logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक दूसरे से क्षमा मांगकर सामूहिक क्षमा याचना पर्व मनाया। दैनिक वीरधरा राजस्थान। भदेसर।उपखंड मुख्यालय स्थित आचार्य श्री नानेश रामेश समता भवन और वितराग भवन में जैन समाज ने पर्युषण पर्व सम्पन्न होने पर सामूहिक क्षमा याचना पर्व मनाया। इस दौरान पिछले साल हुई गलतियों के लिए सभी ने एक-दूसरे से क्षमा मांगी। आचार्य श्री नानेश रामेश समता भवन में समाज के लोगों की मौजूदगी में ब्यावर से आए स्वाध्यायियों का स्वागत किया गया। समाज के पदाधिकारी, समता युवा संघ और महिला मंडल के सदस्यों ने उनका सम्मान किया और उन्हें स्मृति चिन्ह दिए। इसी दौरान कस्बे के भामाशाह मोहन बाई केसरीमल खटोड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री संघ को दीवाल घड़ी भेंट की गई। ट्रस्ट के सदस्य मानक लाल खटोड़ और उनके परिवार के सदस्य कांता देवी, सरिता देवी और बबिता जैन ने यह भेंट दी। इस कार्यक्रम में श्री संघ के कई सदस्य मौजूद रहे। पूरा भवन आचार्य श्री राम गुरु की जय जयकार और जैन धर्म की जय जयकार के नारों से गूंज उठा। भदेसर मुख्यालय पर जैन समाज ने सामूहिक क्षमा याचना के साथ-साथ सभी लोगों से क्षमा मांगी। समाज की ओर से सामूहिक पारना का कार्यक्रम भी किया गया।

19 hrs ago
user_ओम जैन शंभूपुरा
ओम जैन शंभूपुरा
Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
19 hrs ago
83d079d3-9d49-433e-a995-6f9206e4526c

एक दूसरे से क्षमा मांगकर सामूहिक क्षमा याचना पर्व मनाया। दैनिक वीरधरा राजस्थान। भदेसर।उपखंड मुख्यालय स्थित आचार्य श्री नानेश रामेश समता भवन और वितराग भवन में जैन समाज ने पर्युषण पर्व सम्पन्न होने पर सामूहिक क्षमा याचना पर्व मनाया। इस दौरान पिछले साल हुई गलतियों के लिए सभी ने एक-दूसरे से क्षमा मांगी। आचार्य श्री नानेश रामेश समता भवन में समाज के लोगों की मौजूदगी में ब्यावर से आए स्वाध्यायियों का स्वागत किया गया। समाज के पदाधिकारी, समता युवा संघ और महिला मंडल के सदस्यों ने उनका सम्मान किया और उन्हें स्मृति चिन्ह दिए। इसी दौरान कस्बे के भामाशाह मोहन बाई केसरीमल खटोड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री संघ को दीवाल घड़ी भेंट की गई। ट्रस्ट के सदस्य मानक लाल खटोड़ और उनके परिवार के सदस्य कांता देवी, सरिता देवी और बबिता जैन ने यह भेंट दी। इस कार्यक्रम में श्री संघ के कई सदस्य मौजूद रहे। पूरा भवन आचार्य श्री राम गुरु की जय जयकार और जैन धर्म की जय जयकार के नारों से गूंज उठा। भदेसर मुख्यालय पर जैन समाज ने सामूहिक क्षमा याचना के साथ-साथ सभी लोगों से क्षमा मांगी। समाज की ओर से सामूहिक पारना का कार्यक्रम भी किया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • फायर एंड सेफ्टी की ट्रेनिंग | गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ में नए जवानों को दी गई आग से बचाव और सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी। कमांडेंट रवि सिंह के निर्देशन में नगर परिषद फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा जवानों को आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के तरीके, फायर उपकरणों के सही इस्तेमाल और अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें, इसकी व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आरक्षी मंजू कंवर, एचपीसी कमलेश एवं राजेंद्र सहित प्रशिक्षण से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को आपात स्थिति में सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए तैयार करना रहा। 🚒 फायर सेफ्टी की जानकारी — सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी प्रशिक्षण। #गृह_रक्षा_प्रशिक्षण_केंद्र #चित्तौड़गढ़ #FireAndSafety #FireBrigade #SafetyTraining #HomeGuards #RaviSingh #HelloChittorgarh
    3
    फायर एंड सेफ्टी की ट्रेनिंग | गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़

गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ में नए जवानों को दी गई आग से बचाव और सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी। कमांडेंट रवि सिंह के निर्देशन में नगर परिषद फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा जवानों को आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के तरीके, फायर उपकरणों के सही इस्तेमाल और अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें, इसकी व्यावहारिक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान आरक्षी मंजू कंवर, एचपीसी कमलेश एवं राजेंद्र सहित प्रशिक्षण से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को आपात स्थिति में सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए तैयार करना रहा।
🚒 फायर सेफ्टी की जानकारी — सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी प्रशिक्षण।
#गृह_रक्षा_प्रशिक्षण_केंद्र #चित्तौड़गढ़ #FireAndSafety #FireBrigade #SafetyTraining #HomeGuards #RaviSingh #HelloChittorgarh
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    29 min ago
  • सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई। यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
    1
    सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’

चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई।
यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • 70 यूनिट रक्तदान | जयचंद मोहिल हॉस्पिटल छोटी सादड़ी में लगा विशाल रक्तदान शिविर #DesiNews247 #छोटीसादड़ी #रक्तदान #रक्तदानशिविर #70यूनिटरक्तदान #रक्तवीर #शैलेन्द्रसिंहयादव #14वींबाररक्तदान #मानवसेवा #रक्तदानमहादान #Pratapgarh #RajasthanNews #ChhotiSadri #BloodDonation #BloodDonationCamp
    1
    70 यूनिट रक्तदान | जयचंद मोहिल हॉस्पिटल छोटी सादड़ी में लगा विशाल रक्तदान शिविर
#DesiNews247 #छोटीसादड़ी #रक्तदान #रक्तदानशिविर #70यूनिटरक्तदान #रक्तवीर #शैलेन्द्रसिंहयादव #14वींबाररक्तदान #मानवसेवा #रक्तदानमहादान #Pratapgarh #RajasthanNews #ChhotiSadri #BloodDonation #BloodDonationCamp
    user_Mukesh Nai
    Mukesh Nai
    Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 min ago
  • हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कोटा /भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,17 सितम्बर हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कोटा /भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,17 सितम्बर, 2026 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के दौरान सेंट्रल एकेडमी (अंग्रेजी माध्यम) सिनियर सेकेंड्री स्कूल, दादाबाड़ी, कोटा में संगोष्ठी एवं ‘आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने हमारे जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। सहायक निदेशक मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते एवं समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी आज देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं। सेंट्रल एकेडमी के प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सभी को हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय तथा प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा एवं पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।
    4
    हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा
आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कोटा /भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,17 सितम्बर
हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा
आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कोटा /भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,17 सितम्बर, 2026                सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के दौरान सेंट्रल एकेडमी (अंग्रेजी माध्यम) सिनियर सेकेंड्री स्कूल, दादाबाड़ी, कोटा में संगोष्ठी एवं ‘आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने हमारे जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।
सहायक निदेशक मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते एवं समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। 
इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी आज देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं।
सेंट्रल एकेडमी के प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान सभी को हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय तथा प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा एवं पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा गणेश भगवान की पेंटिंग प्रतियोगिता अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा में गणेश बनाओ प्रतियोगिता अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड बिलिया भीलवाड़ा में गणेश उत्सव चल रहा हे ,बुधवार 16.09.2026 बच्चो के लिए गणेश भगवान के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बच्चो ओर महिलाओं में भी भाग लिया ,गणेश भगवान के चित्र बहुत सुंदर बनाए , कपल सदस्यों के लिए मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता हुई । बच्चों को पारितोषिक वितरण किया, प्रतिदिन सुबह शाम आरती ,भोग के साथ कालोनी की महिलाओं द्वारा भजनों का कार्यक्रम भी हो रहा हे । आगामी शुकवार शनिवार को संस्कृतिक संध्या डांडिया 56 भोग रहेगा ,रविवार को विसर्जन होगा और परसादी के आयोजन रहेगा अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया कॉलोनी में सारे त्यौहार बड़े ही अच्छे जोश से उल्लास के साथ मनाया जा रहे हैं।
    4
    अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा गणेश भगवान की पेंटिंग प्रतियोगिता 
अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा में गणेश बनाओ प्रतियोगिता 
अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड बिलिया भीलवाड़ा में गणेश उत्सव चल रहा हे ,बुधवार 16.09.2026 बच्चो के लिए गणेश भगवान के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बच्चो ओर महिलाओं में भी भाग लिया ,गणेश भगवान के चित्र बहुत सुंदर बनाए , कपल सदस्यों के लिए मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता हुई । बच्चों को पारितोषिक वितरण किया,
प्रतिदिन सुबह शाम आरती ,भोग के साथ कालोनी की महिलाओं द्वारा भजनों का कार्यक्रम भी हो रहा हे ।
आगामी शुकवार शनिवार को संस्कृतिक संध्या 
डांडिया 56 भोग रहेगा ,रविवार को विसर्जन होगा और परसादी के आयोजन रहेगा 
अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया कॉलोनी में सारे त्यौहार बड़े ही अच्छे जोश से उल्लास के साथ मनाया जा रहे हैं।
    user_R K Arora
    R K Arora
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • **नीमच में मूर्तिकार के अचानक लापता होने से मचा हंगामा, अधूरी गणेश प्रतिमाओं को लेकर पंडाल समितियों में बढ़ी चिंता** नीमच में गणेश उत्सव से पहले उस समय माहौल गरमा गया, जब गणेश प्रतिमाएं तैयार करने वाला मूर्तिकार गोविंद अचानक लापता हो गया। गोविंद का कोई पता नहीं चलने से उसके यहां तैयार हो रही कई गणेश प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी प्रतिमाएं लेने पहुंचे युवाओं की भीड़ बढ़ गई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। नीमच में गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच मूर्तिकार गोविंद के अचानक लापता होने से हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गोविंद के यहां कई गणेश उत्सव समितियों की प्रतिमाएं तैयार की जा रही थीं, लेकिन उसके अचानक नहीं मिलने से प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी-अपनी प्रतिमाओं को लेकर परेशान युवा और समिति के लोग गोविंद के प्रतिमा निर्माण स्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान लोगों ने वहां का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और अपनी-अपनी प्रतिमाएं ले जाने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कैंट थाना टीआई सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गोविंद के अचानक लापता होने की वजह और उसका पता नहीं चल पाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
    1
    **नीमच में मूर्तिकार के अचानक लापता होने से मचा हंगामा, अधूरी गणेश प्रतिमाओं को लेकर पंडाल समितियों में बढ़ी चिंता**
नीमच में गणेश उत्सव से पहले उस समय माहौल गरमा गया, जब गणेश प्रतिमाएं तैयार करने वाला मूर्तिकार गोविंद अचानक लापता हो गया। गोविंद का कोई पता नहीं चलने से उसके यहां तैयार हो रही कई गणेश प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी प्रतिमाएं लेने पहुंचे युवाओं की भीड़ बढ़ गई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
नीमच में गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच मूर्तिकार गोविंद के अचानक लापता होने से हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गोविंद के यहां कई गणेश उत्सव समितियों की प्रतिमाएं तैयार की जा रही थीं, लेकिन उसके अचानक नहीं मिलने से प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी-अपनी प्रतिमाओं को लेकर परेशान युवा और समिति के लोग गोविंद के प्रतिमा निर्माण स्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान लोगों ने वहां का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और अपनी-अपनी प्रतिमाएं ले जाने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कैंट थाना टीआई सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गोविंद के अचानक लापता होने की वजह और उसका पता नहीं चल पाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
    2
    क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल

श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य
पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए।
जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम
16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन
कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • एसपी धर्मेंद्र सिंह की टीम अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर! यातायात नियमों का पालन करें 🔥 बड़ा सब्जेक्ट चित्तौड़गढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट! एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, अभय कमांड से भी प्रमुख स्थानों की निगरानी—आमजन से यातायात नियमों की पालना की अपील
    1
    एसपी धर्मेंद्र सिंह की टीम अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर! यातायात नियमों का पालन करें
🔥 बड़ा सब्जेक्ट
चित्तौड़गढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट! एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, अभय कमांड से भी प्रमुख स्थानों की निगरानी—आमजन से यातायात नियमों की पालना की अपील
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.