सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार* *होली त्यौहार में लगातार पेट्रोलिंग जारी ,सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई – दहशत फैलाने वाला आरोपी घेराबंदी कर गिरफ्तार* ▪️ *सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *पुलिस टीम की त्वरित घेराबंदी से आरोपी पकड़ा गया* ▪️ *आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार जप्त* ▪️ *बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही* थाना सुपेला क्षेत्र अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक लक्ष्मी मार्केट तिरंगा बिल्डिंग के पास हाथ में धारदार हथियार लेकर आमजन को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को नियंत्रित कर गिरफ्तार किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 348/2026 धारा 296, 115(1), 351(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। *घटना स्थल* : लक्ष्मी मार्केट तिरंगा बिल्डिंग के पास, सुपेला, दुर्ग *आरोपी का नाम* : 1. ओमप्रकाश सिन्हा, उम्र 18 वर्ष, निवासी राजीव नगर, सुपेला, जिला दुर्ग *जप्त सामग्री* : 1. एक धारदार हथियार *सराहनीय कार्य* : उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि अमर दास गंगेले, प्रधान आरक्षक गंगाराम रावत, आरक्षक अजीत यादव एवं आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही।

- दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास ने किया होलिका दहन1
- 3 मार्च मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के थाना ठेलकाडीह क्षेत्र में पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 27 फरवरी की सुबह ग्राम गहिरा गोपालपुर में लेडगूराम वर्मा की हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान संदेही बिरेन्द्र कुमार वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि मृतक द्वारा उसे घर और खेती के काम को लेकर अपमानित किया जाता था तथा उसके परिवार की महिला पर गलत नजर रखने के संदेह से वह आक्रोशित था। 26 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह टंगिया लेकर मृतक के घर पहुंचा और सिर पर वार कर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को चोरी का रूप देने के लिए खिड़की और आलमारी भी तोड़ी गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया, खून लगे कपड़े बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी को 3 मार्च को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।1
- थाना लांजी पर सूचना प्राप्त हुई की बाघ नदी ग्राम कुल्पा में एक व्यक्ति नदी में पानी में डूब गया है सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर सूचना तस्दीक की गई जिसमें पाया गया की ग्राम कुल्पा निवासी सुरेन्द्र पिता सुंदर लाल लिलहारे उम्र 43 साल बाघ नदी में नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूबकर मृत्यु हो गई है,मौके पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस बल द्वारा मृतक के शव को नदी से निकाला जाकर शव पंचायतनामा सम्बन्धी कार्यवाही की जाकर मृतक के शव की सिविल हॉस्पिटल लांजी से पोस्टमार्टम करवाया गया जिसमें मृत्यु का कारण पानी में डूबने से होना बताया गया है मर्ग जांच में अग्रिम जांच संबंधी कार्यवाही की जा रही है ।1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- लोहत्तर में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार1
- राधे राधे कब तक सहे गौ सम्मान आव्हान अभियान में आप सबका स्वागत है होश मे आव धन धरा पर धरा रह जाएगा1
- होली की आपको और आपके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं1
- भीम आर्मी ने लगातार प्रदर्शन किया पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया काफी देर प्रदर्शन करने के बाद भीम आर्मी ने सोपे ज्ञापन1
- , 3 मार्च मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ जिला मुख्यालय के समीप ग्राम ईटार में 2 मार्च सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में साल्हेवारा बांध में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान तनिश डहारे (9 वर्ष) और समीर सोनवानी (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उनके साथ गया कुलेश्वर सोनवानी (13 वर्ष) बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार तीनों किशोर बरबसपुर स्थित आटा चक्की में चावल पिसाने गए थे। काम खत्म करने के बाद वे पास ही स्थित साल्हेवारा बांध पहुंच गए। भीषण गर्मी के चलते बच्चों ने बांध में नहाने का निर्णय लिया, लेकिन उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। नहाने के दौरान तनिश और समीर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। कुलेश्वर भी पानी में फंस गया था, लेकिन किनारे पर उगी बेशरम की झाड़ियों में अटक जाने से उसकी जान बच गई। वह किसी तरह बाहर निकलकर गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। गातापार पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही गांव के दो मासूमों की असमय मौत से ईटार और बरबसपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बच्चों को बांध या जलाशयों के पास अकेले न भेजें और विशेष सतर्कता बरतें।1