Shuru
Apke Nagar Ki App…
वारी पंचायत समिति सदस्य को ऑडियो कॉल पर मिली जातिसूचक गाली, जान से मारने की धमकी, सुरक्षा को लेकर थाना में लगाया गुहार
महेंद्र शर्मा
वारी पंचायत समिति सदस्य को ऑडियो कॉल पर मिली जातिसूचक गाली, जान से मारने की धमकी, सुरक्षा को लेकर थाना में लगाया गुहार
More news from बिहार and nearby areas
- Post by महेंद्र शर्मा1
- लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(चतरा): होली और रमजान का त्योहार शांति और सौहार्द से मनाने को लेकर हंटरगंज थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाप्रभारी प्रभात कुमार ने किया। बैठक में होली त्योहार शांति और सौहार्द से मनाने को लेकर सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। थाना प्रभारी ने सभी लोगों से शांति और सौहार्द से होली और रमजान पर्व मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है।हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। नशेड़ी और शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। आगे उन्होंने कहा कि रमजान का पाक महीना चल रहा है। रोजेदारों का पूरा ख्याल रखना होगा। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में बाधा बर्दाश्त नहीं होगी। दोनों समुदायों के लोग हमेशा भाईचारे और सद्भाव के साथ रहे।शराब कारोबारियों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। शांति से दोनों पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस की गश्त जारी रहेगी। विवादित स्थलों की जानकारी भी ली गई।होली और रमजान के दौरान असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।शांति समिति के सदस्यों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर सब इंस्पेक्टर नितेश प्रसाद,बीर बहादुर सिंह, राजदेव पांडे, सुनील दुबे, वीरेंद्र तिवारी,रंजीत कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू सिंह, प्रभु दयाल यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कामेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, कांग्रेस जिला ओबीसी अध्यक्ष, श्रवण कुमार,शिक्षक रवींद्र कुमार रवि, सुनील यादव, मुखिया मदन चौधरी मदन चौधरी, पिंटू, मोहम्मद अमानुल्लाह, पूर्व जिप सदस्य जय हिंद पासवान, विधायक प्रतिनिधि जगरनाथ पासवान, संजय पासवान , सतेश्वर यादव, सुनिल रजक, प्रभु भारती, लखन दास,चंद्रु यादव, के अलावा दोनों समुदाय के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।4
- Post by Amit Kumar1
- आज दिनांक 28/02/2026को अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के सौजन्य से विशेष रोजगार शिविर का आयोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई गयाजी के कार्यालय परिसर मे आयोजित किया गया l इस सम्बन्ध मे रजिया इदरीशी सहायक निदेशक (नियोजन )के द्वारा आयोजित शिविर के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गईं जो इस प्रकार है l1
- गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुआ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के योगिय गांव के पास पहाड़ी तलहटी में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया तथा मौके पर लगभग 500 किलोग्राम महुआ को नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे कारोबारियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- आमस थाना क्षेत्र के करमाइन मोड़ के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला अपने दो बच्चों के साथ अपनी फुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी,उसी दौरान करमाईन मोड के पास तेज रफ्तार कंटेनर वाहन पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गुरारू थाना क्षेत्र के गरजू बीघा गांव निवासी विवेक कुमार की पुत्री रीना कुमारी के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रीना कुमारी अपने बच्चों के साथ गुरारू से बांकेबाजार के पननिया पंचायत स्थित मोनिया गांव फुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. करमाइन मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान आमस की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई, जबकि दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए. हादसे के बाद कंटेनर चालक ने मानवता दिखाते हुए वाहन रोक दिया और घायल महिला को तत्काल शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया के लिए रेफर कर दिया है ।सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस अस्पताल पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर आमस थाना को सौंप दिया. पुलिस ने कंटेनर वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है.1
- आठवां वार्षिक रविदासिया वैवाहिक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविदासिया धर्म जगतगुरु चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में रविदास धाम पूर्वी फल्गु नदी के तट पर सीताकुंड के पास मठाधीश सह अध्यक्ष सूर्यवंशी देवानंद देवर्षि की अध्यक्षता में प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी दिनांक 27 एवं 28 फरवरी को दो दिवसीय शादी विवाह एवं अन्य विधि कर्म कांड करवाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।1
- Post by Amit Kumar1