एटा ब्रेकिंग- SSP डॉ. इलामारन ने ग्राम चौकीदारों को वितरित कीं साइकिलें एटा पुलिस लाइन में जनपद के सभी थानों में तैनात ग्राम चौकीदारों को साइकिलों का वितरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सूचना संकलन व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की गई SSP ने ग्राम चौकीदारों को संदिग्ध गतिविधियों, अपराध एवं महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने के निर्देश दिए साइकिल मिलने से ग्राम चौकीदारों की गतिशीलता और कार्यक्षमता बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और सूचना तंत्र मजबूत होने की उम्मीद है इस दौरान पुलिस और ग्राम चौकीदारों के बीच बेहतर समन्वय एवं प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने पर जोर दिया गया मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन संकल्पदीप कुशवाह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
एटा ब्रेकिंग- SSP डॉ. इलामारन ने ग्राम चौकीदारों को वितरित कीं साइकिलें एटा पुलिस लाइन में जनपद के सभी थानों में तैनात ग्राम चौकीदारों को साइकिलों का वितरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सूचना संकलन व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की गई SSP ने ग्राम चौकीदारों को संदिग्ध गतिविधियों, अपराध एवं महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने के निर्देश दिए साइकिल मिलने से ग्राम चौकीदारों की गतिशीलता और कार्यक्षमता बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और सूचना तंत्र मजबूत होने की उम्मीद है इस दौरान पुलिस और ग्राम चौकीदारों के बीच बेहतर समन्वय एवं प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने पर जोर दिया गया मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन संकल्पदीप कुशवाह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
- अवागढ़ से जंतर-मंतर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, जिला महासचिव नौशाद अली हाउस अरेस्ट अवागढ़, एटा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे कांग्रेसियों को अवागढ़ पुलिस ने रोक दिया। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अवागढ़ पुलिस ने कांग्रेस के जिला महासचिव नौशाद अली और उनके अन्य साथियों को हाउस अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिला महासचिव नौशाद अली और उनके साथी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अवागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते वह आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली नहीं जा सके। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल देखने को मिली। जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेता को हाउस अरेस्ट किए जाने की चर्चा रही।4
- *खाद्यान्न परिवहन वाहनों पर अंकित होगा ‘राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली हेतु खाद्यान्न’, जीपीएस से होगी निगरानी* * *राशन वितरण में पारदर्शिता और शत-प्रतिशत सही तौल सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी* *पीएनजी कनेक्शन का अधिकाधिक विस्तार करने तथा अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण समय से पूर्ण कराने के निर्देश* एटा, 09 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खाद्य पूर्ति विभाग की जनपद स्तरीय सिंगल स्टेप समिति, जिला स्तरीय सतर्कता समिति तथा पाइपलाइन प्राकृतिक गैस (पीएनजी) से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न परिवहन एवं वितरण व्यवस्था, राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी, अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण तथा शहरी क्षेत्रों में पाइपलाइन प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के विस्तार की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों से उचित दर विक्रेताओं तक खाद्यान्न के परिवहन एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि खाद्यान्न परिवहन में लगे वाहनों पर स्पष्ट रूप से ‘राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली हेतु खाद्यान्न’ अंकित कराया जाए। खाद्यान्न परिवहन में लगे वाहनों की जीपीएस लोकेशन के माध्यम से नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि एफसीआई गोदामों से उठान के बाद खाद्यान्न सुरक्षित रूप से निर्धारित उचित दर विक्रेताओं तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न उपलब्ध कराते समय शत-प्रतिशत सही तौल सुनिश्चित की जाए। किसी भी दशा में खाद्यान्न की मात्रा में कमी अथवा वितरण संबंधी अनियमितता नहीं होनी चाहिए। समस्त प्रक्रिया में पारदर्शिता, ईमानदारी एवं जवाबदेही बनाए रखी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि खाद्यान्न के परिवहन एवं वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दूसरे चरण में जिलाधिकारी ने राशन कार्ड में दर्ज समस्त सदस्यों की ई-केवाईसी की विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान एटा नगर क्षेत्र में एवं अलीगंज क्षेत्र में प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों को कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न का वितरण निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप ई-पॉस मशीन के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाए, जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। अतः संबंधित अधिकारी इनकी नियमित निगरानी करते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। पीएनजी कनेक्शन के विस्तार में तेजी लाएं, नागरिकों को बताएं इसके लाभ जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में पाइपलाइन प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था एचपीसीएल के प्रतिनिधि से जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि वर्तमान में नेहरू नगर एवं आवास विकास क्षेत्र के लगभग 140 घरों में पाइपलाइन प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के कार्य में आवश्यक अनुमतियां एवं अन्य विभागीय औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कराई जाएं, ताकि गैस आपूर्ति के विस्तार में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आपसी समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को पाइपलाइन प्राकृतिक गैस के लाभों के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर सकें। यह गैस आपूर्ति की सुविधाजनक एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था है। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लाने-ले जाने की परेशानी से मुक्ति मिलती है तथा पाइपलाइन के माध्यम से निरंतर गैस आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होती है, उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी संबंधित विभाग सड़क की खुदाई करने से पूर्व गैस पाइपलाइन के संबंधित अधिकारी से जानकारी अवश्य दे दें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की गुंजाइश न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनसुविधाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण कराएं तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरतें। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुधा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय नारायण सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत सत्यनारायण, बीएसए अनुपम अवस्थी, डीसी एनआरएलएम विकल कुमार,जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता संबंधित विभागों के अधिकारी, एचपीसीएल के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। जिला सूचना कार्यालय, एटा 👆1
- उत्तर प्रदेश कल्याणकारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ टाइल्स एवं सेनेटरी व्यापारी अजय तिवारी अज्जू के प्रतिष्ठान में हुई चोरी सहित क्षेत्र में हो रही चोरियों के खुलासे के लिए पुलिस उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा, इस अवसर पर प्रशांत मौर्य भूपेंद्र सिंह लकी कुशवाहा पंकज दुबे रजत गुप्ता सूरज शर्मा सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे ।1
- के पी सिंह ठेनुआ पर कांग्रेस का तीखा हमला वीडियो बनाकर किया वायरल के. पी. सिंह ठैनुआं का तीखा हमला गाँव किसान उन्नयन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता के. पी. सिंह ठैनुआं ने राहुल गांधी व CJP के विरोध प्रदर्शन को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा, *“लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक दबाव में झुकाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं। यदि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है, तो पहले अपने विधायकों और सांसदों से इस्तीफा दिलाकर दिखाए! लोकतंत्र की मर्यादा से खिलवाड़ बंद होना चाहिए।”*1
- *जिला हाथरस के सादाबाद में भव्य रूप से निकाली जाएगी श्री राम बारात, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और सांसद अनूप वाल्मीकि होंगे मुख्य व विशिष्ट अतिथि*। हाथरस सादाबाद श्री रामलीला समिति द्वारा इस वर्ष भी श्री राम बारात के भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ की जा रही हैं। समिति द्वारा गत वर्ष की भांति इस बार भी राम बारात के आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका निर्वहन पूरी भव्यता और जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा। राम बारात के मुख्य आकर्षण आयोजकों के अनुसार, इस बार श्री राम बारात में विशेष आकर्षण देखने को मिलेंगे: झांकियां: लगभग एक दर्जन (12) से अधिक मनमोहक झांकियां। डोले व बैंड: कई पारंपरिक डोले और क्षेत्र के प्रसिद्ध व नामचीन बैंड। रोड शो: आयोजन के दौरान 5 विशेष रोड शो भी शामिल रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन में कई प्रमुख हस्तियां और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे: मुख्य अतिथि: केंद्रीय मंत्री श्री एस. पी. सिंह बघेल। विशिष्ट अतिथि: सांसद श्री अनूप वाल्मीकि। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय। सादाबाद विधायक श्री प्रदीप चौधरी। जनता से शामिल होने की अपील समिति के प्रतिनिधि ने आम जनता व श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भगवान श्री राम की इस पावन बारात में शामिल हों और धर्म लाभ उठाएं।1
- *जिला हाथरस के सादाबाद में भव्य रूप से निकाली जाएगी श्री राम बारात, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और सांसद अनूप वाल्मीकि होंगे मुख्य व विशिष्ट अतिथि*। संवाददाता / समाचार विजय देव स्थान: [हाथरस सादाबाद] श्री रामलीला समिति द्वारा इस वर्ष भी श्री राम बारात के भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ की जा रही हैं। समिति द्वारा गत वर्ष की भांति इस बार भी राम बारात के आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका निर्वहन पूरी भव्यता और जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा। राम बारात के मुख्य आकर्षण आयोजकों के अनुसार, इस बार श्री राम बारात में विशेष आकर्षण देखने को मिलेंगे: झांकियां: लगभग एक दर्जन (12) से अधिक मनमोहक झांकियां। डोले व बैंड: कई पारंपरिक डोले और क्षेत्र के प्रसिद्ध व नामचीन बैंड। रोड शो: आयोजन के दौरान 5 विशेष रोड शो भी शामिल रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन में कई प्रमुख हस्तियां और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे: मुख्य अतिथि: केंद्रीय मंत्री श्री एस. पी. सिंह बघेल। विशिष्ट अतिथि: सांसद श्री अनूप वाल्मीकि। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय। सादाबाद विधायक श्री प्रदीप चौधरी। जनता से शामिल होने की अपील समिति के प्रतिनिधि ने आम जनता व श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भगवान श्री राम की इस पावन बारात में शामिल हों और धर्म लाभ उठाएं।1
- स्कूटी से स्कूल जा रही दो छात्रों की ट्रक से हुई टक्कर, दोनों छात्राएं हुई घायल शिकोहाबाद के रेलवे स्टेशन रोड सुभाष पार्क के पास आज सुबह दो स्कूली छात्राओं को ट्रक ने मारी टक्कर दोनों छात्राएँ बीडीएम इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की है जो स्कूटी से जा रही थी और ट्रक की टक्कर से घायल हो गई मौके पर पुलिस पहुंची| पुलिस ने एंबुलेंस से शिकोहाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय में दोनों छात्राओं को भर्ती कराया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है | विद्यालय की प्रधानाचार्य पहुंची मौके पर लिया हाल-चाल तथा परिजनों को दी सूचना परिजन भी मौके पर पहुंचे | दोनों छात्राएं कक्षा 9 में नगर के भगवती देवी म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ती थी | रजनी पुत्री करु दिवाकर ग्राम आमरी और दूसरी छात्रा अंशिका पुत्री श्याम सुंदर ग्राम नगला ऊमर, शिकोहाबाद की है | Updated News-09/अक्टूबर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें1
- एटा ब्रेकिंग- SSP डॉ. इलामारन ने ग्राम चौकीदारों को वितरित कीं साइकिलें एटा पुलिस लाइन में जनपद के सभी थानों में तैनात ग्राम चौकीदारों को साइकिलों का वितरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सूचना संकलन व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की गई SSP ने ग्राम चौकीदारों को संदिग्ध गतिविधियों, अपराध एवं महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने के निर्देश दिए साइकिल मिलने से ग्राम चौकीदारों की गतिशीलता और कार्यक्षमता बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और सूचना तंत्र मजबूत होने की उम्मीद है इस दौरान पुलिस और ग्राम चौकीदारों के बीच बेहतर समन्वय एवं प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने पर जोर दिया गया मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन संकल्पदीप कुशवाह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1