logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्जी आधार कार्ड से बैंक खाता खुलवाकर ₹62 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार फर्जी आधार कार्ड से बैंक खाता खुलवाकर ₹62 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए फर्जी आधार कार्ड के जरिए बैंक खाता खुलवाकर लगभग 62 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह पुत्र गुरुचरन सिंह, निवासी ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। उसे मुखबिर की सूचना पर विलयधाम फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया और उसी के आधार पर केनरा बैंक में खाता खुलवाया। इस खाते का उपयोग ऑनलाइन साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन के लिए किया जाता था। जांच में यह भी पता चला कि गिरोह महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की महिलाओं को मैट्रिमोनियल वेबसाइटों के माध्यम से झांसे में लेकर उनसे ठगी की रकम इसी बैंक खाते में ट्रांसफर कराता था। यह मामला 9 अप्रैल 2025 को दर्ज शिकायत के बाद प्रकाश में आया था। विवेचना के दौरान बैंक खाते के दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की भूमिका स्पष्ट हुई, जिसके बाद मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गईं। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उसका वास्तविक आधार कार्ड की छायाप्रति भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा एवं रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इस साइबर ठगी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने अंजाम दिया। � प्रेस नोट साइबर ठग गिर0 थाना कोतवाली दि0 31.07.26.pdf

1 day ago
user_लाल सिंह
लाल सिंह
Local News Reporter नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
80b14b4a-82c3-41f9-a532-01aef7016175

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत: कंजा हरैया के विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान, पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के कंजा हरैया स्थित संजय गांधी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक (एसआई) रीना ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन तथा कानून द्वारा उपलब्ध सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। एसआई रीना ने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या अपराध की स्थिति में महिलाएं और छात्राएं बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें तथा सरकार द्वारा उपलब्ध हेल्पलाइन और कानूनी सहायता का लाभ उठाएं। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी घटना की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं एवं महिलाओं ने भी कानूनी विषयों से जुड़े अपने सवाल पूछे, जिनका विस्तार से जवाब दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना रहा।
    1
    पीलीभीत: कंजा हरैया के विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान,
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के कंजा हरैया स्थित संजय गांधी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक (एसआई) रीना ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन तथा कानून द्वारा उपलब्ध सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। एसआई रीना ने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या अपराध की स्थिति में महिलाएं और छात्राएं बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें तथा सरकार द्वारा उपलब्ध हेल्पलाइन और कानूनी सहायता का लाभ उठाएं।
उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी घटना की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं एवं महिलाओं ने भी कानूनी विषयों से जुड़े अपने सवाल पूछे, जिनका विस्तार से जवाब दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना रहा।
    user_Bharat Public Samachar Up
    Bharat Public Samachar Up
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जरूरत थी- नौजवान लड़कियों को जलील करने की उनको बेरहमी से पिटवाने की उन पर आंसू गोले दागने की,? पूंछता है भारत
    1
    जरूरत थी- नौजवान लड़कियों को जलील करने की उनको बेरहमी से पिटवाने की उन पर आंसू गोले दागने की,? पूंछता है भारत
    user_Munish Chaudhry
    Munish Chaudhry
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • #प्राइवेट वाहनों की मनमानी पर लगे रोक, श्रद्धालुओं को मिले राहत—बरेली और वाराणसी में लाइट मेट्रो शुरू करने की मांग तेज#
    1
    #प्राइवेट वाहनों की मनमानी पर लगे रोक, श्रद्धालुओं को मिले राहत—बरेली और वाराणसी में लाइट मेट्रो शुरू करने की मांग तेज#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फर्जी आधार से बैंक खाता खोलकर ₹62 लाख की साइबर ठगी, शातिर आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए केनरा बैंक में खाता खुलवाकर ऑनलाइन साइबर ठगी की करीब ₹62 लाख की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को विलयधाम फ्लाईओवर के नीचे से दबोचा और उसके कब्जे से वास्तविक आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद की। पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल को मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि केनरा बैंक का खाता फर्जी आधार कार्ड के आधार पर खोला गया था। इसी खाते में साइबर ठगी से प्राप्त लगभग ₹62 लाख का लेन-देन हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की महिलाओं को मैट्रिमोनियल साइटों के माध्यम से झांसे में लेकर उनसे इसी खाते में धनराशि ट्रांसफर कराता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसविन्दर सिंह (42 वर्ष) निवासी ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। उसने स्वीकार किया कि साथियों की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बैंक खाता खुलवाया था। पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बाइट एसपी क्राइम मनीष चंद सोनकर
    2
    फर्जी आधार से बैंक खाता खोलकर ₹62 लाख की साइबर ठगी, शातिर आरोपी गिरफ्तार
बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए केनरा बैंक में खाता खुलवाकर ऑनलाइन साइबर ठगी की करीब ₹62 लाख की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को विलयधाम फ्लाईओवर के नीचे से दबोचा और उसके कब्जे से वास्तविक आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद की।
पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल को मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि केनरा बैंक का खाता फर्जी आधार कार्ड के आधार पर खोला गया था। इसी खाते में साइबर ठगी से प्राप्त लगभग ₹62 लाख का लेन-देन हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की महिलाओं को मैट्रिमोनियल साइटों के माध्यम से झांसे में लेकर उनसे इसी खाते में धनराशि ट्रांसफर कराता था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसविन्दर सिंह (42 वर्ष) निवासी ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। उसने स्वीकार किया कि साथियों की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बैंक खाता खुलवाया था। पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
बाइट एसपी क्राइम मनीष चंद सोनकर
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by AASHIQ ALI
    1
    Post by AASHIQ ALI
    user_AASHIQ ALI
    AASHIQ ALI
    Amariya, Pilibhit•
    4 hrs ago
  • #pilibhit #Dmpilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice पीलीभीत की गौशाला में तेंदुए ने ब*छ*ड़े को बनाया नि*वा*ला,
    1
    #pilibhit #Dmpilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice 

पीलीभीत की गौशाला में तेंदुए ने ब*छ*ड़े को बनाया नि*वा*ला,
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #pilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Dmpilibhit #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice #YogiAdityanath पीलीभीत में तेज रफ्तार के चलते स्कूली वैन पेड़ से टकरा गई जिसमें 8 ब*च्चे सवार थे जिनमें से तीन ब*च्चे घायल हो गए घा*य*ल ब*च्चों को देखने के लिए पीटीओ जिला अस्पताल पहुंच गए वहीं पीटीओ ने वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त किया है पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नबदिया दहला के पास हुई घटना।
    1
    #pilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Dmpilibhit #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice #YogiAdityanath 

पीलीभीत में तेज रफ्तार के चलते स्कूली वैन पेड़ से टकरा गई जिसमें 8 ब*च्चे सवार थे जिनमें से तीन ब*च्चे घायल हो गए घा*य*ल ब*च्चों को देखने के लिए पीटीओ जिला अस्पताल पहुंच गए वहीं पीटीओ ने वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त किया है पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नबदिया दहला के पास हुई घटना।
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.