Shuru
Apke Nagar Ki App…
मधुबनी DM ने जयनगर कस्टम ऑफिस का निरीक्षण कियाः व्यवस्था और सुरक्षा देखी, सेवाएं बेहतर करने के निर्देश दिए, जमीन का भी जायजा लिया मधुबनी DM ने जयनगर कस्टम ऑफिस का निरीक्षण कियाः व्यवस्था और सुरक्षा देखी, सेवाएं बेहतर करने के निर्देश दिए, जमीन का भी जायजा लिया
न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
मधुबनी DM ने जयनगर कस्टम ऑफिस का निरीक्षण कियाः व्यवस्था और सुरक्षा देखी, सेवाएं बेहतर करने के निर्देश दिए, जमीन का भी जायजा लिया मधुबनी DM ने जयनगर कस्टम ऑफिस का निरीक्षण कियाः व्यवस्था और सुरक्षा देखी, सेवाएं बेहतर करने के निर्देश दिए, जमीन का भी जायजा लिया
More news from बिहार and nearby areas
- मधुबनी DM ने जयनगर कस्टम ऑफिस का निरीक्षण कियाः व्यवस्था और सुरक्षा देखी, सेवाएं बेहतर करने के निर्देश दिए, जमीन का भी जायजा लिया1
- bhadavi Sadan ka ghatna hai1
- मधुबनी जिले के झंझारपुर में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। राम चौक से मदरसा चौक तक सड़क किनारे लगी कई अस्थायी दुकानों को हटाया गया। इस कार्रवाई में छोटे दुकानदारों को नुकसान होने की बात सामने आई है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें पहले पर्याप्त समय नहीं दिया गया। वहीं प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करना जरूरी है।1
- सुपौल जिले में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा के साथ-साथ LPG गैस और ईंधन की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। नगर क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की तैयारी भी शुरू हो गई है। पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर गैस पहुंचाने हेतु PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) परियोजना पर काम प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही संबंधित कंपनी BPCL द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को LPG सिलेंडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वर्तमान में जिले की गैस एजेंसियों के पास 12,811 LPG सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि 5,548 अतिरिक्त सिलेंडर मिलने की संभावना है। बीते 8 अप्रैल को 5,298 उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति की गई, वहीं अभी 23,115 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति शेष है। जिले की 51 में से 46 गैस एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि शेष एजेंसियों पर जल्द आपूर्ति होने की उम्मीद है। प्रशासन द्वारा 21 गैस एजेंसियों और 21 होटलों/प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की जांच की गई है। इस मामले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं पेट्रोल पंपों का भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है ताकि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी रहे। निगरानी के लिए जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां 13 शिकायतें प्राप्त हुईं और सभी का निष्पादन कर दिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं, होम डिलीवरी के माध्यम से समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।1
- आज दिनांक 09.04.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय कौशलीपट्टी, पिपरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के वर्ग कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, भोजनालय एवं गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मध्याह्न भोजनावकाश चल रहा था तथा छात्राएं मेस में भोजन कर रही थीं। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर छात्राओं ने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके पठन-पाठन एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उपस्थित शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से अध्यापन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को संपादित करने का निदेश दिया l निरीक्षण के समय जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित थे।3
- सहरसा जिले की नौहट्टा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान शाहपुर (वार्ड नंबर 6) निवासी नीतीश कुमार और मिश्रौलिया निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें ये दोनों युवक बेखौफ होकर हथियार का प्रदर्शन कर रहे थे। वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस कप्तान के निर्देश पर नौहट्टा पुलिस सक्रिय हो गई। अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार लगातार इन संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। घेराबंदी कर दबोचे गए अपराधी बुधवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ये दोनों युवक शाहपुर क्षेत्र में जमा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए विशेष टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की। पुलिस की तत्परता के कारण दोनों को भागने का मौका नहीं मिला और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए। "पुलिस की इस सजगता से न केवल एक संभावित अपराध टल गया, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में भय पैदा करने वाले तत्वों को भी कड़ा संदेश मिला है। अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा इस सफल कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की जमकर सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की मुस्तैदी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना है। अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए इन युवकों से अब कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि उनके अन्य संपर्कों का पता लगाया जा सके।1
- जिला सुपौल 4 नंबर वार्ड डोरा लोत्तोलिया🤐😑🤫🙊🙊🙊🤫🤫🤫🙊🙊🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫🤫1
- Post by Rohit jdv1