पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय पर नशामुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई शपथ मऊ । बुधवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय, मऊ में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत घातक है। नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नशामुक्त भारत बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व क्षेत्राधिकारी लाइन समस्त क्षेत्राधिकारी, शाखा प्रभारी एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय पर नशामुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई शपथ मऊ । बुधवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय, मऊ में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत
नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत घातक है। नशे के दुष्परिणामों के प्रति
लोगों को जागरूक करना तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने
का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नशामुक्त भारत बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व क्षेत्राधिकारी लाइन समस्त क्षेत्राधिकारी, शाखा प्रभारी एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- आज़मगढ़ : जहानागंज में भव्य 'हर घर तिरंगा यात्रा' मे उमड़ा जनसैलाब, आज़मगढ़ | जिले के जहानागंज विकास खंड परिसर से बुधवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति का अनूठा जज्बा देखने को मिला। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर जहानागंज बाजार होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान रास्ते में देश के अमर शहीदों को नमन किया गया। शहीदों और महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि यात्रा के दौरान जहानागंज बाजार स्थित रामपुर के अमर शहीद के.के. सिंह की प्रतिमा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संपन्न हुई। हाथ में तिरंगा थामे लोगों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस राष्ट्रव्यापी और उत्साहपूर्ण आयोजन में क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि: लक्ष्मण मौर्य विशिष्ट अतिथि: विधान परिषद सदस्य (MLC) विक्रांत सिंह 'रिशु' एवं ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया मंडल अध्यक्ष: राकेश सिंह यात्रा संयोजक: जयप्रकाश यादव मंडल प्रभारी: अजय शंकर मौर्य इसके अलावा कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर चौबे सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस आयोजन ने पूरे जहानागंज क्षेत्र में देशप्रेम की एक नई अलख जगाई।1
- गोरखपुर में 2024 में ओमन चौधरी का हत्या हुआ था उसे टाइम अगर पुलिस प्रशासन सही तरीके से कार्रवाई की होती और ओमन चौधरी की हथियारों का पुलिस प्रशासन काउंटर कर दी होती है तोआज आज के डेट में राहुल चौधरी शिवकुमार तिवारी का हत्यारा नहीं बनता जब योगी सरकार फेल है #गोरखपुर #deoriaup52 #SamajwadiParty #yogi #यादव1
- मेडिकल कॉलेज में नवजात की बिक्री की अफवाह झूठी, बच्चा परिवार के साथ सुरक्षित देवरिया। मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्चे को बेचे जाने की सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को जिला प्रशासन ने पूरी तरह निराधार और झूठा बताया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित नवजात बच्चा सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है। मामले में बच्चे और परिवार की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया कि नवजात की बिक्री से संबंधित जो बातें चर्चा में हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही बिना सत्यापन ऐसी खबरों को आगे साझा करें। प्रशासन ने कहा कि इस तरह की अफवाहों से न केवल लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है, बल्कि जिले की छवि भी प्रभावित होती है। इसलिए किसी भी संवेदनशील मामले में तथ्यों की पुष्टि के बाद ही सूचना साझा की जानी चाहिए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में नवजात बच्चे की बिक्री या इस तरह का कोई वास्तविक मामला आता है तो वह तत्काल जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने और किसी भी संवेदनशील सूचना को बिना पुष्टि के प्रसारित नहीं करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया कि संबंधित नवजात बच्चा अपने परिवार के साथ सुरक्षित है।1
- 1190 युवाओं को मिला रोजगार, 4000 अभ्यर्थियों ने लिया साक्षात्कार में हिस्सा आईटीआई देवरिया में वृहद रोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन, 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने की भर्ती देवरिया। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), देवरिया परिसर में वृहद रोजगार मेले एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। मेले में आईटीआई एवं नॉन-आईटीआई के अभ्यर्थियों के लिए 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले में कुल 4000 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया, जिनमें से कंपनियों द्वारा 1190 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया, जबकि समापन जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि कौशल एवं दक्षता के माध्यम से युवा अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं। युवाओं को अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप क्षेत्र का चयन कर पूरी लगन, मेहनत और समर्पण के साथ निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल का विशेष महत्व है। युवा अपने कौशल को निरंतर विकसित कर रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उनसे अपने कार्य एवं दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। समापन अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली सभी कंपनियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कंपनियां ऐसे रोजगार मेलों में प्रतिभाग कर युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने में योगदान देंगी। जिलाधिकारी ने चयनित अभ्यर्थियों को सेवा भाव के साथ सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आईटीआई के प्रधानाचार्य के.के. राम ने रोजगार मेले के सफल आयोजन में सहयोग करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों एवं उपस्थित प्रबुद्धजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।3
- सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर पक्षपात का लगाया आरोप, देवरिया ग्राम सभा मोहन मुंगेर में सरकारी जमीन और मुख्य मार्ग के रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीण कि आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग तथा शंभू गॉड के रास्ते को लेकर विवाद होने पर ग्रामीणों ने विरोध किया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना रामपुर कारखाना बुलाया। ग्रामीणों के अनुसार थाने पर शंभू गॉड का पक्ष सुनने के बाद थाना प्रभारी ने उन्हें निर्माण कार्य करने की अनुमति देते हुए कथित रूप से कहा कि यदि कोई निर्माण कार्य में बंधा डाले तो फोन करें उसे थाने में बंद कर जेल भेज दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी बात को उचित रूप से नहीं चुना गया। ग्रामीणों के अनुसार राजस्व विभाग की पत्र वाली में गाटा संख्या 45 नवीन परती के के रूप में दर्ज है । उनका कहना है की इस भूमि की अभी तक विद्युत पैमाइश नहीं हुई है। ग्रामीणों का आप है कि शंभू गॉड और उनकी पत्नी को भी यह बात नेपाल द्वारा समझाया गया था कि नवीन प्रति भूमि की पैमाइश होने की तक वहां निर्माण नहीं किया जाएगा उसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब तक जमीन की स्थिति स्पष्ट करने के लिए राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश की जानी बाकी है तो पुलिस द्वारा निर्माण कार्य को लेकर निर्देश कैसे दे दिया गया। इस मामले में ग्रामीणों ने जिला अधिकारी डीएम (उपजिला अधिकारी) (एसडीएम )और तहसीलदार से तत्काल जांच करानकी मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व अभिलेखो के आधार पर जमीन की स्थिति स्पष्ट करा कर ही कोई निर्माण कार्य होना चाहिए।ऊ1
- आजमगढ़ के देवारा में 3 बड़ी मांगों को लेकर जनआंदोलन का ऐलान! नई तहसील, उच्च शिक्षण संस्थान और 100 शैया अस्पताल की मांग को लेकर देवारा विकास सेवा समिति व परशुराम तहसील बनाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन का आह्वान किया है। आयोजकों के मुताबिक देवारा क्षेत्र के लोगों को तहसील, उच्च शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। 📅 7 सितंबर ⏰ सुबह 10 बजे 📍 रिक्शा स्टैंड, कलेक्ट्रेट चौराहा, आजमगढ़ आंदोलन की अपील — पढ़ाई • दवाई • सुनवाई #आजमगढ़ #देवारा #जनआंदोलन #नईतहसील #उच्चशिक्षा #100शैयाअस्पताल #AzamgarhNews1
- घोसी में विकास कार्यों का चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने किया निरीक्षण, नाली-सड़क निर्माण की ली जानकारी घोसी में विकास कार्यों का चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने किया निरीक्षण, नाली-सड़क निर्माण की ली जानकारी मैरिज हाल और प्रवचन स्थल का भी किया दौरा, विकास कार्यों को लेकर जताई संतुष्टि कस्बा खास घोसी में चल रहे नाली, सड़क और विभिन्न गलियों के निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए नगर पंचायत चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चल रहे विकास कार्यों की बारीकी से जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। चेयरमैन ने क्षेत्र में बन रही नालियों और सड़कों की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कस्बे में निर्माणाधीन मैरिज हाल और प्रवचन स्थल का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने विकास कार्यों को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि घोसी में तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों से जनता को जल्द ही बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए अच्छी खबर बताते हुए कहा कि नगर पंचायत का प्रयास है कि हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं मजबूत की जाएं। स्थानीय लोगों ने भी विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और चेयरमैन के निरीक्षण को सकारात्मक कदम बताया।1
- आजमगढ़ : आज़ादी के पावन पर्व पर आज़मगढ़ पुलिस का संदेश: "सुरक्षित आज़मगढ़ - सशक्त भारत" आज़मगढ़ | जनपद में आगामी महा पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार ने समस्त जनपदवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे आएं। बेहतर और सुरक्षित समाज के निर्माण का आह्वान एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा: "आइए, हम सभी संगठित होकर आपसी सहयोग, भाईचारे एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ एक बेहतर, सुरक्षित एवं विकसित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।" सुरक्षा और शांति के पुख्ता इंतजाम स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आज़मगढ़ जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। यूपी पुलिस, एडीजी ज़ोन वाराणसी और पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) आज़मगढ़ के दिशा-निर्देशों के तहत जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।1
- आकांक्षात्मक विकासखंडों में योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश डीएम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रोजगार समेत सभी प्रमुख संकेतकों की समीक्षा कर समयबद्ध सुधार पर दिया जोर देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षात्मक विकासखंडों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, निर्धारित संकेतकों पर उपलब्धियों और अपेक्षित सुधार की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आकांक्षात्मक विकासखंडों में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जिन संकेतकों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से सुधार लाया जाए। स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जोर स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े संकेतकों की समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, कुपोषण और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ समय से मिले और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश शिक्षा से संबंधित संकेतकों की समीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं शिक्षकों के माध्यम से अभिभावकों से नियमित संपर्क स्थापित कर बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। क्षेत्रीय स्तर पर लगातार अनुश्रवण कर बच्चों की उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जाए। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने पर जोर बैठक में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों, सिंचाई, पशुपालन, स्वयं सहायता समूहों, कौशल विकास, रोजगार, वित्तीय समावेशन और आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण कर योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन का सत्यापन करने तथा मौके पर सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आकांक्षात्मक विकासखंडों को विकास के प्रमुख मानकों पर बेहतर स्थिति में लाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और बेहतर कार्ययोजना के साथ कार्य करें। कम प्रगति वाले संकेतकों पर विशेष ध्यान देकर तेजी से सुधार किया जाए। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1