Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बेडकरनगर- कटेहरी के प्रतापपुर चमुर्खा गांव में गेहूं के खेत में लगी भीषण आग,4 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख।
Dushyant Kumar Journalist
अम्बेडकरनगर- कटेहरी के प्रतापपुर चमुर्खा गांव में गेहूं के खेत में लगी भीषण आग,4 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अजीत मिश्रा (खोजी) 🚨बस्ती में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: संकट में अवसर तलाशने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार🚨 ⭐"बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस की कालाबाजारी करते 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 16 भरे सिलेंडर जब्त।" ⭐"गैस की किल्लत में चांदी काट रहे थे 'कालाबाजारी के खिलाड़ी', पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे!" ⭐"बस्ती: कोतवाली पुलिस और पूर्ति विभाग ने घेरा, रंगे हाथ पकड़े गए गैस तस्कर; क्षेत्र में हड़कंप।" ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती, उत्तर प्रदेश बस्ती। एक तरफ जहां आम जनता रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ 'सफेदपोश' और उनके गुर्गे इस आपदा को अवसर में बदलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला बस्ती जनपद का है, जहां आपूर्ति विभाग और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गैस की कालाबाजारी करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 19 गैस सिलेंडर (16 भरे और 3 खाली) बरामद किए हैं। कैसे चलता था 'काला खेल'? गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक संतोष कुमार, जो एक गैस एजेंसी का हॉकर है, और दूसरा उसका साथी संत कुमार, जो ब्रोकर का काम करता था, मिलकर इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे थे। ये लोग बिना किसी वैध पर्ची या टोकन के गैस सिलेंडर प्राप्त करते थे और फिर उन्हें बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर आम जनता की जेब पर डाका डाल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक 'छोटा हाथी' (मैजिक वाहन) भी जब्त किया है, जिसका उपयोग सिलेंडरों की तस्करी के लिए किया जाता था। समीक्षात्मक पहलू: क्या केवल गिरफ्तारी काफी है? पुलिस और आपूर्ति विभाग की यह संयुक्त कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन यह कई तीखे सवाल भी खड़े करती है: 🔥एजेंसी की भूमिका पर सवाल: आखिर एक हॉकर बिना किसी रिकॉर्ड के इतने सिलेंडर कैसे निकाल लेता था? क्या इसमें गैस एजेंसी के प्रबंधन की मिलीभगत नहीं है? 🔥संकट का फायदा: क्षेत्राधिकारी सदर, बस्ती, श्री सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि ईरान-इराक युद्ध और अंतरराष्ट्रीय संकट के कारण गैस आपूर्ति को लेकर जनता में जो पैनिक (घबराहट) है, ये अपराधी उसी का फायदा उठा रहे थे। 🔥सिस्टम में सेंध: यह घटना दर्शाती है कि वितरण प्रणाली में अभी भी कई ऐसे छेद हैं जिनका फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले फल-फूल रहे हैं। पुलिस की अपील और चेतावनी प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में भी सभी गैस एजेंसियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। क्षेत्राधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पैनिक न करें और केवल वैध तरीके से, टोकन प्राप्त कर ही गैस सिलेंडर लें। यदि कहीं भी कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना मिले, तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। बस्ती पुलिस की इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' ने कालाबाजारी करने वालों की कमर तो तोड़ दी है, लेकिन प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में कोई 'संतोष' या 'संत कुमार' जनता के हक पर डाका न डाल सके। 🚨गिरफ्तारी टीम: थाना कोतवाली पुलिस एवं जनपद बस्ती आपूर्ति विभाग। 💰बरामदगी: 16 भरे सिलेंडर, 3 खाली सिलेंडर और एक मैजिक वाहन।1
- जयसिंहपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’: डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, जमीनी विवादों पर संयुक्त टीम को निर्देश सुलतानपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और न्यायपूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील जयसिंहपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जमीन से जुड़े विवादों पर सख्ती दिखाते हुए निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे। उन्होंने कहा कि इससे फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए समय-सीमा तय करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर विशेष जोर देते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।2
- अयोध्या की सामाजिक कार्यकर्ता वा करणी सेना की महिला जिला अध्यक्ष को आज समाज व राष्ट्र हित में किए गए कार्यों को देखते हुए आपको *प्रांतीय अध्यक्ष अवध प्रांत, करणी सेना महिला शक्ति* नियुक्त करते हुए अति प्रशंसा की अनुभूति हो रही है। करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला शक्ति होने के नाते मुझे आशा है कि आप शीघ्र ही समस्त राष्ट्र में करणी सेना के गठन के कार्य में पूर्ण सहयोग करेंगी एवम करणी सैनिकों को साथ ले कर सफलता का एक नया आयाम स्थापित करेंगी। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। बाईट... "मुझे प्रांतीय अध्यक्ष (अवध प्रांत) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय सूरज पाल अम्मू 'दादा' जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शक्ति विदुषी सिंह जी ,प्रदेश अध्यक्ष आशीष राजा जी, वीर प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री, अरविन्द गुप्ता प्रदेश महामंत्री यूथ ब्रिगेड,एवं समस्त कार्यकारिणी का सहृदय आभार और धन्यवाद। संगठन ने मुझ पर जो अटूट विश्वास दिखाया है, उस पर खरा उतरते हुए मैं विश्वास दिलाती हूँ कि संगठन को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करने और संगठन के विस्तार के लिए मैं निरंतर सक्रिय रहूँगी। जय माँ भवानी! सविता सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, अवध प्रांत करणी सेना"3
- अयोध्या एन एच 27 साई दाता कुटिया सर्विस रोड पर भारी जल भराव है जिसके कारण सर्विस रोड पर चलना दुश्वार है आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है नगर निगम की लापरवाही घोर दिखाई दे रही है1
- जहां पर जमीनी विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु संयुक्त टीम को दिए निर्देश (जयसिंहपुर सुल्तानपुर) उ0 प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप जन-समस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण हेतु आज दिनांक 04.04.2026 को जनपद की तहसील जयसिंहपुर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 1 संयुक्त टीम द्वारा निस्तारण: जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन से संबंधित सभी विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर जांच करें। जिससे फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और विवादों का स्थायी समाधान हो सकेगा। 2.समयबद्धता और गुणवत्ता: प्राप्त शिकायतों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 3.कानून व्यवस्था पर जोर: पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी जांच और कठोर विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य जनता की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित समाधान करना है, ताकि आम नागरिक को न्याय के लिए भटकना न पड़े। प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आज तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को दर्ज कर संबंधित राजपत्रित अधिकारियों को जवाब देही सौंपी गई है। ब्यूरो रिपोर्ट3
- ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट करनें वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद अयोध्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण व महिलाओं एंव बालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र रूदौली में कस्बा रुदौली के कोठी बाजार में स्थित अग्रवाल काम्प्लैक्स में महेश ज्वैलर्स के यहाँ समय करीब 12.30 बजे एक नकाब पोश महिला गहने खरीदने के वहाने आयी थी और हार व चैन पसन्द कर रही थी उसी दौरान मौका पाकर हार व चेन को हाथ में लेकर एंव खिलौने वाली पिस्तौल दिखाकर दुकान से भाग गई, दुकानदार के पीछा करने पर आगे खडी मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग जाने की घटना हुई थी। घटना की जानकारी होते ही टीमे गठित कर घटना के अनावरण का प्रयास किया गया। आपरेश त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों एंव रुदौली पुलिस टीम के अथक प्रयास से मात्र 02 घण्टे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया गया। जिसमें घटना कारित करने वाली नकाबपोश महिला पायल कोरी पुत्री रामनेवल नि0 अहिवरन का पुरवा मथा नेवादा थाना बाबा बाजार अयोध्या उम्र करीब उम्र 21 वर्ष व मोटरसाइकिल चालक राहुल कुमार पुत्र राधेश्याम नि0 पूरे प्रान नेवरा थाना मवई जनपद- अयोध्या उम्र करीब 21 वर्ष उसके साथी को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नं0- UP42AP4874 व 01 अदद हार पीली धातु, 01 अदद बुर्का 01 अदद प्लास्टिक की पिस्तौल, 01 अदद पिट्ठू बैग,01 अदद मोबाइल(ओप्पो कम्पनी), 01 अदद चैन मय लाकेट, पीली धातु, 01 अदद मोबाइल(mobile vivo y 300) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- बस्ती। शहर की रगों में दौड़ते ट्रैफिक को 'जाम' के कैंसर से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अब अपनी कमर कस ली है। शनिवार को कम्पनी बाग क्षेत्र उस समय रणक्षेत्र जैसा नजर आया जब नगर पालिका की टीम दलबल के साथ सड़कों पर उतरी। लंबे समय से सरकारी जमीनों को अपनी जागीर समझकर बैठे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' करते हुए अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया। सड़कें हुईं चौड़ी, गुंडई हुई पस्त कम्पनी बाग इलाके में सड़क किनारे कुकुरमुत्तों की तरह उगे अवैध ठेलों, खोखों और अस्थायी ढांचों ने आम जनता का पैदल चलना मुहाल कर रखा था। पालिका की टीम ने सख्त लहजे में कार्रवाई करते हुए इन अवरोधों को मौके से हटा दिया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा; जो कल तक सड़क को अपनी बपौती समझ रहे थे, आज वे अपनी अवैध दुकानों को समेटते नजर आए। साफ चेतावनी: 'सुधर जाएं वरना भुगतें' नगर पालिका के अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी जारी की है कि यह महज एक दिन का तमाशा नहीं है। अगर दोबारा सड़क पर एक इंच भी कब्जा पाया गया, तो न सिर्फ सामान जब्त होगा बल्कि कानूनी कार्रवाई की ऐसी नजीर पेश की जाएगी जिसे शहर याद रखेगा। प्रशासन का संदेश साफ है— शहर की सड़कों पर हक आम जनता का है, चंद दबंगों का नहीं। जनता ने भरी हुंकार प्रशासन की इस आक्रामक शैली का स्थानीय नागरिकों ने दिल खोलकर स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण की वजह से एम्बुलेंस तक जाम में फंस जाती थी। आज की कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि अगर इच्छाशक्ति हो, तो शहर की सूरत बदली जा सकती है। "शहर को जाममुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। अभियान निरंतर जारी रहेगा।" — पालिका प्रशासन अजीत मिश्रा (खोजी) ब्यूरो रिपोर्ट, बस्ती।1
- अयोध्या के रानोपाली स्थित आवास पर शहीद सीआरपीएफ जवान राजकुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के आईजी अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।शहीद राजकुमार यादव 3 अप्रैल 2021 को नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। शुक्रवार को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर सीआरपीएफ जवानों व स्थानीय लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर शहीद को नमन किया गया।वही आईजी अनिल कुमार ने कहा, “यह क्षण बेहद भावुक है। शहीद राजकुमार यादव का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।इस दौरान शहीद की पत्नी ज्ञानमती भावुक नजर आईं। उन्होंने सरकार पर परिवार के किसी सदस्य को अब तक नौकरी न देने का आरोप लगाया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे भी पहुंचे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सीआरपीएफ के जवान कार्यक्रम में मौजूद रहे। Byte-शहीद की पत्नी ज्ञानमती Byte-सीआरपीएफ के आईजी अनिल कुमार Byte- समाजवादी पार्टी नेता पवन पांडे2