logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लाभचंद बाफना का दावा: खैरागढ़ नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में जीत दर्ज करेगी भाजपा खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज करते हुए नगर के सभी 20 वार्डों में जीत का दावा किया है। पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लाभचंद बाफना के नेतृत्व में पार्टी की बैठकें जारी हैं। टिकट के दावेदारों के बीच पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर भी हलचल तेज है। वहीं कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों में भी चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।

1 hr ago
user_Jaideep Sharma
Jaideep Sharma
राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

लाभचंद बाफना का दावा: खैरागढ़ नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में जीत दर्ज करेगी भाजपा खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज करते हुए नगर के सभी 20 वार्डों में जीत का दावा किया है। पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लाभचंद बाफना के नेतृत्व में पार्टी की बैठकें जारी हैं। टिकट के दावेदारों के बीच पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर भी हलचल तेज है। वहीं कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों में भी चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • लाभचंद बाफना का दावा: खैरागढ़ नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में जीत दर्ज करेगी भाजपा खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज करते हुए नगर के सभी 20 वार्डों में जीत का दावा किया है। पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लाभचंद बाफना के नेतृत्व में पार्टी की बैठकें जारी हैं। टिकट के दावेदारों के बीच पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर भी हलचल तेज है। वहीं कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों में भी चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।
    1
    लाभचंद बाफना का दावा: खैरागढ़ नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में जीत दर्ज करेगी भाजपा
खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज करते हुए नगर के सभी 20 वार्डों में जीत का दावा किया है। पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लाभचंद बाफना के नेतृत्व में पार्टी की बैठकें जारी हैं। टिकट के दावेदारों के बीच पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर भी हलचल तेज है। वहीं कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों में भी चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • पावर हाउस खंडहर के पास प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार *थाना छावनी एवं ACCU की संयुक्त कार्रवाई* - *पावर हाउस खंडहर के पास प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार* । - *आरोपी के कब्जे से 96 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित कुल ₹59,400 की सामग्री जप्त* । - *मुखबिर की सूचना पर पुलिस की रेड कार्रवाई, मौके से आरोपी को पकड़ा* । - *प्रतिबंधित कैप्सूल के अवैध कारोबार पर दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई* । - *NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया* । *संक्षिप्त विवरण* दिनांक 27.10.2026 को थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई के पावर हाउस खंडहर के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना छावनी पुलिस एवं ACCU की टीम द्वारा बताए गए स्थान पर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। उसकी पहचान रेशम सिंह उम्र 36 वर्ष, निवासी 02/बी, के.एल.सी., वार्ड क्रमांक 31, जोन-01, सेक्टर-11, खुर्सीपार, भिलाई, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस के 12 स्ट्रीप में कुल 96 कैप्सूल, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल एवं नगदी रकम बरामद की गई। बरामद सामग्री की कुल कीमत ₹59,400 आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 749/2026, धारा 22/8(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई तथा आरोपी को माननीय न्यायालय, दुर्ग के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। *घटनास्थल* पावर हाउस खंडार के पास थाना छावनी *गिरफ्तार आरोपी* नाम: रेशम सिंह उम्र: 36 वर्ष पता: 02/बी, के.एल.सी., वार्ड क्रमांक 31, जोन-01, सेक्टर-11, खुर्सीपार, भिलाई, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)। *जप्त सामग्री* 1. प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल 12 स्ट्रीप, कुल 96 कैप्सूल ₹38,400 2. AI Plus मोबाइल फोन 01 नग ₹5,000 3.मोटर साइकिल CBZ, क्रमांक CG 07 LY 2329 01 नग ₹15,000 4.नगदी रकम ₹1,000 कुल जप्ती ₹59,400 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में ACCU की टीम एवं थाना छावनी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ध्रुव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दुजराज ध्रुव, प्रधान आरक्षक सूरज पांडेय तथा आरक्षक जितेन्द्र देशमुख एवं पंकज कुमार राय का सराहनीय योगदान रहा। दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में प्रतिबंधित मादक एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। *दुर्ग पुलिस की अपील* दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि प्रतिबंधित दवाओं एवं नशीले पदार्थों का अवैध क्रय-विक्रय न करें और न ही इसमें किसी प्रकार का सहयोग दें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें। युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। प्रतिबंधित दवाओं का सेवन एवं दुरुपयोग व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डाल सकता है। दुर्ग पुलिस — नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, सुरक्षित समाज का संकल्प।
    2
    पावर हाउस खंडहर के पास प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
*थाना छावनी एवं ACCU की संयुक्त कार्रवाई* 
- *पावर हाउस खंडहर के पास प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार* ।
- *आरोपी के कब्जे से 96 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित कुल ₹59,400 की सामग्री जप्त* ।
- *मुखबिर की सूचना पर पुलिस की रेड कार्रवाई, मौके से आरोपी को पकड़ा* ।
- *प्रतिबंधित कैप्सूल के अवैध कारोबार पर दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई* ।
- *NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया* ।
*संक्षिप्त विवरण* 
दिनांक 27.10.2026 को थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई के पावर हाउस खंडहर के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना छावनी पुलिस एवं ACCU की टीम द्वारा बताए गए स्थान पर रेड कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। उसकी पहचान रेशम सिंह उम्र 36 वर्ष, निवासी 02/बी, के.एल.सी., वार्ड क्रमांक 31, जोन-01, सेक्टर-11, खुर्सीपार, भिलाई, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस के 12 स्ट्रीप में कुल 96 कैप्सूल, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल एवं नगदी रकम बरामद की गई। बरामद सामग्री की कुल कीमत ₹59,400 आंकी गई है।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 749/2026, धारा 22/8(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई तथा आरोपी को माननीय न्यायालय, दुर्ग के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*घटनास्थल* 
पावर हाउस खंडार के पास थाना छावनी
*गिरफ्तार आरोपी* 
नाम: रेशम सिंह
उम्र: 36 वर्ष
पता: 02/बी, के.एल.सी., वार्ड क्रमांक 31, जोन-01, सेक्टर-11, खुर्सीपार, भिलाई, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
*जप्त सामग्री* 
1. प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल 12 स्ट्रीप, कुल 96 कैप्सूल ₹38,400
2. AI Plus मोबाइल फोन 01 नग ₹5,000
3.मोटर साइकिल CBZ, क्रमांक   
CG 07 LY 2329 01 नग  
₹15,000
4.नगदी रकम ₹1,000  
कुल जप्ती  ₹59,400
*सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्रवाई में ACCU की टीम एवं थाना छावनी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ध्रुव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दुजराज ध्रुव, प्रधान आरक्षक सूरज पांडेय तथा आरक्षक जितेन्द्र देशमुख एवं पंकज कुमार राय का सराहनीय योगदान रहा।
दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में प्रतिबंधित मादक एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
*दुर्ग पुलिस की अपील* 
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि प्रतिबंधित दवाओं एवं नशीले पदार्थों का अवैध क्रय-विक्रय न करें और न ही इसमें किसी प्रकार का सहयोग दें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें।
युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। प्रतिबंधित दवाओं का सेवन एवं दुरुपयोग व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डाल सकता है।
दुर्ग पुलिस — नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, सुरक्षित समाज का संकल्प।
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • नक्सल प्रभावित रहें 100 गांवों के विकास के लिए सक्रिय हुआ बालाघाट जिला प्रशासन नक्सल प्रभावित रहें 100 गांवों के विकास के लिए सक्रिय हुआ बालाघाट जिला प्रशासन कलेक्टर आदित्य सिंह ने देवरबेली पंचायत के चार गांवों का किया भ्रमण, नक्सल प्रभावित रहे 100 चिन्हित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना विकास तथा रोजगारमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने तत्परता से प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस दिशा में बालाघाट जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को 14 दिनों के भीतर चिन्हित 100 गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करने तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर आदित्य सिंह ने 28 अक्टूबर को लांजी विकासखंड की देवरबेली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरगुड़-(सतोना), केराडीह, संदूका एवं सायर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही इन गांवों के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा भी लिया।
    1
    नक्सल प्रभावित रहें 100 गांवों के विकास के लिए सक्रिय हुआ बालाघाट जिला प्रशासन
नक्सल प्रभावित रहें 100 गांवों के विकास के लिए सक्रिय हुआ बालाघाट जिला प्रशासन
कलेक्टर आदित्य सिंह ने देवरबेली पंचायत के चार गांवों का किया भ्रमण, नक्सल प्रभावित रहे 100 चिन्हित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना विकास तथा रोजगारमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने तत्परता से प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस दिशा में बालाघाट जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को 14 दिनों के भीतर चिन्हित 100 गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करने तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर आदित्य सिंह ने 28 अक्टूबर को लांजी विकासखंड की देवरबेली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरगुड़-(सतोना), केराडीह, संदूका एवं सायर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही इन गांवों के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा भी लिया।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चक्रवात का असर! नवापारा-राजिम में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड; तैयार धान की फसल पर मंडराया संकट सुबह से बारिश और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, ठंड का एहसास बढ़ा | खेतों में पककर तैयार धान को नुकसान की आशंका, किसानों की निगाहें अब मौसम पर गोबरा नवापारा-राजिम। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के राजिम, गोबरा नवापारा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। बारिश और तेज हवाओं के चलते जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं तापमान में गिरावट महसूस होने से ठंड का एहसास भी बढ़ गया है। अचानक बदले मौसम ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। दूसरी ओर, खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिस धान की फसल को किसान महीनों की मेहनत, लागत और उम्मीदों के साथ कटाई के लिए तैयार कर रहे थे, उस पर अब मौसम की मार पड़ने की आशंका जताई जा रही है। धान की कटाई का समय नजदीक होने के कारण बारिश और तेज हवाएं किसानों के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहता है, तो कृषि कार्यों के साथ-साथ आम लोगों की दिनचर्या पर भी इसका असर पड़ सकता है। बारिश और तेज हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित बुधवार सुबह से हुई बारिश ने क्षेत्र के मौसम को पूरी तरह बदल दिया। आसमान में बादल छाए रहने, बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में अलग परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। रोजमर्रा के कामकाज के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को भी मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ा। बारिश के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी रही। वहीं, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों, छोटे व्यापारियों और दैनिक मजदूरी पर निर्भर लोगों के लिए भी मौसम परेशानी पैदा कर सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी से जुड़े कामों पर इसका सीधा असर पड़ने की संभावना है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है, तो खेतों में काम करने वाले मजदूरों को कटाई सहित अन्य कृषि कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, क्षेत्र में जनजीवन और आवागमन पर वास्तविक प्रभाव की स्थिति स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। तापमान में गिरावट से बढ़ा ठंड का एहसास बारिश और बादलों के कारण मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को मौसम में बदलाव का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड का प्रभाव बढ़ने की संभावना के बीच लोग अब मौसम के बदले मिजाज के अनुरूप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर रहे हैं। अक्टूबर के अंतिम दिनों में बारिश के साथ ठंडक बढ़ने से मौसम ने नया रूप ले लिया है। हालांकि, तापमान में वास्तविक गिरावट कितनी दर्ज की गई है, इसकी पुष्टि मौसम विभाग के आधिकारिक आंकड़ों से ही हो सकेगी। मौसम में अचानक बदलाव का असर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है। तैयार धान की फसल पर संकट, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नवापारा-राजिम क्षेत्र कृषि प्रधान इलाका है, जहां बड़ी संख्या में किसानों की आजीविका धान की खेती पर निर्भर है। किसानों ने फसल तैयार करने के लिए महीनों तक मेहनत की है। खाद, बीज, मजदूरी, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों में खर्च करने के बाद अब फसल कटाई के चरण में पहुंच चुकी है। ऐसे समय में बारिश और तेज हवाओं का दौर किसानों के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। कई स्थानों पर धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है। यदि तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहती है, तो फसल के गिरने और खेतों में पानी जमा होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इससे कटाई में देरी होने के साथ फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहती है। किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता अपनी तैयार फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाने की है। यदि मौसम लगातार खराब रहता है, तो कटाई और मिंजाई के काम में बाधा आ सकती है। इससे कृषि कार्यों की लागत बढ़ने और किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ने की आशंका भी रहती है। हालांकि, अभी संभावित नुकसान को लेकर ही चिंता जताई जा रही है। वास्तविक नुकसान का पता बारिश का दौर थमने और खेतों की स्थिति का आकलन किए जाने के बाद ही चल सकेगा। अगले एक-दो दिन अहम, मौसम पर टिकी निगाहें क्षेत्र में मौसम बदलने के बाद अब किसानों और आम लोगों की निगाहें आगामी दिनों की परिस्थितियों पर टिकी हैं। मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों के अनुसार बारिश और तेज हवाओं की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है। यदि मौसम जल्द साफ होता है, तो किसानों को कटाई सहित अन्य कृषि कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। इसके विपरीत, बारिश का दौर लंबा खिंचने पर खेतों में नमी और जलभराव के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर ध्यान दें और फसल को सुरक्षित रखने के लिए कृषि विभाग की सलाह का पालन करें। वहीं, प्रशासन और संबंधित विभागों को भी मौसम से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर किसानों को उचित मार्गदर्शन और सहायता मिल सके। मौसम की मार से बढ़ी चिंता, अब नुकसान के आकलन का इंतजार नवापारा-राजिम क्षेत्र में बारिश, तेज हवाओं और बढ़ती ठंडक ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। एक ओर आम जनजीवन प्रभावित होने की स्थिति है, तो दूसरी ओर किसानों के सामने तैयार धान की फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। किसानों की महीनों की मेहनत अब मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर नजर आ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों का मौसम महत्वपूर्ण होगा। बारिश और तेज हवाओं का दौर थमने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि धान की फसल को कितना नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि मौसम कब सामान्य होता है और खेतों में पककर तैयार धान की फसल को इस बेमौसम बारिश से कितना नुकसान उठाना पड़ता है।
    1
    चक्रवात का असर! नवापारा-राजिम में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड; तैयार धान की फसल पर मंडराया संकट
सुबह से बारिश और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, ठंड का एहसास बढ़ा | खेतों में पककर तैयार धान को नुकसान की आशंका, किसानों की निगाहें अब मौसम पर
गोबरा नवापारा-राजिम। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के राजिम, गोबरा नवापारा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। बारिश और तेज हवाओं के चलते जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं तापमान में गिरावट महसूस होने से ठंड का एहसास भी बढ़ गया है। अचानक बदले मौसम ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। दूसरी ओर, खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
जिस धान की फसल को किसान महीनों की मेहनत, लागत और उम्मीदों के साथ कटाई के लिए तैयार कर रहे थे, उस पर अब मौसम की मार पड़ने की आशंका जताई जा रही है। धान की कटाई का समय नजदीक होने के कारण बारिश और तेज हवाएं किसानों के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहता है, तो कृषि कार्यों के साथ-साथ आम लोगों की दिनचर्या पर भी इसका असर पड़ सकता है।
बारिश और तेज हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित
बुधवार सुबह से हुई बारिश ने क्षेत्र के मौसम को पूरी तरह बदल दिया। आसमान में बादल छाए रहने, बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में अलग परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। रोजमर्रा के कामकाज के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को भी मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ा।
बारिश के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी रही। वहीं, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों, छोटे व्यापारियों और दैनिक मजदूरी पर निर्भर लोगों के लिए भी मौसम परेशानी पैदा कर सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी से जुड़े कामों पर इसका सीधा असर पड़ने की संभावना है।
यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है, तो खेतों में काम करने वाले मजदूरों को कटाई सहित अन्य कृषि कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, क्षेत्र में जनजीवन और आवागमन पर वास्तविक प्रभाव की स्थिति स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
तापमान में गिरावट से बढ़ा ठंड का एहसास
बारिश और बादलों के कारण मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को मौसम में बदलाव का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड का प्रभाव बढ़ने की संभावना के बीच लोग अब मौसम के बदले मिजाज के अनुरूप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर रहे हैं।
अक्टूबर के अंतिम दिनों में बारिश के साथ ठंडक बढ़ने से मौसम ने नया रूप ले लिया है। हालांकि, तापमान में वास्तविक गिरावट कितनी दर्ज की गई है, इसकी पुष्टि मौसम विभाग के आधिकारिक आंकड़ों से ही हो सकेगी।
मौसम में अचानक बदलाव का असर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है।
तैयार धान की फसल पर संकट, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
नवापारा-राजिम क्षेत्र कृषि प्रधान इलाका है, जहां बड़ी संख्या में किसानों की आजीविका धान की खेती पर निर्भर है। किसानों ने फसल तैयार करने के लिए महीनों तक मेहनत की है। खाद, बीज, मजदूरी, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों में खर्च करने के बाद अब फसल कटाई के चरण में पहुंच चुकी है।
ऐसे समय में बारिश और तेज हवाओं का दौर किसानों के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। कई स्थानों पर धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है। यदि तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहती है, तो फसल के गिरने और खेतों में पानी जमा होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इससे कटाई में देरी होने के साथ फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहती है।
किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता अपनी तैयार फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाने की है। यदि मौसम लगातार खराब रहता है, तो कटाई और मिंजाई के काम में बाधा आ सकती है। इससे कृषि कार्यों की लागत बढ़ने और किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ने की आशंका भी रहती है।
हालांकि, अभी संभावित नुकसान को लेकर ही चिंता जताई जा रही है। वास्तविक नुकसान का पता बारिश का दौर थमने और खेतों की स्थिति का आकलन किए जाने के बाद ही चल सकेगा।
अगले एक-दो दिन अहम, मौसम पर टिकी निगाहें
क्षेत्र में मौसम बदलने के बाद अब किसानों और आम लोगों की निगाहें आगामी दिनों की परिस्थितियों पर टिकी हैं। मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों के अनुसार बारिश और तेज हवाओं की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है।
यदि मौसम जल्द साफ होता है, तो किसानों को कटाई सहित अन्य कृषि कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। इसके विपरीत, बारिश का दौर लंबा खिंचने पर खेतों में नमी और जलभराव के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं।
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर ध्यान दें और फसल को सुरक्षित रखने के लिए कृषि विभाग की सलाह का पालन करें। वहीं, प्रशासन और संबंधित विभागों को भी मौसम से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर किसानों को उचित मार्गदर्शन और सहायता मिल सके।
मौसम की मार से बढ़ी चिंता, अब नुकसान के आकलन का इंतजार
नवापारा-राजिम क्षेत्र में बारिश, तेज हवाओं और बढ़ती ठंडक ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। एक ओर आम जनजीवन प्रभावित होने की स्थिति है, तो दूसरी ओर किसानों के सामने तैयार धान की फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।
किसानों की महीनों की मेहनत अब मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर नजर आ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों का मौसम महत्वपूर्ण होगा। बारिश और तेज हवाओं का दौर थमने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि धान की फसल को कितना नुकसान पहुंचा है।
फिलहाल किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि मौसम कब सामान्य होता है और खेतों में पककर तैयार धान की फसल को इस बेमौसम बारिश से कितना नुकसान उठाना पड़ता है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • बारिश और चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन का निर्णय* *कांकेर जिले में 29 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे सभी आंगनबाड़ी केंद्र* * कांकेर, जिले में बारिश तथा चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव व अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कांकेर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। बारिश के कारण बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों तक आने-जाने में होने वाली संभावित परेशानियों और सुरक्षा संबंधी जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
    2
    बारिश और चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन का निर्णय*

*कांकेर जिले में 29 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे सभी आंगनबाड़ी केंद्र* 
*
कांकेर, जिले में  बारिश तथा चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव व अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कांकेर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। बारिश के कारण बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों तक आने-जाने में होने वाली संभावित परेशानियों और सुरक्षा संबंधी जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
    user_Roshan Mishra
    Roshan Mishra
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • भोडिया मे चक्रवात अर्नब तूफान से किसानों का फसल चौपट हो गया । फसले पानी में डूबने की कगार पर है। चक्रवात अर्नब तूफान से किसानों का फसल चौपट हो गया । फसले पानी में डूबने की कगार पर है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली चक्रवात तूफान "अर्नब" के चलते कई किसानों के फसल खराब होने की स्थिति में है। इस खबर की सूचना से कई किसान गंभीरता से लेते हुए अपने फसल की कटाई नहीं किया और जो लोग किया वह समय के रहते अपने फसल को सुरक्षित कर लिया और जो किसान ज्यादा एरिया में धान की कटाई किए थे। वह अपने फसलों को समेट नहीं पाए उनकी फसल डूबने की स्थिति में है पानी में डूबा रहने से फसल जग भी सकता है जिसे किसने की चिंता और बढ़ा दी है आप देख सकते हैं किसान अपने कटे हुए फसलों को एकत्रित कर रोड के किनारे में त्रिपाल से ढक कर रखे हैं। और मौसम साफ होने पर ले जा पाएंगे।
    1
    भोडिया मे चक्रवात अर्नब तूफान से किसानों का  फसल चौपट हो गया । फसले पानी में डूबने की कगार पर है।
चक्रवात अर्नब तूफान से किसानों का  फसल चौपट हो गया । फसले पानी में डूबने की कगार पर है।
बंगाल की खाड़ी से आने वाली चक्रवात तूफान "अर्नब" के चलते कई किसानों के फसल खराब होने की स्थिति में है। इस खबर की सूचना से कई किसान गंभीरता से लेते हुए अपने फसल  की कटाई नहीं किया और जो लोग किया वह समय के रहते अपने फसल को सुरक्षित कर लिया और जो किसान ज्यादा एरिया में धान की कटाई किए थे। वह अपने फसलों को समेट नहीं पाए उनकी फसल डूबने की स्थिति में है पानी में डूबा रहने से फसल जग भी सकता है जिसे किसने की चिंता और बढ़ा दी है आप देख सकते हैं किसान अपने कटे हुए फसलों को एकत्रित कर रोड के किनारे में त्रिपाल से ढक कर रखे हैं। और मौसम साफ होने पर ले जा पाएंगे।
    user_Madhav Netam
    Madhav Netam
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • ग्राम बेवरती में 3 भालुओं ने युवक को दौड़ाया, वीडियो वायरल ग्राम बेवरती में 3 भालुओं ने युवक को दौड़ाया, वीडियो वायरल
    1
    ग्राम बेवरती में 3 भालुओं ने युवक को दौड़ाया, वीडियो वायरल
ग्राम बेवरती में 3 भालुओं ने युवक को दौड़ाया, वीडियो वायरल
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • भोडिया में अर्नब तूफान का कहर। दिन भर झमाझम बारिश के साथ। भोडिया में अर्नब तूफान का कहर। भोडिया में अर्नब आंधी तूफान आज बुधवार को‌ दिन भर झमाझम बारिश के साथ आंधी तुफान भी अपना रौद्रा रुप दिखा रहा है।
    3
    भोडिया में अर्नब तूफान का कहर।  दिन भर झमाझम बारिश के साथ। 
भोडिया में अर्नब तूफान का कहर। 
भोडिया  में अर्नब आंधी तूफान  आज बुधवार को‌ दिन भर झमाझम बारिश के साथ आंधी तुफान भी अपना रौद्रा रुप दिखा रहा है।
    user_Madhav Netam
    Madhav Netam
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.