भरतपुर जिले के बयाना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और योगेश सहारिया के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में 150 से अधिक पेपर लीक के मामलों ने देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। नेताओं ने मांग की कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों व युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने की मांग उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी अपील की। इस प्रदर्शन के दौरान मनोज पटैल, धीरज चौधरी, योगेश सहारिया, ओमप्रकाश गुप्ता, बबलेश सैनी, राजेश कुशवाहा, फूलवती देवी, नवलकिशोर जाटव, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष सुरीज चौधरी और सचिन कोड़ापुरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भरतपुर जिले के बयाना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और योगेश सहारिया के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। धरने को
संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में 150 से अधिक पेपर लीक के मामलों ने देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। नेताओं ने मांग की कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों व युवाओं
पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने की मांग उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी अपील की। इस प्रदर्शन के दौरान मनोज पटैल, धीरज चौधरी, योगेश सहारिया, ओमप्रकाश गुप्ता, बबलेश सैनी, राजेश कुशवाहा, फूलवती देवी, नवलकिशोर जाटव, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष सुरीज चौधरी और सचिन कोड़ापुरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- भरतपुर जिले के बयाना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और योगेश सहारिया के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में 150 से अधिक पेपर लीक के मामलों ने देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। नेताओं ने मांग की कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों व युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने की मांग उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी अपील की। इस प्रदर्शन के दौरान मनोज पटैल, धीरज चौधरी, योगेश सहारिया, ओमप्रकाश गुप्ता, बबलेश सैनी, राजेश कुशवाहा, फूलवती देवी, नवलकिशोर जाटव, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष सुरीज चौधरी और सचिन कोड़ापुरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- भरतपुर के बयाना में हुई बारिश से बयाना रोडवेज बस स्टैंड बदहाल हो गया है। बस स्टैंड परिसर में कीचड़ और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे यहाँ आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को नीट परीक्षा को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और मारपीट के विरोध में धौलपुर में ज्ञापन सौंपा गया है। जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के नाम यह ज्ञापन धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा को सौंपा। विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमन भार्गव ने जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मियों और बिना वर्दी वाले लोगों द्वारा छात्रों के साथ की गई हिंसा पर कड़ा संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की माँग की है। ज्ञापन में स्पष्ट माँग की गई है कि प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुरुष सुरक्षाकर्मियों और आंदोलन में जबरन हिंसा फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, आंदोलनरत छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा पूरे देश की बार एसोसिएशनों के माध्यम से दिल्ली पुलिस की इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ निंदा प्रस्ताव जारी करने का आह्वान किया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।3
- जगर बांध के पहाड़ी इलाकों में एक दर्जन से अधिक जरखों का मूमेंट देखा गया है। पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ इतनी संख्या में जरखों की आवाजाही दर्ज की गई है।1
- नीट पेपर लीक और विभिन्न मुद्दों को लेकर नंगली सर्किल पर पीएम मोदी का पुतला फूंका गया।1
- NEET-UG पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस विरोध-प्रदर्शन में भरतपुर जिले की रूपबास तहसील से भी कई छात्र दिल्ली पहुंचे हैं और आंदोलन में डटे हुए हैं। प्रदर्शन में शामिल रूपबास के छात्रों के अनुसार, प्रोटेस्ट में पहले से भी ज्यादा छात्र धीरे-धीरे वापस शामिल हो रहे हैं और वे लगातार पल-पल की अपडेट भी भेज रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इसके साथ ही रूपबास से पहुंचे छात्रों ने स्थानीय लोगों से भी आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।1
- धौलपुर जिले के बाड़ी में कंचनपुर थाना क्षेत्र के सुहास गांव में सर्पदंश से छठवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। घटना शाम के वक्त की है, जब छात्र ट्यूशन से लौट रहा था और गांव के रास्ते में उसे सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद परिजन और रिश्तेदार छात्र को अस्पताल ले जाने के बजाय पहले देवता के पास ले गए। वहां स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार में देरी हो जाने के चलते छात्र की जान चली गई। घटना के बाद कंचनपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।3