logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Akash Rajput

22 hrs ago
user_Akash Rajput Computer
Akash Rajput Computer
Accountant कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

Akash Rajput

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Akash Rajput Computer
    1
    Post by Akash Rajput Computer
    user_Akash Rajput Computer
    Akash Rajput Computer
    Accountant कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जय भोले बाबा की
    1
    जय भोले बाबा की
    user_Vishnu kumar
    Vishnu kumar
    Voice of people सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ कस्बे में देर रात करीब 3:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक टोयोटा कार चालक सवारियों को छोड़कर वापस लौट रहा था। रास्ते में उसने कुछ यात्रियों को अपनी कार में बैठा लिया, लेकिन सिकंदराराऊ पहुंचते ही चालक को नींद का झोंका आ गया और वह वाहन से संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित कार रेलवे लाइन के आगे कोतवाली के निकट एक खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। कोतवाली नजदीक होने के कारण पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। वहां से कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए परिजन वृंदावन तथा मध्य प्रदेश ले गए।
    1
    हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ कस्बे में देर रात करीब 3:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक टोयोटा कार चालक सवारियों को छोड़कर वापस लौट रहा था। रास्ते में उसने कुछ यात्रियों को अपनी कार में बैठा लिया, लेकिन सिकंदराराऊ पहुंचते ही चालक को नींद का झोंका आ गया और वह वाहन से संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित कार रेलवे लाइन के आगे कोतवाली के निकट एक खंभे से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। कोतवाली नजदीक होने के कारण पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराराऊ पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। वहां से कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए परिजन वृंदावन तथा मध्य प्रदेश ले गए।
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सिकंद्राराऊ में जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते जल निगम ने नगर की तमाम सड़कों को खोदकर उसमें पाइपलाइन तो डाली है परंतु जहा सड़क पहले थी उसे वैसे ना करके सिर्फ और सिर्फ खाना पूर्ति कर दी है जिसके चलते तहसील रोड रजिस्टार ऑफिस रोड पर लोगों को निकलने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जहां वरिष्ठ पत्रकार पवन पंडित ने इस पर करी नाराज की दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी है की जो सरकार की मंशा के अनुरूप पाइपलाइन डालने के बाद आपको सड़क भी बनाकर देनी थी परंतु सड़क में निर्माण कार्य के वजह सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति की है वहीं सड़क की स्थिति को टूटी-फूटी होने के कारण पवन पंडित ने नाराज की जताई है
    2
    सिकंद्राराऊ में जल निगम  द्वारा पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते जल निगम ने नगर की तमाम सड़कों को खोदकर उसमें पाइपलाइन तो डाली है परंतु जहा सड़क पहले थी उसे वैसे ना करके सिर्फ और सिर्फ खाना पूर्ति कर दी है
जिसके चलते तहसील रोड रजिस्टार ऑफिस रोड पर लोगों को निकलने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जहां वरिष्ठ पत्रकार पवन पंडित ने इस पर करी नाराज की दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी है की जो सरकार की मंशा के अनुरूप पाइपलाइन डालने के बाद आपको सड़क भी बनाकर देनी थी परंतु सड़क में निर्माण कार्य के वजह सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति की है वहीं सड़क की स्थिति को टूटी-फूटी होने के कारण पवन पंडित ने नाराज की जताई है
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • #🥹❤‍🩹😔_तेरे_बिना_ये_जिंदगी_बेकार_लगती_है_मेरी_जान🥹🫶____
    1
    #🥹❤‍🩹😔_तेरे_बिना_ये_जिंदगी_बेकार_लगती_है_मेरी_जान🥹🫶____
    user_Aman Hussain
    Aman Hussain
    पटियाली, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गाजीपुर के दो भाइयों की गोवा में मौतः सड़क हादसे में जान गंवाई, सपा नेता ने परिजनों से की मुलाकात संवादाता मुकेश राजभर गाजीपुर गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर विद्यापति गांव निवासी दो सगे भाइयों ओमप्रकाश यादव और जयप्रकाश यादव की गोवा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना बीते दिनों हुई थी। सोमवार को वरिष्ठ सपा नेता संतोष यादव ने मृतकों के परिजनों से उनके पैतृक आवास पर मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संतोष यादव ने पीड़ित परिवार को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। संतोष यादव ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है, जिससे पूरा क्षेत्र मर्माहत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहयोग करती रहेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता राम आधार यादव, मुरली यादव, शिवप्रसन यादव, जग्गू यादव, पूर्व प्रधान बंतरा रामनिवास यादव, यशवंत यादव, राधेश्याम राजभर, योगेंद्र राजभर, संजय यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
    4
    गाजीपुर के दो भाइयों की गोवा में मौतः सड़क हादसे में जान गंवाई, सपा नेता ने परिजनों से की मुलाकात
संवादाता मुकेश राजभर गाजीपुर
गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर विद्यापति गांव निवासी दो सगे भाइयों ओमप्रकाश यादव और जयप्रकाश यादव की गोवा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना बीते दिनों हुई थी।
सोमवार को वरिष्ठ सपा नेता संतोष यादव ने मृतकों के परिजनों से उनके पैतृक आवास पर मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संतोष यादव ने पीड़ित परिवार को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
संतोष यादव ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और
हृदयविदारक है, जिससे पूरा क्षेत्र मर्माहत है। उन्होंने आश्वासन
दिया कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार के
साथ खड़ी है और हरसंभव सहयोग करती रहेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता राम आधार यादव,
मुरली यादव, शिवप्रसन यादव, जग्गू यादव, पूर्व प्रधान बंतरा
रामनिवास यादव, यशवंत यादव, राधेश्याम राजभर, योगेंद्र
राजभर, संजय यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण
उपस्थित रहे। पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
    user_Satyaveer singh
    Satyaveer singh
    Association or organisation सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Aaryan K
    1
    Post by Aaryan K
    user_Aaryan K
    Aaryan K
    Farmer Patiyali, Kasganj•
    12 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से इस वक्त एक बड़ी और निर्णायक कारवाई की खबर सामने आई है, जहां नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के डंप से 2 नग एसएलआर 1 नग इंसास राइफल 1 नग 12 बोर हथियार सहित भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जहां जिला पुलिस की ई-30 टीम ने जोखिम भरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। हथियारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, आईईई वाला तार भी बरामद किया गया ह. गैर विस्फोट में उपयोग होने तार भी बरामद किया गया। इस पूरे अभियान का नेतृत्व कर रही जिला पुलिस गरियाबंद की इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे क्षेत्र में नक्सली हिंसा की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। बीते दो वर्षों में गरियाबंद जिले में लगातार अभियान चलाकर दर्जनों नक्सलियों को ढेर किया गया है, कई ने आत्मसमर्पण किया है और भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं। एक बार फिर साबित हुआ है कि गरियाबंद पुलिस नक्सल उन्मूलन के मिशन में पूरी मजबूती से डटी हुई है। यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
    4
    छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से इस वक्त एक बड़ी और निर्णायक कारवाई की खबर सामने आई है, जहां नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।
सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के डंप से
2 नग एसएलआर
1 नग इंसास राइफल
1 नग 12 बोर हथियार
सहित भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री जब्त की है।
यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जहां जिला पुलिस की ई-30 टीम ने जोखिम भरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया।
हथियारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, आईईई वाला तार भी बरामद किया गया ह. गैर विस्फोट में उपयोग होने
तार भी बरामद किया गया।
इस पूरे अभियान का नेतृत्व कर रही जिला पुलिस गरियाबंद की इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे क्षेत्र में नक्सली हिंसा की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है।
बीते दो वर्षों में गरियाबंद जिले में लगातार अभियान चलाकर दर्जनों नक्सलियों को ढेर किया गया है, कई ने आत्मसमर्पण किया है और भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं।
एक बार फिर साबित हुआ है कि गरियाबंद पुलिस नक्सल उन्मूलन के मिशन में पूरी मजबूती से डटी हुई है।
यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
    user_Satyaveer singh
    Satyaveer singh
    Association or organisation सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.