Shuru
Apke Nagar Ki App…
2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और बहुत ही धमाकेदार तरीके से बनेगी: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और बहुत ही धमाकेदार तरीके से बनेगी: मुख्यमंत्री श्री myogiadityanath
AdvPrateek Mishra
2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और बहुत ही धमाकेदार तरीके से बनेगी: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और बहुत ही धमाकेदार तरीके से बनेगी: मुख्यमंत्री श्री myogiadityanath
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कच्चा मकान भरभरा कर गिरा मलबे में दबने से महिला की मौत परिवार मे मचा कोहराम जयसिंहपुर/सुलतानपुर। कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र की सेमरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोची में मंगलवार रात कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से 27 वर्षीय महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कोची निवासी अतुल मिश्रा की पत्नी प्रतिभा मिश्रा रात में गहरी नींद में सो रही थीं। इसी दौरान कच्चा मकान अचानक ढह गया और वह मलबे में दब गईं। मकान गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रतिभा अपने पीछे पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना ने गांव में जर्जर और कच्चे मकानों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- कोची गांव में आधी रात को कच्चा मकान गिरने से 29 वर्षीय महिला की हुई मौत, सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अमदेवा गांव के पास कोची गांव में अचानक आधी रात को एक कच्चा मकान गिरा जिसके दौरान चपेट में आने से एक 29 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई वहीं बच्चे भी चपेट में आ गए थे और घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है वहीं सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राज बाबू सहित स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है और क्षेत्रीय विधायक ने पहुंचकर परिवार को ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया1
- 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और बहुत ही धमाकेदार तरीके से बनेगी: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और बहुत ही धमाकेदार तरीके से बनेगी: मुख्यमंत्री श्री myogiadityanath1
- गेम्स पीरियड में अचानक बेहोश हुई कक्षा-1 की छात्रा, इलाज के दौरान मौत गेम्स पीरियड में अचानक बेहोश हुई कक्षा-1 की छात्रा, इलाज के दौरान मौत सुलतानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के यश कॉन्वेंट स्कूल में आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को कक्षा-1 की एक छात्रा गेम्स पीरियड के दौरान अपनी कक्षा में खेलते समय अचानक बेहोश हो गई। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रा को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल सुलतानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई बाइट।1
- लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार* (मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा) *लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार* (मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा) *सुलतानपुर/लम्भुआ।* तहसील क्षेत्र के लोगों को भूमि, संपत्ति और अन्य दस्तावेजों के पंजीयन से जुड़े कार्यों के लिए अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। लम्भुआ तहसील परिसर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालय का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर नए कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, एआईजी स्टाम्प धर्मेंद्र कुमार चौधरी और सब रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार राय सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री का बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने कार्यालय का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। *पंजीयन सेवाओं में पारदर्शिता पर जोर* लोकार्पण के बाद मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को सरल, सुलभ, पारदर्शी और बेहतर पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराना है। नए उप निबंधन कार्यालय के संचालन से लम्भुआ तहसील क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों के समय और धन की बचत होगी तथा अनावश्यक भागदौड़ भी कम होगी। उन्होंने अधिकारियों से पंजीयन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया। कार्यालय में आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। *अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने रखीं मांगें* कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने भी मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिवक्ताओं ने क्षेत्र में आवागमन की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए उप निबंधन कार्यालय परिसर में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने तथा पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पंजीयन कार्य से जुड़े लोगों के लिए व्यवस्थित स्थान होने से कामकाज में भी सहूलियत होगी। नए कार्यालय के शुरू होने से लम्भुआ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पंजीयन सुविधाओं की कमी दूर होने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने इसे तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।4
- *लम्भुआ में 2.28 करोड़ की लागत से बने नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण, मंत्री ने कहा—स्टाम्प में कमीशन की शिकायत मिली तो लाइसेंस होगा रद्द* लम्भुआ तहसील में सोमवार को करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बने नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और अन्य पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।लम्भुआ पहुंचे राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल को कार्यक्रम स्थल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा संपन्न होने के बाद मंत्री ने फीता काटकर नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अधिकारियों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।लम्भुआ का उपनिबंधन कार्यालय अब तक किराए के भवन में संचालित हो रहा था। नए भवन के निर्माण के बाद कार्यालय को अपना स्थायी परिसर मिल गया है। करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से तैयार भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों और पंजीयन से जुड़े अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को सुविधाजनक माहौल मिलने की उम्मीद है।राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार जनता को सुलभ, पारदर्शी और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 104 नए रजिस्ट्री कार्यालय बनाए जा रहे हैं। जहां भूमि उपलब्ध हो रही है, वहां नए कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कार्यालयों के जरिए पंजीयन सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।मंत्री ने स्टाम्प व्यवस्था को लेकर भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्टाम्प में कमीशन जुड़ा रहता है। यदि किसी स्टाम्प विक्रेता के संबंध में शिकायत मिलती है तो जांच के बाद उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। उन्होंने पंजीयन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।पत्रकार वार्ता के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष साधू सिंह ने तहसील आने-जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग की समस्या मंत्री के सामने रखी। उन्होंने बताया कि क्रॉसिंग पर आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की। वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए कार्यालय परिसर में बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया। उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल की मौजूदगी के बीच लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी नजर नहीं आई। हालांकि विधायक की अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट नहीं हो सका कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, स्टाम्प विभाग तथा तहसील से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।3
- AAP सांसद संजय सिंह का कोर्ट में बयान दर्ज: आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में हुई कार्रवाई, अगली सुनवाई 19 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार को धारा 313 के तहत बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी हो गई है। सांसद के वरिष्ठ वकील रुद्र प्रताप सिंह 'मदन' ने कोर्ट परिसर में मीडिया को इसकी जानकारी दी। यह मामला साल 2021 के जिला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। उस समय बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में बिना इजाजत जनसभा करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में तत्कालीन दरोगा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में आरोप पत्र भेजा गया और फिर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई। वकील रुद्र प्रताप सिंह मदन ने बताया कि आज अदालत में आरोपी का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 19 तारीख तय की है। रुद्र प्रताप सिंह मदन ने इस मुकदमे को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि उस समय न तो कोई सभा हुई थी और न ही धारा 144 का उल्लंघन किया गया था। उन्हें उम्मीद है कि निष्पक्ष सुनवाई के बाद कोर्ट सही फैसला सुनाएगा।1
- लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं #सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं #सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi1