logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सागवाड़ा बायपास पर भीषण सड़क हादसा : कार की टक्कर से देराणी-जेठानी की मौत संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927 ए पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सागवाड़ा बायपास पर गोवाड़ी के समीप एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में टेम्पो सवार देराणी और जेठानी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ​ - अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने टेम्पो को पीछे से मारी जोरदार टक्कर ​मिली जानकारी के अनुसार, गामड़ा ब्राम्हणिया निवासी शारदा (45) पत्नी कचरू बामणिया, उनकी देराणी लसी (42) पत्नी विष्णु बामणिया और विष्णु (58) पुत्र पन्नालाल बामणिया टेम्पो में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गोवाड़ी के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने टेम्पो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और शारदा व लक्ष्मी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। - ​अस्पताल में अफरा-तफरी और पुलिस की कार्रवाई ​हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने 108 आपातकालीन सेवा को सूचना दी। तीनों को तत्काल सागवाड़ा के राजकीय जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शारदा और लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। घायल विष्णु बामणिया का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक मनीष खोईवाल और एसआई अश्वनी कुमार दल-बल के साथ अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। - ​मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन और समझाइश ​हादसे की खबर फैलते ही गामड़ा ब्राम्हणिया में शोक की लहर दौड़ गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर सागवाड़ा थाने के बाहर प्रदर्शन किया और मार्ग बाधित करने का प्रयास किया। परिजनों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए। स्थिति बिगड़ती देख थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने पुलिस बल के साथ तुरंत मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। पुलिस ने नियमानुसार उचित सहायता और कठोर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। इसके पश्चात, परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिए।

19 hrs ago
user_Santosh vyas
Santosh vyas
Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
19 hrs ago
0beda4c0-d9cd-4ae6-9646-121c503c74dc

सागवाड़ा बायपास पर भीषण सड़क हादसा : कार की टक्कर से देराणी-जेठानी की मौत संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927 ए पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सागवाड़ा बायपास पर गोवाड़ी के समीप एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में टेम्पो सवार देराणी और जेठानी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ​ - अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने टेम्पो को पीछे से मारी जोरदार टक्कर ​मिली जानकारी के अनुसार, गामड़ा ब्राम्हणिया निवासी शारदा (45) पत्नी कचरू बामणिया, उनकी देराणी लसी (42) पत्नी विष्णु बामणिया और विष्णु (58) पुत्र पन्नालाल बामणिया टेम्पो में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गोवाड़ी के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने टेम्पो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और शारदा व लक्ष्मी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। - ​अस्पताल में अफरा-तफरी और पुलिस की कार्रवाई ​हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने 108 आपातकालीन सेवा को सूचना दी। तीनों को तत्काल सागवाड़ा के राजकीय जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शारदा और लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। घायल विष्णु बामणिया का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक मनीष खोईवाल और एसआई अश्वनी कुमार दल-बल के साथ अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। - ​मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन और समझाइश ​हादसे की खबर फैलते ही गामड़ा ब्राम्हणिया में शोक की लहर दौड़ गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर सागवाड़ा थाने के बाहर प्रदर्शन किया और मार्ग बाधित करने का प्रयास किया। परिजनों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए। स्थिति बिगड़ती देख थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने पुलिस बल के साथ तुरंत मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। पुलिस ने नियमानुसार उचित सहायता और कठोर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। इसके पश्चात, परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बांसवाड़ा जिला अस्पताल में मंगलवार को सर्वर डाउन होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटडोर विभाग में पर्ची बनवाने के लिए तीन लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एक घंटे से लाइन में खड़े बुजुर्ग मरीजों ने नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग व्यवस्था की मांग की। सर्वर बंद रहने से पंजीयन से लेकर आरजीएस लाभार्थियों को दवाई मिलने तक की प्रक्रिया प्रभावित रही, जिससे मरीजों की भीड़ और बढ़ती गई। पर्ची बनवाने के बाद भी डॉक्टर से इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से तकनीकी समस्या दूर करने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ी। लगातार बढ़ती भीड़ ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। हलाकी बढ़ती आउट डोर में लगी लंबी कतार को लेकर जिला अस्पताल के पीएमओ ने कहा सीनियर सिटीजन के लिए दो घंटे के लिए अलग से काउंटर को व्यवस्था की जाएगी ताकि मरीजों को राहत मिलेगी।
    1
    बांसवाड़ा जिला अस्पताल में मंगलवार को सर्वर डाउन होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटडोर विभाग में पर्ची बनवाने के लिए तीन लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एक घंटे से लाइन में खड़े बुजुर्ग मरीजों ने नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग व्यवस्था की मांग की। सर्वर बंद रहने से पंजीयन से लेकर आरजीएस लाभार्थियों को दवाई मिलने तक की प्रक्रिया प्रभावित रही, जिससे मरीजों की भीड़ और बढ़ती गई। पर्ची बनवाने के बाद भी डॉक्टर से इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से तकनीकी समस्या दूर करने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ी। लगातार बढ़ती भीड़ ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। हलाकी बढ़ती आउट डोर में लगी लंबी कतार को लेकर जिला अस्पताल के पीएमओ ने कहा सीनियर सिटीजन के लिए दो घंटे के लिए अलग से काउंटर को व्यवस्था  की जाएगी ताकि  मरीजों को राहत मिलेगी।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ – सेवाएँ और विशेषताएँ (Complete Guide) 🌟 क्यों चुनें आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़? आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में आयुर्वेद के प्राचीन सिद्धांतों और आधुनिक चिकित्सकीय सुविधा का सुंदर मिश्रण मिलता है। यहाँ अनुभवी डॉक्टर्स, पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेंट प्लान और शुद्ध आयुर्वेदिक औषधियाँ उपलब्ध हैं। 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 🩺 हमारी प्रमुख सेवाएँ (Core Services) 1️⃣ पंचकर्म चिकित्सा – Panchakarma Therapy शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को निकालकर संवहनीय स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। ✔ वास्टि (Basti) ✔ वमन (Vamana) ✔ विरेचन (Virechana) ✔ नेति, धनुर इत्यादि #Panchakarma #DetoxTreatment #BestAyurvedicHospital 2️⃣ बस्ति चिकित्सा – Basti Therapy आयुर्वेद के पंचकर्म का सबसे महत्वपूर्ण उपचार — विशेष रूप से वात विकारों (जोड़ दर्द, स्लिप डिस्क आदि) में लाभदायक। #BastiTherapy #JointPainRelief #BackPainTreatment 3️⃣ स्लिप डिस्क और जोड़ दर्द उपचार आयुष हॉस्पिटल में स्लिप डिस्क, सायटिका, कंधा-कमर के दर्द के लिए गठिया और वात व्याधि केंद्रित आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट उपलब्ध। #SlipDisc #Sciatica #ArthritisAyurveda 4️⃣ लकवा (Paralysis) पुनर्वास चिकित्सा न्यूरोलॉजिकल विकारों में विशिष्ट आयुर्वेदिक पुनर्वास कार्यक्रम — जो मांसपेशियों की कार्यक्षमता और संतुलन को सुधारे। #ParalysisRehab #NeurologicalCare #AyurvedicRehabilitation 5️⃣ महिला स्वास्थ्य एवं प्रजनन (Women’s Health & Infertility) स्त्री रोग, मासिक धर्म असमयता, PCOS, गर्भावस्था समर्थन और बाँझपन उपचार के लिए विशेषज्ञ सलाह। #WomensHealth #InfertilityTreatment #AyurvedaForWomen 6️⃣ त्वचा एवं बालों का आयुर्वेदिक उपचार एक्ने, पिगमेंटेशन, रूखापन, बालों का झड़ना इत्यादि समस्याओं के लिए चिकित्सीय औषधियाँ और देसी उपचार। #SkinCareAyurveda #HairTreatment #NaturalBeautyCare 7️⃣ डायबिटीज, BP, थायरॉयड का प्राकृतिक प्रबंधन लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को संतुलित जीवनशैली, औषधियाँ और आहार-परामर्श के साथ कंट्रोल करना। #DiabetesControl #BPManagement #ThyroidAyurveda ⭐ हमारी विशेषताएँ (Key Features) ✔ NABH प्रमाणित अस्पताल गुणवत्ता, सुरक्षा और रोगी-केन्द्रित चिकित्सा के उच्च मानकों के अनुरूप। #NABHCertified #QualityHealthcare #PatientSafety ✔ अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक (Experienced Doctors) डॉक्टर्स और थेरेपिस्ट्स की टीम अत्यधिक अनुभवी और प्रमाणित हैं। #ExpertAyurvedaDoctors #HolisticHealing ✔ पर्सनलाइज़्ड इलाज (Personalized Treatment Plans) हर मरीज के शरीर और समस्या के हिसाब से कस्टम-ट्रीटमेंट। #CustomizedCare #HolisticTreatment ✔ आयुर्वेदिक दवाइयाँ & प्रामाणिक जड़ी-बूटियाँ 100% शुद्ध, प्रमाणित औषधियाँ जो शरीर को सहायक रूप से संतुलित करती हैं। #HerbalMedicine #PureAyurveda 📣 हम किसके लिए बेहतर हैं? ✔ जिन लोगों को Chronic Pain से राहत चाहिए ✔ स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से संतुलित करना चाहते हैं ✔ Modern Medicines के Side-Effects से बचना चाहते हैं #NaturalHealing #AyurvedaBenefits #HealthTransformation 📍 संपर्क (Contact & Location) 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 👉 Subscribe करें और जानें रोज़ाना आयुर्वेदिक स्वास्थ्य टिप्स! #AyushHospital #Chittorgarh #AyurvedicHospital #BestAyurvedaClinic #HealthAndWellness #NaturalTreatment
    1
    आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ – सेवाएँ और विशेषताएँ (Complete Guide)
🌟 क्यों चुनें आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़?
आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में आयुर्वेद के प्राचीन सिद्धांतों और आधुनिक चिकित्सकीय सुविधा का सुंदर मिश्रण मिलता है। यहाँ अनुभवी डॉक्टर्स, पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेंट प्लान और शुद्ध आयुर्वेदिक औषधियाँ उपलब्ध हैं।
📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
📞 94618 08623 | 83020 83835
🩺 हमारी प्रमुख सेवाएँ (Core Services)
1️⃣ पंचकर्म चिकित्सा – Panchakarma Therapy
शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को निकालकर संवहनीय स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
✔ वास्टि (Basti)
✔ वमन (Vamana)
✔ विरेचन (Virechana)
✔ नेति, धनुर इत्यादि
#Panchakarma #DetoxTreatment #BestAyurvedicHospital
2️⃣ बस्ति चिकित्सा – Basti Therapy
आयुर्वेद के पंचकर्म का सबसे महत्वपूर्ण उपचार — विशेष रूप से वात विकारों (जोड़ दर्द, स्लिप डिस्क आदि) में लाभदायक।
#BastiTherapy #JointPainRelief #BackPainTreatment
3️⃣ स्लिप डिस्क और जोड़ दर्द उपचार
आयुष हॉस्पिटल में स्लिप डिस्क, सायटिका, कंधा-कमर के दर्द के लिए गठिया और वात व्याधि केंद्रित आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट उपलब्ध।
#SlipDisc #Sciatica #ArthritisAyurveda
4️⃣ लकवा (Paralysis) पुनर्वास चिकित्सा
न्यूरोलॉजिकल विकारों में विशिष्ट आयुर्वेदिक पुनर्वास कार्यक्रम — जो मांसपेशियों की कार्यक्षमता और संतुलन को सुधारे।
#ParalysisRehab #NeurologicalCare #AyurvedicRehabilitation
5️⃣ महिला स्वास्थ्य एवं प्रजनन (Women’s Health & Infertility)
स्त्री रोग, मासिक धर्म असमयता, PCOS, गर्भावस्था समर्थन और बाँझपन उपचार के लिए विशेषज्ञ सलाह।
#WomensHealth #InfertilityTreatment #AyurvedaForWomen
6️⃣ त्वचा एवं बालों का आयुर्वेदिक उपचार
एक्ने, पिगमेंटेशन, रूखापन, बालों का झड़ना इत्यादि समस्याओं के लिए चिकित्सीय औषधियाँ और देसी उपचार।
#SkinCareAyurveda #HairTreatment #NaturalBeautyCare
7️⃣ डायबिटीज, BP, थायरॉयड का प्राकृतिक प्रबंधन
लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को संतुलित जीवनशैली, औषधियाँ और आहार-परामर्श के साथ कंट्रोल करना।
#DiabetesControl #BPManagement #ThyroidAyurveda
⭐ हमारी विशेषताएँ (Key Features)
✔ NABH प्रमाणित अस्पताल
गुणवत्ता, सुरक्षा और रोगी-केन्द्रित चिकित्सा के उच्च मानकों के अनुरूप।
#NABHCertified #QualityHealthcare #PatientSafety
✔ अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक (Experienced Doctors)
डॉक्टर्स और थेरेपिस्ट्स की टीम अत्यधिक अनुभवी और प्रमाणित हैं।
#ExpertAyurvedaDoctors #HolisticHealing
✔ पर्सनलाइज़्ड इलाज (Personalized Treatment Plans)
हर मरीज के शरीर और समस्या के हिसाब से कस्टम-ट्रीटमेंट।
#CustomizedCare #HolisticTreatment
✔ आयुर्वेदिक दवाइयाँ & प्रामाणिक जड़ी-बूटियाँ
100% शुद्ध, प्रमाणित औषधियाँ जो शरीर को सहायक रूप से संतुलित करती हैं।
#HerbalMedicine #PureAyurveda
📣 हम किसके लिए बेहतर हैं?
✔ जिन लोगों को Chronic Pain से राहत चाहिए
✔ स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से संतुलित करना चाहते हैं
✔ Modern Medicines के Side-Effects से बचना चाहते हैं
#NaturalHealing #AyurvedaBenefits #HealthTransformation
📍 संपर्क (Contact & Location)
📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
📞 94618 08623 | 83020 83835
👉 Subscribe करें और जानें रोज़ाना आयुर्वेदिक स्वास्थ्य टिप्स!
#AyushHospital #Chittorgarh #AyurvedicHospital #BestAyurvedaClinic #HealthAndWellness #NaturalTreatment
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    Doctor Bari Sadri, Chittorgarh•
    10 hrs ago
  • शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन। शहर के शांतिकुंज से रैली निकाल उपखंड कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल का नाम सोपा ज्ञापन। शांतिकुंज से प्रारंभ हुई रैली शहर के विभिन्न मार्गो लुनियापूरा, बस स्टैंड, कैलाश मेडिकल, मुख्य बाजार से जगदीश चौराहा होकर उपखंड कार्यालय के बाहर सभा में हुई तब्दील। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा, विधायक मोतीराम कोली, रेवदर विधानसभा प्रभारी गोविंद बंजारा, पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया समेत वरिष्ठ जनो ने किया संबोधित। सभा के पश्चात कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ज्ञापन देने उपखंड कार्यालय पहुंचे। उपखंड अधिकारी के बाहर होने से प्रतिनिधि को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप शहर की ज्वलंत समस्याओं के तुरंत निराकरण की की गई मांग। इस दौरान शहर थाना अधिकारी हरचंद देवासी एवं सदर थाना अधिकारी प्रदीप डांगा के नेतृत्व में दोनों थानों से पुलिस जाता रहा मौजूद।
    1
    शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन।
शहर के शांतिकुंज से रैली निकाल उपखंड कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल का नाम सोपा ज्ञापन।
शांतिकुंज से प्रारंभ हुई रैली शहर के विभिन्न मार्गो लुनियापूरा, बस स्टैंड, कैलाश मेडिकल, मुख्य बाजार से जगदीश चौराहा होकर उपखंड कार्यालय के बाहर सभा में हुई तब्दील।
सभा को पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा, विधायक मोतीराम कोली, रेवदर विधानसभा प्रभारी गोविंद बंजारा, पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया समेत वरिष्ठ जनो ने किया संबोधित।
सभा के पश्चात कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ज्ञापन देने उपखंड कार्यालय पहुंचे। उपखंड अधिकारी के बाहर होने से प्रतिनिधि को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप शहर की ज्वलंत समस्याओं के तुरंत निराकरण की की गई मांग।
इस दौरान शहर थाना अधिकारी हरचंद देवासी एवं सदर थाना अधिकारी प्रदीप डांगा के नेतृत्व में दोनों थानों से पुलिस जाता रहा मौजूद।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Ishwarlal
    1
    Post by Ishwarlal
    user_Ishwarlal
    Ishwarlal
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Pappu d
    1
    Post by Pappu d
    user_Pappu d
    Pappu d
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बांसवाड़ा शहर के नगर स्कूल के पास सूरज पोल चौकी के नजदीक स्थित मुकेश पटेल के घर में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मकान की ऊपरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आगजनी की तेज लपटों के चलते घर में रखा कूलर, फ्रिज, टीवी, बेड-बिस्तर सहित घरेलू उपयोग का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान खाक हो चुका था। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    1
    बांसवाड़ा शहर के नगर स्कूल के पास सूरज पोल चौकी के नजदीक स्थित मुकेश पटेल के घर में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मकान की ऊपरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आगजनी की तेज लपटों के चलते घर में रखा कूलर, फ्रिज, टीवी, बेड-बिस्तर सहित घरेलू उपयोग का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान खाक हो चुका था। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Pappu d
    1
    Post by Pappu d
    user_Pappu d
    Pappu d
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • शामगढ़ में वेद परिवार द्वारा चांदी की बनी जलधारी शिव हनुमान मंदिर पर भेंट की नगर में निकाली गई शोभा यात्रा राम मंदिर से होती हुई शिव हनुमान मंदिर पहुंची धूमधाम के साथ निकली शोभा यात्रा काफी संख्या मे दर्शनार्थियों की भीड़ नजर आई
    2
    शामगढ़ में वेद परिवार द्वारा चांदी की बनी जलधारी शिव हनुमान मंदिर पर भेंट की नगर में निकाली गई शोभा यात्रा राम मंदिर से होती हुई शिव हनुमान मंदिर पहुंची धूमधाम के साथ निकली शोभा यात्रा काफी संख्या मे दर्शनार्थियों की भीड़ नजर आई
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.