बड़हलगंज भारतरत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर 251 फुट मूर्ति निर्माण संकल्प यात्रा हस्ताक्षर अभियान गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज विकासखंड अंतर स्थित खड़ेसरी ग्राम सभा में 251 फुट भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति निर्माण हेतु हस्ताक्षर अभियान संकल्प यात्रा मानव शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी विशिष्ट अतिथि चिलु पर विधानसभा के विधायक राजेश तिवारी जी सुभाष पार्क के प्रदेश सचिव शिखर गुप्ता जी संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतवर्ष के सभी ग्राम सभा में जाकर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को रखना और लोगों से मूर्ति निर्माण हेतु जनमत संग्रह संग्रह करना है।
बड़हलगंज भारतरत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर 251 फुट मूर्ति निर्माण संकल्प यात्रा हस्ताक्षर अभियान गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज विकासखंड अंतर स्थित खड़ेसरी ग्राम सभा में 251 फुट भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति निर्माण हेतु हस्ताक्षर अभियान संकल्प यात्रा मानव शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी विशिष्ट अतिथि चिलु पर विधानसभा के विधायक राजेश तिवारी जी सुभाष पार्क के प्रदेश सचिव शिखर गुप्ता जी संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतवर्ष के सभी ग्राम सभा में जाकर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को रखना और लोगों से मूर्ति निर्माण हेतु जनमत संग्रह संग्रह करना है।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत कबीर नगर जनपद को 684 करोड रुपए की सौगात दे कर रवाना संत जनपद के विकास के लिए 201 परियोजनाओं के लिए 684 करोड रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पणकर संत कबीर और जनपद के विकास को नई गति प्रदान कर सपा शासन में हुए हत्या बलात्कार की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना उन्होंने कहा कि अब सपा अखिलेश का जंगल राज नहीं है अब यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राज है हमारे राज्य में हत्या डकैती बलात्कार नहीं होते यह सुशासन का राज है। सबका साथ सबका विकास यह हमारा वादा है1
- सीडीओ के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर,। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में भारतीय तिरंगा लेकर विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत 17 अगस्त 2026 तक सभी सम्मानित जनपदवासी अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान एवं आदर भाव के साथ भारतीय तिरंगा फहराएं तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत एवं भावनात्मक संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही देशप्रेम एवं देशभक्ति की भावना का विकास करना तथा देश को आजादी दिलाने वाले अमर बलिदानियों, क्रांतिकारियों एवं शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करना भी अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी, प्रभात फेरी, तिरंगा रैलियों, तिरंगा प्रदर्शनियों एवं अन्य जमीनी स्तर की जनभागीदारी जैसी गतिविधियों के साथ 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ पूरे जनपद में भव्य रूप से मनाया जाएगा।4
- उम्र बढ़ने पर दादा 🤑🤣 कॉमेडी वीडियो! एकदम नई कॉमेडी वीडियो1
- वैष्णवी मिश्रा ने जीते 4 स्वर्ण पदक, काव्यांजलि ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल कर बढ़ाया गोरखपुर का गौरव 🏆 सहजनवा की दो बेटियों ने ऑल इंडिया जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम वैष्णवी मिश्रा ने जीते 4 स्वर्ण पदक, काव्यांजलि ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल कर बढ़ाया गोरखपुर का गौरव गोरखपुर/सहजनवा। सहजनवा की दो होनहार बेटियों वैष्णवी मिश्रा और काव्यांजलि मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता ऑल इंडिया जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप–जिमक्विन 2026 (All India Gymnastics Championship–GYMQUINN 2026) में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दोनों बहनों ने प्रतियोगिता में कुल 8 पदक जीतकर न केवल अपने परिवार का गौरव बढ़ाया, बल्कि सहजनवा, गोरखपुर और उत्तर प्रदेश का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। प्रतियोगिता में लेवल-7 में प्रतिभाग करने वाली महज 11 वर्षीय वैष्णवी मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं उनकी छोटी बहन काव्यांजलि मिश्रा ने लेवल-4 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। दोनों बहनों के शानदार प्रदर्शन की खबर से सहजनवा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। 🇮🇳 देशभर के करीब 1200 जिम्नास्टों ने लिया हिस्सा ऑल इंडिया जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप–जिमक्विन 2026 भारत की प्रतिष्ठित ओपन इनविटेशनल जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिताओं में शामिल है। इसमें देशभर के उत्कृष्ट, उभरते और एलीट स्तर के जिम्नास्टों को प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद स्थित गौडियम इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और प्रमुख जिम्नास्टिक्स अकादमियों से आए करीब 1,200 बाल एवं युवा जिम्नास्टों ने अलग-अलग आयु वर्गों और स्तरों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उभरते खिलाड़ियों के साथ-साथ राष्ट्रीय और एलीट स्तर के जिम्नास्टों ने भी अपनी खेल प्रतिभा और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने और देशभर से करीब 1,200 खिलाड़ियों की भागीदारी के बीच वैष्णवी और काव्यांजलि का शानदार प्रदर्शन उनकी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन को दर्शाता है। 🎖️ तीन पीढ़ियों से सेना से जुड़ा है परिवार दोनों बहनें सहजनवा, जनपद गोरखपुर की रहने वाली हैं और एक गौरवशाली सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके माता-पिता लेफ्टिनेंट कर्नल कमलेश मिश्रा एवं लेफ्टिनेंट कर्नल वंदना शुक्ला भारतीय सेना में सेवारत अधिकारी हैं। सेना में अलग-अलग स्थानों पर कठिन और चुनौतीपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के बावजूद दोनों माता-पिता अपनी बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रोत्साहित करते रहे हैं। उनका मानना है कि अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ खेलों में भी बेटियां देश का नाम रोशन कर सकती हैं। परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दोनों बहनों के दादा ऑनरेरी कैप्टन ओम प्रकाश मिश्रा भी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त वेटरन हैं। इस प्रकार तीन पीढ़ियों से सेना से जुड़े इस परिवार की बेटियों ने खेल के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से परिवार के गौरव में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। 💪 मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षण बना सफलता का आधार वैष्णवी और काव्यांजलि की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन, प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का निरंतर सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। जिम्नास्टिक्स जैसे कठिन खेल में कम उम्र से लगातार अभ्यास करना और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल करना दोनों बहनों के दृढ़ संकल्प और समर्पण को दर्शाता है। चार स्वर्ण पदक जीतने वाली वैष्णवी ने लेवल-7 में अपनी तकनीकी क्षमता और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया, जबकि काव्यांजलि ने लेवल-4 में स्वर्ण के साथ रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी बहुआयामी प्रतिभा साबित की। 🌟 राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य दोनों बहनें भविष्य में जिम्नास्टिक्स के क्षेत्र में और ऊंचाइयां हासिल करने के लक्ष्य के साथ लगातार प्रशिक्षण ले रही हैं। उनका सपना राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। वैष्णवी और काव्यांजलि की उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि सहजनवा और पूरे गोरखपुर क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात है। उनकी सफलता उन तमाम युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों या छोटे शहरों से निकलकर बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने का सपना देखते हैं। दोनों बहनों ने अपनी मेहनत से यह संदेश दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। सही मार्गदर्शन, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प हो तो छोटे शहर और कस्बों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहराया जा सकता है। वैष्णवी और काव्यांजलि की इस शानदार उपलब्धि पर परिवार, क्षेत्र के खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए दोनों बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 🏆🇮🇳4
- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति सिद्धार्थ नगर जिला अधिकारी जी को ज्ञापन सोपा गया1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- हमने बीमारी को भी समाप्त किया है में सीएम योगी आदित्यनाथ किया और माफिया को भी समाप्त किया...1
- 15 अगस्त से पहले डोहरिया शहीद स्मारक सजकर तैयार, युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां 15 अगस्त से पहले डोहरिया शहीद स्मारक सजकर तैयार, युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां गोरखपुर। पाली क्षेत्र स्थित डोहरिया शहीद स्मारक पर 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय और भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से स्मारक परिसर में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, सौंदर्यीकरण तथा महापुरुषों के चित्रांकन का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि समारोह पूरी व्यवस्था और अनुशासन के साथ संपन्न हो सके। ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह ने बताया कि डोहरिया शहीद स्मारक क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर परिसर को आकर्षक रूप देने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि स्मारक की साफ-सफाई के साथ-साथ रंगाई-पुताई, परिसर की सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। उनका कहना है कि कार्यक्रम में क्षेत्र के शहीदों के परिजन, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। ग्राम प्रधान सुनीता देवी के प्रतिनिधि सुभाष ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से भी तैयारियों में पूरा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मारक परिसर की नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है और सभी आवश्यक कार्यों को 14 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों और जिम्मेदार लोगों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि समारोह के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डोहरिया शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद ध्वजारोहण, राष्ट्रगान तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत, समूहगान, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान भी करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि डोहरिया शहीद स्मारक केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों की अमर गाथा का प्रतीक है। ऐसे ऐतिहासिक स्थल पर स्वतंत्रता दिवस मनाना नई पीढ़ी को देशभक्ति, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेते हैं। प्रशासन और आयोजन समिति को उम्मीद है कि इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रहेगी। सभी तैयारियां समय पर पूरी कर समारोह को यादगार और गरिमामय बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।4