logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुखिया रीमा देवी की पहल से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों में खुशी की लहर आज शुक्रवार 9 बजे दिन में रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत अंतर्गत ग्राम चौकड़ी में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। विनय राम के घर के पास स्थित चापानल खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी थी। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पहल की। उन्होंने न केवल खराब चापानल की मरम्मत करवाई, बल्कि अपने निजी खर्च से तीन नए पाइप भी लगवाए, जिससे चापानल फिर से सुचारु रूप से चालू हो सका। मुखिया रीमा देवी की इस सराहनीय कार्य से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली

1 day ago
user_Sunil singh
Sunil singh
रंका, गढ़वा, झारखंड•
1 day ago

मुखिया रीमा देवी की पहल से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों में खुशी की लहर आज शुक्रवार 9 बजे दिन में रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत अंतर्गत ग्राम चौकड़ी में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। विनय राम के घर के पास स्थित चापानल खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी थी। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पहल की। उन्होंने न केवल खराब चापानल की मरम्मत करवाई, बल्कि अपने निजी खर्च से तीन नए पाइप भी लगवाए, जिससे चापानल फिर से सुचारु रूप से चालू हो सका। मुखिया रीमा देवी की इस सराहनीय कार्य से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • गढ़वा मेन रोड स्थित जवाहर भोजनालय के पीछे कचरा एवं कोयला का अंबार लगा हुआ है? जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पतली गली होने की वजह से काफी ट्रैफिक एवं जाम लगा रहता है
    1
    गढ़वा मेन रोड स्थित जवाहर भोजनालय के पीछे कचरा एवं कोयला का अंबार लगा हुआ है? जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पतली गली होने की वजह से काफी ट्रैफिक एवं जाम लगा रहता है
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • 19 हजार रुपए के लिए जीतू मुंडा ने अपने बहन की शव कब्र से निकालकर बैंक में ले गया
    1
    19 हजार रुपए के लिए जीतू मुंडा ने अपने बहन की शव कब्र से निकालकर बैंक में ले गया
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब प्रभु प्रकाश मिशन विद्यालय जमुनिया टांड की चौथी कक्षा की करीब 12 वर्षीय छात्रा जंगल में रोती और भागती हुई मिली। जब चिनियां थाना क्षेत्र के चिरका गांव निवासी जयराम सिंह रंका जा रहे थे, तभी बड़का नाला के पास जंगल के बीच उन्होंने बच्ची को इस हालत में देखा। जयराम सिंह ने तुरंत अपनी बाइक रोकी और बच्ची को सुरक्षित अपने गांव चिरका ले आए। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम खुशबू कुमारी, पिता नागेंद्र सिंह, निवासी महूडंड (डंडई थाना क्षेत्र) बताया। बच्ची ने घबराई हुए अंदाज में बताया कि कुछ अज्ञात लोग मेरे साथ एक और लड़की को पकड़कर हाथ बांधकर जंगल में ले गए थे, जहां से वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग निकली। हालांकि, विद्यालय प्रबंधन ने इस पूरे मामले को सिरे से खारिज करते हुए इसे बच्ची की “बहानेबाजी” बताया। स्कूल इंचार्ज का कहना है कि छात्रा नई-नई दाखिल हुई है और इस तरह की बातें करती रहती है। उनके मुताबिक, उसके साथ कोई दूसरी बच्ची हॉस्टल से बाहर नहीं गई है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। परिजनों विद्यालय के फादर को सूचना दी गई, जिसके बाद बच्ची की मां भी मौके पर पहुंच गईं। लेकिन खबर लिखे जाने तक विद्यालय की ओर से कोई शिक्षक, वार्डन या जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा था। बताते चले कि इसी सप्ताह मंगलवार को भी इसी विद्यालय के हॉस्टल से 7-8 साल के दो मासूम बच्चे भागकर जंगल के रास्ते आ गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर सुरक्षित चिनीयां थाना मोड़ तक पहुंचाया था। अब लगातार दूसरी घटना ने विद्यालय प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग इसे गंभीर लापरवाही मान रहे हैं। अब सवाल यह उठना है कि क्या हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे है? या फिर जिम्मेदारों की लापरवाही से मासूमों की जिंदगी खतरे में डाली जा रही है ?
    1
    चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट 
शुक्रवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब प्रभु प्रकाश मिशन विद्यालय जमुनिया टांड की चौथी कक्षा की करीब 12 वर्षीय छात्रा जंगल में रोती और भागती हुई मिली। जब चिनियां थाना क्षेत्र के चिरका गांव निवासी जयराम सिंह रंका जा रहे थे, तभी बड़का नाला के पास जंगल के बीच उन्होंने बच्ची को इस हालत में देखा। जयराम सिंह ने तुरंत अपनी बाइक रोकी और बच्ची को सुरक्षित अपने गांव चिरका ले आए। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम खुशबू कुमारी, पिता नागेंद्र सिंह, निवासी महूडंड (डंडई थाना क्षेत्र) बताया। बच्ची ने घबराई हुए अंदाज में बताया कि कुछ अज्ञात लोग मेरे साथ एक और लड़की को पकड़कर हाथ बांधकर जंगल में ले गए थे,  जहां से वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग निकली।
हालांकि, विद्यालय प्रबंधन ने इस पूरे मामले को सिरे से खारिज करते हुए इसे बच्ची की “बहानेबाजी” बताया। स्कूल इंचार्ज का कहना है कि छात्रा नई-नई दाखिल हुई है और इस तरह की बातें करती रहती है। उनके मुताबिक, उसके साथ कोई दूसरी बच्ची हॉस्टल से बाहर नहीं गई है।
घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। परिजनों विद्यालय के फादर को सूचना दी गई, जिसके बाद बच्ची की मां भी मौके पर पहुंच गईं। लेकिन खबर लिखे जाने तक विद्यालय की ओर से कोई शिक्षक, वार्डन या जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा था।
बताते चले कि इसी सप्ताह मंगलवार को भी इसी विद्यालय के हॉस्टल से 7-8 साल के दो मासूम बच्चे भागकर जंगल के रास्ते आ गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर सुरक्षित चिनीयां थाना मोड़ तक पहुंचाया था।
अब लगातार दूसरी घटना ने विद्यालय प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग इसे गंभीर लापरवाही मान रहे हैं।
अब सवाल यह उठना है कि
क्या हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे है?
या फिर जिम्मेदारों की लापरवाही से मासूमों की जिंदगी खतरे में डाली जा रही है ?
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • झारखंड सरकार एवं हुसैन बाद के स्थानिये बिधायक जी को मुख बिंदु पर बिचार करते हुए हैं l समाधान निकलने की जरूरत है l ramashankar Sharma Garhwa Jharkhand
    2
    झारखंड सरकार एवं हुसैन बाद के स्थानिये बिधायक जी को मुख बिंदु पर बिचार करते हुए हैं  l समाधान निकलने की जरूरत है  l
ramashankar Sharma Garhwa Jharkhand
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Anit tiwary
    1
    Post by Anit tiwary
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Electrician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • Post by SK Paswan
    1
    Post by SK Paswan
    user_SK Paswan
    SK Paswan
    नगरउंटारी, गढ़वा, झारखंड•
    54 min ago
  • गढ़वा के सोनपुरवा में 10 मिनट का बारिश गढ़वा का विकास का पोल खोल कर रख दिया है। शिवालिया कंट्रक्शन का काम चल रहा है जिसमें नाली ऊपर बना दिया है जिसके कारण नाली का पानी पूरा घर में घुस रहा है।
    1
    गढ़वा के सोनपुरवा में 10 मिनट का बारिश गढ़वा का विकास का पोल खोल कर रख दिया है। शिवालिया कंट्रक्शन का काम चल रहा है जिसमें नाली ऊपर बना दिया है जिसके कारण नाली का पानी पूरा घर में घुस रहा है।
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.