Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम बेवरती में 3 भालुओं ने युवक को दौड़ाया, वीडियो वायरल ग्राम बेवरती में 3 भालुओं ने युवक को दौड़ाया, वीडियो वायरल
Ashish parihar
ग्राम बेवरती में 3 भालुओं ने युवक को दौड़ाया, वीडियो वायरल ग्राम बेवरती में 3 भालुओं ने युवक को दौड़ाया, वीडियो वायरल
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- ग्राम बेवरती में 3 भालुओं ने युवक को दौड़ाया, वीडियो वायरल ग्राम बेवरती में 3 भालुओं ने युवक को दौड़ाया, वीडियो वायरल1
- *अन्नपूर्णा मुहिम के तहत* *✰रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान✰* *✰हर जरूरतमंद को दे रहा कबीर भगवान✰* *अन्नपूर्णा मुहिम के तहत* *✰रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान✰* *✰हर जरूरतमंद को दे रहा कबीर भगवान✰*1
- बारिश और चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन का निर्णय* *कांकेर जिले में 29 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे सभी आंगनबाड़ी केंद्र* * कांकेर, जिले में बारिश तथा चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव व अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कांकेर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। बारिश के कारण बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों तक आने-जाने में होने वाली संभावित परेशानियों और सुरक्षा संबंधी जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।2
- भोडिया मे चक्रवात अर्नब तूफान से किसानों का फसल चौपट हो गया । फसले पानी में डूबने की कगार पर है। चक्रवात अर्नब तूफान से किसानों का फसल चौपट हो गया । फसले पानी में डूबने की कगार पर है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली चक्रवात तूफान "अर्नब" के चलते कई किसानों के फसल खराब होने की स्थिति में है। इस खबर की सूचना से कई किसान गंभीरता से लेते हुए अपने फसल की कटाई नहीं किया और जो लोग किया वह समय के रहते अपने फसल को सुरक्षित कर लिया और जो किसान ज्यादा एरिया में धान की कटाई किए थे। वह अपने फसलों को समेट नहीं पाए उनकी फसल डूबने की स्थिति में है पानी में डूबा रहने से फसल जग भी सकता है जिसे किसने की चिंता और बढ़ा दी है आप देख सकते हैं किसान अपने कटे हुए फसलों को एकत्रित कर रोड के किनारे में त्रिपाल से ढक कर रखे हैं। और मौसम साफ होने पर ले जा पाएंगे।1
- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बदले, महेश प्रजापति को प्रभार से हटाया गया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बदले, महेश प्रजापति को प्रभार से हटाया गया रघुनाथनगर विद्यालय की व्यवस्था सुधारने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, दुलनेश्वर सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी बलरामपुर-रामानुजगंज, 29 अक्टूबर 2026। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, रघुनाथनगर में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री महेश कुमार प्रजापति को उनके वर्तमान दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जनकपुर के व्याख्याता एल.बी. श्री दुलनेश्वर सिंह को रघुनाथनगर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में विद्यालय में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के निर्वहन में लापरवाही, शिक्षकों-कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने में असफलता और विद्यालय की व्यवस्था से संबंधित विभिन्न शिकायतों का उल्लेख किया गया था। इन शिकायतों के संबंध में गठित जांच समिति ने भी विद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए वर्तमान प्रभारी प्राचार्य को हटाने की अनुशंसा की थी। जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। आदेश में श्री महेश कुमार प्रजापति को प्रभारी प्राचार्य के दायित्व से मुक्त करते हुए श्री दुलनेश्वर सिंह को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, रघुनाथनगर के प्रभारी प्राचार्य का दायित्व निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं, श्री प्रजापति को तत्काल संयुक्त जिला कार्यालय बलरामपुर के शिक्षा शाखा में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई को विद्यालय में अनुशासन, प्रशासनिक व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।2
- लाभचंद बाफना का दावा: खैरागढ़ नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में जीत दर्ज करेगी भाजपा खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज करते हुए नगर के सभी 20 वार्डों में जीत का दावा किया है। पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लाभचंद बाफना के नेतृत्व में पार्टी की बैठकें जारी हैं। टिकट के दावेदारों के बीच पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर भी हलचल तेज है। वहीं कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों में भी चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।1
- पावर हाउस खंडहर के पास प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार *थाना छावनी एवं ACCU की संयुक्त कार्रवाई* - *पावर हाउस खंडहर के पास प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार* । - *आरोपी के कब्जे से 96 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित कुल ₹59,400 की सामग्री जप्त* । - *मुखबिर की सूचना पर पुलिस की रेड कार्रवाई, मौके से आरोपी को पकड़ा* । - *प्रतिबंधित कैप्सूल के अवैध कारोबार पर दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई* । - *NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया* । *संक्षिप्त विवरण* दिनांक 27.10.2026 को थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई के पावर हाउस खंडहर के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना छावनी पुलिस एवं ACCU की टीम द्वारा बताए गए स्थान पर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। उसकी पहचान रेशम सिंह उम्र 36 वर्ष, निवासी 02/बी, के.एल.सी., वार्ड क्रमांक 31, जोन-01, सेक्टर-11, खुर्सीपार, भिलाई, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस के 12 स्ट्रीप में कुल 96 कैप्सूल, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल एवं नगदी रकम बरामद की गई। बरामद सामग्री की कुल कीमत ₹59,400 आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 749/2026, धारा 22/8(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई तथा आरोपी को माननीय न्यायालय, दुर्ग के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। *घटनास्थल* पावर हाउस खंडार के पास थाना छावनी *गिरफ्तार आरोपी* नाम: रेशम सिंह उम्र: 36 वर्ष पता: 02/बी, के.एल.सी., वार्ड क्रमांक 31, जोन-01, सेक्टर-11, खुर्सीपार, भिलाई, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)। *जप्त सामग्री* 1. प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल 12 स्ट्रीप, कुल 96 कैप्सूल ₹38,400 2. AI Plus मोबाइल फोन 01 नग ₹5,000 3.मोटर साइकिल CBZ, क्रमांक CG 07 LY 2329 01 नग ₹15,000 4.नगदी रकम ₹1,000 कुल जप्ती ₹59,400 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में ACCU की टीम एवं थाना छावनी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ध्रुव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दुजराज ध्रुव, प्रधान आरक्षक सूरज पांडेय तथा आरक्षक जितेन्द्र देशमुख एवं पंकज कुमार राय का सराहनीय योगदान रहा। दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में प्रतिबंधित मादक एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। *दुर्ग पुलिस की अपील* दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि प्रतिबंधित दवाओं एवं नशीले पदार्थों का अवैध क्रय-विक्रय न करें और न ही इसमें किसी प्रकार का सहयोग दें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें। युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। प्रतिबंधित दवाओं का सेवन एवं दुरुपयोग व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डाल सकता है। दुर्ग पुलिस — नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, सुरक्षित समाज का संकल्प।2
- टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो भेजने वाला प्रोफेसर को कोतवाली पुलिस ने कृषि महाविद्यालय से गिरफ्तार कोतवाली थाना अंतर्गत टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो भेजने और, प्रैक्टिकल में कम अंक देने की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप में,सिटी कोतवाली पुलिस ने पियूष कान्त नेताम उम्र 49 वर्ष,पिता नारद राम,निवासी ग्राम कोपरा,बड़े राजपुर, थाना फरसगांव,जिला कोंडागांव को कृषि महाविद्यालय कांकेर परिसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 75(3), 351(2) एवं आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, सहायक उपनिरीक्षक भुनेश्वरी भगत, प्रधान आरक्षक कौशल साहू, आरक्षक रामूराम जुर्री, अनिल मरकाम,जितेन्द्र कोर्राम,रामप्रसाद साहू, महिला आरक्षक गणेश्वरी कोडोपी एवं पेट्रोलिंग टीम शामिल रही।1