logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_देबी,दयाल परिहार
देबी,दयाल परिहार
Lahar, Bhind•
2 hrs ago
66db883a-e891-4be5-8c59-b4b55663b7db

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आलमपुर थाना में निकासी नहीं होने से थाना परिसर में जलभराव की समस्या आलमपुर  नगर में लगातार हो रही बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी थाना परिसर में देखने को मिल रही है, जहां पानी की निकासी नहीं होने के कारण थाना परिसर जलमग्न है। जलभराव होने से पुलिस कर्मियों और आने वाले फरियादियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि थाना परिसर में जमा पानी के कारण वाहन पार्किंग करने में कठिनाई हो रही है, वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। थाना परिसर में जलभराव होने के कारण गंदगी और दुर्गंध फैलने लगी है। इसके अलावा मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।
    1
    आलमपुर थाना में निकासी नहीं होने से थाना परिसर में जलभराव की समस्या 


आलमपुर  नगर में लगातार हो रही बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी थाना परिसर में देखने को मिल रही है, जहां पानी की निकासी नहीं होने के कारण थाना परिसर जलमग्न है। जलभराव होने से पुलिस कर्मियों और आने वाले फरियादियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि थाना परिसर में जमा पानी के कारण वाहन पार्किंग करने में कठिनाई हो रही है, वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। थाना परिसर में जलभराव होने के कारण गंदगी और दुर्गंध फैलने लगी है। इसके अलावा मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रतनगढ़ माता मंदिर पर पार्किंग के नाम पर 10 रुपये की लूट आप मंदिर पर जाओ चाह न जाओ 10 रुपये लगेंगे ग्वालियर और ग्रामीण क्षेत्रों में जाओगे तो भी लगेगा टोल
    1
    रतनगढ़ माता मंदिर पर पार्किंग के नाम पर 10 रुपये की लूट 
आप मंदिर पर जाओ चाह न जाओ 10 रुपये लगेंगे 
ग्वालियर और ग्रामीण क्षेत्रों में जाओगे तो भी लगेगा टोल
    user_विजय झा
    विजय झा
    Voice of people लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरे मध्यप्रदेश में आयोजित होगी परीक्षा प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरे मध्यप्रदेश में आयोजित होगी परीक्षा सेवढ़ा। ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रतिभा परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि परीक्षा का आयोजन मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था की ओर से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे प्रतिभा परीक्षा 2026 से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें और विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें। आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 10 मई , 25 अक्टूबर माह तक चलेगी । आयोजक: ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शिक्षक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्थान के द्वारा आवेदन फॉर्म भरना जारी है
    1
    प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरे मध्यप्रदेश में आयोजित होगी परीक्षा
प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरे मध्यप्रदेश में आयोजित होगी परीक्षा
सेवढ़ा। ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रतिभा परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है।
संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि परीक्षा का आयोजन मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
संस्था की ओर से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे प्रतिभा परीक्षा 2026 से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें और विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें।
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 10 मई , 25 अक्टूबर माह तक चलेगी ।
आयोजक: ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शिक्षक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्थान के द्वारा आवेदन फॉर्म भरना जारी है
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 min ago
  • माधौगढ़-भिंड बस में महिला से टप्पेबाजी का आरोप, पैतृक गांव पहुंचने पर सामान गायब मिलने का दावा माधौगढ़। भिंड से माधौगढ़ क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव आ रही बस में एक महिला के साथ कथित टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। महिला ने माधौगढ़ कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस से न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला के मुताबिक उसका पैतृक मकान कुरसेड़ा थाना माधौगढ़, जनपद जालौन में है, जबकि वर्तमान में वह भिंड, मध्य प्रदेश में रहती है। महिला का कहना है कि 22 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह भिंड से बस में सवार होकर अपने पैतृक गांव कुरसेड़ा के लिए रवाना हुई थी। उसने अपना बैग बस के अंदर ऊपर बने सामान रखने वाले स्टैंड पर रख दिया और सीट पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि रास्ते में दो युवक बस में सवार हुए और उसके बैग के आसपास हाथ लगाने के बाद पीछे की सीट पर जाकर बैठ गए। महिला जब माधौगढ़ में बस से उतरी और अपने गांव कुरसेड़ा पहुंची तो बैग रखकर सो गई। अगले दिन बैग खोलकर देखने पर कथित तौर पर उसमें रखा कुछ कीमती सामान गायब मिला। सामान गायब मिलने के बाद महिला ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बस संचालक से भी संपर्क कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया गया। महिला और उसके परिजन बाद में माधौगढ़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। महिला के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या घटना की पुष्टि सामने नहीं आई है। ⚠️ जरूरी स्पष्टीकरण यह खबर महिला द्वारा पुलिस को बताए गए आरोपों और उसके बयान के आधार पर तैयार की गई है। हमारा चैनल इस मामले में टप्पेबाजी या किसी व्यक्ति की संलिप्तता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि माधौगढ़ पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और महिला के सामान के संबंध में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    माधौगढ़-भिंड बस में महिला से टप्पेबाजी का आरोप, पैतृक गांव पहुंचने पर सामान गायब मिलने का दावा
माधौगढ़। भिंड से माधौगढ़ क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव आ रही बस में एक महिला के साथ कथित टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। महिला ने माधौगढ़ कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस से न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
महिला के मुताबिक उसका पैतृक मकान कुरसेड़ा थाना माधौगढ़, जनपद जालौन में है, जबकि वर्तमान में वह भिंड, मध्य प्रदेश में रहती है। महिला का कहना है कि 22 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह भिंड से बस में सवार होकर अपने पैतृक गांव कुरसेड़ा के लिए रवाना हुई थी। उसने अपना बैग बस के अंदर ऊपर बने सामान रखने वाले स्टैंड पर रख दिया और सीट पर बैठ गई।
महिला का आरोप है कि रास्ते में दो युवक बस में सवार हुए और उसके बैग के आसपास हाथ लगाने के बाद पीछे की सीट पर जाकर बैठ गए। महिला जब माधौगढ़ में बस से उतरी और अपने गांव कुरसेड़ा पहुंची तो बैग रखकर सो गई। अगले दिन बैग खोलकर देखने पर कथित तौर पर उसमें रखा कुछ कीमती सामान गायब मिला।
सामान गायब मिलने के बाद महिला ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बस संचालक से भी संपर्क कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया गया। महिला और उसके परिजन बाद में माधौगढ़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
महिला के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या घटना की पुष्टि सामने नहीं आई है।
⚠️ जरूरी स्पष्टीकरण
यह खबर महिला द्वारा पुलिस को बताए गए आरोपों और उसके बयान के आधार पर तैयार की गई है। हमारा चैनल इस मामले में टप्पेबाजी या किसी व्यक्ति की संलिप्तता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अब देखना होगा कि माधौगढ़ पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और महिला के सामान के संबंध में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कोंच में अचानक भरभराकर गिरी मंदिर की दीवार, मलबे में दबकर कार हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त बारिश बनी आफत: रामजानकी मंदिर की दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त कोई जनहानि नही गाड़ी मालिक का पता नही चल सका
    1
    कोंच में अचानक भरभराकर गिरी मंदिर की दीवार, मलबे में दबकर कार हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त
बारिश बनी आफत: रामजानकी मंदिर की दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त कोई जनहानि नही गाड़ी मालिक का पता नही चल सका
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • आंगनबाड़ी से जूनियर स्कूल तक कीचड़ भरी राह, बारिश में ‘परीक्षा’ बन गया सफर जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बरसात में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने से यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में खासी दिक्कत होती है। रास्ते पर फिसलन बनी रहने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। बीमारी में और बढ़ जाती है मुश्किल ग्रामीणों के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस को घर तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में बारिश के दिनों में यह रास्ता सिर्फ आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि जरूरत के समय गंभीर परेशानी का कारण भी बन जाता है। आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी इसी रास्ते पर ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की हालत में सुधार नहीं हो सका है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। नाप-जोख के बाद भी इंतजार ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई गई। नाप-जोख होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही रास्ते का निर्माण शुरू होगा, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। बरसात ने एक बार फिर रास्ते की बदहाली को सामने ला दिया है। ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन, हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण हो जाता है तो बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों को बरसात में होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिल सकेगी।
    1
    आंगनबाड़ी से जूनियर स्कूल तक कीचड़ भरी राह, बारिश में ‘परीक्षा’ बन गया सफर
जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बरसात में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने से यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में खासी दिक्कत होती है। रास्ते पर फिसलन बनी रहने से हादसे का खतरा भी बना रहता है।
बीमारी में और बढ़ जाती है मुश्किल
ग्रामीणों के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस को घर तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में बारिश के दिनों में यह रास्ता सिर्फ आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि जरूरत के समय गंभीर परेशानी का कारण भी बन जाता है।
आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी इसी रास्ते पर
ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की हालत में सुधार नहीं हो सका है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।
नाप-जोख के बाद भी इंतजार
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई गई। नाप-जोख होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही रास्ते का निर्माण शुरू होगा, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। बरसात ने एक बार फिर रास्ते की बदहाली को सामने ला दिया है।
ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन, हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण हो जाता है तो बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों को बरसात में होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिल सकेगी।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश जालौन। हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को नगर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस के दौरान “सरकार की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा” के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस दौरान हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। ईद-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर नगर के मोहल्ला नारोभास्कर और तकिया रोड सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बारह रबी-उल-अव्वल के दिन मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह दिखाई दिया। नए कपड़े और रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर लोग पैदल, रिक्शे और घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने स्टॉल लगाकर पानी, शर्बत, खीर आदि का वितरण किया। जुलूस के दौरान शहर काजी मौलाना साबिर ने हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और यौमे पैदाइश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी राकेश सोनी, तहसीलदार अभिनव द्विवेदी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, अतिरिक्त निरीक्षक लालबाबू मिश्रा और चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। जुलूस में शहर काजी मौलाना साबिर, हाफिज मकबूल, हाफिज साकिर, आमिर अत्तारी, जर्रार कादरी, इरशाद अंसारी, इमरान अंसारी, हाफिज रफीक कुरैशी, बबलू शाह, समाजसेवी जाकिर सिद्दीकी, अफरोज शाह, नसीम खान, इशाक मंसूरी, अहमद रजा, शाकिर हसन वारसी, नफीस सभासद, अरमान, सलीम भाई, अल्लू, मसूदी, नईम उल्ला, हाशिम सिद्दीकी, मुन्ना शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    2
    ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
जालौन। हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को नगर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस के दौरान “सरकार की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा” के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस दौरान हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया।
ईद-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर नगर के मोहल्ला नारोभास्कर और तकिया रोड सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बारह रबी-उल-अव्वल के दिन मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह दिखाई दिया। नए कपड़े और रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर लोग पैदल, रिक्शे और घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए।
जुलूस का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने स्टॉल लगाकर पानी, शर्बत, खीर आदि का वितरण किया। जुलूस के दौरान शहर काजी मौलाना साबिर ने हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और यौमे पैदाइश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी राकेश सोनी, तहसीलदार अभिनव द्विवेदी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, अतिरिक्त निरीक्षक लालबाबू मिश्रा और चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे।
जुलूस में शहर काजी मौलाना साबिर, हाफिज मकबूल, हाफिज साकिर, आमिर अत्तारी, जर्रार कादरी, इरशाद अंसारी, इमरान अंसारी, हाफिज रफीक कुरैशी, बबलू शाह, समाजसेवी जाकिर सिद्दीकी, अफरोज शाह, नसीम खान, इशाक मंसूरी, अहमद रजा, शाकिर हसन वारसी, नफीस सभासद, अरमान, सलीम भाई, अल्लू, मसूदी, नईम उल्ला, हाशिम सिद्दीकी, मुन्ना शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • घुघरा जलप्रपात में सेल्फी का खतरनाक शौक: जान जोखिम में डालकर चट्टानों पर फोटो, सुरक्षा के इंतजाम शून्य घुघरा जलप्रपात में सेल्फी का खतरनाक शौक: जान जोखिम में डालकर चट्टानों पर फोटो, सुरक्षा के इंतजाम शून्य मण्डला निवास।बारिश के बाद मंडला जिले के प्राकृतिक झरने अपने शबाब पर हैं। निवास मुख्यालय से महज 7 किमी दूर कालपी मार्ग पर ग्राम थानाम गांव के पास स्थित *घुघरा जलप्रपात* इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 30 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी का मनमोहक दृश्य देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन खूबसूरती के साथ ही यहां खतरा भी बढ़ गया है। कुछ पर्यटक बड़ी-बड़ी फिसलन भरी चट्टानों के बिल्कुल किनारे पर जाकर जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने घुघरा को पर्यटन स्थल के नक्शे में तो जोड़ दिया है, लेकिन मौके पर सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है। न तो झरने के किनारे रेलिंग लगाई गई है और न ही नीचे उतरने के लिए सीढ़ियां बनी हैं। पर्यटक जान हथेली पर रखकर चट्टानों से नीचे उतर रहे हैं। निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि जान जोखिम में डालकर सेल्फी न लें।
    1
    घुघरा जलप्रपात में सेल्फी का खतरनाक शौक: जान जोखिम में डालकर चट्टानों पर फोटो, सुरक्षा के इंतजाम शून्य
घुघरा जलप्रपात में सेल्फी का खतरनाक शौक: जान जोखिम में डालकर चट्टानों पर फोटो, सुरक्षा के इंतजाम शून्य
मण्डला
निवास।बारिश के बाद मंडला जिले के प्राकृतिक झरने अपने शबाब पर हैं। निवास मुख्यालय से महज 7 किमी दूर कालपी मार्ग पर ग्राम थानाम गांव के पास स्थित *घुघरा जलप्रपात* इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 30 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी का मनमोहक दृश्य देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
लेकिन खूबसूरती के साथ ही यहां खतरा भी बढ़ गया है। कुछ पर्यटक बड़ी-बड़ी फिसलन भरी चट्टानों के बिल्कुल किनारे पर जाकर जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने घुघरा को पर्यटन स्थल के नक्शे में तो जोड़ दिया है, लेकिन मौके पर सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है। न तो झरने के किनारे रेलिंग लगाई गई है और न ही नीचे उतरने के लिए सीढ़ियां बनी हैं। पर्यटक जान हथेली पर रखकर चट्टानों से नीचे उतर रहे हैं।
निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि जान जोखिम में डालकर सेल्फी न लें।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.