logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टीकमगढ़ जिले के लिधौरा तहसील अंतर्गत गांव में गेंहू की कटाई के दौरान हार्वेस्टर में लगी आग, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल। टीकमगढ़ जिले में गेंहू की कटाई के दौरान हार्वेस्टर में लगी आग, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल। टीकमगढ़ जिले की लिधौरा तहसील के दलुपुरा के पास हार्वेस्टर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में हार्वेस्टर का ड्राइवर आग में झुलस गया। ड्राइवर को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड मशीन पहुंच गई। फायर ब्रिगेड मशीन ने हार्वेस्टर में लगी आग पर काबू पाया गया।

10 hrs ago
user_बुंदेलखंड LIVE TV
बुंदेलखंड LIVE TV
DS Automobiles dealer Pali, Lalitpur•
10 hrs ago

टीकमगढ़ जिले के लिधौरा तहसील अंतर्गत गांव में गेंहू की कटाई के दौरान हार्वेस्टर में लगी आग, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल। टीकमगढ़ जिले में गेंहू की कटाई के दौरान हार्वेस्टर में लगी आग, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल। टीकमगढ़ जिले की लिधौरा तहसील के दलुपुरा के पास हार्वेस्टर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में हार्वेस्टर का ड्राइवर आग में झुलस गया। ड्राइवर को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड मशीन पहुंच गई। फायर ब्रिगेड मशीन ने हार्वेस्टर में लगी आग पर काबू पाया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नरसिंह मंदिर से निकला रामनवमी पर भव्य पाल की यात्रा
    1
    नरसिंह मंदिर से निकला रामनवमी पर भव्य पाल की यात्रा
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लोकेशन :-बीना रिपोर्टर :-राकेश सेन बीना :-भय प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी भगवान श्री राम का जन्म उत्सव (रामनवमी) केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करने के अवसर पर भव्य जन्म उत्सव मनाया गया। आज के दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और पूरे दिन भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान राम की आराधना करते हैं। बीना मैं मां जागेश्वरी धाम श्री राम दरबार, देव रघुनाथ बड़ा मंदिर, श्री राम नाम सिद्ध,राम मंदिर बड़ी बजरिया, राम मंदिर छोटी बजरिया, कटरा मंदिर श्री राम दरबार, एवं ग्रामीण क्षेत्र के आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां ठीक दोपहर 12:00 मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया मंदिरों में घंटों-घड़ियालों की गूंज के बीच आरती हुई भक्तों ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। रामनवमी का धार्मिक महत्व रामनवमी को धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। भगवान राम ने अपने जीवन में आदर्श पुत्र, आदर्श राजा और आदर्श पति का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। यही कारण है कि रामनवमी का पर्व लोगों को नैतिक मूल्यों की याद दिलाता है। भक्ति के साथ सामाजिक संदेश रामनवमी के अवसर पर कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती हैं। कहीं भंडारे लगाए जाते हैं, तो कहीं गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र वितरित किए जाते हैं। यह पर्व समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी देता है।
    1
    लोकेशन :-बीना
रिपोर्टर :-राकेश सेन
बीना :-भय प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी भगवान श्री राम का जन्म उत्सव (रामनवमी) केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करने के अवसर पर भव्य जन्म उत्सव मनाया गया।
आज के दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और पूरे दिन भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान राम की आराधना करते हैं।
बीना मैं मां जागेश्वरी धाम श्री राम दरबार, देव रघुनाथ बड़ा मंदिर, श्री राम नाम सिद्ध,राम मंदिर बड़ी बजरिया, राम मंदिर छोटी बजरिया, कटरा मंदिर श्री राम दरबार, एवं ग्रामीण क्षेत्र के आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां ठीक दोपहर 12:00 मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया मंदिरों में घंटों-घड़ियालों की गूंज के बीच आरती हुई भक्तों ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
रामनवमी का धार्मिक महत्व
रामनवमी को धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। भगवान राम ने अपने जीवन में आदर्श पुत्र, आदर्श राजा और आदर्श पति का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। यही कारण है कि रामनवमी का पर्व लोगों को नैतिक मूल्यों की याद दिलाता है।
भक्ति के साथ सामाजिक संदेश
रामनवमी के अवसर पर कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती हैं। कहीं भंडारे लगाए जाते हैं, तो कहीं गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र वितरित किए जाते हैं। यह पर्व समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी देता है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • खबर जिला सागर से। डायल 112 जिला सागर दिनांक 26/03/26 *पुलिस कंट्रोल रूम सागर" डायल-112 की तत्परता से बिछड़ी मासूम बच्ची सुरक्षित*परिवार से मिली – सागर पुलिस की संवेदनशीलता और मुस्तैदी का सराहनीय उदाहरण"* सागर जिले में पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में संचालित डायल-112 सेवा द्वारा एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। दिनांक …26/03/26…… को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल से सागर कंट्रोल रूम को इवेंट नंबर 26032601146 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक छोटी बच्ची सागर रेलवे स्टेशन पर अकेली उतर गई है, जबकि उसके परिजन ट्रेन में सोए होने के कारण आगे निकल गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर में पदस्थ उप निरीक्षक आरकेएस चौहान द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल एफआरबी 05 गोपालगंज को समझाइश देकर स्टेशन के लिए रवाना किया गया। एफआरबी टीम ने मौके पर पहुंचकर जीआरपी सागर के सहयोग से त्वरित सर्चिंग अभियान चलाया और कुछ ही समय में मासूम बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया। इसके बाद बच्ची को सुरक्षा के साथ पुलिस कंट्रोल रूम सागर लाया गया, जहां से परिजनों से फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उन्हें तत्काल बुलाया गया। पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि वे मैहर क्षेत्र के समीपस्थ गांव से खुरई में खेतों की कटाई का कार्य करने आए थे और वापसी के दौरान ट्रेन में सभी को नींद लग गई। सागर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान बच्ची को लगा कि सभी उतर गए हैं, जिस कारण वह अपना छोटा बैग लेकर प्लेटफॉर्म पर उतर गई। आगे जाकर जब परिजनों को बच्ची के साथ न होने का अहसास हुआ तो वे घबरा गए। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद एक जागरूक महिला द्वारा डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया गया। सागर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते बच्ची को सुरक्षित बरामद कर कुछ ही समय में परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू थे और उन्होंने सागर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस कंट्रोल रूम सागर से उप निरीक्षक आरकेएस चौहान एवं उनकी टीम, तथा एफआरबी गोपालगंज से प्रधान आरक्षक कमलेश मिश्रा एवं पायलट विक्रांत सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। जोर जोर से रोती हुई मासूम बच्ची को सकुशल और मुस्कुराते हुए देखकर पुलिस कर्मियों को भी अत्यंत संतोष एवं खुशी का अनुभव हुआ। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि सागर पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ आमजन की सेवा में भी सदैव तत्पर है।
    1
    खबर जिला सागर से।
डायल 112 जिला सागर 
दिनांक 26/03/26
*पुलिस कंट्रोल रूम सागर" डायल-112 की तत्परता से बिछड़ी मासूम बच्ची सुरक्षित*परिवार से मिली – सागर पुलिस की संवेदनशीलता और मुस्तैदी का सराहनीय उदाहरण"*
सागर जिले में  पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में संचालित डायल-112 सेवा द्वारा एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
दिनांक …26/03/26…… को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल से सागर कंट्रोल रूम को इवेंट नंबर 26032601146 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक छोटी बच्ची सागर रेलवे स्टेशन पर अकेली उतर गई है, जबकि उसके परिजन ट्रेन में सोए होने के कारण आगे निकल गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर में पदस्थ उप निरीक्षक आरकेएस चौहान द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल एफआरबी 05 गोपालगंज को समझाइश देकर स्टेशन के लिए रवाना किया गया।
एफआरबी टीम ने मौके पर पहुंचकर जीआरपी सागर के सहयोग से त्वरित सर्चिंग अभियान चलाया और कुछ ही समय में मासूम बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया। इसके बाद बच्ची को सुरक्षा के साथ पुलिस कंट्रोल रूम सागर लाया गया, जहां से परिजनों से फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उन्हें तत्काल बुलाया गया।
पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि वे मैहर क्षेत्र के समीपस्थ गांव से खुरई में खेतों की कटाई का कार्य करने आए थे और वापसी के दौरान ट्रेन में सभी को नींद लग गई। सागर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान बच्ची को लगा कि सभी उतर गए हैं, जिस कारण वह अपना छोटा बैग लेकर प्लेटफॉर्म पर उतर गई। आगे जाकर जब परिजनों को बच्ची के साथ न होने का अहसास हुआ तो वे घबरा गए। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद एक जागरूक महिला द्वारा डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया गया।
सागर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते बच्ची को सुरक्षित बरामद कर कुछ ही समय में परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू थे और उन्होंने सागर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस कंट्रोल रूम सागर से उप निरीक्षक आरकेएस चौहान एवं उनकी टीम, तथा एफआरबी गोपालगंज से प्रधान आरक्षक कमलेश मिश्रा एवं पायलट विक्रांत सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
जोर जोर से रोती हुई मासूम बच्ची को सकुशल और मुस्कुराते हुए देखकर पुलिस कर्मियों को भी अत्यंत संतोष एवं खुशी का अनुभव हुआ। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि सागर पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ आमजन की सेवा में भी सदैव तत्पर है।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    1
    Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Jamil khan
    2
    Post by Jamil khan
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • विवेक श्रोत्रिय व मनोहर सिंह मंडलोई ने ग्राम बकपुरा में आगजनी से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया और नुकसान का सर्वे कर राहत देने के निर्देश दिए। नरवाई/पराली जलाने पर जिले में पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #Tikamgarh Vivek Shrotriya CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh SP Tikamgarh Collector Tikamgarh Dharmendrashigh Lodhi Chandra Shekhar Aazad Sanju Choudhary
    1
    विवेक श्रोत्रिय व मनोहर सिंह मंडलोई ने ग्राम बकपुरा में आगजनी से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया और नुकसान का सर्वे कर राहत देने के निर्देश दिए।
नरवाई/पराली जलाने पर जिले में पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
#JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #Tikamgarh Vivek Shrotriya  CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh SP Tikamgarh Collector Tikamgarh Dharmendrashigh Lodhi Chandra Shekhar Aazad Sanju Choudhary
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ललितपुर के मड़ावरा तहसील क्षेत्र के ग्राम सौंरई में दो अलग अलग स्थानों पर आग लग गई। जिसमें एक किसान का हजारों रुपए का सामान जल गया। फायर बिग्रेड गाड़ी नहीं पहुंची तो सैकड़ों किसानों ने जैसे - तैसे आग पर काबू पाया। बड़ा हादसा टल गया। पास में ही कई किसानों की कटी हुई गेहूं की फसल पड़ी थी और नजदीक ही जंगल लगा हुआ है। आग बुझाने के दौरान भाजपा मंडल मुकेश पाल का मामूली चेहरा झुलस गया। चेहरा लाल पड़ गया और जलन हो रही। #fire #farmer #agriculture #lalitpur #up
    1
    ललितपुर के मड़ावरा तहसील क्षेत्र के ग्राम सौंरई में दो अलग अलग स्थानों पर आग लग गई। जिसमें एक किसान का हजारों रुपए का सामान जल गया। फायर बिग्रेड गाड़ी नहीं पहुंची तो सैकड़ों किसानों ने जैसे - तैसे आग पर काबू पाया। बड़ा हादसा टल गया। पास में ही कई किसानों की कटी हुई गेहूं की फसल पड़ी थी और नजदीक ही जंगल लगा हुआ है। आग बुझाने के दौरान भाजपा मंडल मुकेश पाल का मामूली चेहरा झुलस गया। चेहरा लाल पड़ गया और जलन हो रही।
#fire #farmer #agriculture #lalitpur #up
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer Pali, Lalitpur•
    12 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले ग्राम गढोली में आग का तांडव: किसानों की सजगता और पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा डायल 112 चालक राजेश्वर यादव और पुलिस आरक्षक मलखान पाल की ग्रामीणों ने की काफी सराहना राजेश बबेले बीना।खिमलासा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गढोली जवाहर में दर्जनों किसानों के खेतों में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। गढोली गांव के लोगों ने तत्काल एकजुट होकर खिमलासा पुलिस को सूचना दी और खुद के पानी के टैंकर और बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया। खिमलासा डायल 112 पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरक्षक मलखान पाल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जमकर मेहनत की। ग्रामीणों ने डायल 112 के आरक्षक को धन्यवाद देते हुए उनके बच्चों को सदैव खुश रहने का आशीर्वाद दिया। हालांकि, आगजनी से एक किसान की सरसों और धनिये की फसल जलकर राख हो गई और दर्जनों किसानों के खेतों की नरवाई जल गई, जिनकी हारबेस्टिंग हो चुकी थी। *डायल 112 चालक राजेश्वर यादव और पुलिस आरक्षक मलखान पाल की सराहना की गई* आग पर काबू पाने के बाद जब बीना, इटावा और मालथौन से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे, तब तक ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर आग बुझा ली थी। इस देरी के लिए अग्निशमन वाहनों की निंदा की गई, जबकि डायल 112 चालक राजेश्वर यादव और पुलिस आरक्षक मलखान पाल की सराहना की गई।
    1
    लोकेशन बीना 
रिपोर्टर राजेश बबेले 
ग्राम गढोली में आग का तांडव: किसानों की सजगता और पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
डायल 112 चालक राजेश्वर यादव और पुलिस आरक्षक मलखान पाल की  ग्रामीणों ने की काफी सराहना
राजेश बबेले 
बीना।खिमलासा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गढोली जवाहर में दर्जनों किसानों के खेतों में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। गढोली गांव के लोगों ने तत्काल एकजुट होकर खिमलासा पुलिस को सूचना दी और खुद के पानी के टैंकर और बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया।
खिमलासा डायल 112 पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरक्षक मलखान पाल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जमकर मेहनत की। ग्रामीणों ने डायल 112 के आरक्षक को धन्यवाद देते हुए उनके बच्चों को सदैव खुश रहने का आशीर्वाद दिया।
हालांकि, आगजनी से एक किसान की सरसों और धनिये की फसल जलकर राख हो गई और दर्जनों किसानों के खेतों की नरवाई जल गई, जिनकी हारबेस्टिंग हो चुकी थी।
*डायल 112 चालक राजेश्वर यादव और पुलिस आरक्षक मलखान पाल की सराहना की गई*
आग पर काबू पाने के बाद जब बीना, इटावा और मालथौन से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे, तब तक ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर आग बुझा ली थी। इस देरी के लिए अग्निशमन वाहनों की निंदा की गई, जबकि डायल 112 चालक राजेश्वर यादव और पुलिस आरक्षक मलखान पाल की सराहना की गई।
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लोकेशन:-बीना रिपोर्टर :-राकेश सेन बीना (सागर)पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध और तनाव का असर अब बीना की सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है। बीना में सुबह 8:00 बजे अंबेडकर चौराहा स्थित भारत पैट्रोलियम पेट्रोल पंप बंद होने से लोगों में आफरी तफरी मची हुई थी । वहां पर भाजपा नेता अजवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पेट्रोल डलवाने आए थे ताकि अष्टमी की पूजन हेतु गांव जा सके किंतु रात में भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं था और अभी भी पेट्रोल नहीं है दूसरी ओर ग्राम गुलोआ के मुकेश पटेल ने बताया कि डीजल नहीं मिल रहा जिससे पूरी खेती प्रभावित हो रही है। सर्वोदय चौराहा स्थित शाह पेट्रोल पंप एवं साहनी पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी कतारे लगी हुई थी तो वही आचवल वार्ड स्थिति लक्ष्मीकांत पेट्रोल पंप बंद होने से लोग दूसरे पेट्रोल पंपों पर जाने के लिए बाध्य हो रहे थे पूर्व ग्रामीण विस्तर अधिकारी सुखलाल अहिरवार ने बताया कि पेट्रोल पंप बंद होने से परेशान हो रहे हैं अब देखते हैं कहां पर पेट्रोल मिल रहा। ऐसे में लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं किंतु अफवाहों के कारण यह स्थिति निर्मित हो रही है ऐसा अधिकारियों का कहना है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका और सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल के दाम बेतहाशा बढऩे की अफवाहों ने बीना में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। हालत यह है कि जो लोग सामान्य दिनों में अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार 100 या 200 रुपए का ईंधन भरवाते थे। 1500 रुपए तक का डलवा रहे पेट्रोल वे अब भविष्य की असुरक्षा के डर से 500 से 1500 रुपए तक का पेट्रोल डलवा रहे हैं। घबराहट का आलम यह है कि लोग अपनी गाडिय़ों की टंकियां फुल कराने के साथ-साथ घरों में सुरक्षित रखने के लिए 20 से 50 लीटर के प्लास्टिक केन लेकर पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे संकट और गहरा गया है।
    1
    लोकेशन:-बीना
रिपोर्टर :-राकेश सेन 
बीना (सागर)पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध और तनाव का असर अब बीना की सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है। बीना में सुबह 8:00 बजे अंबेडकर चौराहा स्थित भारत पैट्रोलियम पेट्रोल पंप बंद होने से लोगों में आफरी तफरी मची हुई थी । वहां पर भाजपा नेता अजवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पेट्रोल डलवाने आए थे ताकि अष्टमी की पूजन हेतु गांव जा सके किंतु रात में भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं था और अभी भी पेट्रोल नहीं है दूसरी ओर ग्राम गुलोआ के मुकेश पटेल ने बताया कि डीजल नहीं मिल रहा जिससे पूरी खेती प्रभावित हो रही है।
सर्वोदय चौराहा स्थित शाह पेट्रोल पंप एवं साहनी पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी कतारे लगी हुई थी तो वही आचवल वार्ड स्थिति लक्ष्मीकांत पेट्रोल पंप बंद होने से लोग दूसरे पेट्रोल पंपों पर जाने के लिए बाध्य हो रहे थे पूर्व ग्रामीण विस्तर अधिकारी सुखलाल अहिरवार ने बताया कि पेट्रोल पंप बंद होने से परेशान हो रहे हैं अब देखते हैं कहां पर पेट्रोल मिल रहा। 
ऐसे में लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं किंतु अफवाहों के कारण यह स्थिति निर्मित हो रही है ऐसा अधिकारियों का कहना है।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका और सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल के दाम बेतहाशा बढऩे की अफवाहों ने बीना में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। 
हालत यह है कि जो लोग सामान्य दिनों में अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार 100 या 200 रुपए का ईंधन भरवाते थे। 
1500 रुपए तक का डलवा रहे पेट्रोल वे अब भविष्य की असुरक्षा के डर से 500 से 1500 रुपए तक का पेट्रोल डलवा रहे हैं। घबराहट का आलम यह है कि लोग अपनी गाडिय़ों की टंकियां फुल कराने के साथ-साथ घरों में सुरक्षित रखने के लिए 20 से 50 लीटर के प्लास्टिक केन लेकर पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे संकट और गहरा गया है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.