Shuru
Apke Nagar Ki App…
MP के धार जिले में कु+ख्यात आरोपी को सुपारी देकर पति की ह+त्या करवाने वाली पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी को जेल ले जाती पुलिस।।कि-लर अभी फरार।
Noshad ahmad qureshi
MP के धार जिले में कु+ख्यात आरोपी को सुपारी देकर पति की ह+त्या करवाने वाली पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी को जेल ले जाती पुलिस।।कि-लर अभी फरार।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- दिलीप राणावत आपनेता ने इटावा में सोनोग्राफी मशीन को लेकर उठाया मुद्दा1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- बौली:। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार एक्शन प्लान के तहत दिनांक 09 अप्रैल 2026 को "ट्रांसफॉर्मिंग ट्यूजडे अभियान" के तहत साइबर अपराधों के संबंध में अध्यक्ष महोदय विकास नेहरा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय बौंली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जहां तालुका अध्यक्ष महोदय द्वारा साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विकास नेहरा ने बताया कि साइबर अपराध एक व्यापक शब्द है जो कंप्यूटर, नेटवर्क या अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग करके की जाने वाली असंख्य आपराधिक गतिविधियों का वर्णन करता है। साइबर अपराध को साइबर अपराधियों द्वारा की जाने वाली अवैध गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला के अंतर्गत आने वाली एक व्यापक परिभाषा के रूप में समझा जा सकता है। इनमें हैकिंग, फ़िशिंग, टिपरिंग, पहचान की चोरी, रैंसमवेयर और मैलवेयर हमले आदि शामिल हैं। परिणामस्वरूप, साइबर अपराधों की प्रभावी ढंग से जांच, अभियोजन और रोकथाम करना एक निरंतर चलने वाला संघर्ष है जिसमें कई गतिशील चुनौतियां शामिल हैं। साइबर अपराध व्यक्तियों, व्यवसायों और सरकारी संस्थाओं के लिए एक गंभीर खतरा है और इसके परिणामस्वरूप भारी वित्तीय हानि, प्रतिष्ठा को नुकसान और रिकॉर्ड का उल्लंघन हो सकता है। जैसे-जैसे प्रौद्योगिकी आगे बढ़ रही है और अधिक से अधिक लोग दैनिक कार्यों के लिए डिजिटल उपकरणों और नेटवर्क पर निर्भर हो रहे हैं, साइबर अपराध का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे इससे बचाव के उपाय करना अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। इससे बचाव का उपाय सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया का उपयोग करके किया जा सकता है। पैनल अधिवक्ता मोहम्मद जाहिद शिर्वानी, अनिल कुमार शर्मा, अधिकार मित्र बामचंद भदोरिया द्वारा दैनिक जीवन के विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से साइबर अपराध को समझाया गया और इससे बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार योगी, बाल विकास परियोजना विभाग से रेखा कुमारी गुप्ता, तालुका लिपिक गणपत सैनी, विद्यालय के अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- सवाई माधोपुर, 9 अप्रैल। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए सरकारी सेवाओं की प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पंचायत समिति खण्डार में जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में उपखण्ड स्तरीय अटल जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। माह के द्वितीय गुरूवार को आयोजित इस शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 50 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें सरकारी कांटे पर तुलाई में अनियमितता, राजकीय विद्यालय से अतिक्रमण हटाने, आम रास्तों में कीचड़ की समस्या, लाडो योजना की किश्त दिलवाने, नामांतरण, जल निकासी, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिला कलक्टर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।1
- लाखेरी - उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेबारपुरा के गांव छप्पन पूरा में देर रात अज्ञात चोरों द्वारा माता जी के मंदिर को निशाना बनाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरो द्वारा दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपयों को ले गए और चांदी का एक छत्र व माता जी की चांदी की आंखें भी ले गए। पुजारी ने बताया कि पिछले 8 महीना से दान पेटी को नहीं खोला गया था दान पेटी में लगभग एक लाख रुपए से अधिक की राशि होनी चाहिए थी। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। चोरी की इस घटना को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त हैं।2
- कस्बे के नज़दीक ग्राम पलायथा मे दिनांक 9 अप्रैल 2026 गुरुवार को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेश पर तालुका विधिक सेवा समिति के निर्देश पर अंता द्वारा पलायथा ग्राम के मुख्य बाजार मे सहकारी के सामने स्थित मॉर्डन पब्लिक सेकेण्डरी स्कूल मे एक विधिक शिविर आयोजित किया गया जिसमे पेनल अधिवक्ता पुरषोत्तम बिसारती ने विद्यालय के बालक बालिकाओं को सायबर अपराध से जुडी जानकारी दी | शिविर मे अधिवक्ता प्रेम शंकर शांत ने भी सायबर अपराध से होने वाली ठगी एवं उनसे जुडी समस्या के हल करने के लिए कानूनी जानकारी दी साथ ही यह भी कहा कि हमें सायबर अपराध से बचना चाहिए | शिविर मे विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र मीणा, निदेशक तुलसीराम गोचर, अध्यापक गोविंन्द मीणा, शनी मीणा, शालू जंगम सहित विद्यालय के बालक बालिकाऐ सहित अन्य मौजूद रहे1
- Post by Noshad ahmad qureshi1