logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले ग्राम गढोली में आग का तांडव: किसानों की सजगता और पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा डायल 112 चालक राजेश्वर यादव और पुलिस आरक्षक मलखान पाल की ग्रामीणों ने की काफी सराहना राजेश बबेले बीना।खिमलासा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गढोली जवाहर में दर्जनों किसानों के खेतों में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। गढोली गांव के लोगों ने तत्काल एकजुट होकर खिमलासा पुलिस को सूचना दी और खुद के पानी के टैंकर और बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया। खिमलासा डायल 112 पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरक्षक मलखान पाल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जमकर मेहनत की। ग्रामीणों ने डायल 112 के आरक्षक को धन्यवाद देते हुए उनके बच्चों को सदैव खुश रहने का आशीर्वाद दिया। हालांकि, आगजनी से एक किसान की सरसों और धनिये की फसल जलकर राख हो गई और दर्जनों किसानों के खेतों की नरवाई जल गई, जिनकी हारबेस्टिंग हो चुकी थी। *डायल 112 चालक राजेश्वर यादव और पुलिस आरक्षक मलखान पाल की सराहना की गई* आग पर काबू पाने के बाद जब बीना, इटावा और मालथौन से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे, तब तक ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर आग बुझा ली थी। इस देरी के लिए अग्निशमन वाहनों की निंदा की गई, जबकि डायल 112 चालक राजेश्वर यादव और पुलिस आरक्षक मलखान पाल की सराहना की गई।

11 hrs ago
user_बिजय चोहन
बिजय चोहन
Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले ग्राम गढोली में आग का तांडव: किसानों की सजगता और पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा डायल 112 चालक राजेश्वर यादव और पुलिस आरक्षक मलखान पाल की ग्रामीणों ने की काफी सराहना राजेश बबेले बीना।खिमलासा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गढोली जवाहर में दर्जनों किसानों के खेतों में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। गढोली गांव के लोगों ने तत्काल एकजुट होकर खिमलासा पुलिस को सूचना दी और खुद के पानी के टैंकर और बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया। खिमलासा डायल 112 पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरक्षक मलखान पाल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जमकर मेहनत की। ग्रामीणों ने डायल 112 के आरक्षक को धन्यवाद देते हुए उनके बच्चों को सदैव खुश रहने का आशीर्वाद दिया। हालांकि, आगजनी से एक किसान की सरसों और धनिये की फसल जलकर राख हो गई और दर्जनों किसानों के खेतों की नरवाई जल गई, जिनकी हारबेस्टिंग हो चुकी थी। *डायल 112 चालक राजेश्वर यादव और पुलिस आरक्षक मलखान पाल की सराहना की गई* आग पर काबू पाने के बाद जब बीना, इटावा और मालथौन से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे, तब तक ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर आग बुझा ली थी। इस देरी के लिए अग्निशमन वाहनों की निंदा की गई, जबकि डायल 112 चालक राजेश्वर यादव और पुलिस आरक्षक मलखान पाल की सराहना की गई।

  • user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश
    🙏
    10 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान नरसिंह मंदिर प्रारंभ से निकली राम लाल की पाल की यात्रा
    1
    लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान नरसिंह मंदिर प्रारंभ से निकली राम लाल की पाल की यात्रा
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोकेशन :-बीना रिपोर्टर :-राकेश सेन बीना :-भय प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी भगवान श्री राम का जन्म उत्सव (रामनवमी) केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करने के अवसर पर भव्य जन्म उत्सव मनाया गया। आज के दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और पूरे दिन भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान राम की आराधना करते हैं। बीना मैं मां जागेश्वरी धाम श्री राम दरबार, देव रघुनाथ बड़ा मंदिर, श्री राम नाम सिद्ध,राम मंदिर बड़ी बजरिया, राम मंदिर छोटी बजरिया, कटरा मंदिर श्री राम दरबार, एवं ग्रामीण क्षेत्र के आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां ठीक दोपहर 12:00 मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया मंदिरों में घंटों-घड़ियालों की गूंज के बीच आरती हुई भक्तों ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। रामनवमी का धार्मिक महत्व रामनवमी को धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। भगवान राम ने अपने जीवन में आदर्श पुत्र, आदर्श राजा और आदर्श पति का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। यही कारण है कि रामनवमी का पर्व लोगों को नैतिक मूल्यों की याद दिलाता है। भक्ति के साथ सामाजिक संदेश रामनवमी के अवसर पर कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती हैं। कहीं भंडारे लगाए जाते हैं, तो कहीं गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र वितरित किए जाते हैं। यह पर्व समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी देता है।
    1
    लोकेशन :-बीना
रिपोर्टर :-राकेश सेन
बीना :-भय प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी भगवान श्री राम का जन्म उत्सव (रामनवमी) केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करने के अवसर पर भव्य जन्म उत्सव मनाया गया।
आज के दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और पूरे दिन भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान राम की आराधना करते हैं।
बीना मैं मां जागेश्वरी धाम श्री राम दरबार, देव रघुनाथ बड़ा मंदिर, श्री राम नाम सिद्ध,राम मंदिर बड़ी बजरिया, राम मंदिर छोटी बजरिया, कटरा मंदिर श्री राम दरबार, एवं ग्रामीण क्षेत्र के आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां ठीक दोपहर 12:00 मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया मंदिरों में घंटों-घड़ियालों की गूंज के बीच आरती हुई भक्तों ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
रामनवमी का धार्मिक महत्व
रामनवमी को धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। भगवान राम ने अपने जीवन में आदर्श पुत्र, आदर्श राजा और आदर्श पति का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। यही कारण है कि रामनवमी का पर्व लोगों को नैतिक मूल्यों की याद दिलाता है।
भक्ति के साथ सामाजिक संदेश
रामनवमी के अवसर पर कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती हैं। कहीं भंडारे लगाए जाते हैं, तो कहीं गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र वितरित किए जाते हैं। यह पर्व समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी देता है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • खबर जिला सागर से। डायल 112 जिला सागर दिनांक 26/03/26 *पुलिस कंट्रोल रूम सागर" डायल-112 की तत्परता से बिछड़ी मासूम बच्ची सुरक्षित*परिवार से मिली – सागर पुलिस की संवेदनशीलता और मुस्तैदी का सराहनीय उदाहरण"* सागर जिले में पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में संचालित डायल-112 सेवा द्वारा एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। दिनांक …26/03/26…… को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल से सागर कंट्रोल रूम को इवेंट नंबर 26032601146 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक छोटी बच्ची सागर रेलवे स्टेशन पर अकेली उतर गई है, जबकि उसके परिजन ट्रेन में सोए होने के कारण आगे निकल गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर में पदस्थ उप निरीक्षक आरकेएस चौहान द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल एफआरबी 05 गोपालगंज को समझाइश देकर स्टेशन के लिए रवाना किया गया। एफआरबी टीम ने मौके पर पहुंचकर जीआरपी सागर के सहयोग से त्वरित सर्चिंग अभियान चलाया और कुछ ही समय में मासूम बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया। इसके बाद बच्ची को सुरक्षा के साथ पुलिस कंट्रोल रूम सागर लाया गया, जहां से परिजनों से फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उन्हें तत्काल बुलाया गया। पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि वे मैहर क्षेत्र के समीपस्थ गांव से खुरई में खेतों की कटाई का कार्य करने आए थे और वापसी के दौरान ट्रेन में सभी को नींद लग गई। सागर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान बच्ची को लगा कि सभी उतर गए हैं, जिस कारण वह अपना छोटा बैग लेकर प्लेटफॉर्म पर उतर गई। आगे जाकर जब परिजनों को बच्ची के साथ न होने का अहसास हुआ तो वे घबरा गए। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद एक जागरूक महिला द्वारा डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया गया। सागर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते बच्ची को सुरक्षित बरामद कर कुछ ही समय में परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू थे और उन्होंने सागर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस कंट्रोल रूम सागर से उप निरीक्षक आरकेएस चौहान एवं उनकी टीम, तथा एफआरबी गोपालगंज से प्रधान आरक्षक कमलेश मिश्रा एवं पायलट विक्रांत सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। जोर जोर से रोती हुई मासूम बच्ची को सकुशल और मुस्कुराते हुए देखकर पुलिस कर्मियों को भी अत्यंत संतोष एवं खुशी का अनुभव हुआ। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि सागर पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ आमजन की सेवा में भी सदैव तत्पर है।
    1
    खबर जिला सागर से।
डायल 112 जिला सागर 
दिनांक 26/03/26
*पुलिस कंट्रोल रूम सागर" डायल-112 की तत्परता से बिछड़ी मासूम बच्ची सुरक्षित*परिवार से मिली – सागर पुलिस की संवेदनशीलता और मुस्तैदी का सराहनीय उदाहरण"*
सागर जिले में  पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में संचालित डायल-112 सेवा द्वारा एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
दिनांक …26/03/26…… को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल से सागर कंट्रोल रूम को इवेंट नंबर 26032601146 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक छोटी बच्ची सागर रेलवे स्टेशन पर अकेली उतर गई है, जबकि उसके परिजन ट्रेन में सोए होने के कारण आगे निकल गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर में पदस्थ उप निरीक्षक आरकेएस चौहान द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल एफआरबी 05 गोपालगंज को समझाइश देकर स्टेशन के लिए रवाना किया गया।
एफआरबी टीम ने मौके पर पहुंचकर जीआरपी सागर के सहयोग से त्वरित सर्चिंग अभियान चलाया और कुछ ही समय में मासूम बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया। इसके बाद बच्ची को सुरक्षा के साथ पुलिस कंट्रोल रूम सागर लाया गया, जहां से परिजनों से फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उन्हें तत्काल बुलाया गया।
पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि वे मैहर क्षेत्र के समीपस्थ गांव से खुरई में खेतों की कटाई का कार्य करने आए थे और वापसी के दौरान ट्रेन में सभी को नींद लग गई। सागर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान बच्ची को लगा कि सभी उतर गए हैं, जिस कारण वह अपना छोटा बैग लेकर प्लेटफॉर्म पर उतर गई। आगे जाकर जब परिजनों को बच्ची के साथ न होने का अहसास हुआ तो वे घबरा गए। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद एक जागरूक महिला द्वारा डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया गया।
सागर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते बच्ची को सुरक्षित बरामद कर कुछ ही समय में परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू थे और उन्होंने सागर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस कंट्रोल रूम सागर से उप निरीक्षक आरकेएस चौहान एवं उनकी टीम, तथा एफआरबी गोपालगंज से प्रधान आरक्षक कमलेश मिश्रा एवं पायलट विक्रांत सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
जोर जोर से रोती हुई मासूम बच्ची को सकुशल और मुस्कुराते हुए देखकर पुलिस कर्मियों को भी अत्यंत संतोष एवं खुशी का अनुभव हुआ। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि सागर पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ आमजन की सेवा में भी सदैव तत्पर है।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले में गेंहू की कटाई के दौरान हार्वेस्टर में लगी आग, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल। टीकमगढ़ जिले की लिधौरा तहसील के दलुपुरा के पास हार्वेस्टर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में हार्वेस्टर का ड्राइवर आग में झुलस गया। ड्राइवर को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड मशीन पहुंच गई। फायर ब्रिगेड मशीन ने हार्वेस्टर में लगी आग पर काबू पाया गया।
    1
    टीकमगढ़ जिले में गेंहू की कटाई के दौरान हार्वेस्टर में लगी आग, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल।
टीकमगढ़ जिले की लिधौरा तहसील के दलुपुरा के पास हार्वेस्टर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में हार्वेस्टर का ड्राइवर आग में झुलस गया। ड्राइवर को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड मशीन पहुंच गई। फायर ब्रिगेड मशीन ने हार्वेस्टर में लगी आग पर काबू पाया गया।
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer Pali, Lalitpur•
    12 hrs ago
  • Madhya Pradesh mein afwah Se Badi petrol aur diesel ki killat subah 5:00 baje se line mein isase 25% petrol ki khabat jyada bad gai hai
    1
    Madhya Pradesh mein afwah Se Badi petrol aur diesel ki killat subah 5:00 baje se line mein isase 25% petrol ki khabat jyada bad gai hai
    user_Tejsingh lodhi
    Tejsingh lodhi
    राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Abhishek Jatav
    1
    Post by Abhishek Jatav
    user_Abhishek Jatav
    Abhishek Jatav
    बहादुरपुर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सागर कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर एसडीएम अमन मिश्रा ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे नरयावली स्थित एचपीसीएल एवं आईओसीएल डिपो का निरीक्षण किया।
    1
    सागर कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर एसडीएम अमन मिश्रा ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे नरयावली स्थित एचपीसीएल एवं आईओसीएल डिपो का निरीक्षण किया।
    user_Journalist suraj sen
    Journalist suraj sen
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नरसिंह मंदिर से निकला रामनवमी पर भव्य पाल की यात्रा
    1
    नरसिंह मंदिर से निकला रामनवमी पर भव्य पाल की यात्रा
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.