फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज | लोकेशन बदायूँ संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9026249659 फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार बदायूँ के हजरतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड और जाली दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से आधार कार्ड बनाने में इस्तेमाल होने वाली फिंगरप्रिंट मशीन, तीन लैपटॉप, आई-डिस्क स्कैनर सहित कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए है। आरोपी । फरमान अली (निवासी मुंशी नगला, थाना कादरचौक) अनुज कुमार (निवासी ऊपरेला, थाना अलापुर) ब्रजनंदन (निवासी सिरसौली, थाना उझानी) प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह लंबे समय से फर्जी पहचान पत्र बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था और अवैध तरीके से लाभ कमा रहा था। यह कार्रवाई थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज | लोकेशन बदायूँ संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9026249659 फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार बदायूँ के हजरतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड और जाली दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से आधार कार्ड बनाने में इस्तेमाल होने वाली फिंगरप्रिंट मशीन, तीन लैपटॉप, आई-डिस्क स्कैनर सहित कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए है। आरोपी । फरमान अली (निवासी मुंशी नगला, थाना कादरचौक) अनुज कुमार (निवासी ऊपरेला, थाना अलापुर) ब्रजनंदन (निवासी सिरसौली, थाना उझानी) प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह लंबे समय से फर्जी पहचान पत्र बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था और अवैध तरीके से लाभ कमा रहा था। यह कार्रवाई थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
- उझानी,(बदायूं)। नगर के अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में गुरूवार को आयोजित समारोह के माध्यम से बोर्ड परीक्षा में अब्बल स्थान पर रहने वाली इंटर और हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती वीरू ने ने छात्राओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा को अपना लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए। कालेज परिसर में आयोजित समारोह में बोर्ड परीक्षा में पास होने वाली मेधावी छात्राओं को प्रधानाचार्य श्रीमती वीरू और उपप्रधानाचार्य वसीम निगहत खानम ने मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया साथ ही उन्हें फूल मालाएं पहना कर एवं उपहार देकर उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर श्रीमती वीरू ने कहा कि कालेज की शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्राओं ने जीतोड़ मेहनत की जिसके परिणाम में कालेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर इच्छा तिवारी, सरिता शर्मा, मीनाक्षी यादव, शिल्पी गुप्ता, रजनी, रेनू गौतम, राजकुमारी पाल, मुस्कान शर्मा, प्रेमलता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, पूजा चौहान, गुंजन गुप्ता आदि शिक्षकों समेत अभिभावक मौजूद रहे।1
- बदायूं में बदला मौसम का मिजाज, चली तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत1
- केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भाकियू चढूनी ने आठ सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा बदायूं । केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ जो प्रस्तावित व्यापार (ट्रेड) डील समझौते किए जा रहे हैं अथवा विचाराधीन हैं, वे देश के किसानों के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने राष्ट्रीय आवाहन पर एक पंचायत मालवीय आवास गृह पर आयोजित की गई जिसे जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बढ़ती लागत, फसलों के उचित मूल्य का अभाव, प्राकृतिक आपदाएं तथा कर्ज का बोझ आदी समस्याओं से जूझते हुए आत्महत्या तक के कदम उठा रहा है। ऐसे में यदि विदेशी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में प्रवेश दिया जाता है, तो इससे देश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि भारत की खेती आजीवका है जबकि विदेशो में खेती व्यापार है इसलिए सस्ते आयातित उत्पाद भारतीय किसानों की उपज की कीमतों को गिरा देंगे, जिससे उनकी आय पर और प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, ट्रेड डील के माध्यम से बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में निजीकरण और कॉर्पोरेट नियंत्रण बढ़ेगा। यह स्थिति न केवल किसानों की स्वतंत्रता को प्रभावित करेगी बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न करेगी जिससे किसानो की आत्महत्याए की संख्या में इजाफा होगा और भारी संख्या किसान मजदूरो में तब्दील होगा और भारी बेरोजगारी फैलेगी जोकि देश हित में नहीं है। आपसे हमारी मांग है की कृषि और डेयरी व पोल्ट्री और किसानो से जुड़े सहायक धंधो को किसी भी प्रकार के मुक्त व्यापार समझौते से बाहर रखा जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए देश के किसानों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सभा के समापन में नगर मजिस्ट्रेट को एक आठ सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया । यादवेंद्र सिंह यादव उर्फ पप्पू ने भी किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि फिर भी भारत सरकार किसान के हितो को दाव पर लगाकर समझौता करती है तो यह ट्रेड डील/मुक्त व्यापार समझौते किसानो के लिए डेथ वारंट माने जाएगे और भारत का किसान स्पष्ट करना चाहता है की यह ट्रेड डील/मुक्त व्यापार समझौते किसी भी सुरत में बर्दास्त नहीं करेगा और भारत के किसानों के पास आंदोलन के आलावा कोई रास्ता न होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी। इस मौके पर बीयीशु दास, आसिम उमर प्रदेश सचिव, किशन अवतार शाक्य,अजय सैनी,रजनेश उपाध्याय,, इरशाद खा, ओमकार, भगवानदास, शराफत, रहिश अहमद,वसीम खा,सोनू कश्यप,रामनाथ बर्मा,वब्वल खा,चुन्नन, यादवेंद्र यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।1
- Post by Budaun taaja news1
- ब्रेकिंग न्यूज | लोकेशन बदायूँ संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9026249659 फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार बदायूँ के हजरतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड और जाली दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से आधार कार्ड बनाने में इस्तेमाल होने वाली फिंगरप्रिंट मशीन, तीन लैपटॉप, आई-डिस्क स्कैनर सहित कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए है। आरोपी । फरमान अली (निवासी मुंशी नगला, थाना कादरचौक) अनुज कुमार (निवासी ऊपरेला, थाना अलापुर) ब्रजनंदन (निवासी सिरसौली, थाना उझानी) प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह लंबे समय से फर्जी पहचान पत्र बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था और अवैध तरीके से लाभ कमा रहा था। यह कार्रवाई थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।1
- कानपुर में अचानक एक टंकी जो पानी लीकेज हो जाती है तो ग्रामीण के लोगों में बहुत ज्यादा आक्रोश होता है मैं आपको बता दू ठेकेदार कर्मचारी सब मिलकर पैसा खा जाते हैं और लोकल माल लगते हैं,1
- Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा1
- बदायूं के सहसवान में कार सवार दबंगों ने एक युवक को पीट-पीट कर किया अधमरा, हायर सेंटर रैफर बदायूं। जिले के थाना सहसवान में कार सवार दबंगों ने सरसौता के समीप एक युवक को पड़क कर इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया। हमलावर उसे बीच सड़क पर फंेक कर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सहसवान सीएचसी ले गए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। सहसवान थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी एक युवक अपने गांव से बाजार में खरीददारी करने के लिए घर से सहसवान जा रहा था इसी दौरान रास्ते में अचानक पहुंचे कार सवार दबंगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बताते है कि युवक की चीख पुकार पर आसपास के लोग जुट गए लेकिन हमलावरों ने उन्हें धमका दिया। बताते है कि हमलावरों की पिटाई से जब युवक अधमरा हो गया आरोपी उसे सड़क पर फंेक कर भाग निकले। बताते है कि कुछ ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को सूचना दी जिस पर वह मौके पर पहुंच गए और उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत का देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया है। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारने का प्रयास किया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए हमलवरों की तलाश तेज कर दी है।1