Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी। उच्च प्राथमिक विद्यालय महिला में समाजसेवी रूपेश त्रिपाठी के नेतृत्व में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में डॉक्टरों की टीम ने 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्पोर्ट्स ड्रेस, स्कूल बैग, ड्राइंग बॉक्स और नोटबुक वितरित की गई। शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के आयोजकों का आभार जताया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना रहा।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी। उच्च प्राथमिक विद्यालय महिला में समाजसेवी रूपेश त्रिपाठी के नेतृत्व में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में डॉक्टरों की टीम ने 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्पोर्ट्स ड्रेस, स्कूल बैग, ड्राइंग बॉक्स और नोटबुक वितरित की गई। शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के आयोजकों का आभार जताया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बलीपुर नारा में कच्चा मकान गिरने से 18 वर्षीय युवती घायल, जिला अस्पताल रेफर कौशांबी👉👉सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम बलीपुर नारा में आज दिनांक 22/09/2026 को भैरों प्रसाद पुत्र राम औतार का कच्चा मकान अचानक गिर गया। हादसे में उनकी 18 वर्षीय पुत्री अंसी देवी मकान के मलबे में दबकर घायल हो गई।ग्रामीणों की मदद से युवती को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।घटना की सूचना पर एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधान, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए और गांव में अन्य जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को एहतियातन पंचायत भवन में शिफ्ट करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कोटेदार को पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।1
- चिराग पासवान के प्रयागराज दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है 27 सितंबर को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में चिराग पासवान जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के जरिए 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का आगाज किए जाने की तैयारी है वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जनसभा में जुटाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने की कवायद भी तेज कर दी गई है 27 सितंबर की प्रयागराज जनसभा को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां जोर पकड़ रही हैं1
- आगरा की जनता ने हौसला बढ़ाने का काम किया है, यूजीसी के ख़िलाफ़ आगरा में सर्वसमाज के लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उतर आया, सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर जनता ने विरोध प्रदर्शन किया !1
- हाईवे किनारे रखे पत्थर से टकराई बाइक, युवक की मौत गाड़ी मे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल ब्रेकिंग खागा फतेहपुर हाईवे किनारे रखे पत्थर से टकराई बाइक, युवक की मौत खागा। नगर के पश्चिमी बाईपास पर मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे रखे पत्थर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय सचिन पासवान पुत्र सुखराम, निवासी भानपुर, थाना खागा कोतवाली की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे उसके पड़ोसी दोस्त रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी खागा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के पिता और अन्य रिश्तेदार तथा घायल के परिजन सीएचसी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हाईवे किनारे रखे पत्थर को लेकर भी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- श्री शनि देव दरबार , सेवा ही संकल्प है भावी जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता ऊंचाहार तृतीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊंचाहार रायबरेली #viral #reels #instagood #trending #nonfollowers1
- कौशाम्बी। उच्च प्राथमिक विद्यालय महिला में समाजसेवी रूपेश त्रिपाठी के नेतृत्व में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में डॉक्टरों की टीम ने 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्पोर्ट्स ड्रेस, स्कूल बैग, ड्राइंग बॉक्स और नोटबुक वितरित की गई। शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के आयोजकों का आभार जताया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना रहा।1
- कौशांबी पहुंचे VIP संस्थापक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।1
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार जगतपुर, रायबरेली। थाना जगतपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजन ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी अरविंद पटेल पुत्र दिनेश निवासी पूरे लालजी का पुरवा, मजरे खेरहनी पहाड़गढ़, थाना जगतपुर ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जगतपुर पुलिस टीम ने 22 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर शारदा नहर पुलिया के पास से आरोपी अरविंद पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाम गौस खां और मुख्य आरक्षी विक्रमजीत यादव शामिल रहे।1
- जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला की पिटाई का वीडियो वायरल* कौशांबी👉👉 कोखराज थाना क्षेत्र के टेगाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार सुबोधन, रानी पाल, अर्चना, गीता देवी सहित कई लोगों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की। जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।और जमकर मारपीट हुई।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। कोखराज पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, वीडियो की जांच कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।1