Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोतिहारी में जाली नोट गैंग का बड़ा भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
CHAMPARAN CRIME NEWS BIHAR
मोतिहारी में जाली नोट गैंग का बड़ा भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
More news from बिहार and nearby areas
- बांकी पुर चुनाव में हार पर बौखलाई BJP. प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप. बांकी पुर चुनाव में हार पर बौखलाई BJP. प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप.1
- बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति एवं वित्त रहित कॉलेजों के समायोजन की मांग को लेकर राज्यव्यापी महाआंदोलन का शुभारंभ। (मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक सिरहा टाइम्स शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण।) मोतिहारी 30 जुलाई 2026- मोतिहारी:-डॉ. संजय यादव मुख्य संनेजक, बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में मोतिहारी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।30 जून 2026 अरवल जिला के ब्लॉक परिसर से लेकर 24 अगस्त 2026 सात मूर्ति (शहीद स्थल) विधानसभा के निकट समापन होगा।प्रिय वित्त रहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर साथियों,बिहार में वित्त रहित शिक्षा व्यवस्था को चार दशक से अधिक समय बीत चुके हैं। इस अवधि में वित्त रहित विद्यालयों, इंटर कॉलेजों एवं डिग्री महाविद्यालयों के हजारों शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सीमित संसाधनों में रहकर लाखों विद्यार्थियों का भविष्य संवारा और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान की । दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिक्षा सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने के बावजूद आज भी वित्त रहित शिक्षक समाज नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन से वंचित है। अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज़ बुलंद करें ।30 जून 2026 को अरवल की धरती से वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति को लेकर राज्यव्यापी महाआंदोलन का बिगुल फूंका जा रहा है।यह आंदोलन किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि हजारों शिक्षक परिवारों के सम्मान, अधिकार और भविष्य का आंदोलन है।हमारी प्रमुख मांगें:-वित्त रहित शिक्षा नीति तत्काल समाप्त की जाए ।वित्त रहित डिग्री कॉलेजों, इंटर कॉलेजों एवं अन्य वित्त रहित शिक्षण संस्थानों का समायोजन किया जाए ।शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सम्मानजनक नियमित वेतनमान एवं सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए ।सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन एवं सेवा निवृत्ति लाभ दिया जाए।दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं मानवीय सहायता सुनिश्चित की जाए।वित्त रहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।प्रखंड स्तरीय डिग्री कॉलेज योजना में पहले से संचालित वित्त रहित महाविद्यालयों को प्राथमिकता दी जाए।हमारी अपील:-सभी वित्त रहित शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्राचार्य, सेवानिवृत्त साथी, छात्र, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा प्रेमी अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक आंदोलन में भाग लें। बिहार की शिक्षा के बेहतर भविष्य के लिए एकजुट हों। वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त हो। वित्त रहित संस्थानों का समायोजन हो। शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सम्मानजनक नियमित वेतनमान मिले।निवेदक-डॉ. संजय यादव,प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल प्रभारी प्राचार्य, रामलखन सिंह यादव कॉलेज, जहानाबाद.संपर्क: 87896002011
- comment mein bataiyega comment mein bataiyega ki video Aakash dekh raha hai कमेंट में बताइएगा जय छठी मां1
- पंचायत समिति बैठक से अधिकारी नदारद, परिचारी और प्रतिनियुक्त शिक्षक के भरोसे चले कई विभाग पीपराकोठी। मॉडल स्कूल के सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विकास योजनाओं के बजाय अधिकारियों की अनुपस्थिति और विभागों की लापरवाही मुख्य चर्चा का विषय रही। कई विभागों के पदाधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहे। कुछ विभागों ने जिम्मेदार अधिकारियों के स्थान पर ऐसे कर्मचारियों को भेजा, जो जनप्रतिनिधियों के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पशुपालन विभाग ने बैठक में अपने परिचारी को प्रतिनिधि बनाकर भेजा। इसी तरह, शिक्षा विभाग ने बीईओ के बजाय बीआरसी में प्रतिनियुक्त एक शिक्षक को भेजा, जिन्हें अपने ही विभाग के बीईओ का नाम तक पता नहीं था। आईसीडीएस विभाग की ओर से सीडीपीओ के स्थान पर भेजी गई पर्यवेक्षिका भी जनप्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देने में असमर्थ रहीं। बैठक में उपस्थित विधायक प्रमोद कुमार ने इसे जनप्रतिनिधियों और पंचायत समिति की खुली अवमानना बताते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बिना सूचना के अनुपस्थित सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अधिकारियों की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली पर तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी स्वयं बैठक में गंभीरता नहीं दिखाते, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि अगली बैठक में यही रवैया रहा, तो संबंधित विभागों के खिलाफ और सख्त कदम उठाने की मांग की जाएगी।2
- चोरी और गृहभेदन की घटनाओं में पुलिस ने तीन अभियुक्त को भेजा जेल मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के शाइन में गृह गृहभेदन और चोरी की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को भेजा जेल, डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने दी जानकारी।।1
- मोतिहारी में जाली नोट गैंग का बड़ा भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार1