logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आधी रात को चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 'ब्लैक पैंथर' टीम की बड़ी कार्रवाई राजनांदगांव। जिले में असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (IPS) के मार्गदर्शन में चलाई जा रही 'ब्लैक पैंथर' टीम ने शनिवार की रात शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो ऐसे बदमाशों को दबोचा है, जो सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहे थे। ​अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं आरोपी ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बाहरी राज्यों के हैं। पकड़े गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है: ​मो. मोक्सेद अली (35 वर्ष): निवासी सोनापाल, जिला संबलपुर (ओडिशा)। ​मो. सुमन खान (28 वर्ष): निवासी जामखण्डी, जिला भागलकोट (कर्नाटक)। ​सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दबोचा ​नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के निर्देशन में रात को गश्त कर रही ब्लैक पैंथर टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक शहर के अलग-अलग स्थानों पर हथियार लहराकर दहशत फैला रहे हैं। बसंतपुर पुलिस ने बिना देरी किए त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को पृथक-पृथक स्थानों से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। ​आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजे गए जेल ​पुलिस ने आरोपियों के पास से लोहे के धारदार चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 216/2026 एवं 217/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है। ​इनकी रही सराहनीय भूमिका ​इस सफल कार्रवाई में बसंतपुर थाना से सउनि. डेमिन साहू, प्र.आर. किशोर यादव, म.प्र.आर. सीमा जैन, आरक्षक राजेश बंदेश्वर, रूपेन्द्र वर्मा, कुश बघेल के साथ 'ब्लैक पैंथर' टीम के विकास केसरवानी, गुलाब चंद्राकर, श्रवण यादव, खिलेश पटेल और विनोद साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

3 hrs ago
user_Deepak Vaishnava
Deepak Vaishnava
Local News Reporter डोंगरगाँव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

आधी रात को चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 'ब्लैक पैंथर' टीम की बड़ी कार्रवाई राजनांदगांव। जिले में असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (IPS) के मार्गदर्शन में चलाई जा रही 'ब्लैक पैंथर' टीम ने शनिवार की रात शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो ऐसे बदमाशों को दबोचा है, जो सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहे थे। ​अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं आरोपी ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बाहरी राज्यों के हैं। पकड़े गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है: ​मो. मोक्सेद अली (35 वर्ष): निवासी सोनापाल, जिला संबलपुर (ओडिशा)। ​मो. सुमन खान (28 वर्ष): निवासी जामखण्डी, जिला भागलकोट (कर्नाटक)। ​सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दबोचा ​नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के निर्देशन में रात को गश्त कर रही ब्लैक पैंथर टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक शहर के अलग-अलग स्थानों पर हथियार लहराकर दहशत फैला रहे हैं। बसंतपुर पुलिस ने बिना देरी किए त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को पृथक-पृथक स्थानों से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। ​आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजे गए जेल ​पुलिस ने आरोपियों के पास से लोहे के धारदार चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 216/2026 एवं 217/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है। ​इनकी रही सराहनीय भूमिका ​इस सफल कार्रवाई में बसंतपुर थाना से सउनि. डेमिन साहू, प्र.आर. किशोर यादव, म.प्र.आर. सीमा जैन, आरक्षक राजेश बंदेश्वर, रूपेन्द्र वर्मा, कुश बघेल के साथ 'ब्लैक पैंथर' टीम के विकास केसरवानी, गुलाब चंद्राकर, श्रवण यादव, खिलेश पटेल और विनोद साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • user_Deepak Vaishnava
    Deepak Vaishnava
    डोंगरगाँव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
    www.1stkhabar24.in
    3 hrs ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • आधी रात को चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 'ब्लैक पैंथर' टीम की बड़ी कार्रवाई राजनांदगांव। जिले में असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (IPS) के मार्गदर्शन में चलाई जा रही 'ब्लैक पैंथर' टीम ने शनिवार की रात शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो ऐसे बदमाशों को दबोचा है, जो सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहे थे। ​अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं आरोपी ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बाहरी राज्यों के हैं। पकड़े गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है: ​मो. मोक्सेद अली (35 वर्ष): निवासी सोनापाल, जिला संबलपुर (ओडिशा)। ​मो. सुमन खान (28 वर्ष): निवासी जामखण्डी, जिला भागलकोट (कर्नाटक)। ​सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दबोचा ​नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के निर्देशन में रात को गश्त कर रही ब्लैक पैंथर टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक शहर के अलग-अलग स्थानों पर हथियार लहराकर दहशत फैला रहे हैं। बसंतपुर पुलिस ने बिना देरी किए त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को पृथक-पृथक स्थानों से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। ​आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजे गए जेल ​पुलिस ने आरोपियों के पास से लोहे के धारदार चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 216/2026 एवं 217/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है। ​इनकी रही सराहनीय भूमिका ​इस सफल कार्रवाई में बसंतपुर थाना से सउनि. डेमिन साहू, प्र.आर. किशोर यादव, म.प्र.आर. सीमा जैन, आरक्षक राजेश बंदेश्वर, रूपेन्द्र वर्मा, कुश बघेल के साथ 'ब्लैक पैंथर' टीम के विकास केसरवानी, गुलाब चंद्राकर, श्रवण यादव, खिलेश पटेल और विनोद साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    आधी रात को चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 'ब्लैक पैंथर' टीम की बड़ी कार्रवाई


राजनांदगांव। जिले में असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (IPS) के मार्गदर्शन में चलाई जा रही 'ब्लैक पैंथर' टीम ने शनिवार की रात शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो ऐसे बदमाशों को दबोचा है, जो सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहे थे।
​अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं आरोपी
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बाहरी राज्यों के हैं। पकड़े गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:
​मो. मोक्सेद अली (35 वर्ष): निवासी सोनापाल, जिला संबलपुर (ओडिशा)।
​मो. सुमन खान (28 वर्ष): निवासी जामखण्डी, जिला भागलकोट (कर्नाटक)।
​सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
​नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के निर्देशन में रात को गश्त कर रही ब्लैक पैंथर टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक शहर के अलग-अलग स्थानों पर हथियार लहराकर दहशत फैला रहे हैं। बसंतपुर पुलिस ने बिना देरी किए त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को पृथक-पृथक स्थानों से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
​आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजे गए जेल
​पुलिस ने आरोपियों के पास से लोहे के धारदार चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 216/2026 एवं 217/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है।
​इनकी रही सराहनीय भूमिका
​इस सफल कार्रवाई में बसंतपुर थाना से सउनि. डेमिन साहू, प्र.आर. किशोर यादव, म.प्र.आर. सीमा जैन, आरक्षक राजेश बंदेश्वर, रूपेन्द्र वर्मा, कुश बघेल के साथ 'ब्लैक पैंथर' टीम के विकास केसरवानी, गुलाब चंद्राकर, श्रवण यादव, खिलेश पटेल और विनोद साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Deepak Vaishnava
    Deepak Vaishnava
    Local News Reporter डोंगरगाँव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • सीएम साय का बड़ा बयान— बंगाल में अब विकास का मार्ग होगा प्रशस्त सीएम साय का बड़ा बयान— बंगाल में अब विकास का मार्ग होगा प्रशस्त
    9
    सीएम साय का बड़ा बयान— बंगाल में अब विकास का मार्ग होगा प्रशस्त
सीएम साय का बड़ा बयान— बंगाल में अब विकास का मार्ग होगा प्रशस्त
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • Khandwa
    2
    Khandwa
    user_Sandeep Karauli
    Sandeep Karauli
    Arjunda, Balod•
    11 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के मासुल गांव में अतिक्रमण की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के मासुल गांव में अतिक्रमण की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Aman sahu CG viogs
    Aman sahu CG viogs
    गुंडरदेही, बालोद, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • खैरागढ़: प्लास्टिक के जाल में दम तोड़ती ग्रामीण संस्कृति, एमएफए छात्रों ने इंस्टॉलेशन आर्ट से उकेरा दर्द खैरागढ़। इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के परिसर-01 में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एमएफए) के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित 'इंस्टॉलेशन कला प्रदर्शनी' ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। प्रदर्शनी का मुख्य विषय ‘प्लास्टिक के जाल में दम तोड़ती ग्रामीण संस्कृति का दर्द’ रहा, जिसे एमएफए प्रथम वर्ष के छात्र अनमोल गोयल और उनके साथियों ने बेहद कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर छात्रों के इस नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला जब सामाजिक समस्याओं को स्वर देने के साथ-साथ कलाकारों के आर्थिक उत्थान का माध्यम बनती है, तभी उसकी वास्तविक सार्थकता सिद्ध होती है। बांस की झोपड़ी और प्लास्टिक का जंजाल प्रदर्शनी का केंद्र बिंदु बांस से निर्मित एक पारंपरिक झोपड़ी रही, जिसे काले प्लास्टिक और पन्नियों से ढका गया था। यह दृश्य इस बात का प्रतीक था कि किस तरह आधुनिक उपभोक्तावाद और प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग हमारी प्राकृतिक जीवनशैली और हस्तशिल्प परंपराओं को निगल रहा है। परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम कलाकार अनमोल गोयल ने केवल समस्या ही नहीं, बल्कि समाधान की दिशा में भी संकेत किया। प्रदर्शनी में बांस से निर्मित निम्नलिखित आधुनिक वस्तुएं प्रदर्शित की गईं: बांस की आधुनिक घड़ियां और आकर्षक लाइट लैंप। नये दौर का फर्नीचर और बच्चों के खिलौने। बारीक नक्काशीदार मिनिएचर कलाकृतियां। इन कृतियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि खैरागढ़ के स्थानीय बांस शिल्प में आधुनिक डिजाइन का समावेश किया जाए, तो ग्रामीण कलाकार न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि उन्हें वैश्विक पहचान भी मिलेगी। "काले प्लास्टिक से ढकी झोपड़ी इस बात का प्रतीक है कि आधुनिक संस्कृति पारंपरिक कारीगरों की पहचान खत्म कर रही है। यदि शिल्प को बाजार से नहीं जोड़ा गया, तो पलायन तय है।" — अनमोल गोयल, छात्र कलाकार चित्रकला के माध्यम से झलका संघर्ष इंस्टॉलेशन के साथ-साथ एक चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें मिक्स मीडिया और चारकोल के माध्यम से बांस कलाकारों के पारिवारिक जीवन, उनके आंतरिक संघर्ष और सामाजिक परिस्थितियों को सजीव रूप में उकेरा गया। इस सफल आयोजन में अनमोल के सहपाठियों और छात्रावास के मित्रों का विशेष योगदान रहा। सामूहिक प्रयास से तैयार यह प्रदर्शनी पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण हस्तशिल्प को पुनर्जीवित करने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।
    1
    खैरागढ़: प्लास्टिक के जाल में दम तोड़ती ग्रामीण संस्कृति, एमएफए छात्रों ने इंस्टॉलेशन आर्ट से उकेरा दर्द
खैरागढ़। इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के परिसर-01 में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एमएफए) के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित 'इंस्टॉलेशन कला प्रदर्शनी' ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। प्रदर्शनी का मुख्य विषय ‘प्लास्टिक के जाल में दम तोड़ती ग्रामीण संस्कृति का दर्द’ रहा, जिसे एमएफए प्रथम वर्ष के छात्र अनमोल गोयल और उनके साथियों ने बेहद कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर छात्रों के इस नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला जब सामाजिक समस्याओं को स्वर देने के साथ-साथ कलाकारों के आर्थिक उत्थान का माध्यम बनती है, तभी उसकी वास्तविक सार्थकता सिद्ध होती है।
बांस की झोपड़ी और प्लास्टिक का जंजाल
प्रदर्शनी का केंद्र बिंदु बांस से निर्मित एक पारंपरिक झोपड़ी रही, जिसे काले प्लास्टिक और पन्नियों से ढका गया था। यह दृश्य इस बात का प्रतीक था कि किस तरह आधुनिक उपभोक्तावाद और प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग हमारी प्राकृतिक जीवनशैली और हस्तशिल्प परंपराओं को निगल रहा है।
परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम
कलाकार अनमोल गोयल ने केवल समस्या ही नहीं, बल्कि समाधान की दिशा में भी संकेत किया। प्रदर्शनी में बांस से निर्मित निम्नलिखित आधुनिक वस्तुएं प्रदर्शित की गईं:
बांस की आधुनिक घड़ियां और आकर्षक लाइट लैंप।
नये दौर का फर्नीचर और बच्चों के खिलौने।
बारीक नक्काशीदार मिनिएचर कलाकृतियां।
इन कृतियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि खैरागढ़ के स्थानीय बांस शिल्प में आधुनिक डिजाइन का समावेश किया जाए, तो ग्रामीण कलाकार न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि उन्हें वैश्विक पहचान भी मिलेगी।
"काले प्लास्टिक से ढकी झोपड़ी इस बात का प्रतीक है कि आधुनिक संस्कृति पारंपरिक कारीगरों की पहचान खत्म कर रही है। यदि शिल्प को बाजार से नहीं जोड़ा गया, तो पलायन तय है।"
— अनमोल गोयल, छात्र कलाकार
चित्रकला के माध्यम से झलका संघर्ष
इंस्टॉलेशन के साथ-साथ एक चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें मिक्स मीडिया और चारकोल के माध्यम से बांस कलाकारों के पारिवारिक जीवन, उनके आंतरिक संघर्ष और सामाजिक परिस्थितियों को सजीव रूप में उकेरा गया।
इस सफल आयोजन में अनमोल के सहपाठियों और छात्रावास के मित्रों का विशेष योगदान रहा। सामूहिक प्रयास से तैयार यह प्रदर्शनी पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण हस्तशिल्प को पुनर्जीवित करने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।
    user_Kailash chaturvedi
    Kailash chaturvedi
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • घोठा घोटवानी क्षेत्र में भारी बारिश और तुफान के साथ हुई ओलावृष्टि,फसल चौपट ब्रेकिंग न्यूज घोठा घोटवानी क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि,फसल चौपट धमधा ब्लॉक के पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम घोटवानी,घोठा,भांठाकोकडी़ में भारी ओलावृष्टि हुई है। आपको बता दें की बीते दो दिनों से मौसम में बदलाव होने के कारण लगातार भारी आंधी तुफान देखने को मिल रहा था और आज दोपहर में गरज चमक और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। बारिश से‌ क्षेत्र में गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन ओलावृष्टि से मुंग व सब्जी की फसल का नुक़सान हुआ है। जिससे किसान भारी चिंतीत है।
    1
    घोठा घोटवानी क्षेत्र में भारी बारिश और तुफान के साथ हुई ओलावृष्टि,फसल चौपट 
ब्रेकिंग न्यूज 
घोठा घोटवानी क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि,फसल चौपट 
धमधा ब्लॉक के पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम घोटवानी,घोठा,भांठाकोकडी़ में भारी ओलावृष्टि हुई है।
आपको बता दें की बीते दो दिनों से मौसम में बदलाव होने के कारण लगातार भारी आंधी तुफान देखने को मिल रहा था और आज दोपहर में गरज चमक और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है।
बारिश से‌ क्षेत्र में गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन ओलावृष्टि से मुंग व सब्जी की फसल का नुक़सान हुआ है। जिससे किसान भारी चिंतीत है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • खैरागढ़ के अमलीडीह खुर्द के पास एक ट्रक के टकराने से पेड़ की भारी डाल चलती स्विफ्ट डिजायर कार पर गिर गई। गनीमत रही कि कार चालक पटवारी दिव्यांश राजपूत सुरक्षित बच गए, हालांकि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खतरनाक पेड़ों के रखरखाव को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
    1
    खैरागढ़ के अमलीडीह खुर्द के पास एक ट्रक के टकराने से पेड़ की भारी डाल चलती स्विफ्ट डिजायर कार पर गिर गई। गनीमत रही कि कार चालक पटवारी दिव्यांश राजपूत सुरक्षित बच गए, हालांकि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खतरनाक पेड़ों के रखरखाव को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • डॉ. श्री प्रकाश खूंटे ने जानवरों के काटने से फैलने वाली जानलेवा रैबीज बीमारी से बचाव के उपाय बताए हैं। यह घातक संक्रमण कई लोगों की जान ले सकता है, इसलिए समय रहते इसकी रोकथाम जानना बेहद अहम है।
    8
    डॉ. श्री प्रकाश खूंटे ने जानवरों के काटने से फैलने वाली जानलेवा रैबीज बीमारी से बचाव के उपाय बताए हैं। यह घातक संक्रमण कई लोगों की जान ले सकता है, इसलिए समय रहते इसकी रोकथाम जानना बेहद अहम है।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.