Shuru
Apke Nagar Ki App…
Abhishek Jatav
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Abhishek Jatav1
- "स्कूल रिजल्ट ने मचाई खलबली – जिला अधिकारी ने प्राचार्य को नोटिस जारी किया!" #LotterySchoolResults #ExamFailure #EducationCrisis #SchoolScandal #StudentNews1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान नरसिंह मंदिर प्रारंभ से निकली राम लाल की पाल की यात्रा1
- लोकेशन :-बीना रिपोर्टर :-राकेश सेन बीना :-भय प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी भगवान श्री राम का जन्म उत्सव (रामनवमी) केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करने के अवसर पर भव्य जन्म उत्सव मनाया गया। आज के दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और पूरे दिन भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान राम की आराधना करते हैं। बीना मैं मां जागेश्वरी धाम श्री राम दरबार, देव रघुनाथ बड़ा मंदिर, श्री राम नाम सिद्ध,राम मंदिर बड़ी बजरिया, राम मंदिर छोटी बजरिया, कटरा मंदिर श्री राम दरबार, एवं ग्रामीण क्षेत्र के आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां ठीक दोपहर 12:00 मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया मंदिरों में घंटों-घड़ियालों की गूंज के बीच आरती हुई भक्तों ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। रामनवमी का धार्मिक महत्व रामनवमी को धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। भगवान राम ने अपने जीवन में आदर्श पुत्र, आदर्श राजा और आदर्श पति का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। यही कारण है कि रामनवमी का पर्व लोगों को नैतिक मूल्यों की याद दिलाता है। भक्ति के साथ सामाजिक संदेश रामनवमी के अवसर पर कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती हैं। कहीं भंडारे लगाए जाते हैं, तो कहीं गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र वितरित किए जाते हैं। यह पर्व समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी देता है।1
- रीवा 26 मार्च 2026. मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक त्यौहारों के दौरान कानून और व्यवस्था की कड़ी निगरानी करें। सभी एसपी जोनल प्लान तैयार करके 31 मार्च तक प्रस्तुत कर दें। नशीले पदार्थों के विरूद्ध अभियान चलाने के साथ-साथ जन जागरूकता अभियान चलाएं। एनकोर समिति की हर महीने बैठक करके कार्यवाही विवरण पोर्टल पर दर्ज कराएं। सीएम हेल्पलाइन में सौ दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण कराएं। अविवादित नामांतरण तथा बटवारा के प्रकरण समय सीमा में निराकृत करें। सभी जिले निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व का संग्रहण कराएं। सागर, इंदौर, भोपाल और जबलपुर जिले इस पर विशेष ध्यान दें। स्वामित्व योजना में शेष लंबित प्रकरणों का निराकरण एक माह में कराएं। इस योजना में मध्यप्रदेश देश में सबसे आगे है। मुख्य सचिव ने कहा कि मनरेगा योजना से जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य प्राथमिकता से कराएं। इसे जल गंगा अभियान में शामिल करके पोर्टल पर प्रगति दर्ज करें। मनरेगा से दो लाख 51 हजार कार्य स्वीकृत हैं। इनमें जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता देने से जल गंगा संवर्धन अभियान अधिक प्रभावी बनेगा। एकल नलजल योजनाओं का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा कराकर इन्हें ग्राम पंचायतों को समारोहपूर्वक हैण्डओवर करें। साथ ही सभी घरों में नल कनेक्शन और पानी की आपूर्ति भी सुनिश्चित कराएं। एकल नलजल योजनाओं के स्रोत तथा हैण्डपंपों में रिचार्ज पिट बनाएं। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्राकृतिक खेती, खाद के ई टोकन से शत-प्रतिशत वितरण, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पर निगरानी के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की प्रदेश में पर्याप्त उपलब्धता है। इस संबंध में आमजनों को लगातार जानकारी दें। बैठक में अधिकारियों को गेंहू उपार्जन की तैयारी, स्वरोजगार योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति, नरवाई प्रबंधन, अग्नि दुर्घटना से बचाव के उपाय, राहवीर योजना तथा प्रधानमंत्री दुर्घटना राहत योजना के संबंध में निर्देश दिए गए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कमिश्नर कार्यालय से कमिश्नर बीएस जामोद, संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, उपायुक्त एलएल अहिरवार तथा कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किए माँ शारदा के दर्शन प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की रीवा 26 मार्च 2026. उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर मैहर पहुंचकर शक्तिस्वरूपा माँ शारदा देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। प्रभु श्रीराम के आदर्श समाज के लिए मार्गदर्शक - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएँ दीं रीवा 26 मार्च 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और आदर्शों का अनुपम उदाहरण है, जो हमें धर्म, कर्तव्यनिष्ठा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्श समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे जिले में डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त भण्डार है मौजूद - कलेक्टर डीजल पेट्रोल से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें - कलेक्टर रीवा 26 मार्च 2026. रीवा जिले के पेट्रोल पंपों में डीजल और पेट्रोल का लगातार वितरण किया जा रहा है। कुछ पेट्रोल पंपों में स्टॉक समाप्त होने के कारण वितरण नहीं हो रहा है। डीजल और पेट्रोल के टैंकर आते ही इनमें भी वितरण शुरू हो जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि रीवा जिले में डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त भण्डार मौजूद है। जिले में प्रतिदिन डीजल की 90 हजार लीटर तथा पेट्रोल की 50 हजार लीटर की औसतन बिक्री होती है। अफवाहों के कारण 25 मार्च को इनकी मांग सामान्य से तीन गुना हो गई, जिसके कारण पेट्रोल पंपों में डीजल और पेट्रोल प्राप्त करने के लिए कतारें लगने लगीं। जिले में 26 मार्च को दोपहर 12 बजे तक 5 लाख लीटर से अधिक डीजल और पेट्रोल भण्डारित है। अलग-अलग पेट्रोल पंपों के 15 टैंकर रास्ते में हैं। शहरी क्षेत्र के कुछ पेट्रोल पंपों में एक साथ उपभोक्ताओं के पहुंचने के कारण वितरण में कठिनाई हो रही है। सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा पुलिस अधिकारी पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस वितरण की व्यवस्थाएं मौके पर जाकर सुनिश्चित कर रहे हैं। कलेक्टर ने आमजनता से अपील करते हुए कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कमी के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें। डीजल और पेट्रोल का भय के कारण भण्डारण न करें। आमजनता को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार डीजल और पेट्रोल लगातार प्राप्त होगा। पेट्रोल पंपों में पेनिक डिमांड के कारण आम उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। आमजन अपनी आवश्यकता के अनुसार पेट्रोल डीजल प्राप्त करें। इनकी आपूर्ति के लिए पूरी तरह से आश्वस्त रहें। सोशल मीडिया तथा अन्य संचार माध्यमों में डीजल और पेट्रोल के संबंध में भ्रामक समाचार और अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इनके विरूद्ध समुचित कार्यवाही की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने बेला-चोरहटा बाईपास निर्माण कार्य का लिया जायजा रीवा 26 मार्च 2026.उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बेला-चोरहटा बाईपास निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हो तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। यह मार्ग क्षेत्रीय यातायात को सुगम बनाते हुए आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा। हमारा लक्ष्य है कि विकास कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हों, जिससे प्रदेश की आधारभूत संरचना और अधिक सुदृढ़ हो। सिंचाई परियोजनाओं का कार्य जून माह तक पूरा कराएं - कलेक्टर रीवा 26 मार्च 2026. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में जिले में सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि बहुती सिंचाई परियोजना, त्योंथर फ्लो सिंचाई परियोजना तथा नईगढ़ी सिंचाई परियोजना का कार्य जून माह तक पूरा कराएं। भू अर्जन के शेष प्रकरण तत्काल निराकृत कराएं। मुख्य नहर तथा डिस्ट्रीब्यूटरी नहरों का निर्माण तेजी से कराएं जिससे अगली फसल में किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके। बहुती सिंचाई परियोजना से रीवा जिले के गुढ़, मनगवां, सिरमौर, मऊगंज जिले के देवतालाब क्षेत्र तथा सतना जिले के रामपुर बघेलान तहसील के गांवों को पानी मिलेगा। कलेक्टर ने कहा कि त्योंथर फ्लो परियोजना तथा त्योंथर माइक्रो परियोजना का कार्य भी बारिश से पहले पूरा कराएं। दिव्यगवां शासकीय महाविद्यालय से समन्वय बनाकर नहर का शेष बचा कार्य पूरा कराएं। नहर में यदि किसी ने अवैध रूप से कब्जा किया है तो उस पर पुलिस के सहयोग से कार्यवाही करें। लोनीबांध परियोजना तथा नईगढ़ी माइक्रो सिंचाई परियोजना का कार्य भी तेजी से पूरा कराएं। बैठक में कार्यपालन यंत्री मनोज तिवारी ने बताया कि बहुती नहर की कुल लम्बाई 56 किलोमीटर है। इसमें अलग-अलग भाग में लगभग 14 किलोमीटर में निर्माण कार्य शेष है। इसे 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। एक्वाडक्ट का कार्य 30 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। बैठक में कार्यपालन यंत्री बीपी मिश्रा ने बताया कि बीहर बराज के पास सेमरिया में तीन पम्प हाउस बनाए जा रहे हैं। इनमें से दो का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। एक का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। नहर बनाने के लिए हार्डस्टेटा होने के कारण 17 गांवों में सीमित क्षमता से ब्लास्टिंग का कार्य किया गया। नहरों का निर्माण जून माह तक पूरा हो जाएगा। बैठक में कार्यपालन यंत्री अमरदीप त्रिपाठी ने बताया कि त्योंथर परियोजना में नहर का कार्य पूरा हो गया है। 15 स्थानों में भू अर्जन की कार्यवाही की जा रही है। दिव्यगवां कालेज के समीप लगभग सौ मीटर नहर का निर्माण शेष है। त्योंथर माइक्रो परियोजना का कार्य जून माह तक पूरा हो जाएगा। त्योंथर फ्लो परियोजना तथा लोनीबांध परियोजना का कार्य अगले वर्ष मार्च माह तक पूरा होगा। बहुती परियोजना से इस वर्ष 10 हजार हेक्टेयर में पानी उपलब्ध कराया गया। निर्माणाधीन पनवार सिंचाई परियोजना तथा महाना परियोजना का कार्य पूरा होने पर 14 हजार 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। आगामी दो वर्ष में सिंचाई परियोजनाओं का कार्य पूरा हो जाने पर रीवा जिले के लगभग 96 प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। बैठक में जल संसाधन विभाग के सहायक यंत्री तथा निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने रानी तालाब मंदिर में की पूजा-अर्चना रीवा 26 मार्च 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा शहर में स्थित रानी तालाब मंदिर में महाअष्टमी के अवसर पर माँ काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने सभी के कल्याण के लिए मंगल कामना की। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया। क उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा की रीवा 26 मार्च 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने न्यू सर्किट हाउस रीवा में हिनौती गौधाम में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि शेष कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने गौ शेड के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के शेष कार्य आगामी 3 दिनों में पूर्ण करें। उन्होंने कार्यो के भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। संभाग में सरसों की बिक्री के लिए 29004 किसानों ने कराया पंजीयन रीवा 26 मार्च 2026. रीवा संभाग में पिछले तीन वर्षों से सरसों के क्षेत्र और उत्पादन लगातार वृद्धि हो रही है। किसान हाईब्रिाड बीज का उपयोग करके अच्छी मात्रा में उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। रीवा संभाग में सरसों उपार्जन के लिए 29004 किसानों ने पंजीयन कराया है। संभाग की 11 कृषि उपज मंडियों में पंजीकृत किसानों से निर्धारित दरों पर सरसों का उपार्जन किया जाएगा। सरसों उत्पादक किसानों को भावांतर योजना का भी लाभ दिया जाएगा। सरसों का उपार्जन एक अप्रैल से 30 जून तक किया जाएगा। कमिश्नर बीएस जामोद ने उप संचालक मण्डी को सभी कृषि उपज मंडियों में सरसों के उपार्जन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उप संचालक मण्डी ने बताया कि रीवा जिले में कृषि उपज मण्डी करहिया, चाकघाट तथा बैकुण्ठपुर में सरसों की खरीद की जाएगी। मैहर जिले में रामनगर, अमरपाटन तथा मैहर कृषि उपज मण्डी, सतना जिले में नागौद तथा सतना कृषि उपज मण्डी, सीधी जिले में सीधी कृषि उपज मण्डी तथा सिंगरौली जिले में सिंगरौली कृषि उपज मण्डी एवं मऊगंज में मऊगंज कृषि उपज मण्डी में सरसों की खरीद की जाएगी। इस वर्ष सरसों का अच्छा उत्पादन होने के कारण मण्डी में अच्छी आवक हो रही है। वर्तमान में 6500 से 7200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सरसों किसानों से खरीदा जा रहा है। मॉडल रेट से कम कीमत पर बिक्री होने पर भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा। शून्य प्रतिशत ब्याज का लाभ लेने किसान 28 मार्च तक जमा करें ऋण राशि रीवा 26 मार्च 2026. जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अन्तर्गत रीवा और मऊगंज जिले में 148 कृषि साख सहकारी समितियाँ संचालित हैं। इन समितियों द्वारा खरीफ वर्ष 2025 में लगभग 35 हजार किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर 136 करोड़ रुपए का ऋण दिया गया था। इनमें से 33500 किसानों द्वारा 128 करोड़ रुपए ऋण राशि जमा करा दी गई है। इस संबंध में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के महाप्रबंधक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने शेष किसानों से 28 मार्च तक बैंक से ली गई ऋण राशि जमा करने को कहा है, जिससे उन्हें ऋण पर शून्य प्रतिशत ब्याज का लाभ मिल सके। 28 मार्च के बाद जमा होने वाली ऋण राशि में शून्य प्रतिशत ब्याज का लाभ नहीं मिलेगा। सुरक्षा से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी - एमडी एमपी ट्रांसको की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक रीवा 26 मार्च 2026. मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) मुख्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा मानकों से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन कार्यों में जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निर्धारित सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। फील्ड में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा कंपनी की पहली जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एमडी ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि मेंटेनेंस अथवा अन्य कार्यों के दौरान सुरक्षा में कमी या अनदेखी के कारण हुई किसी भी दुर्घटना पर अब संबंधित फील्ड अधिकारी के साथ-साथ कार्य कराने वाले जिम्मेदार अधिकारी एवं सुपरवाइजर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कंपनी द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने जैसी कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की गति से अधिक महत्व सुरक्षा को दिया जाए और हर स्तर पर सतर्कता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।1
- खबर जिला सागर से। डायल 112 जिला सागर दिनांक 26/03/26 *पुलिस कंट्रोल रूम सागर" डायल-112 की तत्परता से बिछड़ी मासूम बच्ची सुरक्षित*परिवार से मिली – सागर पुलिस की संवेदनशीलता और मुस्तैदी का सराहनीय उदाहरण"* सागर जिले में पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में संचालित डायल-112 सेवा द्वारा एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। दिनांक …26/03/26…… को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल से सागर कंट्रोल रूम को इवेंट नंबर 26032601146 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक छोटी बच्ची सागर रेलवे स्टेशन पर अकेली उतर गई है, जबकि उसके परिजन ट्रेन में सोए होने के कारण आगे निकल गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर में पदस्थ उप निरीक्षक आरकेएस चौहान द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल एफआरबी 05 गोपालगंज को समझाइश देकर स्टेशन के लिए रवाना किया गया। एफआरबी टीम ने मौके पर पहुंचकर जीआरपी सागर के सहयोग से त्वरित सर्चिंग अभियान चलाया और कुछ ही समय में मासूम बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया। इसके बाद बच्ची को सुरक्षा के साथ पुलिस कंट्रोल रूम सागर लाया गया, जहां से परिजनों से फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उन्हें तत्काल बुलाया गया। पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि वे मैहर क्षेत्र के समीपस्थ गांव से खुरई में खेतों की कटाई का कार्य करने आए थे और वापसी के दौरान ट्रेन में सभी को नींद लग गई। सागर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान बच्ची को लगा कि सभी उतर गए हैं, जिस कारण वह अपना छोटा बैग लेकर प्लेटफॉर्म पर उतर गई। आगे जाकर जब परिजनों को बच्ची के साथ न होने का अहसास हुआ तो वे घबरा गए। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद एक जागरूक महिला द्वारा डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया गया। सागर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते बच्ची को सुरक्षित बरामद कर कुछ ही समय में परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू थे और उन्होंने सागर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस कंट्रोल रूम सागर से उप निरीक्षक आरकेएस चौहान एवं उनकी टीम, तथा एफआरबी गोपालगंज से प्रधान आरक्षक कमलेश मिश्रा एवं पायलट विक्रांत सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। जोर जोर से रोती हुई मासूम बच्ची को सकुशल और मुस्कुराते हुए देखकर पुलिस कर्मियों को भी अत्यंत संतोष एवं खुशी का अनुभव हुआ। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि सागर पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ आमजन की सेवा में भी सदैव तत्पर है।1
- टीकमगढ़ जिले में गेंहू की कटाई के दौरान हार्वेस्टर में लगी आग, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल। टीकमगढ़ जिले की लिधौरा तहसील के दलुपुरा के पास हार्वेस्टर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में हार्वेस्टर का ड्राइवर आग में झुलस गया। ड्राइवर को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड मशीन पहुंच गई। फायर ब्रिगेड मशीन ने हार्वेस्टर में लगी आग पर काबू पाया गया।1
- नरसिंह मंदिर से निकला रामनवमी पर भव्य पाल की यात्रा1