Shuru
Apke Nagar Ki App…
आजमगढ़ के देवारा में 3 बड़ी मांगों को लेकर जनआंदोलन का ऐलान! नई तहसील, उच्च शिक्षण संस्थान और 100 शैया अस्पताल की मांग को लेकर देवारा विकास सेवा समिति व परशुराम तहसील बनाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन का आह्वान किया है। आयोजकों के मुताबिक देवारा क्षेत्र के लोगों को तहसील, उच्च शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। 📅 7 सितंबर ⏰ सुबह 10 बजे 📍 रिक्शा स्टैंड, कलेक्ट्रेट चौराहा, आजमगढ़ आंदोलन की अपील — पढ़ाई • दवाई • सुनवाई #आजमगढ़ #देवारा #जनआंदोलन #नईतहसील #उच्चशिक्षा #100शैयाअस्पताल #AzamgarhNews
TV24 NEWS EXPRESS
आजमगढ़ के देवारा में 3 बड़ी मांगों को लेकर जनआंदोलन का ऐलान! नई तहसील, उच्च शिक्षण संस्थान और 100 शैया अस्पताल की मांग को लेकर देवारा विकास सेवा समिति व परशुराम तहसील बनाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन का आह्वान किया है। आयोजकों के मुताबिक देवारा क्षेत्र के लोगों को तहसील, उच्च शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। 📅 7 सितंबर ⏰ सुबह 10 बजे 📍 रिक्शा स्टैंड, कलेक्ट्रेट चौराहा, आजमगढ़ आंदोलन की अपील — पढ़ाई • दवाई • सुनवाई #आजमगढ़ #देवारा #जनआंदोलन #नईतहसील #उच्चशिक्षा #100शैयाअस्पताल #AzamgarhNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आजमगढ़ के देवारा में 3 बड़ी मांगों को लेकर जनआंदोलन का ऐलान! नई तहसील, उच्च शिक्षण संस्थान और 100 शैया अस्पताल की मांग को लेकर देवारा विकास सेवा समिति व परशुराम तहसील बनाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन का आह्वान किया है। आयोजकों के मुताबिक देवारा क्षेत्र के लोगों को तहसील, उच्च शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। 📅 7 सितंबर ⏰ सुबह 10 बजे 📍 रिक्शा स्टैंड, कलेक्ट्रेट चौराहा, आजमगढ़ आंदोलन की अपील — पढ़ाई • दवाई • सुनवाई #आजमगढ़ #देवारा #जनआंदोलन #नईतहसील #उच्चशिक्षा #100शैयाअस्पताल #AzamgarhNews1
- आजमगढ़ : जहानागंज क्षेत्र चक्रपानपुर में धूमधाम से निकाली गई 'हर घर तिरंगा' यात्रा, उमड़ी भारी भीड़ आजमगढ़ l जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की आन-बान और शान तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना तथा वीर क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना था। मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाण्डेय चक्रपानपुर के नेतृत्व में निकाली गई इस विशाल तिरंगा यात्रा में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी ज्ञानेन्द्र सिंह 'ज्ञानु' जी और वरिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा नेता अशोक सिंह जी ने विशेष रूप से शिरकत की। अतिथियों ने देशप्रेम की भावना को जागृत करते हुए युवाओं को देश के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। आयोजकों ने जताया आभार मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाण्डेय ने इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ समाजसेवियों, छोटे-बड़े भाइयों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सभी को अपनी ढेरों शुभकामनाएं दीं। "भारत की आन-बान और शान तिरंगा हमारे वीर क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है।" —1
- उम्र बढ़ने पर दादा 🤑🤣 कॉमेडी वीडियो! एकदम नई कॉमेडी वीडियो1
- Post by Durgesh Mishra1
- *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण* *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में दिनांक 12.08.2026 को क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभय नाथ मिश्र* द्वारा थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों एवं विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा थाना क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था पाए जाने पर क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना पुलिस की सराहना की गई। साथ ही थाना परिसर को इसी प्रकार स्वच्छ, व्यवस्थित एवं अनुशासित बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहते हुए आमजन के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा पीड़ित एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी पर्वों, धार्मिक आयोजनों एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिसकर्मियों को टीम भावना, अनुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी महुली एवं थाना महुली का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा। थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी धनघटा महोदय द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता एवं प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।1
- बड़हलगंज भारतरत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर 251 फुट मूर्ति निर्माण संकल्प यात्रा हस्ताक्षर अभियान गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज विकासखंड अंतर स्थित खड़ेसरी ग्राम सभा में 251 फुट भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति निर्माण हेतु हस्ताक्षर अभियान संकल्प यात्रा मानव शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी विशिष्ट अतिथि चिलु पर विधानसभा के विधायक राजेश तिवारी जी सुभाष पार्क के प्रदेश सचिव शिखर गुप्ता जी संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतवर्ष के सभी ग्राम सभा में जाकर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को रखना और लोगों से मूर्ति निर्माण हेतु जनमत संग्रह संग्रह करना है।1
- आज़मगढ़ : जहानागंज में भव्य 'हर घर तिरंगा यात्रा' मे उमड़ा जनसैलाब, आज़मगढ़ | जिले के जहानागंज विकास खंड परिसर से बुधवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति का अनूठा जज्बा देखने को मिला। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर जहानागंज बाजार होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान रास्ते में देश के अमर शहीदों को नमन किया गया। शहीदों और महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि यात्रा के दौरान जहानागंज बाजार स्थित रामपुर के अमर शहीद के.के. सिंह की प्रतिमा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संपन्न हुई। हाथ में तिरंगा थामे लोगों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस राष्ट्रव्यापी और उत्साहपूर्ण आयोजन में क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि: लक्ष्मण मौर्य विशिष्ट अतिथि: विधान परिषद सदस्य (MLC) विक्रांत सिंह 'रिशु' एवं ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया मंडल अध्यक्ष: राकेश सिंह यात्रा संयोजक: जयप्रकाश यादव मंडल प्रभारी: अजय शंकर मौर्य इसके अलावा कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर चौबे सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस आयोजन ने पूरे जहानागंज क्षेत्र में देशप्रेम की एक नई अलख जगाई।1
- ❤️❤️❤️!!!!:::::::!!!!♥️💐💐❤️❤️#नाइट #किंग #बादशाहों #ashishzx99 हूं यहां प्रशासन की नहीं अपनी चलती है ❤️❤️❤️!!!!:::::::!!!!♥️💐💐❤️❤️#नाइट #किंग #बादशाहों #ashishzx99 हूं यहां प्रशासन की नहीं अपनी चलती है1