विधिक जागरूकता शिविर में साइबर अपराधो के संबंध में दी जानकारी, बौली:। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार एक्शन प्लान के तहत दिनांक 09 अप्रैल 2026 को "ट्रांसफॉर्मिंग ट्यूजडे अभियान" के तहत साइबर अपराधों के संबंध में अध्यक्ष महोदय विकास नेहरा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय बौंली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जहां तालुका अध्यक्ष महोदय द्वारा साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विकास नेहरा ने बताया कि साइबर अपराध एक व्यापक शब्द है जो कंप्यूटर, नेटवर्क या अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग करके की जाने वाली असंख्य आपराधिक गतिविधियों का वर्णन करता है। साइबर अपराध को साइबर अपराधियों द्वारा की जाने वाली अवैध गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला के अंतर्गत आने वाली एक व्यापक परिभाषा के रूप में समझा जा सकता है। इनमें हैकिंग, फ़िशिंग, टिपरिंग, पहचान की चोरी, रैंसमवेयर और मैलवेयर हमले आदि शामिल हैं। परिणामस्वरूप, साइबर अपराधों की प्रभावी ढंग से जांच, अभियोजन और रोकथाम करना एक निरंतर चलने वाला संघर्ष है जिसमें कई गतिशील चुनौतियां शामिल हैं। साइबर अपराध व्यक्तियों, व्यवसायों और सरकारी संस्थाओं के लिए एक गंभीर खतरा है और इसके परिणामस्वरूप भारी वित्तीय हानि, प्रतिष्ठा को नुकसान और रिकॉर्ड का उल्लंघन हो सकता है। जैसे-जैसे प्रौद्योगिकी आगे बढ़ रही है और अधिक से अधिक लोग दैनिक कार्यों के लिए डिजिटल उपकरणों और नेटवर्क पर निर्भर हो रहे हैं, साइबर अपराध का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे इससे बचाव के उपाय करना अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। इससे बचाव का उपाय सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया का उपयोग करके किया जा सकता है। पैनल अधिवक्ता मोहम्मद जाहिद शिर्वानी, अनिल कुमार शर्मा, अधिकार मित्र बामचंद भदोरिया द्वारा दैनिक जीवन के विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से साइबर अपराध को समझाया गया और इससे बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार योगी, बाल विकास परियोजना विभाग से रेखा कुमारी गुप्ता, तालुका लिपिक गणपत सैनी, विद्यालय के अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- बौली:। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार एक्शन प्लान के तहत दिनांक 09 अप्रैल 2026 को "ट्रांसफॉर्मिंग ट्यूजडे अभियान" के तहत साइबर अपराधों के संबंध में अध्यक्ष महोदय विकास नेहरा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय बौंली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जहां तालुका अध्यक्ष महोदय द्वारा साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विकास नेहरा ने बताया कि साइबर अपराध एक व्यापक शब्द है जो कंप्यूटर, नेटवर्क या अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग करके की जाने वाली असंख्य आपराधिक गतिविधियों का वर्णन करता है। साइबर अपराध को साइबर अपराधियों द्वारा की जाने वाली अवैध गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला के अंतर्गत आने वाली एक व्यापक परिभाषा के रूप में समझा जा सकता है। इनमें हैकिंग, फ़िशिंग, टिपरिंग, पहचान की चोरी, रैंसमवेयर और मैलवेयर हमले आदि शामिल हैं। परिणामस्वरूप, साइबर अपराधों की प्रभावी ढंग से जांच, अभियोजन और रोकथाम करना एक निरंतर चलने वाला संघर्ष है जिसमें कई गतिशील चुनौतियां शामिल हैं। साइबर अपराध व्यक्तियों, व्यवसायों और सरकारी संस्थाओं के लिए एक गंभीर खतरा है और इसके परिणामस्वरूप भारी वित्तीय हानि, प्रतिष्ठा को नुकसान और रिकॉर्ड का उल्लंघन हो सकता है। जैसे-जैसे प्रौद्योगिकी आगे बढ़ रही है और अधिक से अधिक लोग दैनिक कार्यों के लिए डिजिटल उपकरणों और नेटवर्क पर निर्भर हो रहे हैं, साइबर अपराध का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे इससे बचाव के उपाय करना अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। इससे बचाव का उपाय सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया का उपयोग करके किया जा सकता है। पैनल अधिवक्ता मोहम्मद जाहिद शिर्वानी, अनिल कुमार शर्मा, अधिकार मित्र बामचंद भदोरिया द्वारा दैनिक जीवन के विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से साइबर अपराध को समझाया गया और इससे बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार योगी, बाल विकास परियोजना विभाग से रेखा कुमारी गुप्ता, तालुका लिपिक गणपत सैनी, विद्यालय के अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- सवाई माधोपुर, 9 अप्रैल। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए सरकारी सेवाओं की प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पंचायत समिति खण्डार में जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में उपखण्ड स्तरीय अटल जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। माह के द्वितीय गुरूवार को आयोजित इस शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 50 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें सरकारी कांटे पर तुलाई में अनियमितता, राजकीय विद्यालय से अतिक्रमण हटाने, आम रास्तों में कीचड़ की समस्या, लाडो योजना की किश्त दिलवाने, नामांतरण, जल निकासी, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिला कलक्टर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- पुरे परिवार ने -यह मात्र 7 मिनिट का वीडिओ -एकबार तो मेरी बिनती को मान देकर जरूर देखना --बाद मे -आप खुद इसे बार बार देखना और सभी को दिखाना चाहोगे 🙏🌷👌1
- गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पिस्ता पुत्री रामगोपाल जाटव (उम्र 19 वर्ष), निवासी चैनपुर (थाना मासलपुर) की शादी 2 नवंबर 2025 को खानपुर बड़ौदा (थाना कोतवाली गंगापुर सिटी) में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के महज पांच महीने बाद ही महिला ने बुधवार शाम को अपने ससुराल में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला द्वारा यह कदम आपसी पारिवारिक विवाद के चलते उठाया गया, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। इधर, घटना के बाद महिला के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच आपसी सहमति बन गई है कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।1
- लाखेरी - उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेबारपुरा के गांव छप्पन पूरा में देर रात अज्ञात चोरों द्वारा माता जी के मंदिर को निशाना बनाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरो द्वारा दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपयों को ले गए और चांदी का एक छत्र व माता जी की चांदी की आंखें भी ले गए। पुजारी ने बताया कि पिछले 8 महीना से दान पेटी को नहीं खोला गया था दान पेटी में लगभग एक लाख रुपए से अधिक की राशि होनी चाहिए थी। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। चोरी की इस घटना को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त हैं।2
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1