सेना के जवान की संदिग्ध मौत के मामले में पत्नी और एक अन्य गिरफ्तार, भेजे गए जेल *आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में निधी और आकाश उर्फ सद्दाम पर कार्रवाई* *रिपोर्टर: सागर भारतीय* *लोकेशन: कानपुर देहात* *फोन: 8400269504* *कानपुर देहात:* मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में किराए के मकान में बीते मंगलवार को सेना के जवान शिवेंद्र सिंह चौहान - 38 वर्ष का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया था। जवान महाराष्ट्र के अहमदनगर में तैनात थे और 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। मकान के अंदर शव और पूरे घर में खून के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। सूचना पर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे, चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी निधी देवी और एक अन्य आकाश सिंह उर्फ सद्दाम निवासी मरहाना, डेरापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। *क्या है मामला:* 29.04.2026 को मृतक के पिता राजेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना मंगलपुर में तहरीर देकर निधी देवी आदि के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा अपराध संख्या 108/2026 धारा 108 BNS के तहत दर्ज कराया था। विवेचना के क्रम में नामजद आए इन दो अभियुक्तों को 01.05.2026 को झींझक रेलवे स्टेशन के पीछे खानपुर रोड से पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि पत्नी निधी और आकाश उर्फ सद्दाम ने जवान को आत्महत्या के लिए उकसाया था। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। *बाइट: संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी*
सेना के जवान की संदिग्ध मौत के मामले में पत्नी और एक अन्य गिरफ्तार, भेजे गए जेल *आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में निधी और आकाश उर्फ सद्दाम पर कार्रवाई* *रिपोर्टर: सागर भारतीय* *लोकेशन: कानपुर देहात* *फोन: 8400269504* *कानपुर देहात:* मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में किराए के मकान में बीते मंगलवार को सेना के जवान शिवेंद्र सिंह चौहान - 38 वर्ष का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया था। जवान महाराष्ट्र के अहमदनगर में तैनात थे और 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। मकान के अंदर शव और पूरे घर में खून के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। सूचना पर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे, चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा व फॉरेंसिक टीम मौके पर
पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी निधी देवी और एक अन्य आकाश सिंह उर्फ सद्दाम निवासी मरहाना, डेरापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। *क्या है मामला:* 29.04.2026 को मृतक के पिता राजेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना मंगलपुर में तहरीर देकर निधी देवी आदि के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा अपराध संख्या 108/2026 धारा 108 BNS के तहत दर्ज कराया था। विवेचना के क्रम में नामजद आए इन दो अभियुक्तों को 01.05.2026 को झींझक रेलवे स्टेशन के पीछे खानपुर रोड से पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि पत्नी निधी और आकाश उर्फ सद्दाम ने जवान को आत्महत्या के लिए उकसाया था। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। *बाइट: संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी*
- झींझक में सैनिक की संदिग्ध मौत, मामले में पत्नी समेत तीन पर हत्या का आरोप एफआईआरदर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के सुभाष नगर में किराये के मकान में रह रहे सेना के जवान का शव मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई ने इसे हत्या बताते हुए पत्नी सहित तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के मुरली पुरवा निवासी राजेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना मंगलपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई सुवेन्द्र प्रताप सिंह (34) सेना में कार्यरत थे और पत्नी व बच्चों के साथ झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। वह करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। परिजनों का कहना है कि मृतक और उनकी पत्नी के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि मृतक ने करीब दो माह पहले फंड से लगभग 30 लाख रुपये निकाले थे और एक प्लॉट भी बेचा था। आरोप है कि 26-27 अप्रैल की रात सुवेन्द्र प्रताप सिंह को चोट पहुंचाकर उनकी हत्या की गई। मौके पर कई जगह खून के धब्बे मिलने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से फर्श धोने की भी बात तहरीर में कही गई है। मृतक के भाई ने भाभी निधि देवी, उनके भाई कुलदीप सिंह और मामा नवीन सिंह समेत अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है। आरोप है कि पैसों को लेकर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मृतक के साले ने फोन पर दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना मंगलपुर पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- मुजफ्फरपुर में 'डिजिटल अरेस्ट' के जरिए 17 लाख की ठगी, पुलिस का बड़ा खुलासा। सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने भोला प्रसाद महतो को बनाया शिकार। अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबरों से आता था कॉल, झांसे में लेकर लूटे लाखों रुपये। मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी गिरोह के 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार। वैशाली और मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं गिरफ्तार ठग, ब्रजेश और कृष्ण कुमार पुलिस की गिरफ्त में। ठगों के पास से 3 मोबाइल, 13 पासबुक और कई चेकबुक बरामद। गिरोह का जाल कई राज्यों में फैला, विभिन्न बैंकों के 'म्यूल अकाउंट्स' का हो रहा था इस्तेमाल। मुजफ्फरपुर पुलिस की तत्परता: 67 लाख की पिछली ठगी के बाद एक और गिरोह का भंडाफोड़। डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ मुजफ्फरपुर पुलिस सख्त, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी। साइबर अपराधियों से सावधान: पुलिस ने जनता को जागरूक रहने और संदिग्ध कॉल से बचने की दी सलाह।1
- औरैया में बुलडोजर की दहाड़, अवैध प्लाटिंग का करोड़ों का खेल खत्म!1
- औरैया। महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। ग्राम बिचौली में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता दौहरे के नेतृत्व में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा पर महिला आरक्षण बिल लागू न करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के साथ छल कर रही है। राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन पर भी नाराजगी जताई।1
- बैठा नीली झील किनारे. baitha Neeli jhil kinare1
- औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के रसूलपुर स्थित बौद्ध विद्या निकेतन विद्यालय में बौद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सुखरानी देवी जन कल्याण एवं शिक्षा प्रसार समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं कैंडिल प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा अहिंसा, करुणा और शांति के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने बुद्ध के विचारों की वर्तमान समय में बढ़ती प्रासंगिकता पर जोर देते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और अहिंसा को अपनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक सियाराम गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति व महान विभूतियों के विचारों से जोड़ते हैं। इस अवसर पर राजबहादुर सिंह, पूरन सिंह, हरिशंकर यादव, संकल्प राव गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी द्वारा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने शांति, सकारात्मकता और प्रेरणा का संदेश देते हुए सभी के मन में नई ऊर्जा का संचार किया।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। ग्राम बिचौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फूंका पुतला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता दौहरे के नेतृत्व में महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन। भाजपा पर महिला आरक्षण बिल लागू न करने का लगाया बड़ा आरोप। कांग्रेस ने कहा महिलाओं के साथ छल कर रही है केंद्र व प्रदेश सरकार। राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी।1
- मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार चोरी का ट्रक बरामद, अंदर से मिले 90 लाख के लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल रिफाइनरी थाना पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 80 हजार नकद भी बरामद हाईटेक चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की बड़ी रिकवरी ASP/थाना प्रभारी ने दी जानकारी, अंतरराज्यीय गिरोह पर मथुरा पुलिस की बड़ी सफलता1
- बार चुनाव में नवीन तिवारी अध्यक्ष, अतुल तिवारी महामंत्री निर्वाचित। औरैया जिले की तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर नवीन तिवारी ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अमरेश सिंह सेंगर को 53 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। नवीन तिवारी को कुल 93 मत प्राप्त हुए, जबकि अमरेश सिंह सेंगर को 40 मत मिले। तीसरे स्थान पर राकेश यादव 26 मत प्राप्त कर रहे। महामंत्री पद पर अतुल तिवारी ने भी दमदार जीत हासिल की। कुल 159 मतों में से उन्हें 108 मत प्राप्त हुए, जबकि शमीम अख्तर को मात्र 51 मत मिले। इस प्रकार अतुल तिवारी 57 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। उल्लेखनीय है कि कुल 161 पंजीकृत मतदाताओं में से 159 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एलडर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट विनोद कुमार गुप्ता ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि अन्य पदों पर एकल नामांकन होने के कारण शेष पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। एलडर्स कमेटी में सूरजपाल सिंह रघुवंशी, नरवीर सिंह यादव, राकेश चौहान एवं जयगोपाल सिंह राठौर उपस्थित रहे। विजयी अध्यक्ष नवीन तिवारी एवं महामंत्री अतुल तिवारी को अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा मिठाइयां बांटी गईं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं आरक्षी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और बार-बैंच के बीच बेहतर संबंध बनाने का संकल्प लिया।1