logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कारगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का अग्निवीर शहीद, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ​पश्चिम चंपारण से अमित शुक्ला की रिपोर्ट ​पश्चिम चंपारण। योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत नवलपुर गांव के अग्निवीर मनीष कुमार की कारगिल में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। घटना 13 मार्च 2026 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर गिर पड़ा, जिससे मनीष कुमार सहित चार जवान मलबे में दब गए। इस हादसे में मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है। ​बताया जाता है कि मनीष कुमार अक्टूबर 2023 में अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में कारगिल में तैनात थे। वे अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। घटना की सूचना मिलते ही नवलपुर गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ​सोमवार 16 मार्च की सुबह जब शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नवलपुर पहुंचा तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। इस दौरान “भारत माता की जय” और “शहीद मनीष कुमार अमर रहें” के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। बाद में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ​मृतक के परिवार में पांच भाई और एक बहन हैं, जिसमें मनीष तीसरे नंबर पर थे। शहीद के पिता मोहन प्रसाद ने बिहार सरकार से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। ​वहीं नवलपुर पंचायत की मुखिया सविता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि संतोष राम समेत स्थानीय लोगों ने सरकार से शहीद के परिवार को उचित मुआवजा देने और नवलपुर सेमरी के चांदनी चौक पर शहीद मनीष कुमार के नाम से शहीद स्मारक बनाने की मांग की है।

1 hr ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
1 hr ago

कारगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का अग्निवीर शहीद, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ​पश्चिम चंपारण से अमित शुक्ला की रिपोर्ट ​पश्चिम चंपारण। योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत नवलपुर गांव के अग्निवीर मनीष कुमार की कारगिल में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। घटना 13 मार्च 2026 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर गिर पड़ा, जिससे मनीष कुमार सहित चार जवान मलबे में दब गए। इस हादसे में मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है। ​बताया जाता है कि मनीष कुमार अक्टूबर 2023 में अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में कारगिल में तैनात थे। वे अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। घटना की सूचना मिलते ही नवलपुर गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ​सोमवार 16 मार्च की सुबह जब शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नवलपुर पहुंचा तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। इस दौरान “भारत माता की जय” और “शहीद मनीष कुमार अमर रहें” के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। बाद में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ​मृतक के परिवार में पांच भाई और एक बहन हैं, जिसमें मनीष तीसरे नंबर पर थे। शहीद के पिता मोहन प्रसाद ने बिहार सरकार से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। ​वहीं नवलपुर पंचायत की मुखिया सविता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि संतोष राम समेत स्थानीय लोगों ने सरकार से शहीद के परिवार को उचित मुआवजा देने और नवलपुर सेमरी के चांदनी चौक पर शहीद मनीष कुमार के नाम से शहीद स्मारक बनाने की मांग की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • कुंजलही में कड़ी चौकसी के बीच कुंजलही विद्यालय में 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू, कदाचार मुक्त परीक्षा पर जोर नौतन प्रखंड क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय कुंजलही में सोमवार से के दिन करीब 10:00 बझे से 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच शुरू हुई। परीक्षा का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कदाचार मुक्त होकर परीक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी विद्यार्थी ईमानदारी और अनुशासन के साथ परीक्षा दें, क्योंकि परीक्षा का उद्देश्य उनकी वास्तविक ज्ञान और क्षमता का आकलन करना है। परीक्षा के दौरान शिक्षक भानु कुमार गौतम, जयप्रकाश कुमार, आलोक कुमार जायसवाल, सदाब अहमद, अभिषेक कुमार द्विवेदी और राजीव राज सहित अन्य शिक्षक कक्षों में निगरानी कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 📚✍️
    1
    कुंजलही में कड़ी चौकसी के बीच कुंजलही विद्यालय में 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू, कदाचार मुक्त परीक्षा पर जोर
नौतन प्रखंड क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय कुंजलही में सोमवार से के दिन करीब 10:00 बझे से 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच शुरू हुई। परीक्षा का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कदाचार मुक्त होकर परीक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी विद्यार्थी ईमानदारी और अनुशासन के साथ परीक्षा दें, क्योंकि परीक्षा का उद्देश्य उनकी वास्तविक ज्ञान और क्षमता का आकलन करना है।
परीक्षा के दौरान शिक्षक भानु कुमार गौतम, जयप्रकाश कुमार, आलोक कुमार जायसवाल, सदाब अहमद, अभिषेक कुमार द्विवेदी और राजीव राज सहित अन्य शिक्षक कक्षों में निगरानी कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 📚✍️
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • बेतिया मझौलिया पश्चिम चंपारण से संवाददाता मनीष कुमार कि रिपोर्ट। सोमवार के दिन मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के माधोपुर में वार्ड नंबर 2 निवास उमेश शर्मा के पुत्र शिवम कुमार को चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव से गिरफ्तार कर मझौलिया थाना लाया गया। उक्त जानकारी इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने थाना कांड संख्या 70 ऑब्लिक 2026 बीएनएस धारा 126 (2), 115 (2), 109, 76, 303 (2), 352, 351 (2), 315 नामजद अभियुक्त शिवम कुमार शर्मा पिता उमेश कुमार शर्मा साकिन माधोपुर वार्ड नंबर दो निवासी है। मेडिकल जांचों उपरांत जेल भेज दिया गया। बाकी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    बेतिया मझौलिया पश्चिम चंपारण से संवाददाता मनीष कुमार कि रिपोर्ट।
सोमवार के दिन मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के माधोपुर में वार्ड नंबर 2 निवास उमेश शर्मा के पुत्र शिवम कुमार को चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव से  गिरफ्तार कर मझौलिया थाना लाया गया। उक्त जानकारी इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने थाना कांड संख्या 70 ऑब्लिक 2026 बीएनएस धारा 126 (2), 115 (2), 109, 76, 303 (2), 352, 351 (2), 315 नामजद अभियुक्त शिवम कुमार शर्मा पिता उमेश कुमार शर्मा साकिन माधोपुर वार्ड नंबर दो निवासी है। मेडिकल जांचों उपरांत जेल भेज दिया गया। बाकी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • लौरिया (पश्चिम चंपारण)। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। नन्दनगढ़ पडरौल गांव में पट्टीदारों के बीच चल रहे पुराने भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घायलों की पहचान वीरेंद्र यादव के पुत्र आलोक कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना रविवार (15 मार्च) की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों का अपने पट्टीदारों के साथ कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की शाम जब दोनों भाई दूसरी जमीन पर घर बनाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि पट्टीदारों ने धारदार हथियार से हमला कर आलोक कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आलोक कुमार ने सोमवार (16 मार्च) दोपहर करीब 2 बजे बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जैसे ही वे लोग दूसरी जमीन पर घर बनाने की तैयारी करने लगे, तभी पट्टीदारों ने हमला कर दिया। बड़े भाई पर हमला होते देख जब छोटे भाई गोलू कुमार उन्हें बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन इस तरह की हिंसक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
    1
    लौरिया (पश्चिम चंपारण)।
पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। नन्दनगढ़ पडरौल गांव में पट्टीदारों के बीच चल रहे पुराने भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है।
घायलों की पहचान वीरेंद्र यादव के पुत्र आलोक कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना रविवार (15 मार्च) की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों का अपने पट्टीदारों के साथ कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की शाम जब दोनों भाई दूसरी जमीन पर घर बनाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि पट्टीदारों ने धारदार हथियार से हमला कर आलोक कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आलोक कुमार ने सोमवार (16 मार्च) दोपहर करीब 2 बजे बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जैसे ही वे लोग दूसरी जमीन पर घर बनाने की तैयारी करने लगे, तभी पट्टीदारों ने हमला कर दिया। बड़े भाई पर हमला होते देख जब छोटे भाई गोलू कुमार उन्हें बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन इस तरह की हिंसक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
  • सुगौली के श्रीपुर में अनियंत्रित डंपर दुकान में घुस कर पलटी। चालक की मौके पर हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस।
    1
    सुगौली के श्रीपुर में अनियंत्रित डंपर  दुकान में घुस कर पलटी। चालक की मौके पर हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • 9054901779 Milne ka pata ramgarhwa
    1
    9054901779 Milne ka pata ramgarhwa
    user_Suraj Sahni
    Suraj Sahni
    रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • शहिद जावन का पार्थिव शरीर गांव पहुचते ही भारत माता की
    1
    शहिद जावन का पार्थिव शरीर गांव पहुचते ही भारत माता की
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • कारगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का अग्निवीर शहीद, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ​पश्चिम चंपारण से अमित शुक्ला की रिपोर्ट ​पश्चिम चंपारण। योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत नवलपुर गांव के अग्निवीर मनीष कुमार की कारगिल में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। घटना 13 मार्च 2026 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर गिर पड़ा, जिससे मनीष कुमार सहित चार जवान मलबे में दब गए। इस हादसे में मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है। ​बताया जाता है कि मनीष कुमार अक्टूबर 2023 में अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में कारगिल में तैनात थे। वे अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। घटना की सूचना मिलते ही नवलपुर गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ​सोमवार 16 मार्च की सुबह जब शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नवलपुर पहुंचा तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। इस दौरान “भारत माता की जय” और “शहीद मनीष कुमार अमर रहें” के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। बाद में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ​मृतक के परिवार में पांच भाई और एक बहन हैं, जिसमें मनीष तीसरे नंबर पर थे। शहीद के पिता मोहन प्रसाद ने बिहार सरकार से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। ​वहीं नवलपुर पंचायत की मुखिया सविता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि संतोष राम समेत स्थानीय लोगों ने सरकार से शहीद के परिवार को उचित मुआवजा देने और नवलपुर सेमरी के चांदनी चौक पर शहीद मनीष कुमार के नाम से शहीद स्मारक बनाने की मांग की है।
    1
    कारगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का अग्निवीर शहीद, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
​पश्चिम चंपारण से अमित शुक्ला की रिपोर्ट
​पश्चिम चंपारण। योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत नवलपुर गांव के अग्निवीर मनीष कुमार की कारगिल में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। घटना 13 मार्च 2026 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर गिर पड़ा, जिससे मनीष कुमार सहित चार जवान मलबे में दब गए। इस हादसे में मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है।
​बताया जाता है कि मनीष कुमार अक्टूबर 2023 में अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में कारगिल में तैनात थे। वे अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। घटना की सूचना मिलते ही नवलपुर गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
​सोमवार 16 मार्च की सुबह जब शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नवलपुर पहुंचा तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। इस दौरान “भारत माता की जय” और “शहीद मनीष कुमार अमर रहें” के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। बाद में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
​मृतक के परिवार में पांच भाई और एक बहन हैं, जिसमें मनीष तीसरे नंबर पर थे। शहीद के पिता मोहन प्रसाद ने बिहार सरकार से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
​वहीं नवलपुर पंचायत की मुखिया सविता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि संतोष राम समेत स्थानीय लोगों ने सरकार से शहीद के परिवार को उचित मुआवजा देने और नवलपुर सेमरी के चांदनी चौक पर शहीद मनीष कुमार के नाम से शहीद स्मारक बनाने की मांग की है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • नौतन प्रखंड के झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत सोमवार के दोपहर करीब दो बजे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन Piramal Foundation के प्रतिनिधि सुप्रभात सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार होने से मां और बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है। इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें इन उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित दवाओं और आवश्यक सामग्रियों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में लोगों से स्वस्थ और खुशहाल परिवार के निर्माण में भागीदारी की अपील की गई।
    1
    नौतन प्रखंड के झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत सोमवार के दोपहर करीब दो बजे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन Piramal Foundation के प्रतिनिधि सुप्रभात सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार होने से मां और बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है।
इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें इन उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित दवाओं और आवश्यक सामग्रियों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में लोगों से स्वस्थ और खुशहाल परिवार के निर्माण में भागीदारी की अपील की गई।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • पश्चिम चम्पारण के बेतिया में सोमवार, 16 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ, बेतिया इकाई के बैनर तले सैकड़ों ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने टांगा यूनियन राजकचहरी से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। राज प्रबंधक की अनुपस्थिति में चालकों ने राज प्रशासन व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सीटू के बिहार राज्य सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि व्यवहार प्रक्रिया संहिता की धारा 80 और बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 409 के तहत राज प्रबंधक द्वारा किया गया ठेका विधि सम्मत नहीं है। खेसरा संख्या 5620, 5622, 5627, 5640, 5043 व 5044 नगरपालिका क्षेत्र में होने के कारण इसे रद्द करने की मांग की गई। साथ ही पर्यावरण हित में ई-रिक्शा को कौड़ी शुल्क से मुक्त करने की भी मांग उठाई गई। मौके पर समी आलम, हनीफ अंसारी, नितेश कुमार, अजय कुमार पटेल, सूरज कुमार सहित कई चालक मौजूद रहे।
    1
    पश्चिम चम्पारण के बेतिया में सोमवार, 16 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ, बेतिया इकाई के बैनर तले सैकड़ों ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने टांगा यूनियन राजकचहरी से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। राज प्रबंधक की अनुपस्थिति में चालकों ने राज प्रशासन व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सीटू के बिहार राज्य सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि व्यवहार प्रक्रिया संहिता की धारा 80 और बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 409 के तहत राज प्रबंधक द्वारा किया गया ठेका विधि सम्मत नहीं है। खेसरा संख्या 5620, 5622, 5627, 5640, 5043 व 5044 नगरपालिका क्षेत्र में होने के कारण इसे रद्द करने की मांग की गई। साथ ही पर्यावरण हित में ई-रिक्शा को कौड़ी शुल्क से मुक्त करने की भी मांग उठाई गई।
मौके पर  समी आलम,  हनीफ अंसारी,  नितेश कुमार, अजय कुमार पटेल, सूरज कुमार सहित कई चालक मौजूद रहे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.