Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा जी द्वारा जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को गणना किट वितरित करते हुए उत्साहपूर्वक फील्ड में रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सौम्या आनंद जी सहित कई अधिकारी गण मौजूद रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #Census2027 #IndiaCensus #CensusIndia #censusdrive #DigitalCensus #sheopur #श्योपुर #PopulationCensus Sheela Dahima IAS
Noshad ahmad qureshi
श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा जी द्वारा जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को गणना किट वितरित करते हुए उत्साहपूर्वक फील्ड में रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सौम्या आनंद जी सहित कई अधिकारी गण मौजूद रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #Census2027 #IndiaCensus #CensusIndia #censusdrive #DigitalCensus #sheopur #श्योपुर #PopulationCensus Sheela Dahima IAS
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Deepak JATAV3
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- चौथ का बरवाड़ा–से चौरु मार्ग का निर्माण कार्य विभागीय दावों और ठेकेदार की लापरवाही के बीच फंसकर रह गया है। अक्टूबर 2025 तक पूरा होने वाली 11 किलोमीटर लंबी सड़क अब दो साल बाद भी अधूरी पड़ी है। हालात यह हैं कि सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार ने आमजन की परेशानी को रोजमर्रा की मजबूरी बना दिया है और लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।सरकार ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए इस सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण की स्वीकृति दी थी। यह मार्ग चौथ माता मंदिर तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है, जहां विशेष रूप से हाड़ौती क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। लेकिन निर्माण की शुरुआत के बाद पुरानी सड़क को उखाड़ तो दिया गया, पर नई सड़क समय पर तैयार नहीं हो सकी। परिणामस्वरूप यह मार्ग अब लोगों के लिए राहत की बजाय मुसीबत का कारण बन गया है।पूरे मार्ग पर जगह-जगह गिट्टी और मिट्टी फैली होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता खतरे से खाली नहीं है। आए दिन गिट्टी पर फिसलकर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर उखड़ी गिट्टी के कारण वाहनों के टायर भी खराब हो रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान अलग झेलना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद निर्माण कार्य की गति नहीं बढ़ाई गई। विभाग ने समय सीमा पार होने के बाद ठेकेदार पर पेनल्टी भी लगाई है, लेकिन इसके बावजूद काम में तेजी नहीं दिखाई दे रही। लोगों का कहना है कि यदि विभाग सख्ती से कार्रवाई करता तो सड़क अब तक तैयार हो चुकी होती।इधर, विभाग के सहायक अभियंता का कहना है कि सड़क पर केवल डामरीकरण का कार्य शेष है, जिसे जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने माना कि समय सीमा पूरी होने के बाद भी कार्य अधूरा रहने पर ठेकेदार पर पेनल्टी लगाई जा चुकी है।2
- ॰ सवाई माधोपुर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला मैडम के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सी एम एच ओ सवाई माधोपुर डॉक्टर अनिल कुमार जैमिनी के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर वेद प्रकाश पूर्विया व नितेश गौतम की टीम ने शुक्रवार को रीको इंडस्ट्रियल एरिया खेरदा में बड़ी कारवाही को अंजाम दिया । यहां श्री बालाजी ट्रेडिंग के यहां बड़ी मात्रा एनर्जी ड्रिंक की खेप जो कि मार्केट में सप्लाई की जा रही थी के 2 नमूने एनफोर्समेंट में लेकर को मोके पर ही सीज किया । जिसकी मात्रा 2100 कार्टनों में लगभग 13000 लीटर थी । टीम ने रीको खेरदा स्थित पवन पेप्सी एजेंसी से भी 2 नमूने रेडी टू सर्व बेवरेज व कार्बोनेटेड वाटर के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत लिए । लिए गए सभी नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भिजवाया गया लैब रिपोर्ट प्राप्त होने पर तदनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 के अनुसार सख्त अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में कई फ्रूट्स गोदामो का इंस्पेक्शन कर उनको पकाने में काम लेने वाले केमिकल की जाँच की कही इथाइलीन की जगह कार्बाइड का उपयोग तो नहीं कर रहे लेकिन सभी जगह इथाइलीन गैस से फ़्रूट्स को पकाना पाया गया ।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश पूर्विया व खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितेश गौतम शामिल रहे ।1
- #लाखेरी #मतगणना 2026 में आमजन से सहयोग करने की अपील उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह चौधरी1
- शाहाबाद उपखंड मुख्यालय के सिकोईडिकोन के पास वाले रास्ते में लंबे समय से इंटरलॉकिंग निर्माण की मांग की जा रही थी जिसके चलते इंटरलॉकिंग कार्य स्वीकृत हो गया और ठेकेदार द्वारा कार्य भी शुरू किया गया लेकिन कुछ लोगों ने कार्य रुकवा दिया है जिसके चलते मोहल्ले की महिलाओं में आक्रोश कि। इसको लेकर सभी महिलाएं उपखंड अधिकारी के पास पहुंची और ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया गया कि ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू कर दिया लेकिन कुछ सत्ताधारी लोगों द्वारा ठेकेदार को कार्य नहीं करने दिया जा रहा है ज्ञापन द्वारा मांग की गई है कि यह कार्य जल्द शुरू करवाया जावे जिससे बरसात के समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इस दौरान ऊषा जाटव, दोजो बाई, राधा, सविता, बिंदा, गुड्डी, जानकी बाई, आदि मौजूद रही। दोजो बाई ने बताया कि काफी समय से यह रास्ता खराब पड़ा है अब जाकर इसमें इंटरलॉकिंग कार्य स्वीकृत हुआ है जिसको भी कुछ लोगों ने रुकवा दिया गया है।3
- जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरोद में पदस्थापित कर्मचारी जुगल किशोर सहरिया के स्थाईकरण होने के उपलक्ष्य में आगर विद्यालय को 10 कुर्सियां सप्रेम भेंट की गईं। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य भगवान साहब मीणा ने कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यालय के संसाधनों में वृद्धि होती है और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। इस दौरान अशोक कुमार, नरोत्तम भार्गव, रवि कुमार, श्रवण कुमार, विनोद सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने जुगल किशोर सहरिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1