बाबा खम्भेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्री राम कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालुओं बिसवां/सीतापुर खंभेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रीरामकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान की कथा का श्रवण कर रहे हैं। भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण से मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। कथावाचक सुबोध शास्त्री ने श्रीराम कथा के महत्व, भगवान की भक्ति और सनातन जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। जजमान पंकज शुक्ला ने बताया कि हर वर्ष की बात इस वर्ष भी पूरे भक्ति भाव के साथ मंदिर परिसर में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर नजर आए। आयोजन में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर दीप्ति शुक्ला पंकज मिश्रा रवि अवस्थी कुलदीप अवस्थी आशीष मिश्र लालू पाल राकेश शुक्ला लकी शुक्ला समेत तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
बाबा खम्भेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्री राम कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालुओं बिसवां/सीतापुर खंभेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रीरामकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान की कथा का श्रवण कर रहे हैं। भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण से मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। कथावाचक सुबोध शास्त्री ने श्रीराम कथा के महत्व, भगवान की भक्ति और सनातन जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। जजमान पंकज शुक्ला ने बताया कि हर वर्ष की बात इस वर्ष भी पूरे भक्ति भाव के साथ मंदिर परिसर में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर नजर आए। आयोजन में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर दीप्ति शुक्ला पंकज मिश्रा रवि अवस्थी कुलदीप अवस्थी आशीष मिश्र लालू पाल राकेश शुक्ला लकी शुक्ला समेत तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
- बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है। बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...1
- Post by राजू कुमार बंसल (पत्रकार)1
- बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ फीता काटकर कार्य का किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत; जनकल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। जयपालपुर ग्राम पंचायत के बलदेवनगर गांव में विकास कार्यों को गति देते हुए इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सिधौली ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने फीता काटकर इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत का फूल-मालाओं से स्वागत कर विकास कार्य के लिए आभार जताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अपने हाथों से लड्डू खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। उनके इस सहज अंदाज से ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। जनता की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क करें। जनहित से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर जोर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांवों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को भी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उनके कार्यकाल में कई सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर, बैठने की व्यवस्था तथा मंदिरों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट लगवाने जैसे कार्य भी कराए जाने का दावा किया गया। ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत बलदेवनगर में इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, सनोज मिश्रा, संजय सिंह चौहान, टीनू सिंह चौहान, विक्रम रावत, मनोज रावत, महंत जगदेव, पप्पू यादव, अनूप, बलदेव, साहित्य सिंह, रंजीत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।3
- तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। कुशीनगर: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टर्न लेते समय पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। गंभीर रूप से घायल शुभम की कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं दूसरा चालक भी गंभीर रूप से घायल है, इस हादसे का खौफनाक मंजर CCTV में कैद हो गया।1
- सदरपुर कस्बे का एतिहासिक जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकला। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिसबल तैनात रहा सदरपुर (सीतापुर) पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर पूरे कस्बे में धूमधाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में इलाके के हजारों लोग शामिल हुए। शांति व्यवस्था बने रखने के लिए जगह जगह पुलिस मुस्तैद रही। कस्बा सदरपुर में मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में काबा, मस्जिद-ए-नबी और ऊंट, घोड़े समेत अन्य आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। जुलूस में बाहरी और इलाकाई करीब एक सैकड़ा अंजुमनें शामिल हुई।सभी अंजुमने नाते पाक सुनते सुनाते और रसूल पाक की शान में नारे लगाते हुए जुलूस के साथ चल रहे थे। जुलूस हर साल की तरह इस वर्ष भी परम्परागत तरीके से जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद और गौसिया मस्जिद से निकला, और अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ बड़े चौराहे पर पहुंचा। उसके बाद छोटे चौराहे पर जुलूस में शामिल सभी अंजुमनों को अंजुमन शबाबुल मुस्लमीन की तरफ से मिठाई और पुरुस्कार से समानित किया गया। पूरे कस्बे में आई अंजुमनों को इनाम देने के लिए 12 मंच अलग अलग मोहल्ले वालों ने बनाया था। हजारों की संख्या में लोग जुलूस में उपस्थित रहे। अपने हाथों में इस्लामिक और राष्ट्रीय झंडों को पकड़ कर जुलूस के साथ साथ कदीमी रास्तों पर नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह जगह कस्बे के लोगों द्वारा बाहर से आए मेहमानों और अंजुमनों के लिए चाय नास्ते का इंतजाम किया गया। बिचकोठरी, खुरवल, पुरानी बाजार, कटरा मोहल्ला होते अपने स्थान पर पहुंची अंजुमनों को सुन सुनाकर कर जुलूस का समापन किया गया। बाहर से आई अंजुमनों द्वारा नात पढ़ी गईं और उन्हें पुरस्कार दिए गए, शांति पूर्वक जुलूस संपन्न हुआ।3
- 🔥 एक तस्वीर, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर दिया! 😢 न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स स्थित पेलहम पार्कवे हाउसेस में एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। दोपहर करीब 2 बजे लगी आग से कुछ ही देर में पूरे घर में धुआं फैल गया। उस समय 18 वर्षीय वैनेसा स्कॉट अपनी सात महीने की चचेरी बहन को लेकर खिड़की के पास थी। बच्ची को बचाने की कोशिश में वैनेसा ने उसे खिड़की से बाहर सुरक्षित रखने का प्रयास किया। पड़ोसी माया टकर ने उस पल की तस्वीर कैमरे में कैद कर ली। देखते ही देखते यह तस्वीर पूरी दुनिया में वायरल हो गई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और पांचवीं मंजिल की खिड़की तक पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। 🚒 ❤️ यह तस्वीर हमें याद दिलाती है कि मुश्किल की घड़ी में इंसान अपने प्रियजनों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। #ViralStory #NewYork #Bronx #Rescue #Humanity …1
- अयोध्या राम मंदिर दर्शन: जब पूरा परिवार पहुंचा राम लला के द्वार! देखिए आस्था और जयकारों का अद्भुत नजारा... नमस्कार! अयोध्या धाम से इस वक्त की सबसे खूबसूरत और भक्तिमय तस्वीरें सामने आ रही हैं। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण पूरा होने के साथ ही देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।1
- सीतापुर में जेल बंदी की अस्पताल में मौ*त, अवैध असलहा फैक्ट्री के आरोप में बंद था कैदी1