logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तालकिया में जल निकासी व सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीण परेशान, अधिकारियों से समाधान की मांग तालकिया में जल निकासी व सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीण परेशान, अधिकारियों से समाधान की मांग जैतारण उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपलिया खुर्द के तालकिया गांव की खेड़ा कॉलोनी में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से करीब 20 परिवारों के 100 लोग गंदे पानी, गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों की समस्या से परेशान हैं। पक्की सड़क बनने के बावजूद पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन में भी परेशानी हो रही है।इस समस्या को लेकर भाजपा नेता धर्मवीर क़ीर के सान्निध्य में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, बीडीओ अतुल कुमार सोलंकी एवं कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत को शिकायत देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सेवक द्वारा मौके पर समस्या का उचित समाधान करने के बजाय कार्यालय में बैठकर केवल कागजी खानापूर्ति कर दी जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि साफ-सफाई के नाम पर सरकार की ओर से हर माह करीब 62 हजार रुपये दिए जाने के बावजूद क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई नहीं करवाई जा रही है । पंचायत स्तर पर कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। वहीं, भाजपा नेता धर्मवीर कीर ने आज उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। धर्मवीर कीर ने अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण करवाकर जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था का स्थायी समाधान करवाने की मांग की। साथ ही शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर लापरवाही बरतने वाले एवं दोषी कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग भी रखी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मौके पर सफाई करवाने, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करने तथा भविष्य में जलभराव की समस्या नहीं हो, इसके लिए स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।

1 day ago
user_Atma Ram Saini
Atma Ram Saini
Journalist Raipur, Pali•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली: अहिंसा सर्किल के पास मिठाई शॉप में लगी आग, दमकलकर्म ने पाया आग पर काबू जोधाणा स्वीट्स/स्टीव होम'। समय: बुधवार दोपहर। स्थिति: दुकान की पहली मंजिल (फर्स्ट फ्लोर) पर सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वर्तमान अपडेट: दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं।
    1
    पाली: अहिंसा सर्किल के पास मिठाई शॉप में लगी आग, दमकलकर्म ने पाया आग पर काबू
जोधाणा स्वीट्स/स्टीव होम'।
समय: बुधवार दोपहर।
स्थिति: दुकान की पहली मंजिल (फर्स्ट फ्लोर) पर सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
वर्तमान अपडेट: दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं।
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • आसींद क्षेत्र के मोटरास गांव में 1500 से ज्यादा शिवभक्तों की कावड़ यात्रा: श्री बापूजी मंदिर से आसपहाड़ दरबार पहुंची, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारें
    1
    आसींद क्षेत्र के मोटरास गांव में 1500 से ज्यादा शिवभक्तों की कावड़ यात्रा: श्री बापूजी मंदिर से आसपहाड़ दरबार पहुंची, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारें
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गुलाबपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पालिका चुनावों को लेकर बजाया बिगुल,पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा की मौजूदगी में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक आसींद मंजूर 9413889596
    1
    गुलाबपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पालिका चुनावों को लेकर बजाया बिगुल,पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा की मौजूदगी में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    48 min ago
  • कृष्णा केशव स्कूल में बाल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम _न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा मंत्र_ कृष्णा केशव स्कूल में बाल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम _न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा मंत्र_ पीसांगन.मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कॉन्वेंट स्कूल में बाल अपराध, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम एवं सोशल मीडिया सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायालय पीसांगन की न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने की। उन्होंने बच्चों को बताया कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत अभिभावक या शिक्षक को जानकारी दें। साथ ही सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान *पीसांगन थाना के एएसआई कानाराम* भी मौजूद रहे। विद्यालय की डायरेक्टर *कृष्णा कंवर चौहान* व *प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान* ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन *लोकेंद्र सिंह चौहान* ने किया।
    1
    कृष्णा केशव स्कूल में बाल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम  
_न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा मंत्र_
कृष्णा केशव स्कूल में बाल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम  
_न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा मंत्र_
पीसांगन.मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कॉन्वेंट स्कूल में बाल अपराध, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम एवं सोशल मीडिया सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायालय पीसांगन की न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने की। उन्होंने बच्चों को बताया कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत अभिभावक या शिक्षक को जानकारी दें। साथ ही सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी।
इस दौरान *पीसांगन थाना के एएसआई कानाराम* भी मौजूद रहे। विद्यालय की डायरेक्टर *कृष्णा कंवर चौहान* व *प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान* ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन *लोकेंद्र सिंह चौहान* ने किया।
    user_Yogesh kumar
    Yogesh kumar
    Librarian पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बाबा रामदेव जी महाराज की जय हो आप सभी महानुभावों संतों से निवेदन हैं कि आज शाम को सूचित किया जाता है कि आज शाम सत्संग भजन हरिकृतन कराने हेतु आप सभी महानुभावों संतों से निवेदन हैं कि आज शाम सत्संग में आ कर हमे अनुग्रहित कर हमे अनुग्रहित कर भजन संध्या का लाभ उठाए रामदेव जी महाराज और उनकी भजन हरिकृतन कर रहे हैं और भगवान सबको खुश रखें और उनकी भजन संध्या रखी गई हैं जो भजन हरिकृतन कर हमे अनुग्रहित कर
    1
    बाबा रामदेव जी महाराज की जय हो आप सभी महानुभावों संतों से निवेदन हैं कि आज शाम को सूचित किया जाता है कि आज शाम सत्संग भजन हरिकृतन कराने हेतु आप सभी महानुभावों संतों से निवेदन हैं कि आज शाम सत्संग में आ कर हमे अनुग्रहित कर हमे अनुग्रहित कर भजन संध्या का लाभ उठाए 
रामदेव जी महाराज और उनकी भजन हरिकृतन कर रहे हैं और भगवान सबको खुश रखें और उनकी भजन संध्या रखी गई हैं जो भजन हरिकृतन कर हमे अनुग्रहित कर
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    Farmer देवगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में जारी ओबीसी सर्वे के आंकड़ों में रावणा राजपूत समाज की आबादी को लेकर गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। नागौर जिले की रियांबड़ी तहसील में रावणा राजपूत समाज ने इन आंकड़ों पर विरोध जताते हुए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समाज का आरोप है कि प्रदेश में विशाल आबादी वाले उनके समाज को मात्र 6 लाख दर्शाकर अपमानित किया गया है। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मीडिया और न्यूज़ एजेंसियों के माध्यम से जारी इन आंकड़ों में रावणा राजपूत समाज की जनसंख्या को लेकर गंभीर गड़बड़ी है। उनका कहना है कि यह भ्रामक संदेश फैलाने और समाज की वर्षों पुरानी मांगों की उपेक्षा करने का प्रयास है। इस त्रुटिपूर्ण सर्वे और कथित अन्याय के विरोध में, प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत रियांबड़ी में समाज बंधुओं ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से इन आंकड़ों को तुरंत सुधारने की मांग की। प्रेस वार्ता के दौरान समाज के प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने ओबीसी सर्वे में विशाल जनसंख्या वाले समाज को मात्र 6 लाख दिखाए जाने की कड़ी निंदा की और आयोग की संपूर्ण रिपोर्ट, डेटा तथा गांव व तहसीलवार आंकड़े तुरंत सार्वजनिक करने की मांग की। समाज ने यह भी मांग की कि त्रुटिपूर्ण और कथित षड्यंत्रकारी सर्वे का निष्पक्ष सत्यापन कराया जाए। साथ ही, छूटे हुए प्रत्येक परिवार का पुनः निष्पक्ष सर्वे सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रियांबड़ी से राजू सिंह बड़गुजर, देवीसिंह बड़गुजर, बाबू सिंह परिहार, माधोसिंह बड़गुजर, बहादुर सिंह बड़गुजर, दीपेंद्र सिंह परिहार, अर्जुन सिंह बड़गुजर, महेंद्र सिंह परिहार, मान सिंह परिहार शामिल थे। बिजाथल से धन सिंह, गोपाल सिंह, जीवन सिंह, बाबू सिंह परिहार, नौरत सिंह परिहार और आलनियावास से नारायण सिंह खंगारोत, महेंद्र सिंह चावड़ा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे। राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में जारी ओबीसी सर्वे के आंकड़ों में रावणा राजपूत समाज की आबादी को लेकर गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। नागौर जिले की रियांबड़ी तहसील में रावणा राजपूत समाज ने इन आंकड़ों पर विरोध जताते हुए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समाज का आरोप है कि प्रदेश में विशाल आबादी वाले उनके समाज को मात्र 6 लाख दर्शाकर अपमानित किया गया है। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मीडिया और न्यूज़ एजेंसियों के माध्यम से जारी इन आंकड़ों में रावणा राजपूत समाज की जनसंख्या को लेकर गंभीर गड़बड़ी है। उनका कहना है कि यह भ्रामक संदेश फैलाने और समाज की वर्षों पुरानी मांगों की उपेक्षा करने का प्रयास है। इस त्रुटिपूर्ण सर्वे और कथित अन्याय के विरोध में, प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत रियांबड़ी में समाज बंधुओं ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से इन आंकड़ों को तुरंत सुधारने की मांग की। प्रेस वार्ता के दौरान समाज के प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने ओबीसी सर्वे में विशाल जनसंख्या वाले समाज को मात्र 6 लाख दिखाए जाने की कड़ी निंदा की और आयोग की संपूर्ण रिपोर्ट, डेटा तथा गांव व तहसीलवार आंकड़े तुरंत सार्वजनिक करने की मांग की। समाज ने यह भी मांग की कि त्रुटिपूर्ण और कथित षड्यंत्रकारी सर्वे का निष्पक्ष सत्यापन कराया जाए। साथ ही, छूटे हुए प्रत्येक परिवार का पुनः निष्पक्ष सर्वे सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रियांबड़ी से राजू सिंह बड़गुजर, देवीसिंह बड़गुजर, बाबू सिंह परिहार, माधोसिंह बड़गुजर, बहादुर सिंह बड़गुजर, दीपेंद्र सिंह परिहार, अर्जुन सिंह बड़गुजर, महेंद्र सिंह परिहार, मान सिंह परिहार शामिल थे। बिजाथल से धन सिंह, गोपाल सिंह, जीवन सिंह, बाबू सिंह परिहार, नौरत सिंह परिहार और आलनियावास से नारायण सिंह खंगारोत, महेंद्र सिंह चावड़ा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।
    1
    राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में जारी ओबीसी सर्वे के आंकड़ों में रावणा राजपूत समाज की आबादी को लेकर गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। नागौर जिले की रियांबड़ी तहसील में रावणा राजपूत समाज ने इन आंकड़ों पर विरोध जताते हुए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समाज का आरोप है कि प्रदेश में विशाल आबादी वाले उनके समाज को मात्र 6 लाख दर्शाकर अपमानित किया गया है।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मीडिया और न्यूज़ एजेंसियों के माध्यम से जारी इन आंकड़ों में रावणा राजपूत समाज की जनसंख्या को लेकर गंभीर गड़बड़ी है। उनका कहना है कि यह भ्रामक संदेश फैलाने और समाज की वर्षों पुरानी मांगों की उपेक्षा करने का प्रयास है।

इस त्रुटिपूर्ण सर्वे और कथित अन्याय के विरोध में, प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत रियांबड़ी में समाज बंधुओं ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से इन आंकड़ों को तुरंत सुधारने की मांग की।

प्रेस वार्ता के दौरान समाज के प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने ओबीसी सर्वे में विशाल जनसंख्या वाले समाज को मात्र 6 लाख दिखाए जाने की कड़ी निंदा की और आयोग की संपूर्ण रिपोर्ट, डेटा तथा गांव व तहसीलवार आंकड़े तुरंत सार्वजनिक करने की मांग की।

समाज ने यह भी मांग की कि त्रुटिपूर्ण और कथित षड्यंत्रकारी सर्वे का निष्पक्ष सत्यापन कराया जाए। साथ ही, छूटे हुए प्रत्येक परिवार का पुनः निष्पक्ष सर्वे सुनिश्चित किया जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में रियांबड़ी से राजू सिंह बड़गुजर, देवीसिंह बड़गुजर, बाबू सिंह परिहार, माधोसिंह बड़गुजर, बहादुर सिंह बड़गुजर, दीपेंद्र सिंह परिहार, अर्जुन सिंह बड़गुजर, महेंद्र सिंह परिहार, मान सिंह परिहार शामिल थे। बिजाथल से धन सिंह, गोपाल सिंह, जीवन सिंह, बाबू सिंह परिहार, नौरत सिंह परिहार और आलनियावास से नारायण सिंह खंगारोत, महेंद्र सिंह चावड़ा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।

    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • खरीफ फसलों की जड़ों में हो सकता है सूत्रकृमि का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की सलाह नागौर, 19 अगस्त। खरीफ फसलों की बुआई के बाद अब खेतों में पौधों की बढ़वार पर नजर रखने का समय है। सूत्रकृमि (निमेटोड) मिट्टी के अंदर रहकर फसल की जड़ों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे पौधे कमजोर, पीले और अविकसित दिखाई दे सकते हैं तथा जड़ों पर गांठें बन सकती हैं। कृषि विभाग के सहायक निदेशक शंकरराम सियाक ने बताया कि जिले में वर्तमान खरीफ सीजन में विशेष रूप से मूंग, ग्वार , बाजरा और ज्वार जैसी फसलों में सूत्रकृमि की समस्या वाले खेतों की नियमित निगरानी की जानी चाहिए। ग्वार व मूंग में जड़-गांठ सूत्रकृमि एक महत्वपूर्ण उत्पादन बाधा के रूप में सामने आ सकता है। शंकरराम सियाक ने किसानों से अपील की है कि यदि पौधों की बढ़वार रुक रही हो, खेत में जगह-जगह पौधे कमजोर दिखें या जड़ों में गांठें नजर आएं तो फसल को उखाड़कर जड़ों को देखे और बिना पहचान के कोई कीटनाशी/निमेटिसाइड का प्रयोग न करें। समस्या की पुष्टि के लिए कृषि कॉलेज या कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र के सूत्रकृमि विशेषज्ञों से सलाह लेकर ही प्रबंधन उपाय अपनाएं। उन्होंने बताया कि “निमेटोड दिखाई नहीं देता, लेकिन फसल की जड़ों में उसका असर साफ दिखाई देता है समय पर पहचान ही उत्पादन बचाने की पहली सीढ़ी है।”
    4
    खरीफ फसलों की जड़ों में हो सकता है सूत्रकृमि का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की सलाह

नागौर, 19 अगस्त। खरीफ फसलों की बुआई के बाद अब खेतों में पौधों की बढ़वार पर नजर रखने का समय है। सूत्रकृमि (निमेटोड) मिट्टी के अंदर रहकर फसल की जड़ों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे पौधे कमजोर, पीले और अविकसित दिखाई दे सकते हैं तथा जड़ों पर गांठें बन सकती हैं।
कृषि विभाग के सहायक निदेशक शंकरराम सियाक ने बताया कि जिले में वर्तमान खरीफ सीजन में विशेष रूप से मूंग, ग्वार , बाजरा और ज्वार जैसी फसलों में सूत्रकृमि की समस्या वाले खेतों की नियमित निगरानी की जानी चाहिए। ग्वार व मूंग में जड़-गांठ सूत्रकृमि एक महत्वपूर्ण उत्पादन बाधा के रूप में सामने आ सकता है।
शंकरराम सियाक ने किसानों से अपील की है कि यदि पौधों की बढ़वार रुक रही हो, खेत में जगह-जगह पौधे कमजोर दिखें या जड़ों में गांठें नजर आएं तो फसल को उखाड़कर जड़ों को देखे और बिना पहचान के कोई कीटनाशी/निमेटिसाइड का प्रयोग न करें। समस्या की पुष्टि के लिए कृषि कॉलेज या कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र के सूत्रकृमि विशेषज्ञों से सलाह लेकर ही प्रबंधन उपाय अपनाएं।
उन्होंने बताया कि “निमेटोड दिखाई नहीं देता, लेकिन फसल की जड़ों में उसका असर साफ दिखाई देता है समय पर पहचान ही उत्पादन बचाने की पहली सीढ़ी है।”
    user_CITY PRESS  RIYAN BARI
    CITY PRESS RIYAN BARI
    Voice of people रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • भीलवाड़ा आसींद के तिलौली गांव में 8 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई: राजस्व विभाग ने जेसीबी से कच्चे और पक्के अतिक्रमण हटाए
    1
    भीलवाड़ा आसींद के तिलौली गांव में 8 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई: राजस्व विभाग ने जेसीबी से कच्चे और पक्के अतिक्रमण हटाए
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.