logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमीन विवाद में कलयुगी पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर पिता को कुएं में फेंका बोरदेही पुलिस ने आरोपी पुत्र-बहू को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रस्सी जब्त बोरदेही। जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 70 वर्षीय पिता को जान से मारने की नीयत से कुएं में फेंक दिया। मामले में बोरदेही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र और बहू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रस्सी जब्त की है। पुलिस के अनुसार ग्राम टुराबोरगांव निवासी बाबू पिता चेपा कड़वे उम्र 70 वर्ष ने 5 सितंबर को थाना बोरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 सितंबर को वह अपने खेत में बने मकान में सो रहा था। दोपहर करीब 2 बजे उसका पुत्र दिलीप कड़वे और बहू देवकी कड़वे वहां पहुंचे। खेत बेचने की बात को लेकर दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने वृद्ध के मुंह में कपड़ा ठूंसकर और पैर बांधकर उसे घसीटते हुए कुएं के पास ले गए तथा जान से मारने की नीयत से कुएं में धक्का देकर फेंक दिया। पीड़ित कुएं में लगी मोटर की रस्सी के सहारे लटका रहा। आरोपियों ने कुएं के ऊपर से पत्थर भी फेंककर मारे, जिससे उसे चोटें आईं। शाम करीब 7 बजे पीड़ित की पत्नी कमला उसे तलाशते हुए कुएं के पास पहुंची। कुएं से आवाज आने पर उसने ग्रामीणों की मदद से बाबू को बाहर निकलवाया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बोरदेही में बीएनएस की धारा 115(2), 109(1) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी दिलीप पिता बाबू कड़वे उम्र 48 वर्ष और उसकी पत्नी देवकी पति दिलीप कड़वे उम्र 43 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम टुराबोरगांव, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक भैयालाल उईके, सउनि. कमलसिंह मेहर, सउनि. हरिराम डंढोरे, प्रआर. 395 नागेंद्र सिंह, आरक्षक रोहित भारती, आरक्षक राधेश्याम कुमरे, आरक्षक नीरज शेंडे, आरक्षक शशिकांत आरसे, आरक्षक चालक किशोर साहू, महिला आरक्षक अश्विनी यदुवंशी एवं महिला सैनिक भारती सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रकरण में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

15 hrs ago
user_Dabang kesari amla mohd. asif
Dabang kesari amla mohd. asif
Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

जमीन विवाद में कलयुगी पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर पिता को कुएं में फेंका बोरदेही पुलिस ने आरोपी पुत्र-बहू को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रस्सी जब्त बोरदेही। जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 70 वर्षीय पिता को जान से मारने की नीयत से कुएं में फेंक दिया। मामले में बोरदेही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र और बहू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रस्सी जब्त की है। पुलिस के अनुसार ग्राम टुराबोरगांव निवासी बाबू पिता चेपा कड़वे उम्र 70 वर्ष ने 5 सितंबर को थाना बोरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 सितंबर को वह अपने खेत में बने मकान में सो रहा था। दोपहर करीब 2 बजे उसका पुत्र दिलीप कड़वे और बहू

देवकी कड़वे वहां पहुंचे। खेत बेचने की बात को लेकर दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने वृद्ध के मुंह में कपड़ा ठूंसकर और पैर बांधकर उसे घसीटते हुए कुएं के पास ले गए तथा जान से मारने की नीयत से कुएं में धक्का देकर फेंक दिया। पीड़ित कुएं में लगी मोटर की रस्सी के सहारे लटका रहा। आरोपियों ने कुएं के ऊपर से पत्थर भी फेंककर मारे, जिससे उसे चोटें आईं। शाम करीब 7 बजे पीड़ित की पत्नी कमला उसे तलाशते हुए कुएं के पास पहुंची। कुएं से आवाज आने पर उसने ग्रामीणों की मदद से बाबू को बाहर निकलवाया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बोरदेही में बीएनएस की धारा 115(2), 109(1) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

e6b1fbe6-fca5-4065-b743-78408ffedad3

पुलिस ने आरोपी दिलीप पिता बाबू कड़वे उम्र 48 वर्ष और उसकी पत्नी देवकी पति दिलीप कड़वे उम्र 43 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम टुराबोरगांव, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक भैयालाल उईके, सउनि. कमलसिंह मेहर, सउनि. हरिराम डंढोरे, प्रआर. 395 नागेंद्र सिंह, आरक्षक रोहित भारती, आरक्षक राधेश्याम कुमरे, आरक्षक नीरज शेंडे, आरक्षक शशिकांत आरसे, आरक्षक चालक किशोर साहू, महिला आरक्षक अश्विनी यदुवंशी एवं महिला सैनिक भारती सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रकरण में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

More news from Betul and nearby areas
  • मध्यप्रदेश महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में आदमखोर शेर ने मचाया हड़कंप
    1
    मध्यप्रदेश महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में आदमखोर शेर ने मचाया हड़कंप
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    11 hrs ago
  • मनोहर अग्रवाल आदमखोर ,शेर,का हुआ रेस्क्यू ग्रामीणों ने ली रहती सांस
    1
    मनोहर अग्रवाल 
  आदमखोर ,शेर,का हुआ रेस्क्यू
    ग्रामीणों ने ली रहती सांस
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नेवी ऑफिसर मिथलेश साहू का साहू समाज ने किया भव्य सम्मान मुलताई। साहू समाज मुलताई द्वारा शीतला माता मंदिर परिसर में नेवी ऑफिसर मिथलेश साहू का सामाजिक स्तर पर भव्य सम्मान किया गया। नेवी ऑफिसर के मुलताई पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में समाजजनों एवं नागरिकों ने बैंड-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से मिथलेश साहू एवं उनकी पत्नी को सम्मानपूर्वक खुली गाड़ी में बैठाकर बैंड-बाजे के साथ शीतला माता मंदिर तक लाया गया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर पहुंचने पर समाजजनों ने पूजा-अर्चना कर उनका स्वागत किया तथा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर साहू समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के लिए सल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। नेवी ऑफिसर के सम्मान से समाजजनों में खुशी और गौरव का माहौल रहा।
    1
    नेवी ऑफिसर मिथलेश साहू का साहू समाज ने किया भव्य सम्मान
मुलताई। साहू समाज मुलताई द्वारा शीतला माता मंदिर परिसर में नेवी ऑफिसर मिथलेश साहू का सामाजिक स्तर पर भव्य सम्मान किया गया। नेवी ऑफिसर के मुलताई पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में समाजजनों एवं नागरिकों ने बैंड-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
रेलवे स्टेशन से मिथलेश साहू एवं उनकी पत्नी को सम्मानपूर्वक खुली गाड़ी में बैठाकर बैंड-बाजे के साथ शीतला माता मंदिर तक लाया गया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर पहुंचने पर समाजजनों ने पूजा-अर्चना कर उनका स्वागत किया तथा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर साहू समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के लिए सल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। नेवी ऑफिसर के सम्मान से समाजजनों में खुशी और गौरव का माहौल रहा।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार बैतूल बाजार पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपी जिला जेल भेजे गए बैतूल। घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को बैतूल बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय बैतूल में पेश किया गया, जहां से वारंट जारी होने के बाद उन्हें जिला जेल बैतूल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 2 मार्च 2026 को नाबालिग बालिका ने थाना बैतूल बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 मार्च को विजय बाडेकर एवं नीतेश बारमासे उसके घर में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। रिपोर्ट पर थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 72/2026 के तहत धारा 74, 75(1)(ii), 331(4) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश एवं पतारसी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने 6 सितंबर 2026 को दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। इसके बाद आरोपियों को विशेष न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश किया गया, जहां से वारंट जारी होने पर दोनों को जिला जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी: 1. विजय पिता राजकुमार बाडेकर (23 वर्ष), निवासी ग्राम भरकावाड़ी, हाल खडला। 2. नीतेश पिता रामजी बारमासे (23 वर्ष), निवासी खडला। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक नरेन्द्र ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक मुलायम सिंह मौर्य, सहायक उप निरीक्षक रमन धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक अशोक झरबड़े, प्रधान आरक्षक 34 प्रहलाद, आरक्षक 666 कमल चौरे, आरक्षक 675 लीलाधर एवं महिला आरक्षक 456 संजू धुर्वे की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    2
    घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बैतूल बाजार पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपी जिला जेल भेजे गए
बैतूल। घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को बैतूल बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय बैतूल में पेश किया गया, जहां से वारंट जारी होने के बाद उन्हें जिला जेल बैतूल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 2 मार्च 2026 को नाबालिग बालिका ने थाना बैतूल बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 मार्च को विजय बाडेकर एवं नीतेश बारमासे उसके घर में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती बुरी नीयत से छेड़छाड़ की।
रिपोर्ट पर थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 72/2026 के तहत धारा 74, 75(1)(ii), 331(4) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश एवं पतारसी की जा रही थी।
इसी क्रम में पुलिस ने 6 सितंबर 2026 को दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। इसके बाद आरोपियों को विशेष न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश किया गया, जहां से वारंट जारी होने पर दोनों को जिला जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. विजय पिता राजकुमार बाडेकर (23 वर्ष), निवासी ग्राम भरकावाड़ी, हाल खडला।
2. नीतेश पिता रामजी बारमासे (23 वर्ष), निवासी खडला।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक नरेन्द्र ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक मुलायम सिंह मौर्य, सहायक उप निरीक्षक रमन धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक अशोक झरबड़े, प्रधान आरक्षक 34 प्रहलाद, आरक्षक 666 कमल चौरे, आरक्षक 675 लीलाधर एवं महिला आरक्षक 456 संजू धुर्वे की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने पिता को कुएं में फेंका पत्नी के साथ मिलकर 70 वर्षीय पिता से मारपीट, मुंह में कपड़ा ठूंसकर पैर बांधे; कुएं में पत्थर भी बरसाए, बोरदेही पुलिस ने दोनों को दबोचा आमला । जमीन बेचने की बात को लेकर हुए विवाद ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम टुराबोरगांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 70 वर्षीय पिता को जान से मारने की नीयत से कुएं में फेंक दिया। आरोपियों ने पहले वृद्ध के साथ मारपीट की, उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और पैर बांधकर उसे घसीटते हुए कुएं तक ले गए। इसके बाद कुएं में धक्का देने के बाद ऊपर से पत्थर भी फेंके। घटना 4 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे की बताई गई है। पीड़ित बाबू पिता चेपा कड़वे खेत में बने मकान में सो रहा था। इसी दौरान उसका बेटा दिलीप कड़वे और बहू देवकी कड़वे वहां पहुंचे। खेत बेचने की बात को लेकर दोनों ने वृद्ध के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने वृद्ध के मुंह में कपड़ा ठूंसकर तथा पैर बांध दिए और उसे घसीटते हुए कुएं के पास ले गए। जान से मारने की नीयत से कुएं में धक्का दे दिया। गनीमत रही कि वृद्ध कुएं में लगी मोटर की रस्सी के सहारे लटका रहा। आरोपियों ने कुएं के ऊपर से पत्थर भी फेंके, जिससे उसे चोटें आईं। शाम करीब 7 बजे वृद्ध की पत्नी कमला उसे तलाशते हुए कुएं के पास पहुंची। कुएं से आवाज सुनाई देने पर उसने ग्रामीणों की मदद से वृद्ध को बाहर निकलवाया। इसके बाद 5 सितंबर को पीड़ित ने बोरदेही थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पुत्र दिलीप पिता बाबू कड़वे उम्र 48 वर्ष तथा उसकी पत्नी देवकी पति दिलीप कड़वे उम्र 43 वर्ष, दोनों निवासी टुराबोरगांव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी भी जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 109(1) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में बोरदेही पुलिस द्वारा की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भैयालाल उईके, एसआई पंचम सिंह, कमलसिंह मेहर, सउनि. हरिराम डंढोरे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने पिता को कुएं में फेंका

पत्नी के साथ मिलकर 70 वर्षीय पिता से मारपीट, मुंह में कपड़ा ठूंसकर पैर बांधे; कुएं में पत्थर भी बरसाए, बोरदेही पुलिस ने दोनों को दबोचा
आमला । जमीन बेचने की बात को लेकर हुए विवाद ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम टुराबोरगांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 70 वर्षीय पिता को जान से मारने की नीयत से कुएं में फेंक दिया। आरोपियों ने पहले वृद्ध के साथ मारपीट की, उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और पैर बांधकर उसे घसीटते हुए कुएं तक ले गए। इसके बाद कुएं में धक्का देने के बाद ऊपर से पत्थर भी फेंके।
घटना 4 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे की बताई गई है। पीड़ित बाबू पिता चेपा कड़वे खेत में बने मकान में सो रहा था। इसी दौरान उसका बेटा दिलीप कड़वे और बहू देवकी कड़वे वहां पहुंचे। खेत बेचने की बात को लेकर दोनों ने वृद्ध के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि इसके बाद दोनों ने वृद्ध के मुंह में कपड़ा ठूंसकर तथा पैर बांध दिए और उसे घसीटते हुए कुएं के पास ले गए। जान से मारने की नीयत से कुएं में धक्का दे दिया। गनीमत रही कि वृद्ध कुएं में लगी मोटर की रस्सी के सहारे लटका रहा। आरोपियों ने कुएं के ऊपर से पत्थर भी फेंके, जिससे उसे चोटें आईं।
शाम करीब 7 बजे वृद्ध की पत्नी कमला उसे तलाशते हुए कुएं के पास पहुंची। कुएं से आवाज सुनाई देने पर उसने ग्रामीणों की मदद से वृद्ध को बाहर निकलवाया। इसके बाद 5 सितंबर को पीड़ित ने बोरदेही थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पुत्र दिलीप पिता बाबू कड़वे उम्र 48 वर्ष तथा उसकी पत्नी देवकी पति दिलीप कड़वे उम्र 43 वर्ष, दोनों निवासी टुराबोरगांव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी भी जब्त की गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 109(1) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई  एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में बोरदेही पुलिस द्वारा की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भैयालाल उईके, एसआई पंचम सिंह, कमलसिंह मेहर, सउनि. हरिराम डंढोरे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आठनेर में शेर का आतंक: वन विभाग ने पकड़ा महाराष्ट्र में बच्ची की जान लेने वाले वनराज की बैतूल में दस्तक के बाद दहशत, शाम करीब 4 बजे व्यक्ति पर हमला, मौत आठनेर में शेर का आतंक: वन विभाग ने पकड़ा महाराष्ट्र में बच्ची की जान लेने वाले शेर की बैतूल में दस्तक के बाद दहशत, शाम करीब 4 बजे व्यक्ति पर हमला, मौत बैतूल। महाराष्ट्र में बच्ची की जान लेने के बाद बैतूल जिले के आठनेर क्षेत्र में पहुंचे शेर ने सोमवार शाम एक और जान ले ली। आठनेर क्षेत्र में शेर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे शेर ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगातार निगरानी और सर्चिंग के बाद वन विभाग की टीम ने शेर को पकड़ लिया है। शेर के पकड़े जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है, हालांकि घटना के बाद आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। महाराष्ट्र से पहुंचा था शेर बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण क्षेत्र में इसी शेर के हमले में एक बच्ची की मौत हुई थी। इसके बाद 6 सितंबर को सिराजगांव क्षेत्र में एक गाय और उसके बछड़े को भी शेर द्वारा शिकार बनाए जाने की सूचना सामने आई थी। इसके बाद शेर के बैतूल जिले की सीमा में पहुंचने की जानकारी मिली थी। आठनेर थाना क्षेत्र के दाभोना में शेर दिखाई देने और उसका वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग तथा पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क किया था। ग्रामीणों से जंगल और खेतों की ओर अकेले नहीं जाने तथा रात में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई थी। शेर पकड़े जाने के बाद राहत शेर के पकड़े जाने के बाद वन विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया की जा रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और वन विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। हालांकि मृतक व्यक्ति की पहचान, घटना की सटीक जगह और शेर को पकड़ने की कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
    4
    आठनेर में शेर का आतंक: वन विभाग ने पकड़ा

महाराष्ट्र में बच्ची की जान लेने वाले वनराज की बैतूल में दस्तक के बाद दहशत, शाम करीब 4 बजे व्यक्ति पर हमला, मौत
आठनेर में शेर का आतंक: वन विभाग ने पकड़ा
महाराष्ट्र में बच्ची की जान लेने वाले शेर की बैतूल में दस्तक के बाद दहशत, शाम करीब 4 बजे व्यक्ति पर हमला, मौत
बैतूल। महाराष्ट्र में बच्ची की जान लेने के बाद बैतूल जिले के आठनेर क्षेत्र में पहुंचे शेर ने सोमवार शाम एक और जान ले ली। आठनेर क्षेत्र में शेर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे शेर ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगातार निगरानी और सर्चिंग के बाद वन विभाग की टीम ने शेर को पकड़ लिया है। शेर के पकड़े जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है, हालांकि घटना के बाद आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है।
महाराष्ट्र से पहुंचा था शेर
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण क्षेत्र में इसी शेर के हमले में एक बच्ची की मौत हुई थी। इसके बाद 6 सितंबर को सिराजगांव क्षेत्र में एक गाय और उसके बछड़े को भी शेर द्वारा शिकार बनाए जाने की सूचना सामने आई थी। इसके बाद शेर के बैतूल जिले की सीमा में पहुंचने की जानकारी मिली थी।
आठनेर थाना क्षेत्र के दाभोना में शेर दिखाई देने और उसका वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग तथा पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क किया था। ग्रामीणों से जंगल और खेतों की ओर अकेले नहीं जाने तथा रात में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई थी।
शेर पकड़े जाने के बाद राहत
शेर के पकड़े जाने के बाद वन विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया की जा रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और वन विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
हालांकि मृतक व्यक्ति की पहचान, घटना की सटीक जगह और शेर को पकड़ने की कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • नाबालिक से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार बैतूल बाजार पुलिस की कार्यवाही
    1
    नाबालिक से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार बैतूल बाजार पुलिस की कार्यवाही
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जमीन विवाद में कलयुगी पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर पिता को कुएं में फेंका बोरदेही पुलिस ने आरोपी पुत्र-बहू को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रस्सी जब्त बोरदेही। जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 70 वर्षीय पिता को जान से मारने की नीयत से कुएं में फेंक दिया। मामले में बोरदेही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र और बहू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रस्सी जब्त की है। पुलिस के अनुसार ग्राम टुराबोरगांव निवासी बाबू पिता चेपा कड़वे उम्र 70 वर्ष ने 5 सितंबर को थाना बोरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 सितंबर को वह अपने खेत में बने मकान में सो रहा था। दोपहर करीब 2 बजे उसका पुत्र दिलीप कड़वे और बहू देवकी कड़वे वहां पहुंचे। खेत बेचने की बात को लेकर दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने वृद्ध के मुंह में कपड़ा ठूंसकर और पैर बांधकर उसे घसीटते हुए कुएं के पास ले गए तथा जान से मारने की नीयत से कुएं में धक्का देकर फेंक दिया। पीड़ित कुएं में लगी मोटर की रस्सी के सहारे लटका रहा। आरोपियों ने कुएं के ऊपर से पत्थर भी फेंककर मारे, जिससे उसे चोटें आईं। शाम करीब 7 बजे पीड़ित की पत्नी कमला उसे तलाशते हुए कुएं के पास पहुंची। कुएं से आवाज आने पर उसने ग्रामीणों की मदद से बाबू को बाहर निकलवाया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बोरदेही में बीएनएस की धारा 115(2), 109(1) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी दिलीप पिता बाबू कड़वे उम्र 48 वर्ष और उसकी पत्नी देवकी पति दिलीप कड़वे उम्र 43 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम टुराबोरगांव, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक भैयालाल उईके, सउनि. कमलसिंह मेहर, सउनि. हरिराम डंढोरे, प्रआर. 395 नागेंद्र सिंह, आरक्षक रोहित भारती, आरक्षक राधेश्याम कुमरे, आरक्षक नीरज शेंडे, आरक्षक शशिकांत आरसे, आरक्षक चालक किशोर साहू, महिला आरक्षक अश्विनी यदुवंशी एवं महिला सैनिक भारती सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रकरण में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    3
    जमीन विवाद में कलयुगी पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर पिता को कुएं में फेंका

बोरदेही पुलिस ने आरोपी पुत्र-बहू को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रस्सी जब्त
बोरदेही। जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 70 वर्षीय पिता को जान से मारने की नीयत से कुएं में फेंक दिया। मामले में बोरदेही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र और बहू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रस्सी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार ग्राम टुराबोरगांव निवासी बाबू पिता चेपा कड़वे उम्र 70 वर्ष ने 5 सितंबर को थाना बोरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 सितंबर को वह अपने खेत में बने मकान में सो रहा था। दोपहर करीब 2 बजे उसका पुत्र दिलीप कड़वे और बहू देवकी कड़वे वहां पहुंचे। खेत बेचने की बात को लेकर दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
आरोप है कि दोनों ने वृद्ध के मुंह में कपड़ा ठूंसकर और पैर बांधकर उसे घसीटते हुए कुएं के पास ले गए तथा जान से मारने की नीयत से कुएं में धक्का देकर फेंक दिया। पीड़ित कुएं में लगी मोटर की रस्सी के सहारे लटका रहा। आरोपियों ने कुएं के ऊपर से पत्थर भी फेंककर मारे, जिससे उसे चोटें आईं।
शाम करीब 7 बजे पीड़ित की पत्नी कमला उसे तलाशते हुए कुएं के पास पहुंची। कुएं से आवाज आने पर उसने ग्रामीणों की मदद से बाबू को बाहर निकलवाया।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बोरदेही में बीएनएस की धारा 115(2), 109(1) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी दिलीप पिता बाबू कड़वे उम्र 48 वर्ष और उसकी पत्नी देवकी पति दिलीप कड़वे उम्र 43 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम टुराबोरगांव, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी भी जब्त की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक भैयालाल उईके, सउनि. कमलसिंह मेहर, सउनि. हरिराम डंढोरे, प्रआर. 395 नागेंद्र सिंह, आरक्षक रोहित भारती, आरक्षक राधेश्याम कुमरे, आरक्षक नीरज शेंडे, आरक्षक शशिकांत आरसे, आरक्षक चालक किशोर साहू, महिला आरक्षक अश्विनी यदुवंशी एवं महिला सैनिक भारती सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रकरण में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.