Shuru
Apke Nagar Ki App…
संभल में दर्दनाक हादसा: मकान की छत गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल पुरा मामला ब्लाक बहजोई क्षेत्र के चंदन कटीं मोज़ा गांव में एक जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक 5 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना ने एक बार फिर जर्जर मकानों और गरीब परिवारों की बदहाल स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Eslam Ali
संभल में दर्दनाक हादसा: मकान की छत गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल पुरा मामला ब्लाक बहजोई क्षेत्र के चंदन कटीं मोज़ा गांव में एक जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक 5 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना ने एक बार फिर जर्जर मकानों और गरीब परिवारों की बदहाल स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद संभल में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे कब्जे, जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने दी जानकारी। एंकर: जनपद संभल में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे कब्जे, जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने दी जानकारी। वी/ओ: भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन नया अभियान चलाकर 10 हजार बीघा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई है इसका लाभ उन परिवारों को दिया जाएगा जो भूमिहीन है जिन परिवारों के पास घर नहीं है उनको आवासीय भूमि का पट्टा मिलेगा और जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है उनको कृषि भूमि का पट्टा दिया जाएगा। जनपद की तीनों तहसीलों में ऐसे परिवारों को पट्टे आवंटित किए जाएंगे। इस भूमि पर ऐसे लोगों को पट्टे दिए जाएंगे जिन परिवारों के पास रहने के लिए घर नहीं है उनको आवश्यक भूमि का पट्टा दिया जाएगा और जिन परिवारों के पास घर है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के साथ-साथ ही भूमिहीन है उनको कृषि भूमि का पट्टा दिया जाएगा। इस विषय में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संभल अंकित खंडेलवाल ने बताया कि देखिए प्रारंभिक तौर पर अभी सर्वे चल रहा है जनपद में भूमिहीन लोगों की सूची बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं उनमें कुछ मानकों पर चयन किया जा रहा है जिसके आधार पर प्रत्येक गांव में जहां-जहां ऐसी आवश्यकता है वहां आवश्यकता अनुसार आवंटन किया जाएगा साथ ही साथ हमारी जितनी सरकारी योजनाएं हैं जिनके अंतर्गत भूमि उपलब्धता आवश्यक होती है उसको लेकर भी बिल्कुल सूची बनवाई जा रही है प्रत्येक विभाग से डाटा मांगा जा रहा है कि वहां पर कोई भूमि की आवश्यकता अगर है तो उसको आवंटन करते हुए राशि शासन से स्वीकृत कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। यह लैंड बैंक बनाने की प्रक्रिया का ही हिस्सा है जिसके तहत यह सारी चीज की जा रही हैं जिसमें सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही प्रयोजन के लिए भूमि आवंटन करने की योजना है। बाइट: अंकित खंडेलवाल, जिलाधिकारी संभल1
- संभल में किसानों की जमीन के मुआवजे और सर्कल रेट को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया गया है। संभल में किसानों की जमीन के मुआवजे और सर्कल रेट को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया गया है। किसानों की समस्याओं को लेकर एक जनप्रतिनिधि ने जिलाधिकारी संभल से मुलाकात कर वर्ष 2016 से लंबित सर्कल रेट में बढ़ोतरी की मांग की है। उनका कहना है कि एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा आज भी 2016 की दरों पर दिया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। संभल में किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद जनप्रतिनिधि ने कहा कि जनपद में वर्ष 2016 के बाद से सर्कल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि संभल तहसील के ग्राम सारंगपुर, भमोरी पट्टी, अमरावती कुतुबपुर, खिरसनी और सोधन मोहम्मदपुर समेत कई गांवों की भूमि एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन किसानों को आज भी वर्ष 2016 के सर्कल रेट के अनुसार ही मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जमीन के बाजार भाव में काफी वृद्धि हो चुकी है। ऐसे में किसानों की मांग है कि वर्ष 2026-27 के बाजार मूल्य के अनुरूप सर्कल रेट निर्धारित कर उसी आधार पर मुआवजा दिया जाए। जनप्रतिनिधि ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि वर्ष 2026-27 के अनुरूप संशोधित सर्कल रेट का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, ताकि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों, विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों, को उचित मुआवजा मिल सके। उनका कहना है कि उचित प्रतिकर मिलने पर किसान दूसरी जगह जमीन खरीदकर अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण कर सकेंगे।1
- हमारे इस गली में ना ही नाली का निर्माण हुआ है कभी और ना ही यहां पक्की सड़क है बारिश का पानी या घर के नल का पानी नाली ना होने के कारण सड़क पर ही रहता है नेता लोग वोट मांगने के लिए आते हैं रास्ता देखने के लिए नहीं क्या पब्लिक वोट देने के लिए ही है क्या गांव का आदमी इंसान नहीं है जानवरों की तरह गंदगी से परेशान है आप इस वीडियो में खुद देख सकते हैं पूरा मामला इस्लामनगर ब्लॉक के गांव मित्रोली का है1
- Post by Neeraj Mariya1
- संवाददाता इस्लाम अली संभल 8006267683 संभल में मकान की छत गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल, एक 5 साल के बच्चे की मौके पर हुई मौत संभल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां चंदन कटीं मोज़ा गांव में एक मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मलबे में दबने से एक 5 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। *घटना कैसे हुई?* जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे। पुरानी छत बारिश और कमजोर होने के कारण अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। *बचाव और इलाज* स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं 5 साल के बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। *प्रशासन का रुख* सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।1
- संभल में दर्दनाक हादसा: मकान की छत गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल पुरा मामला ब्लाक बहजोई क्षेत्र के चंदन कटीं मोज़ा गांव में एक जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक 5 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना ने एक बार फिर जर्जर मकानों और गरीब परिवारों की बदहाल स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1