logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश शेखपुरा -आज दिनांक 17 फरवरी, 2026 ​बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) सैद्धांतिक परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। ​इन केंद्रों का हुआ सघन निरीक्षण ​इस्लामिया हाई स्कूल, ​संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय ​एस.ए. डी.एन. हाई स्कूल ​मारिया आश्रम स्कूल निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। ​पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तैनात पुलिस बल और दंडाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र के आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ​परीक्षार्थियों को विशेष निर्देश ​निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से भी संवाद किया। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दें। साथ ही ​सभी परीक्षार्थी ससमय अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की अफरा-तफरी न हो। ​विलंब से आने वाले छात्रों को नियमों के अनुसार प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ​केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या वर्जित सामग्री ले जाना दंडनीय होगा। ​"प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में कदाचारमुक्त परीक्षा का एक मानक स्थापित हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #sheikhpueanews

on 17 February
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
on 17 February
71172fd0-99a2-4269-a5dc-d7c51ce67679

More news from बिहार and nearby areas
  • अरियरी थाना पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग मामलों में एक शराबी और एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने नवीनगर ककरद गांव निवासी विपिन कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता स्वर्गीय कृष्णा महतो को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में मई अमरपुर गांव निवासी वारंटी राजनीति यादव (उम्र लगभग 55 वर्ष), पिता स्वर्गीय रघु यादव को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी शेखपुरा जिला के अरियरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अरियरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई करते हुए गुरुवार की शाम करीब 4 बजे शराब के नशे में गिरफ्तार विपिन कुमार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जबकि वारंटी राजनीति यादव को न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    2
    अरियरी थाना पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग मामलों में एक शराबी और एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने नवीनगर ककरद गांव निवासी विपिन कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता स्वर्गीय कृष्णा महतो को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में मई अमरपुर गांव निवासी वारंटी राजनीति यादव (उम्र लगभग 55 वर्ष), पिता स्वर्गीय रघु यादव को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी शेखपुरा जिला के अरियरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अरियरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई करते हुए गुरुवार की शाम करीब 4 बजे शराब के नशे में गिरफ्तार विपिन कुमार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जबकि वारंटी राजनीति यादव को न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
  • करंडे थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार की सुबह झाड़ियों से एक नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर झाड़ी में पड़ी बच्ची पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत करंडे थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विनय कुमार,अपर थानाध्यक्ष ललित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात बच्ची को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को झाड़ियों में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।
    1
    करंडे थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार की सुबह झाड़ियों से एक नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर झाड़ी में पड़ी बच्ची पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत करंडे थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विनय कुमार,अपर थानाध्यक्ष ललित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात बच्ची को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को झाड़ियों में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • बिहार के युवा मजदूरी करते हुए परदेस में जान गंवा रहे हैं, नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर हैं और बिहार से वोट लेकर राज करने वाले मोदी-शाह चुप क्यों हैं?
    1
    बिहार के युवा मजदूरी करते हुए परदेस में जान गंवा रहे हैं, नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर हैं और बिहार से वोट लेकर राज करने वाले मोदी-शाह चुप क्यों हैं?
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    18 hrs ago
  • बिहार प्रदेश जनता दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मुंद्रिका कुमार मनोहर जी ने
    1
    बिहार प्रदेश जनता दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मुंद्रिका कुमार मनोहर जी ने
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार प्रदेश जनता दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मुंद्रिका कुमार मनोहर जी ने
    1
    बिहार प्रदेश जनता दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मुंद्रिका कुमार मनोहर जी ने
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Samachar City
    1
    Post by Samachar City
    user_Samachar City
    Samachar City
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    11 hrs ago
  • माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी 'समृद्धि यात्रा' के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शेखपुरा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने आज सर्वा पंचायत में तैनात अधिकारियों व पुलिस बल को विशेष दिशा-निर्देश दिए। ​ ​ सर्वा पंचायत सरकार भवन में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहें और निर्धारित समय से पूर्व अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचें। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या लापरवाही नहीं बरती जाय। ​ ​पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने सुरक्षा मानकों पर चर्चा करते हुए पुलिस बल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम जनों के बैठने और आवागमन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए विशेष चौकसी बरती जाये। रूट चार्ट और कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस बल को हर छोटी गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया। दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि सुरक्षा घेरा अभेद्य रहे। मीडिया बन्धुओं से अपील की गई है कि वे अपने निर्धारित स्थल पर ही रहे। उनसे जिला प्रशासन को विधि व्यवस्था संधारण मे सहयोग करने की भी अपील की गई। ​ ​जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थलों और मुख्यमंत्री के निर्धारित रूट का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सुनिश्चित करें कि बुनियादी सुविधाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। ​प्रशासन का मुख्य लक्ष्य मुख्यमंत्री की इस यात्रा को पूर्णतः सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाना है वर्तमान में जिला प्रशासन के सभी अंग 'अलर्ट मोड' पर हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।
    4
    माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी 'समृद्धि यात्रा' के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शेखपुरा ने अपनी  तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने आज सर्वा पंचायत में तैनात अधिकारियों व पुलिस बल को विशेष दिशा-निर्देश दिए।
​
​   सर्वा पंचायत सरकार भवन में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहें और निर्धारित समय से पूर्व अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचें। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या लापरवाही नहीं बरती जाय।
​
​पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने सुरक्षा मानकों पर चर्चा करते हुए पुलिस बल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  आम जनों के बैठने और आवागमन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए विशेष चौकसी बरती जाये। रूट चार्ट और कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस बल को हर छोटी गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया।  दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि सुरक्षा घेरा अभेद्य रहे। मीडिया बन्धुओं से अपील की गई है कि वे अपने निर्धारित स्थल पर ही रहे। उनसे जिला प्रशासन को विधि व्यवस्था संधारण मे सहयोग करने की भी अपील की गई।
​
​जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक  ने कार्यक्रम स्थलों और मुख्यमंत्री के निर्धारित रूट का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सुनिश्चित करें कि बुनियादी सुविधाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे।
​प्रशासन का मुख्य लक्ष्य मुख्यमंत्री की इस यात्रा को पूर्णतः सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाना है वर्तमान में जिला प्रशासन के सभी अंग 'अलर्ट मोड' पर हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by Samachar City
    1
    Post by Samachar City
    user_Samachar City
    Samachar City
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    11 hrs ago
  • ईद और लगन पर बरनवाल सिंगार एंड गिफ्ट कॉर्नर का खास ऑफर, खरीदारी पर मेकअप बॉक्स फ्री! संपर्क करें - 9709275092
    1
    ईद और लगन पर बरनवाल सिंगार एंड गिफ्ट कॉर्नर का खास ऑफर, खरीदारी पर मेकअप बॉक्स फ्री! संपर्क करें - 9709275092
    user_PRANSHI TV
    PRANSHI TV
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.