भोजपुर(सासाराम)-गोलीकांड के बाद आरा-सासाराम हाईवे जाम कर लोगों ने प्रदर्शन कर की आगजनी भोजपुर जिले में चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी स्थित बागर मोड़ के समीप बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। गड़हनी नगर पंचायत के ध्यान टोला निवासियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गड़हनी ब्लॉक मोड़ के समीप ध्यान टोला निवासी सोनू कुमार को नामजद आरोपियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त था। बुधवार को गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया, जिसके बाद हाईवे पर दोबारा यातायात बहाल हो सका। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
भोजपुर(सासाराम)-गोलीकांड के बाद आरा-सासाराम हाईवे जाम कर लोगों ने प्रदर्शन कर की आगजनी भोजपुर जिले में चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी स्थित बागर मोड़ के समीप बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। गड़हनी नगर पंचायत के ध्यान टोला निवासियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गड़हनी ब्लॉक मोड़ के समीप ध्यान टोला निवासी सोनू कुमार को नामजद आरोपियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त था। बुधवार को गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया, जिसके बाद हाईवे पर दोबारा यातायात बहाल हो सका। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
- ऑन ड्यूटी हुई बांका में दरोगा की मौत बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी1
- भोजपुर(सासाराम)-गोलीकांड के बाद आरा-सासाराम हाईवे जाम कर लोगों ने प्रदर्शन कर की आगजनी भोजपुर जिले में चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी स्थित बागर मोड़ के समीप बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। गड़हनी नगर पंचायत के ध्यान टोला निवासियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गड़हनी ब्लॉक मोड़ के समीप ध्यान टोला निवासी सोनू कुमार को नामजद आरोपियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त था। बुधवार को गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया, जिसके बाद हाईवे पर दोबारा यातायात बहाल हो सका। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- 🔴#BREAKING| पद गया, मंत्री पद गया, लेकिन जनता का दरबार आज भी जारी है! 🙏 #Deoghar #Sarath #RandhirSingh #Newzindia 🔴#BREAKING| पद गया, मंत्री पद गया, लेकिन जनता का दरबार आज भी जारी है! 🙏 #Deoghar #Sarath #RandhirSingh #Newzindia1
- बांका:सड़क हादसे में SI सूरज भूषण की मौत तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर, पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि1
- 🚨 बांका में बड़ी कार्रवाई! आखिर क्यों सील हुआ लाइफ लाइन नर्सिंग होम? 🏥 बांका जिले के बाराहाट बाजार स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम को सिविल सर्जन के निर्देश पर सील कर दिया गया है। ⚠️ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। नर्सिंग होम को सील किए जाने के पीछे क्या वजह है और विभाग की जांच में क्या सामने आया, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 📍 बाराहाट, बांका 📰 Banka Today News Digital 🎙️ संवाददाता बिकाश शर्मा #BankaTodayNewsDigital #BankaNews #Barahat #BiharNews #BreakingNews #HealthDepartment #Banka 🏥 बांका जिले के बाराहाट बाजार स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम को सिविल सर्जन के निर्देश पर सील कर दिया गया है। ⚠️ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। नर्सिंग होम को सील किए जाने के पीछे क्या वजह है और विभाग की जांच में क्या सामने आया, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 📍 बाराहाट, बांका 📰 Banka Today News Digital 🎙️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- बांका में दारोगा की सड़क हादसे में मौत, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी1
- नीमारंग हत्याकांड: श्रेयसी सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दोषियों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा जमुई। नीमारंग मोहल्ले में सात वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में गुरुवार को बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। श्रेयसी सिंह ने कहा कि मासूम के साथ हुई घटना ने पूरे समाज को शर्मसार किया है। पुलिस घटना के पहले दिन से ही जांच में जुटी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस और प्रशासन जल्द ही दोषियों तक पहुंचेगा और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पांच दिन बाद पुलिस कार्रवाई तेज मंत्री ने बताया कि घटना के पांच दिन के भीतर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में गिरफ्तारी की बात भी सामने आई है और पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिवार एवं स्थानीय लोग संतुष्ट हैं। घटना बीते शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की है। नीमारंग निवासी मो. इकबाल की सात वर्षीय बेटी राशन का सामान लेने घर से निकली थी। रात करीब आठ बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह परिजन बच्ची के लापता होने की सूचना टाउन थाना में देने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान नीमारंग मोहल्ले में एक अधूरे मकान की बाउंड्री के पास बच्ची का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा। पुलिस जांच के साथ गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।1
- बांका -न्यायाधीश सत्य भुषण आर्य ने थानाध्यक्षों के साथ की बैठक बांका -व्यवहार न्यायालय, बांका में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य की अध्यक्षता में जिला के सभी थाना अध्यक्षों के साथ की बैठक और दिये दिशा निर्देश । बैठक में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों एवं वादों के निष्पादन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने जिला के सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित मामलों में जारी किये गए नोटिस का ससमय तामिला सुनिश्चित कराया जाए। ताकि संबंधित वादी निर्धारित तिथि को न्यायालय में उपस्थित होकर अपने मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर करा सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि अब तक जिले के सभी न्यायालयों द्वारा कुल 6600 वादों में लगभग 11000 वादियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। साथ ही उन्होंने थाना अध्यक्षों से कहा कि नोटिस तामिला की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित पक्षकारों तक नोटिस पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गत राष्ट्रीय लोक अदालत में बांका जिले द्वारा पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किए जाने पर सभी थाना अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में थाना अध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सहयोग करने का आह्वान किया।बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका की सचिव श्रीमती सपना रानी सहित जिले के सभी जिले के थाना अध्यक्ष मौजूद रहे। अधिकारियों ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराने को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1