Shuru
Apke Nagar Ki App…
तीन दिन से एक ही टाइम खा रहे थे इसलिए अब वापस घर लौट रहे हैं रसोई गैस संकट की वजह से एक बार फिर बिहारी मज़दूर जूझ रहे हैं और बिहार की राजनीति में अभी चर्चा ये है कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री कौन होगा?
Prasant kishor ki sena
तीन दिन से एक ही टाइम खा रहे थे इसलिए अब वापस घर लौट रहे हैं रसोई गैस संकट की वजह से एक बार फिर बिहारी मज़दूर जूझ रहे हैं और बिहार की राजनीति में अभी चर्चा ये है कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री कौन होगा?
- Kamlesh Chauhanदीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार😂5 hrs ago
- Kamlesh Chauhanदीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार😔5 hrs ago
More news from Patna and nearby areas
- तीन दिन से एक ही टाइम खा रहे थे इसलिए अब वापस घर लौट रहे हैं रसोई गैस संकट की वजह से एक बार फिर बिहारी मज़दूर जूझ रहे हैं और बिहार की राजनीति में अभी चर्चा ये है कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री कौन होगा?1
- मोकामा जैसे शांत शहर में पहली बार निजी होटलों में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का इस तरह खुलासा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। कल प्रशासन की छापेमारी के बाद मोकामा पूरे दिन सुर्खियों में रहा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मोकामा न तो कोई बड़ा टूरिस्ट प्लेस है, न कोई बड़ा अस्पताल और न ही ऐसा व्यावसायिक केंद्र, जहां बाहरी लोगों की लगातार आवाजाही हो। फिर आखिर इन होटलों में कमरे किसके लिए और किस मकसद से दिए जा रहे थे? स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ होटल संचालक महज 500 रुपये लेकर अवैध तरीके से जोड़ों को कमरे उपलब्ध करा देते हैं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब यह मामला खुलकर सामने आ गया है। छापेमारी के दौरान कुल चार युवतियां और तीन युवक पकड़े गए, जिनमें नवयुवक-युवतियों के साथ नाबालिग होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच जारी है। हमने जब इस खबर को सोशल मीडिया पर चलाया तो लाखों लोगों ने इसे देखा और बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया भी दी। कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि मोकामा के दर्जनों होटलों में इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन कार्रवाई पहली बार इतनी बड़ी स्तर पर हुई है। अब सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन तक सीमित रहेगी या प्रशासन लगातार ऐसे अवैध कारोबार पर शिकंजा कसेगा। फिलहाल मोकामा में हुई इस कार्रवाई ने होटल संचालन और प्रशासनिक निगरानी दोनों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- ईद के मौके पर सहरशा विधायक ई.आईपी गुप्ता लोगो से बात करते नजर आये1
- Post by JMBNEWS1
- तियाय गांव में आयोजित 24 घंटे का रामधुनी यज्ञ शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा। यज्ञ के दौरान लगातार 24 घंटे तक रामधुन का जाप किया गया, जिसमें गांव के श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं कलश स्थापना के साथ की गई थी। इसके बाद अखंड रामधुन का सिलसिला शुरू हुआ, जो शुक्रवार दोपहर तक जारी रहा। यज्ञ स्थल पर भजन-कीर्तन और हवन-पूजन का आयोजन भी किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से गांव में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। यज्ञ के समापन के अवसर पर पूर्णाहुति दी गई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समापन पर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने संतोष व्यक्त किया।1
- ईद और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर चेवाड़ा थाना पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे बाजार में घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों और आम लोगों से संवाद कर भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की बात कही। थानाध्यक्ष ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बचने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में लगातार गश्ती जारी रहेगी।1
- अरवल जिले के कुर्था में ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कुर्था पुलिस ने सघन फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष समीर कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च कुर्था थाना से शुरू होकर गया मुख्य मार्ग होते हुए राणा नगर और मोतीपुर तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने कई गांवों में गश्त कर लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। पुलिस ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। 👉 चैनल को Subscribe करें और Bell Icon दबाना न भूलें।1
- नगर परिषद बिहत के वार्ड संख्या 17 में आयोजित चंडी यज्ञ एक अत्यंत धार्मिक और हर्षोल्लास का कार्यक्रम है।1