्षित तिवारी पुत्र निर्मल तिवारी, निवासी ग्राम बेलहरी, थाना मोतीगरपुर, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 21 वर्ष। 2. नीरज उर्फ कोपे निषाद पुत्र रमई, निवासी ग्राम चौधरीपुरवा, मजरा पापरघाट (हरिवंशपुर), थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष। 3. राजा कुमार रैदास पुत्र महेन्द्र कुमार, निवासी चौधरीपुरवा, मजरा पापरघाट, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष। *कुल बरामदगी*- *मु0अ0सं0 278/2026 व मु0अ0सं0 279/2026 से संबंधित* 1. 04 अदद बैटरियां (UTL) 2. 01 अदद UTL Solar इन्वर्टर 3. 02 अदद OKYA बैटरियां 4. 01 अदद मोटरसाइकिल HF Deluxe संख्या UP 44 BW 6592, जिसका उपयोग चोरी के माल के परिवहन में किया जाता था। *गिरफ्तारी का स्थान-* गोपालापुर मोड़ हाईवे के किनारे, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* 1. निरीक्षक (अपराध) इन्साफ अली 2. उ0नि0 मेघनाथ यादव 3. उ0नि0 जगदीश यादव 4. उ0नि0 दिलीप कुमार 5. हे0का0 शाहिद खान 6. हे0का0 कमलेश पटेल 7. हे0का0 सुष्पेन्द्र सिंह 8. हे0का0 अभिषेक मिश्रा (चीता मोबाइल) 9. का0 संदीप यादव 10. का0 राहुल यादव 11. का0 निकेश यादव 12. का0 धर्मेन्द्र कुमार
    1
    थाना लम्भुआ पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना में हुई चोरी का किया सफल खुलासा,03 अभियुक्त गिरफ्तार।*
*थाना : लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक : 31.07.2026*
*थाना लम्भुआ पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना में हुई चोरी का किया सफल खुलासा,03 अभियुक्त गिरफ्तार।*
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा जिला बदर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण  में थाना लम्भुआ पुलिस 03 अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया। 
दिनांक 27/28.07.2026 की रात्रि में थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम किठौली एवं *ग्राम मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइट से अज्ञात चोरों द्वारा 02 इन्वर्टर एवं 04 बैटरियां चोरी कर ली गई थीं।* इस संबंध में थाना लम्भुआ पर क्रमशः मु0अ0सं0 278/2026 एवं मु0अ0सं0 279/2026 पंजीकृत किए गए, जिनकी विवेचना क्रमशः उपनिरीक्षक मेघनाथ यादव एवं उपनिरीक्षक जगदीश यादव द्वारा की जा रही थी। *विवेचना एवं सुरागरसी के दौरान दिनांक 31.07.2026 को थाना लम्भुआ पुलिस टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए गोपालापुर मोड़ हाईवे के किनारे से घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को चोरी के माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।* पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि *उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ* मिलकर दिनांक 27/28.07.2026 की रात्रि में ग्राम किठौली एवं ग्राम मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से चोरी की घटना कारित की थी। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ कभी पैदल तो कभी मोटरसाइकिल से रात्रि में निकलकर अवसर मिलने पर विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाएं करते हैं तथा उनका कोई निश्चित लक्ष्य नहीं होता। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों *राजेश निषाद पुत्र उदयराज* उर्फ उदई निवासी ककरवार पुरवा, थाना मोतीगरपुर तथा *जुगेश निषाद पुत्र कल्लू* निवासी पापरघाट (हरिवंशपुर), थाना लम्भुआ सहित कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। घटना में शामिल 03 अभियुक्तों  के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*-1.डेविड उर्फ हर्षित तिवारी पुत्र निर्मल तिवारी, निवासी ग्राम बेलहरी, थाना मोतीगरपुर, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 21 वर्ष।
2. नीरज उर्फ कोपे निषाद पुत्र रमई, निवासी ग्राम चौधरीपुरवा, मजरा पापरघाट (हरिवंशपुर), थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष।
3. राजा कुमार रैदास पुत्र महेन्द्र कुमार, निवासी चौधरीपुरवा, मजरा पापरघाट, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष।
*कुल बरामदगी*- *मु0अ0सं0 278/2026 व मु0अ0सं0 279/2026 से संबंधित*  
1. 04 अदद बैटरियां (UTL)
2. 01 अदद UTL Solar इन्वर्टर
3. 02 अदद OKYA बैटरियां
4. 01 अदद मोटरसाइकिल HF Deluxe संख्या UP 44 BW 6592, जिसका उपयोग चोरी के माल के परिवहन में किया जाता था।
*गिरफ्तारी का स्थान-* गोपालापुर मोड़ हाईवे के किनारे, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. निरीक्षक (अपराध) इन्साफ अली
2. उ0नि0 मेघनाथ यादव
3. उ0नि0 जगदीश यादव
4. उ0नि0 दिलीप कुमार
5. हे0का0 शाहिद खान
6. हे0का0 कमलेश पटेल
7. हे0का0 सुष्पेन्द्र सिंह
8. हे0का0 अभिषेक मिश्रा (चीता मोबाइल)
9. का0 संदीप यादव
10. का0 राहुल यादव
11. का0 निकेश यादव
12. का0 धर्मेन्द्र कुमार
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.